प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी आगामी ऑस्ट्रिया राजकीय यात्रा के लिए ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर द्वारा व्यक्त किए गए विचारों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 40 वर्षों में यह ऑस्ट्रिया की प्रथम यात्रा है। ऑस्ट्रिया के चांसलर ने कहा, "यह यात्रा एक विशेष सम्मान है क्योंकि यह चालीस वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है, और यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि हम भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहे हैं।"

श्री मोदी ने अपने उत्तर में कहा कि वह इस ऐतिहासिक अवसर पर संबंधों को और मजबूत बनाने तथा सहयोग के नए मार्गो पर आगे बढ़ने के लिए चर्चा को लेकर आशान्वित हैं।

श्री मोदी ने एक्स पर चांसलर नेहमर की पोस्ट का उत्तर देते हुए लिखा:

"धन्यवाद, चांसलर कार्ल नेहमर, इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करने के लिए ऑस्ट्रिया का दौरा करना वास्तव में सम्मान की बात है। मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने और सहयोग के नए मार्ग तलाशने के लिए होने वाली अपनी चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं। लोकतंत्र, स्वतंत्रता और विधिगत शासन के साझा मूल्य वह आधार हैं जिस पर हम एक और करीबी साझेदारी का मार्ग प्रशस्त करेंगे।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Commerce minister Piyush Goyal says India has concluded nine free trade agreements covering 38 nations

Media Coverage

Commerce minister Piyush Goyal says India has concluded nine free trade agreements covering 38 nations
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने थिरु आर. नल्लाकन्नू के निधन पर शोक व्यक्त किया
February 25, 2026

प्रधानमंत्री ने थिरु आर. नल्लाकन्नू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके जमीनी जुड़ाव और वंचित वर्गों को आवाज़ देने के लिए किए गए अथक प्रयासों को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि थिरु आर. नल्लाकन्नू समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच व्यापक रूप से सम्मानित थे और उनकी सादगी विशेष रूप से उल्लेखनीय थी। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा-

"थिरु आर. नल्लाकन्नू को उनके जमीनी जुड़ाव और वंचितों, श्रमिकों तथा किसानों की आवाज बनने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। समाज के हर वर्ग के लोग उनका बेहद सम्मान करते थे। उनकी सादगी भी उतनी ही उल्लेखनीय थी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"