500 वर्षों के बाद, यह पावन घड़ी रामभक्तों के अनगिनत बलिदान और निरंतर त्याग एवं तपस्या के बाद आई है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव समारोह के अवसर पर अयोध्यावासियों और पूरे देश के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ट्वीट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने भगवान श्री राम की पवित्र जन्मस्थली अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव पर प्रसन्नता एवं गर्व व्यक्त किया और कहा:

“अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय!

भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्यावासियों को बहुत-बहुत बधाई! लाखों दीयों से आलोकित रामलला की पावन जन्मस्थली का यह ज्योतिपर्व भावविभोर कर देने वाला है। अयोध्या धाम से निकला यह प्रकाशपुंज देशभर के मेरे परिवारजनों को नए उत्साह और नई ऊर्जा से भर देगा। मेरी कामना है कि भगवान श्री राम सभी देशवासियों को सुख, समृद्धि और यशस्वी जीवन का आशीर्वाद दें।

जय श्री राम!”

इस दिवाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने आगे कहा है:

“अलौकिक अयोध्या!

मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद यह पहली दीपावली है। अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर की यह अनुपम छटा हर किसी को अभिभूत कर देने वाली है। 500 वर्षों के बाद, यह पावन घड़ी राम भक्तों के अनगिनत बलिदान और निरंतर त्याग एवं तपस्या के बाद आई है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने हैं। मेरा विश्वास ​​है कि प्रभु श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

जय सियाराम!”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's first digital census begins; President, PM participate in exercise

Media Coverage

India's first digital census begins; President, PM participate in exercise
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam, prays to Lord Hanuman
April 02, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi stated that Lord Hanuman Ji is the unparalleled symbols of devotion, strength, and unwavering dedication. “May the grace of the mighty one infuse courage and positivity into all his devotees”, Shri Modi said.

The Prime Minister shared a Sanskrit verse-

“मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।

वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥”

The Prime Minister wrote on X;

“भगवान हनुमान जी भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो।

मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।

वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥”