Congress has systematically ignored the tribal legacy, neglected and deprived them of development: PM Modi
Whenever Congress has formed the Government, it has always given way to the rise of naxalism & terrorism in the region: PM Modi
The law-and-order situation in Surguja itself has deteriorated with an incremental rise in human & drug trafficking in the Congress-led regime: PM Modi
The Bhavya Ram Mandir in Ayodhya will be inaugurated soon and this is the fulfillment of Modi’s Guarantee: PM Modi
The premise of the Congress-led Chhattisgarh is based on lies & deceit as they are only interested in looting people and filling their coffers: PM Modi
BJP is based on ‘Sabka Saath, Sabka Vishwaas and Sabka Prayaas’ and has a steadfast commitment to the development and prosperity of Chhattisgarh: PM Modi

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...
सरगुजा के जम्मो निवासी मन ला जोहार! मां कुदरगढ़ी, महामाया माई और देवगढ़ महादेव की इस पावन धरती पर आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मुझे मिला है। और मैं जानता हूं, क्योंकि इस क्षेत्र में मैं कई बार आया हूं। सुबह के समय इतनी बड़ी रैली करना और इतनी तादाद में लोगों का आना ये अपनेआप में मेरे मन को, मेरे हृदय को छू देने वाली घटना है। मैं आपका सर झुका कर के जितना धन्यवाद करूं, जितना आभार व्यक्त करूं कम है। मैं पीछे देख रहा हूं, ये पांडाल कम पड़ गया है। भीड़ पीछे आ ही रही है, अभी भी आ रही है। क्या कमाल कर दिया है आज आपलोगों ने। सरगुजा संभाग के दूर-सुदूर के क्षेत्रों से आप सब हमारे सब साथियों को आशीर्वाद देने आए हैं। हम आपके हृदय से बहुत आभारी हैं। सरगुजा ने दिलीप सिंह जूदेव जी जैसा समर्पित नेतृत्व दिया था। भाजपा का ऐसा ही नेतृत्व रहा है जिसने हमेशा गरीब की, शोषित-वंचित-पिछड़े, आदिवासी समाज की आकांक्षाओं को समझा है। भाजपा ने ही अटल जी के नेतृत्व में आप सभी के साथ मिलकर के छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। याद है ना, याद है कि भूल गए हो.. जरा हाथ ऊपर करके बताइए... ये छत्तीसगढ़ अटल जी ने बनाया था याद है? और इसलिए आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है- भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी! और आज हर तरफ एक ही गूंज है- भाजपा अवत हे... भाजपा... भाजपा... भाजपा...

साथियों,
आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव भी हो रहा है। और अब तक जो मुझे खबर मिली है कि बड़े उत्साह और उमंग के साथ भारी मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि बिना डरे, बिना हिचके, मतदान अवश्य करें, ये लोकतंत्र का उत्सव है हर नागरिक का उत्सव है। ये छत्तीसगढ़ में नए भविष्य के निर्माण का उत्सव है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालकर आपको छत्तीसगढ़ में एक मजबूत सरकार बनानी है।

साथियों,
भारत में हमारे आदिवासी भाई-बहनों की आबादी 9-10 करोड़ के आसपास है। लेकिन आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस के लिए आदिवासियों का कोई वजूद ही नहीं था। उन्हें उनके नसीब पर छोड़ दिया था। कांग्रेस ने कभी आदिवासियों की चिंता नहीं की, आपके बच्चों के बारे में नहीं सोचा। जबकि भाजपा ने हमेशा आदिवासी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। क्या कभी आपने भी सोचा था कि आदिवासी परिवार से निकली, गांव-जंगलों में पैदा हुई गरीब घऱ में पैदा हुई एक आदिवासी बेटी देश की राष्ट्रपति बनेगी? आपको गर्व हो रहा है कि नहीं हो रहा है? हर किसी को गर्व हो रहा है कि नहीं हो रहा है? कांग्रेस ने उन्हें रोकने की, उनके अपमान की इतनी कोशिश इतनी कोशिश की आप कल्पना नहीं कर सकते हैं। लेकिन आदिवासी समाज की बहनों को ये सम्मान भाजपा ने ही दिया है।

