मुख्यमंत्री के साथ चीनी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
गांधीनगर, मंगलवार: मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज चीन की टैक्सटाइल मशीनरी मैन्युफेक्चरिंग क्षेत्र की प्रसिद्घ जिंगवेई ग्रुप की कंपनी चाइना टेक्समैच कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट वु जियुहुआ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुलाकात कर गुजरात में कंपनी का हाईटेक टैक्सटाइल मशीनरी का मैन्युफेक्चरिंग प्रोजेक्ट स्थापित करने की तत्परता जतायी।मुख्यमंत्री के हालिया सफल चीन दौरे के परिणामस्वरूप चीन की औद्योगिक कंपनियों के गुजरात आगमन के नये क्षितिज खुल गए हैं। जिंगवेई टैक्समैच मशीनरी कंपनी के उच्च प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात में टैक्सटाइल मशीनरी का हाईटेक प्लान्ट स्थापित करने का फैसला किया है। आज श्री मोदी से मिले वु जियुहुआ ने गुजरात में औद्योगिक पूंजीनिवेश, प्रोजेक्ट विकास के उत्तम वातावरण और राज्य सरकार के प्रोत्साहक अभिगम की सराहना की।
इस मौके पर उद्योग राज्य मंत्री सौरभभाई पटेल, इंडिया-चाइना कल्चरल काउंसिल के अध्यक्ष एसबी डांगाइच, मुख्यमंत्री के अग्र सचिव के. कैलाशनाथन, सचिव ए.के. शर्मा और उद्योग अग्र सचिव महेश्वर शाहू मौजूद थे।


