Congress aims to weaken India by sowing discord among its people: PM Modi

Published By : Admin | October 8, 2024 | 20:15 IST
The BJP is not just the largest party; it is the one closest to the people's hearts: PM Modi on Haryana’s win
Congress aims to weaken India by sowing discord among its people: PM Modi on opposition’s agenda
Some said Kashmir would burn after Article 370’s removal, but instead, it blossomed: PM Modi on J&K’s election result
Haryana will prosper, and Jammu & Kashmir will thrive: PM Modi at BJP headquarters

भारत माता की जय!
भारत माता की जय!
भारत माता की जय!

हम सबने सुना है, जहां दूध-दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा। हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है!

साथियों,
आज नवरात्रि का छठा दिन है, मां कात्यायनी की आराधना का दिन है। मां कात्यायनी, शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हैं। हम सभी को आशीर्वाद दे रही हैं। ऐसे पावन दिन, हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है। गीता की धरती पर विकास की जीत हुई है। गीता की धरती पर सुशासन की जीत हुई है। हर जाति, हर वर्ग के लोगों ने हमें वोट दिया है।

साथियों,
जम्मू-कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार शांतिपूर्वक चुनाव हुए। वोटों की गिनती हुई, नतीजे आए, ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और उनके गठबंधन को ज्यादा सीटें दी हैं। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। वोट प्रतिशत के हिसाब से देखें तो जम्मू-कश्मीर में जितनी भी पार्टियां चुनाव लड़ रही थीं उसमें वोट शेयर के हिसाब से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता को भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को, उनके तप और तपस्या के लिए नमन करता हूं। हरियाणा की ये जीत कार्यकर्ताओं के अथाह परिश्रम का परिणाम है। हरियाणा की ये जीत नड्डा जी और हरियाणा की टीम के प्रयासों की जीत है। हरियाणा की ये जीत अतिशय नम्र-विनम्र ऐसे हमारे मुख्यमंत्री जी के कर्तव्यों की भी जीत है।

साथियों,
आज हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया है। शायद आप लोगों को पूरी जानकारी नहीं होगी। हरियाणा का गठन 1966 में हुआ था। इतने वर्षों में बड़े-बड़े दिग्गजों ने इस राज्य का नेतृत्व किया। शायद हिंदुस्तान में बहुत कम राज्य के नेता ऐसे होते हैं, जिनको पूरा हिंदुस्तान जानता है। एक जमाना था, हरियाणा के इन दिग्गज नेताओं का नाम पूरे देश में चर्चा में रहता था। हरियाणा में अब तक 13 चुनाव हुए। 13 चुनावों में से 10 चुनावों में हरियाणा के लोगों ने हर पांच साल के बाद सरकार बदली है। लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है, वो अभूतपूर्व है। वो पहले कभी नहीं हुआ। पहली बार ऐसा हुआ है, जब दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला हो। ये भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार मौका मिला है। यहां के लोगों ने सिर्फ तीसरी बार हमारी सरकार नहीं बनाई, बल्कि हमें सीटें भी ज्यादा दी हैं और वोट शेयर भी ज्यादा दिया है। ऐसा लगता है कि हरियाणा के लोगों ने छप्पर फाड़कर वोट दिया है। इस जनादेश की गूंज दूर-दूर तक जाएगी।

साथियों,
भाजपा दुनिया का सिर्फ सबसे बड़ा दल ही नहीं है। भाजपा सबसे ज्यादा दिलों में भी बसी हुई है। हरियाणा में जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा की हैट्रिक लगवाई। भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई। इसलिए गुजरात और मध्य प्रदेश की जनता, दो दशक से वहां अपना आशीर्वाद बनाए हुए है। अरुणाचल प्रदेश और गोवा में तीसरी बार भाजपा ने सरकार बनाई है। यूपी और बिहार में कानून का राज स्थापित करने वाली भाजपा-एनडीए की सरकार को लोग बार-बार मौका दे रहे हैं। असम, त्रिपुरा और उत्तराखंड में लगातार दो टर्म से भाजपा की सरकार है। जहां-जहां भाजपा सरकार बनाती है, वहां की जनता लंबे समय तक भाजपा को समर्थन देती है। और दूसरी तरफ कांग्रेस की हालत कैसी है? पिछली बार कब कांग्रेस की किसी सरकार की वापसी हुई है? यानि जो सरकार में थे कितने साल पहले वो दोबारा आए थे। करीब 13 साल पहले, 2011 में असम में उनकी सरकार फिर से लौटी थी। उसके बाद जितने भी चुनाव हुए, लोगों ने कहीं भी कांग्रेस को सेकंड टर्म नहीं दिया। आपको जानकर हैरानी होगी दोस्तों, देश में कितने ही राज्य हैं जहां कांग्रेस कभी 60 साल पहले वहां पर थी, कहीं पर 50 साल पहले, कहीं पर 40 साल पहले थी। 50-50, 60 साल से वो सत्ता में आई ही नहीं। एक बार लोगों ने निकाल दिया, कांग्रेस को घुसने नहीं दिया। देश के ज्यादातर राज्य के लोगों ने कांग्रेस के लिए नो-ट्री का बोर्ड लगा दिया है। पहले कांग्रेस सोचती थी कि वो चाहे काम करे या ना करे, लोग तो उसको वोट देंगे ही। लेकिन अब कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उसका डिब्बा गोल हो चुका है।