साथियों,
जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो उसे लगता था कि आदिवासियों के लिए पैसे खर्च करना मतलब गड्ढे में पैसे डालना, बर्बाद करना, यही उनकी सोच थी। लेकिन भाजपा ने जब भी आदिवासी हितों की बात आई, सरकार का खजाना खोल दिया, तिजोरी खोल दी दोस्तों। भाजपा ने आदिवासी समाज के लिए केंद्र सरकार का बजट... ये याद रखना दोस्तों, याद रखोगे? ऐसे नहीं हाथ उपर करके बताओ याद रखोगे? पक्का रखोगे? आपने मुझे जो काम करने का मौका दिया ना, ये सेवा काल है मेरे लिए भाई सत्ता काल नहीं है, मैं सत्ता में विश्वास नहीं करता, मैं तो सेवा करने के लिए ही पैदा हुआ हूं। और आपने मुझे सेवा का ही काम दिया है। आदिवासी समाज के लिए केंद्र सरकार का बजट 5 गुना बढ़ा दिया है... 5 गुना। आप खुश हैं? आप खुश हैं? आपको संतोष हुआ? ये मोदी का काम है। आपके बच्चों की पढ़ाई अच्छी हो, इसलिए आदिवासी क्षेत्रों में 500 नए एकलव्य मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं। आप देखिए हमारे यहां गांव-गांव में अंग्रेजी वाले स्कूल तो है नहीं। गरीब का बच्चा अंग्रेजी वाले स्कूल में जा नहीं सकता। और कांग्रेस के लोगों ने ऐसे नियम बनाए थे ऐसे नियम बनाए थे कि गरीब का बच्चा यदि अपने गांव की भाषा में पढ़ा है अपनी आदिवासी की भाषा में पढ़ा है, अपने राज्य की भाषा में पढ़ा है तो बच्चा कभी डॉक्टर नहीं बन सकता था, इंजीनियर नहीं बन सकता था। क्योंकि डॉक्टर बनना है, इंजीनियर बनना है तो आपको अंग्रेजी आनी जरूरी है। देश आजाद हो गया लेकिन उनके दिमाग से अंग्रेजी का भूत नहीं गया। मुझे बताइए भाई आप किसी डॉक्टर के पास जाते हो, आपके पेट में दर्द हो रहा है, आपके सर में दर्द हो रहा है, सीने में दर्द हो रहा है पांव में दर्द हो रहा है, तो क्या डॉक्टर आपसे अंग्रेजी में पूछता है क्या? आपकी भाषा में पूछता है कि नहीं पूछता है? आप अपनी भाषा में बताते हैं तो वो समझता है कि नहीं समझता है? तो फिर डॉक्टर बनने के लिए अंग्रेजी जरूरी है क्या? इंजीनियर बनने के लिए अंग्रेजी जरूरी है क्या? ये मोदी है जिसे आपकी तकलीफ का पता है। इसलिए मैंने तय किया कि अब गरीब मां का बच्चा भी डॉक्टर बनेगा, इंजीनियर बनेगा, जिस भाषा मे वो पढ़ता है उसी भाषा में वो डॉक्टर बनेगा, उसी भाषा में इंजीनियर बनेगा। पिछले 9 वर्षों में भाजपा सरकार, आदिवासी परिवारों को लाखों नए पट्टे दे चुकी है। 9 साल पहले तक जहां 23 हज़ार सामुदायिक पट्टे दिए गए थे, सामुदायिक पट्टे। वहीं हमने 80 हज़ार से अधिक नए सामुदायिक पट्टे दिए हैं। और इसलिए, हर छत्तीसगढ़ी एक ही बात कह रहा है- भाजपा अवत हे...! भाजपा... भाजपा... इसलिए, सरगुजा ने भी हुंकार भरी है – अबकी बार... अबकी बार... अबकी बार...!

मेरे परिवारजनों,
कांग्रेस की एक और बड़ी नाकामयाबी रही है। जब-जब कांग्रेस सरकार में आती है, तब-तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों के हौसले बढ़ जाते हैं। जहां भी देखो, कभी इधर बम फोड़ देने की खबर आती है, तो कभी उधर बम फूटने की खबर आती है। कभी वहां मार दिया काट दिया की खबर आती है तो कभी वहां मार दिया काट दिया की खबर आती थी। जिस-जिस राज्य में कांग्रेस सत्ता में होती है, वहां अपराध का, लूटपाट का राज ही चलता है। कांग्रेस सरकार, नक्सल हिंसा को काबू करने में असफल रही है। बीते कुछ समय में भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं को हमसे छीना गया है। अभी भी कुछ दिन पहले हमारे साथियों को गोली मारकर के उसका जीवन तबाह कर दिया। इसलिए, भाइयों-बहनों बम बंदूक के साये में जीना है क्या? ये बम बंदूक के साये में जीना है क्या? कितना भी पैसा क्यों न हो बेटा शाम को घर न लौटे, और बेटे की लाश घर पर आए, तो उस पैसों का क्या करेंगे आप। और इसलिए भाइयों-बहनों हर किसी की सुरक्षा बहुत जरूरी है। और इसलिए कांग्रेस को हटाना उतना ही जरूरी है। हटाओगे? बिल्कुल साफ कर दोगे? हर कोने में से हटाओगे? हर पोलिंग बूथ पर से हटाओगे? पक्का हटाओगे? जरा पीछे वाले हाथ ऊपर करके बताओ कि हटाओगे? हर पोलिंग बूथ पर से हटाओगे? यहां सरगुजा संभाग में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है, ये आप अच्छी तरह जानते हैं। कांग्रेस सरकार में सरगुजा क्षेत्र में मानव तस्करी और नशे का कारोबार, बेतहाशा बढ़ गया है। यहां बहनों-बेटियों को अपराधी निशाना बना रहे हैं। हमारे आदिवासी परिवारों की, गरीब परिवारों की अनेकों बच्चियां गायब हुई हैं। बेटियां कहां गईं, इसका कांग्रेस के नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है। यहां कांग्रेस द्वारा वोट के लिए अवैध घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आदिवासियों की ज़मीन छीनी जा रही है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण, यहां तीज-त्योहार मनाना तक, मुश्किल हो गया है। इसलिए पूरे सरगुजा से एक ही आवाज़ आ रही है- बच्चा-बच्चा एक ही बात बोल रहा है- माता-बहनें एक ही बात बोल रही हैं, गांव हो या शहर हो, हर कोई एक ही बात कह रहा है- अउ नइ सहिबो... अउ नइ सहिबो... अउ नइ सहिबो... बदल के रहिबो!

मेरे परिवारजनों,
कांग्रेस ने दशकों तक दिल्ली में सरकार चलाई है, देश के कोने-कोने में उन्ही का राज था। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक कांग्रेस के सिवाय किसी का झंड़ा नहीं था। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को सिर्फ झूठे नारे दिए है। अगर आज मेरे दस साल के सेवाकाल में इतना काम हो सकता है, तो उनको तो पांच-पांच छह-छह दशक मिले थे। वो कर सकते थे कि नहीं कर सकते थे? लेकिन उनका अपनी जेब भरना और घर भरने के सिवाय कोई काम ही नहीं था। पांच दशक से कांग्रेस बोल रही है कि गरीबी हटाएंगे। 50 साल से क्या बोल रहे है कि गरीबी हटाएंगे। कब तक ये गाना गाते रहोगे? कहीं से तो हटाओ। गरीबी हटाएंगे कहते-कहते कांग्रेस के नेता खुद हर साल और अमीर होते जा रहे हैं। पहले साइकिल पर चलते थे आज बड़ी-बड़ी गाड़ियां लेकर घूम रहे हैं। जबकि ये भाजपा सरकार है, जो गरीबी हटाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। आपका ये मोदी, गरीबी से ही निकलकर के ही आया है। एक गरीब के बेटे को आपने यहां तक पहुंचाया है। मैं गरीब का दर्द भलीभांति समझ सकता हूं। क्योंकि मैंने गरीबी को जीया है। मैंने गरीबी को भाषण में नहीं सुना है, अखबार में नहीं पढ़ा है, किताबों में नहीं पढ़ा है, मैं गरीब झेलकर के आया हूं। जब कोरोना का संकट आया तो सारी दुनिया मौत से मुकाबला कर रही थी। दुनिया का कोई नहीं था जो जिंदगी बचाने के जूझते ना हो। सारा दुनिया का जीवन ठप्प हो गया था। हमारा देश भी बचा नहीं था, तब जाकर के मैंने तय किया था कि मूसीबत बहुत बड़ी है। दिन-रात दौड़ूंगा, जागूंगा मेरे देश को बचाऊंगा, मेरे देश के लोगों को बचाऊंगा। याद कीजिए वो संकट के दिन याद कीजिए, अपने रिश्तेदार भी घर तक आने की हिम्मत नहीं करते थे। वो समय ये मोदी दिन-रात आपके लिए दौड़ता था, काम करता था। मै सोचता था बाहर कारोबार नहीं है, लोग बाहर जा नहीं पा रहे हैं, मेरे आदिवासी बच्चों का क्या होगा? मेरे गरीब बच्चों का क्या होगा? क्या मेरे देश का गरीब बच्चा भूखा सो जाएगा? मेरे आदिवासी के बेटे-बेटी भूखे सो जाएंगे? हमने उसी दिन ये तय कर लिया था सरकार का भंडार खोल दूंगा लेकिन गरीब का चूल्हा बूझने नहीं दूंगा। अनाज के भंडार खोल दिए थे, इतना लंबा समय हो गया आज भी गरीब को मुफ्त राशन मिल रहा है। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है, ताकि उनका चूल्हा जलता रहे।

