TMC represents fear, corruption and syndicate raj, BJP stands for trust, transparency and rapid development: PM Modi in Bengal rally
CAA law was brought to grant citizenship rights to the rightful refugee communities and assured that the process will be expedited once BJP forms the government in West Bengal: PM’s clear stance
Under the BJP rule, women will be able to move freely without fear, marking a clear contrast with the current situation in the state: PM in Bengal

भारत माता की... जय!

भारत माता की... जय!

भारत माता की... जय!

सबसे पहले यहां मेरे जो ढेर सारे बाल मित्र, कलाकार मित्र बहुत प्यारी-प्यारी तस्वीरें लेकर के आए हैं। सबसे पहले तो आपलोगों ने इतने प्यार से ये चित्र बनाएं हैं इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं और मेरे एसपीजी के साथियों से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे आपके ये चित्र कलेक्ट कर लें। अगर पीछे आप अपना नाम पता लिखा होगा तो मैं आपको धन्यवाद का पत्र जरूर लिखूंगा। जिसको देना हो अभी दे दीजिए ताकि मैं अपनी सभा शुरू कर सकूं। ये आपका प्यार मेरे लिए बहुत बड़ी सौगात है। छोटे-छोटे कलाकार दोस्त क्या बनाकर के लाते हैं। देखिए उधर भी दो-तीन बच्चे हैं। इन कलाकारो का सम्मान होना चाहिए भाई। किसी को निराश मत होने दीजिए.. भारत माता की... भारत माता की... एक और काम करेंगे इस चुनाव में जो उम्मीदवार हैं, वो जरा आगे आ जाएं... यहां से जो एसेंबली के चुनाव लड़ रहे हैं वो आगे आ जाएं... मैं दो मिनट ये हमारे सभी उम्मीदवारों के पास जाके आता हूं उसके बाद सभा शुरू करते हैं।

भारत माता की...

काटोवार ओ पूर्बोस्थलीर, एइ पुण्यो भूमि मोहाप्रभु श्री चोइतन्योदेबेर शिक्खा दीक्खार पुण्यो भूमि एइ पुण्योभूमि ते आपनादेर ओनेक ओनेक नमोश्कार। सबसे पहले मैं मां सर्वमंगला... नबाभाट के 108 शिवमंदिरों में विराजमान महादेव को मैं श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं।

साथियों,

मैं बंगाल में जहां-जहां गया हूं... पहले वाली रैली का रिकॉर्ड आप तोड़ देते हैं... मैं आपको एक सच बात बताऊं... बताऊं... एक सच बात बताऊं... मेरा अनुभव बताऊं मैं आपको... मेरा जीवन गुजरात में बीता, लेकिन अगर गुजरात में 11-12 बजे मुझे अगर सभा करनी हो, तो मैं ऐसी सभा नहीं कर सकता था। आपने तो कमाल कर दिया है जी। और मैं अभी हेलीपैड पर देख रहा था। सुबह-सुबह इतनी बड़ी तादाद में आप सबका आशीर्वाद देने के लिए आना...

साथियों,

आपका ये प्यार, ये स्नेह अभिभूत करने वाला है। बर्धमान में हज़ारों-हज़ार लोगों का ये रेला...बंगाल में खेला करने वाला है। ये दृश्य, 4 मई के नतीजों का ट्रेलर है...ट्रेलर । और मैं देख रहा हूं, इस चुनाव में ये आपका उमंग और उत्साह, ये आपकी ऊर्जा, ये आपका संकल्प ये भय के ऊपर भरोसे की विजय का उद्घोष है। बंगाल, परिवर्तन के लिए तैयार है... मेरे साथ बोलिए...

पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... चाइ बीजेपी शोरकार !