साथियों,
कांग्रेस, सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानती है। सरकार में ना रहने पर कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी हो जाती है। इसलिए, वो सरकार में आने के लिए देश को, समाज को भी दांव पर लगाने से नहीं हिचकती। आज पूरा देश देख रहा है कि कैसे कांग्रेस हमारे समाज में जाति का जहर फैलाने पर उतर आई है। जो लोग, चांदी नहीं, सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए, जो लोग, पीढ़ी दर पीढ़ी फाइव स्टार लाइफ जीते आ रहे हैं, वो गरीब को जाति के नाम पर लड़वाना चाहते हैं। हमारे दलित-पिछड़े-आदिवासी समाज को भूलना नहीं है। ये कांग्रेस है जिसने दलितों, पिछड़ों पर सबसे ज्यादा अत्याचार किया है। ये कांग्रेस है जिसने उन्हें इतने दशकों तक रोटी, पानी, मकान से वंचित रखा। ये वो लोग हैं, जो 100 साल बाद भी सत्ता मिलने पर कभी किसी दलित, पिछड़े, आदिवासी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। सच्चाई ये है कि कांग्रेस का परिवार, दलितों-पिछड़ों-आदिवासियों से नफरत करता है, उनसे चिढ़ता है। इसलिए आज जब दलित, पिछड़े, आदिवासी शीर्ष स्थान पर जा रहे हैं, तो इनके पेट में चूहे दौड़ने लग जा रहे हैं। हरियाणा में भी इन्होंने दलितों को, ओबीसी को भागीदारी देने से साफ इनकार कर दिया था। इन्होंने दलितों और पिछड़ों को भी अपमानित किया। कांग्रेस के शाही परिवार ने तो डंके की चोट पर कहा कि वो आरक्षण खत्म कर देंगे। दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर कांग्रेस अपने वोटबैंक में देना चाहती थी। हरियाणा में भी वो यही करने जा रही थी।

साथियों,
कांग्रेस भारत के समाज को कमज़ोर करके, भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमज़ोर करना चाहती है। इसलिए वो अलग-अलग वर्गों को भड़का रही है। लगातार आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। देश ने देखा कि कैसे किसानों को भड़काने के प्रयास हुए। लेकिन हरियाणा के किसानों ने उन्हें करारा जवाब दिया कि वो देश के साथ हैं, वो भाजपा के साथ हैं। हमारे दलित-ओबीसी साथियों को भड़काने की कितनी ही कोशिशें हुईं, क्या-क्या प्रपंच नहीं किए गए, लेकिन इस समाज ने भी इस षडयंत्र को पहचाना और कहा कि वो देश के साथ है, भाजपा के साथ है। इन लोगों ने हमारी सेना को लेकर भी अपप्रचार किए, हमारे नौजवानों को भड़काया। इस साजिश को भी हरियाणा के नौजवानों ने नाकाम कर दिया। आज हरियाणा ने कांग्रेस को दो टूक संदेश दे दिया है। ये देश विरोधी पॉलिटिक्स नहीं चलेगी। हरियाणा की हर बिरादरी, हर परिवार ने एकजुट होकर वोट दिया, देशभक्ति से ओतप्रोत होकर वोट दिया। देशभक्तों को बांटने की साजिश को हरियाणा ने फेल कर दिया है।

