In these years of Amritkal, rapid development is necessary for Himachal, and a stable government is necessary: PM Modi on the role of BJP in Himachal
Congress always thought that what is the stature of that state from where 3-4 MPs come. Congress never gave priority to the development of Himachal: PM Modi
“Making false promises, giving false guarantees has been an old trick of Congress”: PM Modi on Congress never fulfilling its promises to the people

हाटेशवरी माता, सितला माता, शिकारी माता,
होर,
देवभूमि रे सारे,
देवी देवताओं अगे,
मैं आपणा माथा टेकाँ।
इस पवित्र देवभूमि रे,
तुसे सभी लोका नूं मेरा प्रणाम !

साथियों,
मुझे कुछ दिन पहले ही मंडी आना था लेकिन मौसम अचानक खराब हो गया था। बारिश इतनी तेज थी लेकिन लोग मैदान में डटे हुए थे।

तब मैंने हिमाचल की युवा शक्ति को आपको टेक्नोलॉजी के माध्यम से संबोधित किया था। और उसी समय मैंने मन में ठान लिया था, मैंने संकल्प लिया था कि जब भी हिमाचल में चुनावी रैलियां शुरू होंगी, सबसे पहले मैं मंडी जाऊंगा और आप लोगों से क्षमा मांगूगा।

मंडी के लोगों ने, हिमाचल के लोगों ने इतना कष्ट उठाया, मैं पहुंच नहीं पाया उसकी पीड़ा मेरे मन में हमेशा रहेगी।

लेकिन आज मुझे उतना ही अच्छा भी लग रहा है क्योंकि आज हिमाचल की मेरी पहली सभा मंडी से ही हो रही है, सुंदरनगर में हो रही है।

यहां इतनी बड़ी संख्या में आप लोग होंगे, हमारी माताएं-बहनें-बेटियां हम सबको आशीर्वाद देने आई हैं। और मैं हेलीपैड से यहां आ रहा था पूरे रास्ते भर जो प्यार, जो उमंग जो आशीर्वाद, देखते ही बनता था।

हम सभी आपके बहुत-बहुत आभारी हैं।

साथियों,
देवभूमि से मेरा नाता इतना निकट रहा है। यहां सुंदरनगर में भी पहले भी बहुत बार आना होता था।

मैंने निहरी की चढ़ाई भी चढ़ी है और सराज, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र भी पैदल नापे हैं, दोस्तों। यहां के रास्ते, सुंदरनगर की इतनी सुंदर BBMB झील, उसे कोई कैसे भूल सकता है।

मैं जब मंडी शहर की ओर फिर यहां से जब जाता था तो अक्सर रास्ते में चाय पीना। यहां की दुकानों पर लोगों से गप्पे मारना, यहां पर मेरा एक प्रकार से क्रम बन गया था।

तब न मैने सोचा थी कि एक दिन हिमाचल प्रदेश की, देश की सेवा का मौका मिलेगा, आप सबसे आशीर्वाद से मिलेगा और सुंदरनगर के पुराने मेरे साथी, उनको भी जब वे पुरानी बातें याद करते होंगे तो उनको आश्चर्य होता होगा।

हम लोग घंटों-घंटों गप्पे लड़ाया करते थे, हंसी मजाक किया करते थे। हमारे ठाकुर गंगा सिंह जी, दिले राम जी, हमारे दामोदार दास जी जैसे सहयोगियों से भी मैंने बहुत कुछ सीखा।

मुझे कुछ समय पहले की गई सुंदरनगर के होनहार सपूत, बॉक्सर आशीष चौधरी से बातचीत भी याद है। उनसे बातचीत करने का मौका मिला था।

टोक्यो ओलंपिक जाने से पहले जब वो स्पेन में ट्रेनिंग ले रहे थे, तब मेरी उनसे बात हुई थी।

पिता की मृत्यु के बाद जिस तरह का हौसला भाई आशीष ने दिखाया, वो सब लोग नहीं दिखा पाते। सुंदरनगर के लोगों की यही बात, पूरे हिमाचल की पहचान है, ये पहाड़ी लोगों की पहचान है।

साथियों,
मैं आज सुबह जब आप लोगों से मिलने आ रहा था, तभी मुझे स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता और कल्पा-किन्नौर के रहने वाले श्याम सरन नेगी जी के दुखद निधन की भी खबर मिली।

106 वर्षीय नेगी जी ने अपने जीवन में 30 से ज्यादा बार मतदान किया था।
इतना ही नहीं, अभी दो दिन पहले, 2 नवंबर को ही, ये जो विधानसभा चुनाव हो रहे हैं उसके लिए भी उन्होंने पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट दिया था।

जाने से पहले भी उन्होंने मतदान करके अपना कर्तव्य निभाया, ये बात हर देशवासी को, खास करके मेरे युवा मतदाताओं को, हर नागरिक को सदा सर्वदा प्रेरित करती रहेगी।

मैं बहुत भावुक मन से परम आदरणीय श्याम सरन नेगी जी को सर झुका करके श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

साथियों,

इस बार का हिमाचल चुनाव बहुत खास है। खास इसलिए, क्योंकि इस बार 12 नवंबर को जो वोट पड़ेंगे, वो वोट सिर्फ आने वाले 5 वर्षों के लिए नहीं होंगे।
इस बार 12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय करेगा।

कुछ महीने पहले ही हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष हुए हैं। कुछ सप्ताह पहले ही भारत ने भी अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं।

जब भारत, अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा, उसी के आसपास हिमाचल भी अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करेगा।

इसलिए, अगले 25 साल का ये कालखंड बहुत ही अहम है। अमृतकाल के इन वर्षों में हिमाचल में तेज विकास जरूरी है, स्थिर सरकार जरूरी है।

मुझे खुशी है कि हिमाचल के लोग, यहां के युवा, यहां की माताएं-बहनें इस बात को अच्छी तरह समझ रही हैं।
वो जानते हैं,

भाजपा यानि स्थिरता,
भाजपा यानि सेवाभाव,
भाजपा यानि समभाव,
भाजपा यानि नीतियों में स्थाई भाव,
और भाजपा यानि विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता।

इसलिए इस विधानसभा चुनाव में हिमाचल के लोग भाजपा सरकार की जोरदार वापसी की ठान चुके हैं।

और फौजियों की ये धरती, वीर माताओं की ये धरती जब कुछ संकल्प ले लेती है, तो उसे सिद्ध करके ही दिखाती है।

भाइयों और बहनों,

आजादी के बाद कांग्रेस ने बहुत लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश पर शासन किया है।

कांग्रेस के लिए सरकार में आना, सरकार में रहना, राज-पाट चलाने जैसा ही रहा है।

हिमाचल में, पहाड़ी राज्यों में तो कांग्रेस दशकों तक तरसाओ, लटकाओ-भटकाओ, यही उनकी रीति थी, यही उनकी नीति पर चली है।

कांग्रेस ने हमेशा यही सोचा, इतना छोटा राज्य, 3-4 सांसद आते हैं, देश की राजनीति में क्या फर्क पड़ता है। इतने छोटे राज्य की हैसियत क्या है? होता है चलता है, करो न करो, कौन पूछता है भाई।

 बड़े-बड़े राज्य हैं उनकी आवाभगत होगी, हिमाचल की क्यों होगी भाई। इसी सोच की वजह से कांग्रेस ने हिमाचल के विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी।

इसी वजह से हिमाचल लगातार पीछे होता चला गया। बीच-बीच में आपने यहां भाजपा की सरकारें बनाईं, तो कुछ काम आगे बढ़ा और सदभाग्य यह रहे कि पहले अटल जी थे, यहां धूमल जी थे, अब मुझे सेवा का मौका दिया।