साथियों,

पश्चिम बंगाल के साथ-साथ...चार और राज्यों में भी चुनाव हो रहे हैं। असम, केरलम और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं। वहां भारी मतदान हुआ है। बहुत बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए निकले हैं। महिलाओं ने बहुत बड़ी संख्या में वोट डाले हैं। मैं इलेक्शन कमीशन को बधाई देता हूं... एक भी हिंसा की घटना के बिना इन तीन राज्यों में इतना भारी मतदान हुआ है। साथियों कुछ महीने पहले हमने बिहार में देखा है...महाराष्ट्र में देखा है...हरियाणा में देखा है...जहां भी भारी मतदान हुआ है...और जहां भी भारी संख्या में महिलाएं वोट डालने निकली हैं...वहां बीजेपी को एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। केरलम में तो स्थिति ये है कि LDF और UDF... खुद के जीतने का दावा तक नहीं कर रहे हैं। वे अपनी हार पक्की देख रहे हैं। अब बंगाल में भी बीजेपी जीत की तरफ बढ़ रही है...मैं आपमें जो जोश, और जज्बा देख रहा हूं यह विजय पक्का करने वाला है।

मेरे साथ बोलिए... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... चाइ बीजेपी शोरकार !

साथियों,

ये धरती...ये चैतन्य महाप्रभु की भूमि है। सर उपेंद्रनाथ ब्रह्मचारी...राजशेखर बासु जी...सत्येंद्रनाथ दत्ता जी... काशीराम दास जी...ऐसी अनेक प्रेरक विभूतियों का नाता इस पवित्र मिट्टी से है। इतनी महान विरासत पर...TMC ने ऐसा पाप किया है ऐसा पाप किया है कि इस पर पिछड़ेपन का दाग लगा दिया। अब बीजेपी ने संकल्प लिया है कि वो बंगाल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगी। कल ही बंगाल बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। इस घोषणापत्र में...मैंने जो आपको 6 गारंटियां दी हैं... उन्हें लागू करने का रोडमैप है। मैं बंगाल बीजेपी को, इन सभी साथियों को इस शानदार घोषणापत्र के लिए बधाई देता हूं।

साथियों,

मोदी की गारंटी...TMC की निर्मम सरकार के भय-राज को...भय को हटाकर के भरोसे में बदलने की है। और ये गारंटी पूरी कैसे होगी, इसका पूरा खाका बीजेपी के घोषणापत्र में है। बीजेपी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर, व्हाइट पेपर जारी करेगी। ताकि, TMC के हर गुंडे, हर सिंडिकेट, हर भ्रष्ट विधायक-मंत्री.. इन सभी का कानूनी रूप से पूरा हिसाब किया जा सके। इसमें निर्मम सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा। जो भी दंगों में, पोलिटिकल वायलेंस में शामिल हो रहे हैं… कई ऐसी वारदातें की हैं उनका भी पूरा कच्चा चिट्ठा इसमें रहेगा। राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए...सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच कमीशन भी बनाया जाएगा।

साथियों,

बीजेपी के राज में...गांव के भूमि ऑफिस से लेकर नबान्नो सचिबालय तक...भय-मुक्त और ट्रांसपेरेंट व्यवस्था बनाई जाएगी। इससे पुलिस व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त होगी...और सिंडिकेट की जगह, हर काम के लिए पारदर्शी टेंडर प्रोसेस बनाया जाएगा। अभी आप यहां देख रहे हैं...Sand माइनिंग पर कब्जे के लिए TMC के पाले-पोसे लोग आपस में लड़ते हैं। कटवा में जो ब्लास्ट हुआ था...उसके पीछे का खेल क्या है, ये भी आप सभी अच्छे से जानते हैं। बीजेपी सरकार में ऐसे हर अपराधों को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई होगी।

साथियों,

TMC के 15 साल के राज ने...बंगाल के हर नागरिक, हर परिवार को सिर्फ और सिर्फ भयभीत रखा है, भय दिया है। ये चुनाव इसी भय को मिटाने का है। TMC के भय से मुक्त...और बीजेपी के भरोसे से युक्त बंगाल हमें बना के रखना है। यही विकसित बंगाल की तरफ हमारा पहला कदम होगा। याद रखिए...भोय OUT, भोरशा IN.. भोय OUT, भोरशा IN.. BJP के भोट दीन... BJP के… BJP के…