साथियों,
बीते कुछ समय से भारत के विरुद्ध भांति-भांति के षडयंत्र चल रहे हैं। भारत के लोकतंत्र को, भारत के अर्थतंत्र को, भारत के सामाजिक ताने-बाने को कमज़ोर करने के लिए भांति-भांति की साजिशें हो रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय साजिशें हो रही हैं। आज मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ मेरे प्यारे देशवासियों ये कह रहा हूं कि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी और उनके चट्टे-बट्टे इस खेल में शामिल हैं। देशभक्त हरियाणा ने आज ऐसी हर साजिश को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत और हर भारतीय को संकल्प लेना है कि हम ऐसी किसी साजिश को सफल नहीं होने देंगे। भारत, विकास के रास्ते से नहीं भटकेगा।

साथियों,
आज के चुनाव नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है। कांग्रेस, आज पूरी तरह परजीवी पार्टी बन गई है। यहां हरियाणा में कांग्रेस परजीवी बनकर किसी के साथ नहीं थी, अकेली थी, तो उसे करारी हार मिली। जम्मू-कश्मीर में उसकी सहयोगी पार्टी डर के मारे पहले से कह रही थी कि कांग्रेस की वजह से उसे नुकसान हो रहा है। और आज के नतीजों में भी वही दिखा है। आपको याद होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजों ने भी हमने यही देखा था। लोकसभा में कांग्रेस जितनी सीटें जीतीं, उनमें आधी से ज्यादा सीटें वो अपने सहयोगियों की वजह से जीती। इसके अलावा, जहां सहयोगियों ने कांग्रेस पर भरोसा किया, वहां उन सहयोगियों की ही नैया डूब गई। कई राज्यों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का खामिय़ाजा उसकी सहयोगी पार्टियों को उठाना पड़ा। कांग्रेस, ऐसी परजीवी पार्टी है, जो अपने सहयोगियों को ही निगल जाती है।

साथियों,
कांग्रेस एक ऐसा देश बनाना चाहती है, जहां लोग अपनी ही विरासत से नफ़रत करते हों, अपनी राष्ट्रीय संस्थाओं पर शंका करते हों, जिस जिस पर देशवासी गर्व करते हैं, कांग्रेस, हर उस चीज की छवि को धूमिल करना चाहती है। देश का चुनाव आयोग हो, देश की सेना हो, हमारी पुलिस हो, देश की न्यायपालिका हो, कांग्रेस हर संस्था पर दाग लगाना चाहती है। आपको याद होगा, लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के पहले इन्होंने किस तरह का कोहराम मचाया था। चुनाव के दौरान भी ये लोग, इनके सहयोगी दल, इनके अर्बन नक्सल साथी कितनी बार कोर्ट गए। सुप्रीम कोर्ट तक गये और किसलिए गए? ताकि ये लोग चुनाव आयोग की संवैधानिक निष्पक्षता पर बट्टा लगा सकें। आज भी इन्होंने ऐसा ही काम किया है। आज भी कांग्रेस ने देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। कांग्रेस हर बार यही कोशिश करती है कि हमारी संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उसकी प्रतिष्ठा पर आघात करे। कांग्रेस की यही आदत रही है। कांग्रेस बड़ी बेशर्मी से ऐसी करतूतें करती आ रही है।

साथियों,
जम्मू-कश्मीर में इस बार हुआ चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। वहां भारत का संविधान पूरी तरह से लागू होने के बाद ये पहला चुनाव था। आजादी के सात दशक बाद भी अनेक लोगों को वोट डालने का हक नहीं था। उन्होंने भी पहली बार इस चुनाव में अपना वोट डाला है। कुछ लोग कहते थे कि आर्टिकल-370 हटा तो कश्मीर जल जाएगा! लेकिन, कश्मीर जला नहीं, कश्मीर और खूबसूरती से खिला है, खिलखिलाया है। जिस तरह लोगों ने बाहर आकर रिकॉर्ड नंबर्स में वोट डाले वो हर हिंदुस्तानी के दिल को खुश करने वाला है। हमारा जम्मू-कश्मीर, कर्फ़्यू और अलगाववाद के कालखंड से बाहर निकल रहा है। 1947 के बाद पहली बार हमारी सरकार ने जम्मू कश्मीर में बीडीसी के चुनाव कराए। आज पहली बार प्रशासन के हर स्तर पर, फिर चाहे वो विधायक हों, बीडीसी हों, डीडीसी हों, हर स्तर पर अब जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि काम करेंगे। हमने जम्मू-कश्मीर में संविधान की स्पिरिट और उसकी मर्यादा की पुनर्प्रतिष्ठा की है। बाबा साहब आंबेडकर को इससे बड़ी श्रद्धांजलि क्या होगी?

