प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैशाखी के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “ईश्वर करे, यह पावन त्योहार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में प्रसन्नता और समृद्धि लाए। इस त्योहार का प्रकृति तथा हमारे कड़ी मेहनत करने वाले किसानों के साथ विशेष संबंध है। ईश्वर करे, हमारे खेत भरे-पूरे रहें और ये हमें हमारे ग्रह की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करें।”

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Labour reforms: Govt fully operationalises four new codes by publishing rules

Media Coverage

Labour reforms: Govt fully operationalises four new codes by publishing rules
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
वैश्विक चुनौतियों के बीच पीएम मोदी की प्रत्येक भारतीय से बड़ी अपील
May 10, 2026
वैश्विक संकटों के दौर में सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी, भारत की अर्थव्यवस्था बचाने में हर नागरिक को योगदान देना होगा: हैदराबाद में पीएम मोदी
वैश्विक अनिश्चितता के बीच पीएम मोदी ने ईंधन खपत कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक वाहनों और वर्चुअल मीटिंग को बढ़ावा देने की अपील की।
स्वदेशी अपनाइए, मेड-इन-इंडिया उत्पादों को समर्थन दीजिए और देश को आत्मनिर्भर बनाइए: तेलंगाना में पीएम मोदी
नेचुरल फार्मिंग, फर्टिलाइजर पर कम निर्भरता और सोलर पंप भारत के टिकाऊ भविष्य के लिए बेहद जरूरी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हालिया संघर्षों और सप्लाई चेन में आई बाधाओं से पैदा हुई वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर बात की। उन्होंने भारत को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने लोगों से ईंधन की खपत कम करने, कारपूलिंग अपनाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने की अपील की, ताकि आयात पर दबाव कम हो और विदेशी मुद्रा की बचत हो सके।

पीएम मोदी ने लोगों को जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग और घरेलू पर्यटन अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए उन्होंने नागरिकों से गैरजरूरी विदेशी सामान की खरीद से बचने, मेड-इन-इंडिया उत्पादों को समर्थन देने और सोना व खाद्य तेल जैसे आयात कम करने की अपील की। उन्होंने केमिकल फर्टिलाइजर पर निर्भरता घटाने और नेचुरल फार्मिंग व सोलर पावर आधारित कृषि समाधानों पर अधिक फोकस करने का भी आह्वान किया।

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट राष्ट्रीय प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि टिकाऊ विकास, आत्मनिर्भरता और रेसपॉन्सिबल कंजम्पशन की दिशा में हर नागरिक का छोटा योगदान भी भारत के भविष्य को मजबूत बना सकता है।