आज मुख्यमंत्री ने सूरत में बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा लगाये गये कुछ होर्डिंग्स के प्रति गहरी नाराजगी जताई | उन्होंने कहा की, “ सूरत में कुछ अति उत्साही लोगो ने गुस्से में आकर लोकतंत्र में जो भाषा उचित नहीं है उसका प्रयोग करते हुए कुछ होर्डिंग्स लगाये है| जिसने भी यह किया है, यह बहुत ही गलत है|
लोकतंत्र में एक-दुसरे का सम्मान, विवेक व मर्यादाओ का बहुत महत्व है| मैने बीजेपी के वरिष्ठ लोगो के ध्यान में यह बात रखी है | उन्होंने होर्डिंग्स हटाने और भविष्य में यह दुबारा नहीं हो इसके लिये पार्टी कार्यकर्ताओ को निर्देश दिए है” |


