परीक्षा पे चर्चा के दौरान पश्चिम बंगाल के युवा श्रेयान रॉय ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, " क्या परीक्षा में असफलता वास्तव में हमारे जीवन में हमारे लिए विफलता है? श्रेयान के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा," अकेले मार्क्स कभी भी सफलता या विफलता का निर्धारण नहीं करते हैं। जीवन में हम जो करते हैं वह सबसे ज्यादा मायने रखता है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "परीक्षा में आपके जो नंबर आए, वो आपकी योग्यता का पैमाना नहीं हो सकते। भारत ही नहीं, दुनिया में आप ऐसे बहुत से सफल लोगों को देखेंगे जो क्लास में नंबरों में भले अच्छे नहीं थे, लेकिन आज वो अपनी फील्ड में सर्वश्रेष्ठ हैं। परीक्षा सिर्फ़ एक पड़ाव है।“
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, " एक चीज है जिससे हमें बचना चाहिए, वह है डेस्टिनेशन फीवर। एक ये नई तरह की कुरीति समाज में आ रही है। मतलब, दूसरे अगर किसी एक डेस्टिनेशन पर हैं तो उन्हें देखकर अपना डायरेक्शन तय करना। आपका कोई रिश्तेदार कहीं जाकर सफल हुआ, आपको लगता है कि वहां जाकर आप भी सफल हो जाएंगे। कोई असफल हुआ तो आपको लगता है हम भी उसी फील्ड में गए तो असफल हो जाएंगे।"
Explore More
Media Coverage
Nm on the go
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प और अमेरिका की जनता को बधाई दी। श्री मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि दोनों लोकतंत्रों के बीच का रिश्ता केवल एक रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र के साझा मूल्यों, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में विश्वास पर आधारित है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:
140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिका की जनता को आपकी स्वतंत्रता की इस ऐतिहासिक 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूँ।
भारत और अमेरिका केवल एक रणनीतिक साझेदारी से कहीं बढ़कर एक गहरा रिश्ता साझा करते हैं। लोकतंत्र, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में हमारा साझा विश्वास हमारी मित्रता को वैश्विक कल्याण की एक ताकत बनाता है।
आने वाले 250 वर्ष अमेरिका के लिए और भी अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएं तथा भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
@POTUS
@realDonaldTrump
On behalf of 1.4 billion Indians, I extend my warmest congratulations to President Trump and the people of the United States on the historic 250th anniversary of your Independence.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2026
India and the United States share more than a strategic partnership. Our shared belief in…

