यह चुनाव इसलिए नहीं है कि आपका विधायक कौन होगा, यह इसलिए है कि हम हमारा गुजरात तथा इसका भविष्य किसे सौंपना चाहते हैँ : श्री मोदी

श्री मोदी ने पिछले 10 सालों में हुए कच्छ के विकास की बात की

क्या कोई सोच सकता था कि कच्छ में कृषि चमकेगी? आज कच्छ के किसान आम का निर्यात कर रहे हैं : श्री मोदी

कांग्रेस में नेता, नीति तथा नियत की कमी है; उनका एक मात्र कार्यक्रम मोदी को गालियां देना है : मुख्यमंत्री

मैं चाहता हूँ कि कच्छ के हर हिस्से में कमल खिले, मैं यह हमारे कामों के आधार पर अपेक्षा कर रहा हूँ, केवल झूठे वादों के सहारे नहीं : श्री मोदी

कांग्रेस का दूसरा नाम धोखेबाज़ी है; वे केवल लोगों को ही नहीं, लेकिन अपने स्वयं के कार्यकर्ताओं को भी धोखा देते हैं : श्री मोदी

  

5 दिसंबर 2012 की दोपहर श्री नरेन्द्र मोदी ने कच्छ के नंदगाम, भचाऊ और भुज में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कच्छ में हुए पिछले दस सालों में उल्लेखनीय विकास की बात की तथा कांग्रेस की गुजरात विरोधी मानसिकता पर अपने सीधे वार को जारी रखा। उन्होंने लोगों से मजबूत अपील की कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान करें, उन्होंने कहा कि “मैं चाहता हूँ कि कमल कच्छ के हर भाग में खिले, यह मैं हमारे काम के आधार पर बात कर रहा हूँ, वादों के आधार पर नहीं..!”

“कच्छ में जो इतना बड़ा भूकंप आया था, मुझे भूकंप के बाद आपके आंसू पोंछने का अवसर मिला था” श्री मोदी ने बताया। उन्होंने आगे कहा कि मैं सिर्फ एक मंत्र का पालन करता हूँ - मुझे कच्छ को बेहतर बनाने के लिए और कच्छ की ओर दुनिया का ध्यान खींचने के लिए काम करना चाहिएश्री मोदी ने कहा कि उन्होंने इस संकल्प पर खरे उतरे हैं तथा आज कच्छ विकास की नई ऊचाईयों को छू रहा है। “श्री अमिताभ बच्चन कहते हैं कि ‘कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा’..!” उन्होंने कहा, जब उन्होंने बताया कि कैसे पूरी दुनिया सफेद रण को देखने आ रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कैसे पर्यटन ने गरीब से गरीब व्यक्ति की जिन्दगी में गुणात्मक सुधार किया है।

कच्छ में विकास की बात करते हुए श्री मोदी ने पूछा कि क्या कोई सोच सकता था कि कच्छ में कृषि विकसित होगी और बताया कि कच्छ का किसान आज  आम का भी निर्यात कर रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि कच्छ एक उदाहरण है कि कैसे एक सहानुभूतिशील सरकार समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

फिर भी, कांग्रेस की गुजरात विरोधी मानसिकता का उदाहरण देते हुए श्री मोदी  ने बताया कि कैसे श्री अमिताभ बच्चन के विज्ञापनों की अनुमति नहीं दी गई थी तथा अभी हाल ही में इसके प्रसारण की अनुमति दी गई है। ये विज्ञापन भाजपा या श्री मोदी से कोई ताल्लुक नहीं रखती है। फिर भी उसके प्रसारण को कुछ समय के लिए प्रतिबन्धित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि लोगों को ऐसे गुजरात विराधी तत्वों को 17 दिसंबर को जवाब देना चाहिए।

श्री मोदी ने कांग्रेस को बिना नेता, नीति तथा नीयत वाली पार्टी के साथ साथ बिना ‘माणस और मुद्दा’ (नेता और मुद्दे) की पार्टी बताया और कहा कि उनका एक मात्र कार्यक्रम उन्हें गालियां देने का है। “कांग्रेस ने दिल्ली को लूटा और बर्बाद किया है, क्या हम यही गुजरात के साथ होने देना चाहते हैं?” उन्होंने पूछा। उन्होंने कहा कि जहां गुजरात सरकार पर एक भी दाग नहीं है, वहीं दिल्ली सरकार पर रोज एक नया धब्बा लगता है। मुख्यमंत्री कांग्रेस के झूठे वादों पर बरसे तथा घोषित किया कि कांग्रेस का दूसरा नाम धोखेबाज़ी है, जो केवल लोगों को ही नहीं, लेकिन अपने स्वयं के कार्यकर्ताओं को भी धोखा देती है।

उन्होंने कहा कि अभी तक तो उन्होंने कांग्रेस शासन के पूर्ववर्ती साल के गड्ढे ही भरे हैं और लोगों को 17 दिसंबर को बाकी बचे गड्ढे भरने के लिए कहा। चुनाव के बाद तथा गड्ढे भर जाने के बाद, श्री मोदी ने कहा कि वह एक भव्य और दिव्य गुजरात के लिए काम करना शुरू कर देंगे।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए महिला मतदाताओं से मजबूत सहभागिता के लिए भी मजबूत अपील की। आगामी चुनावों पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल अगला विधायक चुनने के लिए ही नहीं है, बल्कि यह तय करने के लिए भी है कि जनता गुजरात और इसके भविष्य को किसके हाथों में सौंपना चाहती है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released

Media Coverage

First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
राष्ट्रपति का 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधन राष्ट्र की शक्ति को दर्शाता है और ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प को प्रेरित करता है: प्रधानमंत्री
August 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद प्रेरणादायक और सारगर्भित था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका संदेश हम सभी को ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

एक्स पर अपने एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा: 

“स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी का प्रेरणादायक और सारगर्भित संबोधन।

उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं।

उनका संदेश हम सभी को ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

@rashtrapatibhvn”