भाइयों-बहनों
मुझे, मेरे देशवासियों ने इतने आशीर्वाद दिए, इतने आशीर्वाद दिए और जब गरीब के पेट में अन्न जाता है ना गरीब का बच्चा जब भूखा नहीं सोता है ना तो उसके आशीर्वाद हमारी जमीन पर भी नजर आते हैं, हमारी फसल में भी नजर आते हैं और हमारा किसान भी पैदावार ज्यादा करता है और इसलिए मोदी ने एक बहुत बड़ा फैसला किया है, बहुत बड़ा फैसला किया है। मैंने निश्चय कर लिया है, और ये मोदी की गारंटी है.. ये योजना तो दिसंबर में ही पूरी होने वाली थी। 80 करोड़ परिवार को जो आज अनाज मिलता है वो दिसंबर में पूरा हो जाने वाला था, लेकिन आपका ये बेटा आपके लिए ही जीता है और इसलिए हमने तय किया है कि आने वाले पांच वर्ष के लिए उन सभी परिवारों को मुफ्त में राशन मिलेगा। आपके मोबाइल की लाइट चालू करके गरीबों के कल्याण के लिए आप अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू कीजिए.. गरीबों के कल्याण के लिए आप अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू करिए... सब लोग अपना मोबाइल निकालिए.. ये गरीबों के कल्याण का निर्णाय है... ये गरीबों के बच्चे रात को खाए बिना ना सो जाए इसके लिए ये निर्णय है। आप अपना लाइट चालू करके इसका समर्थन कीजिए। ये गरीबों की भलाई के लिए हुआ काम है मेरे भाइयों-बहनों। आपका ये प्यार, गरीबों के लिए आपका ये प्यार, ये आपका गरीबों के लिए ये प्यार है, मेरे आदिवासी बच्चों के लिए ये प्यार है, आपका ये समर्थन यही मेरी ताकत है भाइयों और बहनों। बोलो मेरे साथ भारत माता की... मेरे साथ बोलो भारत माता की... हमारे देश में अब किसी गरीब का बच्चा भूखा नहीं रहेगा, कोई मां-बहन-बेटी भूखी नहीं सोएगी।

मेरे परिवारजनों,
भाजपा सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है।
भाजपा ने कहा था हर गरीब को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे।
भाजपा ने कहा था हर घर में शौचालय बनवाएंगे।
भाजपा ने कहा था हर गरीब के घर में उज्ज्वला का गैस कनेक्शन देगी।
भाजपा ने कहा था, महिला आरक्षण का कानून बनाकर दिखाएंगे। भाजपा ने कहा था- तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाएंगे।
हमने ये सारी गारंटी पूरी कर दी, सारी गारंटी पूरी की। किया कि नहीं किया? किया कि नहीं किया? यही तो मोदी की गारंटी होती है। और भाजपा ने कहा था- अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाएंगे। और ये मोदी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर भी बनता है और चार करोड़ गरीबों का घर भी बनता है। प्रभु श्रीराम के ननिहाल, ये तो प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, आप के लिए तो ये कई गुना अधिक खुशी का पल है। मुझे पक्का विश्वास है कि इस बार प्रभु श्रीराम जी का ननिहाल भी मोदी को भरपूर आशीर्वाद देगा।

