प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज शाम उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति श्री शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के समरकंद पहुंच गए हैं।

समरकंद पहुंचने पर, प्रधानमंत्री का उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री श्री अब्दुल्ला अरिपोव द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उज्बेकिस्तान के कई मंत्री, समरकंद क्षेत्र के राज्यपाल और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

कल सुबह, 16 सितंबर 2022 को, प्रधानमंत्री एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति और शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले कुछ अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s exports hit $43.56 billion in April as shipments record double-digit growth

Media Coverage

India’s exports hit $43.56 billion in April as shipments record double-digit growth
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दृढ़ संकल्प, आत्मसंयम और बुद्धिमत्ता के गुणों पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इसका तात्‍पर्य है दृढ़ संकल्प और आत्म-संयम ही वह शक्तियां हैं जो कठिनतम मार्गों को भी सुगम बना देती हैं। श्री मोदी ने कहा कि आज हमारे युवा इसी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

"दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है। आज हमारे युवा साथी इसी संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।

निश्चित्य यः प्रक्रमते नान्तर्वसति कर्मणः।

अबन्ध्यकालो वश्यात्मा स वै पण्डित उच्यते॥"

जो व्यक्ति किसी कार्य को भली-भांति सोच-समझकर दृढ़ निश्‍चय के साथ आरंभ करता है और बीच में अधूरा नहीं छोड़ता, जो समय का सदुपयोग करता है तथा अपनी इन्द्रियों पर पूर्ण नियंत्रण रखता है। ऐसा व्‍यक्ति ही वास्‍तव में बुद्धिमान होता है।