भारतीय सशस्त्र झण्डा दिवस

मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों के जवानों की समर्पित भावना का ऋण स्वीकार कर योगदान अर्पित किया

गांधीनगर, बुधवार: मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय सशस्त्र झण्डा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण निधि में आज अपना व्यक्तिगत योगदान अर्पित कर सुरक्षा बलों की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं देशभक्ति की समर्पण भावना का ऋण स्वीकार किया।इस अवसर पर राज्य सैनिक बोर्ड के पदाधिकारियों, गांधीनगर जिला कलक्टर पी. स्वरूप, जिला विकास अधिकारी एमए गांधी तथा नगर की स्कूलों के विद्यार्थियों-एनसीसी कैडेट्स को भी मुख्यमंत्री ने झंडा दिवस के मौके पर अपना योगदान दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Seychelles Honours PM Modi With 'Guardian Of The Blue Horizon' Title

Media Coverage

Seychelles Honours PM Modi With 'Guardian Of The Blue Horizon' Title
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विश्व की विविध संस्कृतियों के सम्मान के महत्‍व को दर्शाते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया:

“देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।

स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥" 

यह सुभाषितम दर्शाता है कि विश्व की विविध संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है और आपसी समझ तथा भाईचारा मजबूत होता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है। इससे आपसी समझ और भाईचारा और मजबूत होता है।

देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।

स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