प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने की सराहना करते हुए इसे “सशक्तिकरण और उद्यमशीलता” की यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि सही समर्थन से भारत के लोग चमत्कार कर सकते हैं।

अपनी शुरुआत से अब तक, मुद्रा योजना ने ₹33 लाख करोड़ के 52 करोड़ से ज़्यादा जमानत-मुक्त ऋण वितरित किए हैं, जिनमें से लगभग 70% ऋण महिलाओं को दिए गए हैं और इससे 50% एससी/एसटी/ओबीसी उद्यमी लाभान्वित हुए हैं। इसने पहली बार व्यवसाय करने वाले मालिकों को ₹10 लाख करोड़ के ऋण के साथ सशक्त बनाया है और पहले तीन वर्षों में 1 करोड़ से ज़्यादा नौकरियां पैदा की हैं। लगभग 6 करोड़ ऋणों की स्वीकृति के साथ, बिहार जैसे राज्य अग्रणी बनकर उभरे हैं, जिससे पूरे भारत में उद्यमशीलता की मजबूत भावना पता चलती है।

जीवन को बदलने में मुद्रा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में माईगॉवइंडिया (MyGovIndia) के एक्स थ्रेड्स का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा;

"मुद्रा योजना के 10 साल सशक्तिकरण और उद्यमिता के प्रतीक रहे हैं। इसने दिखाया है कि सही समर्थन मिलने पर भारत के लोग चमत्कार कर सकते हैं!"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s PC exports double in a year, US among top buyers

Media Coverage

India’s PC exports double in a year, US among top buyers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
December 11, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया:

“हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।

@cmohry”