"Over 5,000 women across various states & countries tie Rakhis to Narendra Modi in Gandhinagar"
"While serving society & nation, Kavach of Strength given by women of India protects me: Narendra Modi"
"If we can't protect our Jawans, how can they protect us? On this day, let's affirm to protect India "
"Economy is a matter of concern. Govt focus is only on another term & not strengthening Rupee "

रक्षाबंधन का अनोखा उत्सव

मुख्यमंत्री को रक्षाकवच बांधने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से उमड़ी माता, बहनें

अभूतपूर्व उत्साह और उमंग का माहौल

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अभूतपूर्व उत्साह और उमंग से उमड़ी बहनों, माताओं ने प्रेम और उत्साह के पवित्र भाव से राखी बांधी। मुख्यमंत्री आवास संकुल में आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समाज के तमाम वर्गों की मातृशक्ति ने अपने बालकों के साथ पहुंचकर श्री मोदी को राखी बांधी। मातृशक्ति ने उन्हें आशीर्वाद दिया और भगिनी, बहनों ने अंत:करण से शुभकामनाएं दी। निरंतर दो घंटे तक कतार में रहकर उत्साहपूर्वक बहनों ने श्री मोदी को रक्षाकवच बांधा।

श्री मोदी ने रक्षाबंधन पर्व की महिमा उजागर करते हुए कहा कि हजारों वर्षों से हमारी संस्कृति को रक्षित करने में बहनों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। त्याग, तपस्या और पारिवारिक जीवन में नारीशक्ति का योगदान हिन्दुस्तान की ही विशेषता है। भारत को समृद्ध बनाना हो तो समाज की 50 प्रतिशत जनसंख्या- माताओं का सशक्तिकरण किया ही जाना चाहिए तभी समाज तेज गति से विकास में आगे बढ़ सकेगा। 

बहनों और मातृशक्ति के स्नेहभाव का प्रतिभाव देते हुए श्री मोदी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की बहनों के इस रक्षाकवच से ही उन्हें देश और गुजरात की सेवा करने की ज्यादा से ज्यादा प्रेरणा मिलती रहती है। समाज के गरीब, पिछड़े वर्गों की सेवा करने की प्रेरणा भी इसी रक्षा कवच से मिलती है।

देश के जांबाज सेना के जवानों पर पड़ौसी देश पाकिस्तान की तरफ से नापाक हमले हो रहे हैं। श्री मोदी ने इस पर चिंता जताते हुए देश और गुजरात की मातृशक्ति को इन जवानों के लिए भी रक्षाकवच देकर स्नेहभाव व्यक्त करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को राजस्व मंत्री श्रीमती आनंदी बेन पटेल, राज्यमंत्री श्रीमती वसुबेन त्रिवेदी, अहमदाबाद की मेयर श्रीमती मीनाक्षीबेन पटेल, मनपा काउंसिलर, विधायक, पदाधिकारीगण और विभिन्न वर्ग की मातृशक्ति ने श्री मोदी को राखी बांधी।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"AI Summit Turning Point For How World Will Use AI": PM Modi In Mann Ki Baat
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने की उपलब्धि की सराहना की
February 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर में 30 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से सशक्त बनाने की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने रूफटॉप सोलर अपनाने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी और रेखांकित किया कि यह पहल नागरिकों के बीच बचत, स्थिरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।

श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक अभिन्न अंग है।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के एक पोस्ट का उत्तर देते हुए, प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया;

“भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि!

उन सभी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है और रूफटॉप सोलर को अपनाया है, जिससे बचत, सतत जीवनशैली और आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का एक अभिन्न हिस्सा है।

#30LakhsPMSuryaGhar”