पीएम मोदी ने पाक अधिकृत जम्मू व कश्मीर और छम्ब के 36,384 विस्थापित परिवारों को केन्द्र सरकार से सहायता के रूप में ₹2,000 करोड़ की सहायता को दी मंजूरी
केन्द्र का जम्मू व कश्मीर के विकास के लिए विकास पैकेजः हर विस्थापित परिवार को किया जाएगा ₹5.5 लाख का नकद भुगतान

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) और छंब से विस्थापित 36,384 परिवारों के लिए 2000 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता को मंजूरी दे दी है। नवम्बर 2015 में जम्मू-कश्मीर के लिए घोषित प्रधानमंत्री विकास पैकेज में इसका जिक्र किया गया था।

पैकेज के तहत, विस्थापित परिवारों को आय अर्जित करने में सक्षम बनाने और आजीविका के निर्वाह के लिए प्रति परिवार 5.5 लाख रुपये का नकद लाभ दिया जाएगा। इस राशि को जम्मू-कश्मीर की सरकार को जारी किया जाएगा, जो प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए पात्र परिवारों को इसका वितरण करेगी।

1947 में देश के बंटवारे के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर से हजारों परिवार पलायन कर जम्मू-कश्मीर आ गए थे। इसी तरह, 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर के छंब नियाबत क्षेत्र से परिवारों का विस्थापन हुआ था। भारत सरकार/जम्मू-कश्मीर राज्य सरकार की ओर से पीओजेके और छंब के विस्थापित लोगों की कठिनाइयों को कम करने और उनके पुनर्वास के लिए समय-समय पर कई राहत तथा पुनर्वास पैकेजों जारी किए जाते रहे हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India, UK trade pact to enhance export competitiveness, slash trade costs: Experts

Media Coverage

India, UK trade pact to enhance export competitiveness, slash trade costs: Experts
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।