विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठित भारतीयों ने आज लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस भाषण की प्रशंसा की। पद्म पुरस्कार विजेता, शिक्षाविदों, प्रौद्योगिकी, व्यापारिक नेताओं, प्रमुख महिला पेशेवरों, अभिनेताओं और खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के भाषण की दूरदर्शिता की प्रशंसा की है।

अनिल भारद्वाज, महासचिव, भारतीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम महासंघ ने भारत के एमएसएमई समुदाय में जनसांख्यिकी, प्रजातंत्र और विविधता यानी 3डी पर प्रधानमंत्री के विचारों की प्रतिध्वनि पाई।

सीआईआई के महानिदेशक चन्द्रजीत बनर्जी ने विकसित भारत के विज़न की प्रशंसा की ।

सीएलएसए के भारत अनुसंधान प्रमुख इंद्रनील सेन गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा। प्रधानमंत्री ने आज रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का स्पष्ट आह्वान किया है।

 

राष्ट्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी फोरम के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल सहस्रबुद्धे ने भी 3डी के बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे यह भारत को उसके विकास पथ में मदद कर रहा है।

हर्षद पटेल, कुलपति, आईआईटीई गांधी नगर, बता रहे हैं कि कैसे प्रधान मंत्री के रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के संदेश ने पिछले नौ वर्षों में हमारी मदद की है और यह भी बताया कि भारत अगले 25 वर्षों में विश्व मित्र कैसे बन सकता है।

जामिया मिलिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने भी सामूहिक प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन किया।

 

विश्व चैंपियन, अर्जुन पुरस्कार विजेता, भारतीय तीरअंदाज अभिषेक वर्मा ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और सभी से प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार निरोधक नारे का समर्थन करने की अपील की।

 

अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता गौरव राणा ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम के संदेश के बारे में बात की।

अंतर्राष्ट्रीय खेल पदक विजेता निहाल सिंह ने भी राष्ट्र प्रथम के विचार पर विस्तार से रोशनी डाली।

इंटरनेशनल मेडलिस्ट फेंसर जैस्मीन कौर ने भी राष्ट्र प्रथम के बारे में बात की।

यहां राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेता किरण का ट्वीट है।

इंटरनेशनल मेडलिस्ट नैंसी मल्होत्रा ने भी देश प्रथम पर जोर दिया।

इंटरनेशनल मेडलिस्ट प्रिया सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज लाल किले से जो संदेश दिया है, उसे हर व्यक्ति आत्मसात करे।

पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने प्रधानमंत्री का उनके द्वारा किसानों की गई सराहना और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

 

इसी तरह श्री वेदव्रत आर्य ने भी किसानों के लिए प्रगति लाने वाली हालिया पहलों के बारे में बात की।

 

प्रख्यात अभिनेत्री, सरिता जोशी ने उल्लेख किया कि कैसे लाल किले से प्रधान मंत्री के संबोधन ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला, इससे महिलाओं को एक नई शक्ति मिली है।

 

सीएलएसए के भारत अनुसंधान प्रमुख इंद्रनील सेन गुप्ता ने आशावादिता को साझा करते हुए कहा कि भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा। प्रधानमंत्री ने आज सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन का स्पष्ट आह्वान किया है।

 

भारत अनुसंधान सीएलएसए के प्रमुख इंद्रनील सेन गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री के सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के आह्वान का उल्लेख किया और भारत के दुनिया की तीसरी शीर्ष सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने की अपनी आशावादिता भी साझा की।

 

प्रख्यात कथक नृत्यांगना नलिनी अस्थाना ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए युवाओं को सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के लिए एक बहुत अच्छी दिशा प्रदान की।

 

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका कृपलानी ने महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता देने के लिए सभी महिलाओं की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

 

कलारी कैपिटल की एमडी सुश्री वाणी कोला ने महिलाओं के उत्थान और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की।

पद्म भूषण पुरस्कार विजेता और प्रख्यात गायिका केएस चित्रा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री की चिंता और महिलाओं के लिए नई पहलों पर श्रृंखला की नई घोषणाओं से अभिभूत हैं।

कैप्टन जोया अग्रवाल, पायलट (सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु की सबसे लंबी उड़ान में से एक की सभी महिला चालक दल की कैप्टन) ने प्रधानमंत्री द्वारा भारत में दुनिया में सबसे अधिक महिला वाणिज्यिक पायलट होने का उल्लेख करने पर प्रसन्नता व्यक्त की, जिससे महिलाओं के नेतृत्व को न केवल विमानन क्षेत्र में, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ावा मिला।

हर्षद पटेल, कुलपति, आईआईटीई गांधी नगर, बता रहे हैं कि कैसे प्रधानमंत्री के सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संदेश ने पिछले नौ वर्षों में हमारी मदद की है और यह भी बताया कि भारत अगले 25 वर्षों में विश्व मित्र कैसे बन सकता है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Modi Govt’s 12 years are transformational for industry’

Media Coverage

‘Modi Govt’s 12 years are transformational for industry’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 12 जून 2026
June 12, 2026

Breaking Barriers, Building Bharat: PM Modi’s Historic Push for Gender Equality and Inclusive Growth