साथियों,
मोदी ने गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों को उनका पक्का घर देने की गारंटी दी है। देश में 4 करोड़ से अधिक परिवारों को इस गारंटी का फायदा मिल चुका है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गरीबों को पक्के घर नहीं मिलने दे रही है। मैं जोर लगाता रहा, समझाता रहा, लेकिन वो नहीं किया। अब मैं कहता हूं कि कांग्रेस की विदाई पक्की है, और आपका घऱ भी पक्का है। आपके पास अभी तक पक्का आवास नहीं है, आप लिखकर लीजिए मोदी की गारंटी, यहां भाजपा सरकार बनते ही, फिर से मेरा काम शुरू हो जाएगा, आपको पक्का घर देकर के रहने वाला हूं। और यही तो मोदी की गारंटी है। विशेष रूप से मैं अपनी बहनों और बेटियों को बताना चाहता हूं। ये घर बनता है लाखों रुपए का, लेकिन अब, आपको मालूम हे पहले हमारे समाज में कैसी व्यवस्था थी, घर है तो पिता के नाम पर है या पति के नाम पर है, दुकान है तो पति के नाम पर या बेटे के नाम पर, खेत है पति के नाम पर या बेटे के नाम पर है। गाड़ी लाए, पति के नाम पर या बेटे के नाम पर। बेटी के नाम पर कुछ नहीं महिला के नाम पर कुछ है ही नहीं, सबकुछ या तो पति के नाम पर या बेटे के नाम पर। मोदी ने तय किया, अगर घर देगा ना सरकार तो माताओं और बहनों के नाम पर दिया जाएगा, मालिक मेरी माताए-बहनें बनेंगी। अब आप महिलाओं के नाम पर भी कोई संपत्ति होगी, अब आप महिलाएं भी लखपति होंगी, अपने घर की मालकिन होंगी। जब ऐसा ट्रैक रिकॉर्ड हो, तभी लोग कहते हैं- मोदी की गारंटी यानि हर गारंटी पूरा होने की गारंटी। तभी छत्तीसगढ़ को भरोसा होता है कि- भाजपा ने बनाया है-भाजपा ही संवारेगी।

साथियों,
एक तरफ भाजपा का संकल्प पत्र है तो दूसरी तरफ कांग्रेस का झूठ है। आप सभी को कांग्रेस ने विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं दिया।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को क्या-क्या सपने दिखाए थे? और दिया क्या? इन्होंने महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया, महादेव के नाम पर। महादेव सट्टेबाज़ी घोटाले की चर्चा आज देश-विदेश में हो रही है। कांग्रेस ने अपनी तिजोरी भरने के लिए आपके बच्चों से सट्टेबाजी करवाई है। क्या इनको माफ करेंगे आप? आपके बच्चों को बर्बाद करने वाला काम, ऐसे लोगों को माफ करोगे आप? और ये किसके इशारे पर हुआ? किसके इशारे पर हुआ? किसके इशारे पर हुआ? उनको सजा मिलनी चाहिए कि नहीं चाहिए? पहले सजा आप दोगे कि नहीं दोगे? कमल के निशान पर बटन दबा के कड़ी से कड़ी सजा ऐसे लोगों को करनी है भाई। मुख्यमंत्री कार्यालय यहां सट्टेबाजों का अड्डा कैसे बना हुआ था? और ये कक्का आपका.. सब लोग तो कहते हैं 30 टके कक्का, 30 टके कक्का खुलेआम सट्टा? ये 30 टके कक्का खुलेआम सट्टा चला रहे थे। आज यहां के मुख्यमंत्री के करीबी जेल में बंद हैं। छापों में नोटों के बड़े-बड़े ढेर मिल रहे हैं जी, सबूतों के साथ करोड़ों रुपये पकड़े जा रहे हैं। जो घोटाले का सबसे बड़ा आरोपी है, वो टीवी पर आकर कह रहा है कि उसने मुख्यमंत्री को 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की रिश्वत दी है। अब आपको सबूत की जरूरत है क्या? देने वाला खुद कह रहा है रुपये मिल रहे हैं और फिर वो आपसे प्रूफ मांग रहे हैं। शर्म नाम की चीज नहीं है इनको, वो साफ करना होगा भाइयो-बहनों साफ.. करोगे? हर पोलिंग बूथ से सफाई करनी पड़ेगी। क्योंकि ऐसे आरोपों से घिरे मुख्यमंत्री को एक दिन भी सीएम की कुर्सी पर नहीं रहना चाहिए। आज आप देख रहे हैं कि यहां के मुख्यमंत्री पर लगे आरापों के बाद कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गजों ने भी उनसे किनारा कर लिया है। ये आरोप इतने गंभीर हैं, सबूत इतने सटीक हैं कि कांग्रेस से अपने मुख्यमंत्री का बचाव करना भी मुश्किल हो गया है। हो सकता है आज जब मैंने कहा है तो कांग्रेस के नेता अब बचाव में दो चार नेता आधी – अधूरी बात बोलकर के खानापूर्ति कर लें, लेकिन कांग्रेस का एक नेता, इनके जो पापों के घड़ा हैं उस पर एक शब्द बोल नहीं रहा है। सब चूप हो गए क्योंकि उनको मालूम है कि उन्होंने अपने और अपने बच्चों की भलाई के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी को डूबो दिया। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं... आपको हमारे विश्वास पर भरोसा है?... भरोसा है? तो मैं आपको गारंटी देता हूं महादेव सट्टेबाजी घोटाले में भाजपा, दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। कोई कितना ही बड़ा नाम क्यों ना हो, कितना ही घेरेबंदी क्यों न हो आपके बच्चों को बर्बाद करने वाले ऐसे लोगों को जेल जाकर के जिंदगी पूरी करनी पड़ेगी। आपके बच्चों के साथ खेल खेला गया है।