साथियों,

बंगाल के पास पोर्ट है...इतनी लंबे समुद्री तट हैं... पहाड़ हैं, इतनी उपजाऊ जमीन है...घने जंगल हैं। बंगाल का सामर्थ्य किसी से कम नहीं है...अगर कमी है तो सुशासन की, गुड गवर्नेंस की कमी है नीयत की कमी है। बर्धमान को तो, धान का कटोरा भी कहा जाता है। इस क्षेत्र की पहचान पाट से रही है...जूट से रही है। जमीन ऐसी है कि साल में तीन-तीन फसलें ली जा सकती हैं। यहां के सीताभोग और मिहिदाना की मीठी सुगंध…दुनियाभर में फैलती है। लेकिन साथियों, TMC की निर्मम सरकार के धोखे ने... आलू किसानों को बर्बाद कर दिया है। MSP पर आलू खरीद का वादा किया था...लेकिन आज किसान का आलू सड़ रहा है। हर किसान का यही हाल है। एटा चोलबो ना... एटा चोलबो ना... बांग्ला चुप थाकबे ना

साथियों,

बंगाल बीजेपी ने किसानों के लिए अनेक बड़ी घोषणाएं की हैं। बंगाल के किसानों को डबल इंजन का डबल बेनिफिट मिलेगा। बंगाल के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि 9 हज़ार रुपए मिलेगा। छह हज़ार केंद्र के और तीन हजार बंगाल की बीजेपी सरकार देगी। आलू से जुड़े चिप्स और अन्य कृषि उद्योग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। बंगाल में धान किसानों को 3100 रुपए MSP देने की घोषणा भी की गई है।

साथियों,

बंगाल में जूट की खेती और जूट उद्योग के गौरव को... फिर से स्थापित किया जाएगा। इसके लिए बंगाल बीजेपी ने जूट किसानों और जूट मिलों के लिए मदद की घोषणा की है। और आप याद रखिए... बीजेपी का तो इतिहास और रिकॉर्ड बताता है कि जो कहती है वो करके दिखाती है। साल 2014 से पहले, जब केंद्र में टीएमसी के समर्थन वाली सरकार चलती थी...तब जूट का समर्थन मूल्य चौबीस सौ रुपए से भी कम था। हमने जूट किसानों से बेहतरी का वायदा किया था। आज जूट का समर्थन मूल्य साढ़े पांच हज़ार रुपए से अधिक...यानि डबल हो चुका है।

साथियों,

बीजेपी के प्रति बंगाल की जनता का प्रेम देखकर...TMC पैनिक मोड में आ गई है। इसलिए TMC आपसे एक से बढ़कर एक झूठ बोल रही है। TMC कह रही है भाजपा आएगी तो ये योजना बंद हो जाएगी...वो योजना बंद हो जाएगी। आप लिखकर के रखो, सच्चाई ये है कि भाजपा...कुछ भी बंद नहीं करेगी... भाजपा इनके भ्रष्टाचार की दुकान बंद करेगी, इनकी लूट बंद करेगी।

साथियों,

मैं खास-तौर पर...बंगाल की सभी बहनों-बेटियों को भरोसा देने आया हूं...बंगाल बीजेपी ने, बहनों को हर महीने तीन हज़ार रुपए देने का ऐलान किया है। कितना… कितना… कितना...और भी बहुत सारी घोषणाएं हैं। हम ये सब तो करेंगे ही...सबसे बड़ी बात, बीजेपी के सेवाकाल में... बंगाल की हर बहन-बेटी बिना भय के कभी भी, कहीं भी आ-जा सकेगी। बीजेपी सरकार, यानि महिलाओं की सुरक्षा का पूरा भरोसा मिलेगा। ये TMC की निर्मम सरकार...और बीजेपी सरकार में सबसे बड़ा अंतर है।

