प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्‍यक्ष श्री बिल गेट्स के साथ बैठक की। श्री गेट्स तीन दिन की भारत यात्रा पर आए हुए हैं। इससे पहले इन दोनों की मुलाकात सितंबर में न्‍यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान हुई थी।

श्री बिल गेट्स ने स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और कृषि पर विशेष ध्यान देते हुए सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्‍त करने के अपने प्रयासों में, भारत सरकार की मदद  करने के लिए अपने फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

श्री गेट्स ने पोषण को एक प्रमुख केंद्रित क्षेत्र के रूप में प्राथमिकता देने तथा राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की।

उन्होंने कुछ नए विचार भी प्रस्‍तुत किए जो विशेष रूप से पहुंच सुधारने पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए कृषि और प्रणालियों के प्रदर्शन में बढ़ोतरी करने में मदद कर सकते है ताकि गरीब और सीमांत लोगों का उत्‍थान हो सके।

प्रधान मंत्री ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार किस प्रकार उनके फाउंडेशन की विशेषज्ञता और जवाबदेही को महत्व देती है। उन्होंने सुझाव दिया कि डेटा और साक्ष्य-आधारित विचारशील उपाय और विकसित भागीदारों की सहायता, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और हरित ऊर्जा के क्षेत्रों में कार्य की गति बढ़ाने में मदद कर सकती है। बिल गेट्स के साथ उनकी भारत नेतृत्व की टीम के प्रमुख सदस्य भी इस बैठक में शामिल हुए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s contribution to BRICS: Nari Shakti moves from promise to delivery

Media Coverage

India’s contribution to BRICS: Nari Shakti moves from promise to delivery
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बातचीत
June 30, 2026
राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों से अवगत कराया
प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया और स्थायी शांति एवं स्थिरता के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता को दोहराया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईरान के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेशकियान के साथ टेलीफोन पर वार्ता की।

राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रमों और आगे की संभावनाओं के बारे में अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया और भारत के इस सैद्धांतिक दृष्टिकोण को दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा समुद्री आवाजाही एवं वाणिज्य की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा समुद्री आवाजाही एवं आर्थिक गतिविधियों की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।