मेरे परिवारजनों,
कांग्रेस के नेताओं को कभी आपके बेटे-बेटियों की, आने वाली पीढ़ियों की परवाह नहीं रही है। कांग्रेस के नेताओं ने आपके बच्चों को नौकरी देने का भी वादा किया था। लेकिन PSC की भर्तियों में कांग्रेस के नेताओं ने अपने बच्चों को भर्ती कर लिया। आपके बच्चे बेरोजगार रहें, इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता। और मुझे तो यहां सरकारी कर्मचारियों की भी परेशानी पता चलती रही है। यहां कांग्रेस ने ट्रांस्फर-पोस्टिंग के नाम पर एक बड़ा उद्योग तैयार किया है, सरकारी कर्मचारियों को परेशान किया है। आज आप सब परेशान हैं और कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरती जा रही है। क्या इसलिए छत्तीसगढ़ में कहा जाता है, यही चर्चा है, हर कोई कहता है, कोई भी सरकारी दफ्तर से बाहर निकलता है तो यही कहता है- 30 टका कक्का, तो आपका काम पक्का! हर एजेंट यही कह रहे हैं.. पहले भाई तीस टका कक्का, आप देखिए फिर काम पक्का।

मेरे परिवारजनों,
कांग्रेस ने तो यहां के किसानों को भी झूठ के कुचक्र में फंसाकर रखा है। कांग्रेस वाले दावा करते हैं कि इन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज़ माफ किया है। लेकिन सच्चाई यही है कि इसमें भी कांग्रेस ने घोटाला ही किया है। ये भाजपा है जो किसानों के छोटे-छोटे खर्चों का भी ध्यान रख रही है। पीएम किसान सम्मान निधि से छत्तीसगढ़ के लगभग 40 लाख किसानों के बैंक अकाउंट में हमने सीधे पैसा भेजा है। यहां सूरजपुर जिले के भी सवा लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 250 करोड़ रुपए से ज्यादा भेजे गए हैं।

साथियों,
छत्तीसगढ़ के धान किसानों को भी कांग्रेस ने हमेशा झूठ ही कहा है। यहां के धान किसानों से पूरा धान केंद्र की भाजपा सरकार ही खरीदती है। हमने एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा यहां के किसानों को दिया है। और अब छत्तीसगढ़ भाजपा ने धान किसानों के लिए जो संकल्प लिया है, उससे आपको कांग्रेस की तुलना में कहीं अधिक पैसा मिलेगा। मक्का किसानों, कोदो-कुटकी, दलहन और तिलहन किसानों को भी भाजपा और अधिक लाभ देगी। तेंदुपत्ता संग्राहकों के साथ भी तो कांग्रेस ने धोखा ही किया है। छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार, अधिक से अधिक तेंदुपत्ता खरीदने वाली है, अधिक दाम भी देगी और उन्हें ज्यादा बोनस भी देगी।