साथियों,
मैंने विकसित भारत के लिए चार स्तंभों की बार-बार चर्चा की है। ये चार स्तंभ, किसान, युवा, महिलाएं और गरीब हैं। जम्मू-कश्मीर हो या हरियाणा, हम विकास को इन्हीं चार स्तंभों के बलबूते पर देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इनको सशक्त करना ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हरियाणा के गरीब तो पिछले 10 साल से डबल इंजन की सरकार का काम देख रहे हैं। मुफ्त इलाज की सुविधा से लेकर नल से जल और पक्के घर तक, हरियाणा के गरीब परिवारों को अनेक सुविधाएं मिली हैं। अब हरियाणा की भाजपा सरकार, गरीब कल्याण के काम को और अधिक गति देगी।

साथियों,

हरियाणा तो कृषि के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। हरियाणा की इस ताकत को भाजपा और मज़बूती देने वाली है। हमारा लक्ष्य एकदम साफ है। भाजपा सरकार, हरियाणा के किसानों की उपज को दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना चाहती है। बाजरा जैसा यहां का मोटा अनाज, श्री अन्न के रूप में दुनियाभर के डायनिंग टेबल पर पहुंचे, ये हमारी प्रतिबद्धता है। हरियाणा खाने के तेल में आत्मनिर्भरता के मिशन को भी शक्ति देने वाला है। इससे हरियाणा के तिलहन किसानों को भी ज्यादा लाभ होगा।

साथियों

हरियाणा के युवाओं ने दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया है। चाहे मानेसर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर हो, गुरुग्राम के स्टार्टअप्स हों या फिर खेल की दुनिया, हरियाणे के छोरा-छोरी खूब धूम मचा रहे हैं। भाजपा सरकार, इन सभी क्षेत्रों में और अधिक निवेश को बढ़ावा देने वाली है। आने वाले समय में भारत दुनिया में खेलों की एक महाशक्ति बनने जा रही है। इसमें हरियाणा के नौजवानों की भूमिका बहुत बड़ी रहने वाली है। इसलिए, हरियाणा में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए एक आधुनिक रोडमैप भाजपा ने रखा है।

साथियों

जब महिलाओं की बात आती है, तो women led development आज देश का मिजाज बनता जा रहा है। हमारी माताओं-बहनों-बेटियों के सशक्तिकरण से जुड़े हर पहलू पर भाजपा का फोकस है। हरियाणा वो राज्य है जिसने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के रूप में देश को नेतृत्व दिया है। हम हरियाणा में हज़ारों लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बनाने वाले हैं। लाडो लक्ष्मी योजना से भी हरियाणा की बहनों को बहुत लाभ होगा। जब माताएं-बहनें आर्थिक रूप से समर्थ होंगी, तो इसका लाभ पूरे परिवार को होगा। परिवार समर्थ होगा, तो हरियाणा समर्थ होगा, देश समर्थ होगा।

साथियों

भाजपा की सरकार, राष्ट्र को सर्वोपरि रखती है, नेशन फर्स्ट। भाजपा की सरकार, गरीबों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र हो या फिर हरियाणा, इन दस सालों में भाजपा की सरकार पर भ्रष्टाचार का एक दाग नहीं लगा। केंद्र सरकार पर जैसे दाग नहीं लगा है, वैसे ही हरियाणा सरकार 10 साल चलाई हमने, भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। हमने सिर्फ समर्पण भाव से जनता के विकास के लिए काम किया। और मैं इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी और पूर्व सीएम मनोहर लाल जी की भरपूर तारीफ करता हूं, भरपूर प्रशंसा करता हूं। उन्होंने हरियाणा के विकास के लिए बहुत मेहनत की है।

