प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जवला योजना की 100 लाभार्थियों से मुलाकात की 
पीएम मोदी ने उज्जवला योजना की लाभार्थियों से बेटियों के खिलाफ भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया 
प्रधानमंत्री ने एलपीजी योजना की लाभार्थियों को उनके गांवों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए काम करने को कहा

प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के 100 से भी अधिक लाभार्थियों ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से उनके आवास पर भेंट की।

देश के विभिन्‍न राज्‍यों में रहने वाली महिला लाभार्थी फि‍लहाल ‘एलपीजी पंचायत’ के लिए नई दिल्‍ली में हैं जिसकी मेजबानी आज राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा की गई।

प्रधानमंत्री के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान लाभार्थियों ने विस्‍तार से बताया कि एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग करने से उनके जीवन में किस तरह से व्‍यापक सकारात्‍मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री ने उन्‍हें अपने दैनिक जीवन के विभिन्‍न पहलुओं पर बातचीत करने के लिए उत्‍साहित किया। इन लाभार्थियों के अवलोकन को ध्‍यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने ‘सौभाग्‍य योजना’ का उल्‍लेख किया जिसे केन्‍द्र सरकार ने हर घर में बिजली कनेक्‍शन मुहैया कराने के उद्देश्‍य से लांच किया है। उन्‍होंने बालिकाओं के खिलाफ हर तरह के भेदभाव को समाप्‍त करने की जरूरत पर भी विशेष बल दिया। उन्‍होंने उपस्थित लोगों से अपने-अपने गांवों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि इससे ठीक उसी तरह से पूरे गांव के लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर होगा जिस तरह से उज्‍ज्‍वला योजना ने उनके परिजनों के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार किया है।

उज्‍ज्वला योजना के लिए प्रधानमंत्री की भूरि-भूरि प्रशंसा करने के साथ-साथ उनका धन्‍यवाद करते हुए कुछ ला‍भार्थियों ने इस अवसर पर अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों के विकास से जुड़ी अन्‍य विशिष्‍ट चुनौतियों पर भी चर्चा की।

केन्‍द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump

Media Coverage

India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई दी
August 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों का समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित करता है।

प्रधानमंत्री ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी प्रतिभा और भारतीय हॉकी में जिनका योगदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

हर खेल प्रेमी को… आपका समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प सभी को गौरवान्वित करता है।

हम महान मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी प्रतिभा पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

#NationalSportsDay”