साथियों,

मैंने बंगाल की बहनों, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को भी...तीन बड़ी गारंटियां दी हैं। ये गारंटियां कैसे पूरी होंगी...ये भी बंगाल बीजेपी ने जनता जनार्दन के सामने रखा है। आप सभी युवा साथी ध्यान से सुनिए...बीजेपी, यहां ऐसे उद्योग लगाएगी, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिल सके। साथ ही, बंगाल बीजेपी ने बेरोजगार युवाओं के लिए भी मदद की घोषणा की है। जो युवा, TMC की दुर्नीति के कारण... सरकारी भर्ती के लिए ओवर-एज हो गए, उनको छूट देने का भी ऐलान किया गया है। और हां... सरकारी विभागों में जो खाली पड़े पद हैं, उनको तेज़ी से भरा जाएगा। बाकी राज्यों की तरह बंगाल में भी रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। मैं आपको गारंटी देता हूं...पश्चिम बंगाल के सभी कर्मठ सरकारी कर्मचारियों को... सेवन्थ पे कमीशन का पूरा लाभ मिलकर रहेगा।

साथियों,

TMC सरकार ने यहां केंद्र की कितनी ही योजनाओं पर ब्रेक लगा रखा है। यहां बीजेपी सरकार बनते ही केंद्र सरकार की हर स्कीम का पूरा लाभ आपको मिलेगा। मैं आपको पीएम विश्वकर्मा योजना का उदाहरण देता हूं। इस योजना के तहत भारत सरकार हमारे तांत शिल्पी...डोकरा कलाकार, लकड़ी के खिलौने बनाने वाले...ऐसे हाथ के हर हुनर से जुड़े परिवारों को आधुनिक ट्रेनिंग के लिए...औजारों के लिए पैसे देती है। आपके पड़ोस में असम है..वहां पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एक लाख लोगों को ट्रेनिंग मिली है... इनमें से हर एक को 15 हजार रुपए के आधुनिक औजारों की मदद दी गई है...बिहार में भी एक लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। वहां भी पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत हर एक को 15 हजार रुपए के आधुनिक औजार दिए गए हैं। लेकिन बंगाल के मेरे भाइयों और बहनों...यहां की निर्मम सरकार ने इस योजना को बंगाल में लागू नहीं होने दिया। अगर ये योजना बंगाल में लागू हुई होती...तो इस क्षेत्र के कारीगरों को भी हजारों रुपए की मदद मिल चुकी होती। आपका बहुत बड़ा नुकसान किया है TMC ने।

साथियों,

TMC सरकार ने बंगाल में आयुष्मान भारत योजना पर भी रोक लगा दी। इस योजना से 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त हो जाता है। और बंगाल से बाहर जाने पर भी आपको देश के कोने-कोने में ये सुविधा मिलती है। लेकिन TMC की निर्मम सरकार इस योजना पर भी कुंडली मारकर बैठी हुई है। इसलिए मैं आज गारंटी देता हूं। 4 मई के बाद जब यहां बीजेपी का सीएम शपथ लेगा....बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथ लेगा तो पहली कैबिनेट बैठक में ही...पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी। ये मोदी की गारंटी है। ये आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है। साथियों,बर्धमान सहित पूरे बंगाल के लाखों परिवार को मुफ्त इलाज मिलेगा।

साथियों,

आज बर्धमान की इस धरती से...मैं मतुआ समाज, नामशूद्र समाज, ऐसे सभी शरणार्थी परिवारों को भी एक गारंटी देने आया हूं। हमारे मतुआ, नामशूद्र और सभी शरणार्थी परिवार...ये यहां TMC के किसी नेता की कृपा से नहीं हैं। आप यहां भारत के संविधान के संरक्षण में हैं। मोदी ने CAA का कानून बनाया। ताकि मतुआ, नामशूद्र और सभी शरणार्थियों को संविधान की गारंटी मिले। यहां बीजेपी सरकार बनते ही...शरणार्थी परिवारजनों को CAA के तहत नागरिकता देने का काम और तेज़ किया जाएगा। बंगाल बीजेपी ने मतुआ और नामशूद्र परिवारों के लिए भी अनेक बड़ी घोषणाएं की हैं। इन सभी घोषणाओं को तेज़ी से जम़ीन पर उतारा जाएगा।