मेरे परिवारजनों,
सूरजपुर का ये पूरा इलाका खनिजों के लिए, कोयले के लिए जाना जाता है। कांग्रेस की सरकार ने आपके कोयले में भी घोटाला कर दिया। कांग्रेस ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड में भी घोटाला किया। खनिज का जो पैसा आपको मिलना था, वो पैसे भी कांग्रेस ने चुरा लिए। लेकिन भाजपा, इस कोयला क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है। जहां कोयले के भंडार समाप्त हो गए हैं, उन खदानों के लिए भाजपा सरकार ने एक योजना बनाई है। कोयला रहित भूमि पर बड़े पैमाने पर पेड़ लगाए जा रहे हैं। सूरजपुर जिले में भी केनापारा को इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां भटगांव में सौर ऊर्जा पार्क पर भी तेज़ी से काम चल रहा है। इससे य़हां रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। 3 दिसंबर को जैसे ही कांग्रेस सरकार जाएगी, वैसे ही यहां विकास की गति और तेज की जाएगी। यहां नए प्रोजेक्ट आएंगे, यहां का औद्योगिक विकास तेज किया जाएगा। भाजपा सरकार में सरगुजा संभाग में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण पर भी बल दिया जाएगा। तब आपको बीमारी की स्थिति में इलाज के लिए दूर बनारस या रायपुर तक नहीं जाना होगा।

साथियों,
भाजपा, सबका साथ, सबका विकास पर भरोसा करती है। इसलिए छत्तीसगढ़, भाजपा पर भरोसा कर रहा है। सरगुजा की हर सीट पर, हर बूथ पर कमल खिलना चाहिए। खिलेगा? खिलेगा? गांव-गांव जाएंगे? हर बूथ में जाएंगे? ऐसा तो नहीं ना कि मोदी जी आ गए, कार्यक्रम शानदार हो गया। चलो सो जाओ.. ऐसा नहीं करेंगे ना? पक्का काम करेंगे? घर-घर जाएंगे? हर पोलिंग बूथ पर जिताएंगे? जड़ा हाथ ऊपर कर के वादा करो करेंगे? पक्का करोगे? अच्छा ये तो भाजपा का काम करोगे.. मेरा काम करोगे? मेरा खुद का काम.. क्यों ठंडे हो गए भाई.. भाजपा का तो करोगे मोदी का नहीं करोगे? जरा हाथ ऊपर करके बताओ कि करोगे.. पक्का करोगे? ये मेरा काम है लेकिन, करना पड़ेगा। देखिए आप यहां से जाने के बाद अपने गांव में लोगों के घरों में जाएं और उनको कहना, हमारे मोदी जी अपने सरगुंजा इलाके में आए थे, और मोदी जी ने आपको जोराह कहा है। इतना कह देंगे? हर किसी को कह देंगे? मेरी इतनी बात पहुंचा देंगे? मोदी जी आए थे और आपको जोहार कहा है... कह देंगे? देखिए चुनाव तो आप जीतने वाले हैं, मैं यहां चुनाव प्रचार करने नहीं आया हूं। मैं तो यहां आपको तीन दिसंबर को चुनाव नतीजे के बाद भाजपा सरकार बनेगी, मुख्यमंत्री का शपथ का निमंत्रण देने आया हूं। भाजपा सरकार के शपथ समारोह का निमंत्रण देने आया हूं आप सबको आना है आओगे ना? अपने बूथ में कमल लाना है और फिर वहां आना है। मेरे साथ बोलिए भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की... बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ

Popular Speeches

শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ
WEF 2026: Navigating global tech and trade disruptions, India stands strong, say CEOs at Davos

Media Coverage

WEF 2026: Navigating global tech and trade disruptions, India stands strong, say CEOs at Davos
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM Narendra Modi receives a telephone call from the President of Brazil
January 22, 2026
The two leaders reaffirm their commitment to further strengthen the India–Brazil Strategic Partnership.
Both leaders note significant progress in trade and investment, technology, defence, energy, health, agriculture, and people-to-people ties.
The leaders also exchange views on regional and global issues of mutual interest.
PM conveys that he looks forward to welcoming President Lula to India at an early date.

Prime Minister Shri Narendra Modi received a telephone call today from the President of the Federative Republic of Brazil, His Excellency Mr. Luiz Inácio Lula da Silva.

The two leaders reaffirmed their commitment to further strengthen the India–Brazil Strategic Partnership and take it to even greater heights in the year ahead.

Recalling their meetings last year in Brasília and South Africa, the two leaders noted with satisfaction the significant progress achieved across diverse areas of bilateral cooperation, including trade and investment, technology, defence, energy, health, agriculture, and people-to-people ties.

The leaders also exchanged views on regional and global issues of mutual interest. They also underscored the importance of reformed multilateralism in addressing shared challenges.

Prime Minister Modi conveyed that he looked forward to welcoming President Lula to India at an early date.