साथियों

जब जनता, ऐसे काम को प्रोत्साहित करती है, नेक नीयत और अच्छी नीति को सराहती है, तब काम करने की ऊर्जा भी दोगुनी हो जाती है। हरियाणा ने भाजपा सरकार को प्रोत्साहित किया है। जम्मू-कश्मीर ने भी भाजपा को प्रोत्साहित किया है। ये आशीर्वाद हमें और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं इसके लिए जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की जनता को भी फिर एक बार हृदय से बहुत-बहुत साधुवाद करता हूं। आज के जनादेश से भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प और मजबूत हुआ है। इस जनादेश ने भारत को दुनिया की स्किल कैपिटल बनाने के संकल्प को भी मज़बूती दी है। आपने हर उस प्रण, हर उस प्रेरणा को सशक्त किया है, जिसका मकसद करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालना है। ये जनादेश, भारत को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कठिन से कठिन फैसले लेने के लिए भी नया हौसला देगा। मैं आप सभी को, पूरे देश को, फिर ये भरोसा देता हूं कि आने वाले 5 साल और तेज विकास के होंगे। हरियाणा विकसित होगा, जम्मू-कश्मीर विकसित होगा, भारत विकसित होगा और ये हम करके दिखाएंगे। मैं एक बार फिर हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता का आभार करता हूं। आप सब कार्यकर्ताओं का जितना अभिनंदन करूं उतना कम है। देश के कोने-कोने में आज भारतीय जनता पार्टी जो कुछ भी है, हर संघर्ष को पार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जनता के दिलों में जो जगह बनाई है उसके मूल में भाजपा के कार्यकर्ता हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं का परिश्रम है, भाजपा के कार्यकर्ताओं का त्याग और तपस्या है। और इसीलिए विजय के इस उत्सव में मुझे बार-बार मेरे कार्यकर्ताओं की याद आना स्वाभाविक है। उनके प्रति अहोभाव व्यक्त करने का मेरा स्वाभाविक मन करता है। और इसलिए टीम स्पिरिट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, कदम से कदम मिलाकर, लक्ष्य की ओर बढ़ते जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता न रुकने वाले हैं, न थकने वाले हैं और झुकने का तो सवाल ही नहीं उठता। मैं फिर एक बार आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। अभिनंदन करता हं। देशवासियों को भी मैं उनके आशीर्वाद के लिए प्रणाम करता हूं। 

मेरे साथ बोलिए,

भारत माता की जय! भारत माता की जय! 

भारत माता की जय! भारत माता की जय! 

भारत माता की जय! भारत माता की जय!

भारत माता की जय!

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ

Popular Speeches

শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ
PM Modi Meets Amazon CEO Andy Jassy, Tech Giant To Invest $48 Billion In India By 2030

Media Coverage

PM Modi Meets Amazon CEO Andy Jassy, Tech Giant To Invest $48 Billion In India By 2030
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister pays homage to Bankim Chandra Chattopadhyay on His Jayanti
June 26, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, today, paid tributes to the great Bankim Chandra Chattopadhyay on his Jayanti, remembering him as a towering literary luminary whose writings ignited the spirit of patriotism and cultural pride among generations of Indians.

Highlighting the significance of the year, Shri Modi noted that India is commemorating the 150th anniversary of Vande Mataram. He remarked that through Vande Mataram, Bankim Chandra Chattopadhyay gifted the Indian freedom movement and the nation one of its most enduring sources of inspiration.

The Prime Minister posted on X:

Tributes to the great Bankim Chandra Chattopadhyay on his Jayanti.

A towering literary luminary, his writings awakened a spirit of patriotism and cultural pride among generations of Indians. His rich literary work continues to illuminate minds and strengthen our collective resolve towards nation-building.

This is a time when we are marking the 150th anniversary of Vande Mataram. Through Vande Mataram, he gifted the freedom movement and our nation one of its most enduring inspirations.

মহান বঙ্কিম চন্দ্র চট্টোপাধ্যায়ের জয়ন্তীতে তাঁর প্রতি শ্রদ্ধাঞ্জলি।

এক সুবিশাল সাহিত্যিক আলোকবর্তিকা হিসেবে, তাঁর লেখা প্রজন্মান্তরের ভারতীয়দের মধ্যে দেশপ্রেম এবং সাংস্কৃতিক গৌরবের চেতনা জাগ্রত করেছিল। তাঁর সমৃদ্ধ সাহিত্যকর্ম মনকে উদ্ভাসিত করে চলেছে এবং জাতি গঠনের প্রতি আমাদের সম্মিলিত সংকল্পকে শক্তিশালী করছে।

এখন আমরা বন্দে মাতরমের ১৫০তম বার্ষিকী উদযাপন করছি। বন্দে মাতরমের মাধ্যমে, তিনি স্বাধীনতা আন্দোলন এবং আমাদের জাতিকে অন্যতম দীর্ঘস্থায়ী অনুপ্রেরণা উপহার দিয়েছিলেন।