साथियों,

बीजेपी सरकार बंगाल को एक और बड़ी चुनौती से मुक्ति दिलाएगी। जो भारत में घुसपैठ करके आया है... उसको भारत से खदेड़ा जाएगा। मैं हर घुसपैठिए से कहूंगा...वो अपना बोरिया-बिस्तर बांध ले। औऱ इतना ही नहीं...जिन्होंने घुसपैठ कराई, नकली कागज बनाए, यहां सरकारी योजनाओं से उनको जोड़ा...उन सबका भी हिसाब होगा। सबका साथ-सबका विकास ये तो बीजेपी का मंत्र है ही...लेकिन बंगाल में…सबका साथ- सबका विकास के साथ ही... लुटेरों-अत्याचारियों का पूरा हिसाब होगा !

साथियों,

दुनिया के विकसित से विकसित देश... जिनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है.. वो भी घुसपैठियों को चुन-चुन करके बाहर निकाल रहे हैं। भारत तो अभी विकसित होने के रास्ते में है। आज बीजेपी सरकार...बर्धमान के तैंतीस लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त चावल दे रही है। इस पर देश, करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। लेकिन अगर किसी घुसपैठिए को फर्ज़ी राशन कार्ड बनाकर दिया जाए... तो वो आपके हक का चावल लूटता है.. लूटेगा। बर्धमान के 3 लाख से अधिक छोटे किसानों को...बीजेपी सरकार, पीएम सम्मान निधि के तहत पैसा भेजती है। अभी तक बर्धमान के किसानों के खाते में...आठ सौ करोड़ रुपए से अधिक जमा हो चुके हैं। अगर कोई घुसपैठिया फर्ज़ी आधार कार्ड बनाता है...तो वो किसान के हक का पैसा भी लूट लेगा। इसलिए आपको बहुत सतर्क रहना है...अब TMC को हरगिज मौका नहीं देना है।

साथियों,

मतदान के दिन, हर बूथ पर हमारे इन सभी साथियों को विजयी बनाना है। इन सभी साथियों को विजयी बनाना है। कमल छाप देखकर बटन दबाना है। अच्छा मेरा एक काम करेंगे... सबके सब जरा बताइए हाथ ऊपर करके बताइए... मेरा एक काम करेंगे... मेरा एक काम करेंगे.. आप यहां से जब लोगों के पास जाएंगे तो वहां सभी को कहना मोदी जी आए थे और मोदी जी ने परिवार के सबको पोइला बैशाख की शुभकामनाएं दी हैं। आप इतनी विशाल संख्या में यहां हमें आशीर्वाद देने आए... मैं आप सभी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं... धन्यवाद करता हूं।

बोलिए...

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

Popular Speeches

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
Third India-Nordic Summit: Nordic nations to invest $100 bn in 15 years

Media Coverage

Third India-Nordic Summit: Nordic nations to invest $100 bn in 15 years
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares a Sanskrit Subhashitam emphasising that well-ordered standards must guide human conduct
May 20, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today shared a Sanskrit Subhashitam, noting that righteous conduct is like a lamp that illuminates not only an individual but the entire society. Shri Modi highlighted that adopting this very ideal, the people of our country are engaged in nation-building today with complete restraint, capability, and devotion to duty.

The Prime Minister posted on X:

"श्रेष्ठ आचरण वह दीपक है, जिससे व्यक्ति के साथ-साथ समाज भी आलोकित होता है। इसी आदर्श को अपनाते हुए हमारे देशवासी आज पूरे संयम, सामर्थ्य और कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं।

तस्माच्छास्त्रं प्रमाणं ते कार्याकार्यव्यवस्थितौ।
ज्ञात्वा शास्त्रविधानोक्तं कर्म कर्तुमिहार्हसि।।"

The determination of what ought to be done and what ought not to be done should not rest upon subjective opinion or momentary impulse but upon a well-ordered standard grounded in the Śāstra, which imparts direction and discipline to conduct. Therefore, a person ought to act in accordance with that established system of standards, so that one's conduct becomes balanced, validated and meaningful.