हिमाचल को मैं भी अपना घर मानता हूं और इधर आपने जयरामजी को दे दिया। लेकिन उन दिनों का याद रखिए जब दिल्ली में भाजपा सरकार थी हिमाचल में भाजपा सरकार थी, काम तेजी से चल रहे थे, लेकिन जैसे ही पांच इसके, पांच उसके चक्कर में पड़ गए और कांग्रेस वाले वापस आए, सारे काम ठप्प कर दिए,

वो अपनी कटकी ढूंढने में लग गए, इसलिए हिमाचल विकास की उस ऊंचाई पर नहीं पहुंच पाया, जिस पर पहुंचना उसका हक था, हिमाचल के लोगों की आवश्यकता थी।

साथियों,
मैं आपसे एक चीज जानना चाहता हूं। जरा आप सोचिए, रोजमर्रा की जिंदगी के अनुभव से सोचिए,

अगर घर में कोई बीमार पड़ता है और फिर एक अच्छे डॉक्टर से दवाई लेता है। हफ्ते भर दवाई लेता है और फिर कोई आ जाता है। अरे रे रे...आप ये दवाई क्यों लेते हो आयुर्वेद ले लो, तो इसको भी लगता है यार हफ्ते भर तो अंग्रेजी दवा खाई अब आयुर्वेद ले लेते हैं।

तो एक हफ्ता तो अंग्रेजी दवा खाई उसके बाद आयुर्वेद पर चढ़ गए। दूसरे सप्ताह आयुर्वेद खाई। इतने में कोई आ गया, अरे भाई ये आयुर्वेद क्यों खाते हो क्या फायदा है, ऐसा करो होमियोपैथी ले लो। तो तीसरे हप्ते होमियोपैथी ले लिया।

तो आप मुझे बताइए एक हफ्ते एक दवाई दूसरे हफ्ते दूसरी दवाई, तीसरे हफ्ते तीसरी दवाई, चौथे हफ्ते चौथी दवाई, क्या मरीज ठीक होगा क्या, मुझे बताइए क्या बीमारी जाएगी क्या। अरे भाई बीमारी है तो एक दवाई को लंबे समय तक पकड़ के एक बार जरा देख लें तब फायदा होता है कि नहीं होता है।

भाइयों-बहनों

इतनी जल्दी जल्दी दवाइयां बदलने से बीमारी जाती नहीं है। आप दवा का एक डोज लें फिर दूसरी डोज, फिर तीसरी डोज, कभी कोई फायदा नहीं होता है और उसका परिणाम ये आया है कि यहां जो मुसीबतें हैं, इसके लिए किसी ने अपनी जिम्मेवारी नहीं ली।

आपकी जो तकलीफें हैं, जिन मुसीबतों से आपको जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। उसकी जो आकर के जो शिमला में बैठे, उन्होंने जिम्मेवारी नहीं ली है। उनको भी पता था अब पांच साल आए हैं क्या करना है भाई। क्या जरूरत है।

पांच साल कितना भी काम करो पांच साल के बाद दूसरे को लाने वाले हैं। तो वो सोचता है कि कुछ करना ही नहीं है।

ये जो पांच-पांच वाला दिमाग में भरा बदमाश लोगों ने, गलत सोचने वाले लोगों ने, उन्होंने आपका इतना नुकसान किया है कि आप किसी का जवाब ही नहीं मांगते हो। वो तो हाथ ऊपर कर देता है , कहता है कि क्या करें भाई आपने मुझे मौका नहीं दिया एक बार दिया हम कुछ काम करें, उतने में तो आपने दूसरे को ला लिया।

आप अगर सरकार से जवाब मांगना चाहते हैं। आप अगर सरकार से जवाबदेही चाहते हैं, आप उसको दुबारा मौका दीजिए, ताकि उसको लगे की हिमाचल की जनता अच्छे काम को आशीर्वाद देती है। तो उसका काम करने का उत्साह डबल हो जाता है।

इस बार हिमाचल करेगा न। इस बार दुबारा लाने का निर्णय करेगा न। ये पुरानी बातों को छोड़ेगा की नहीं छोड़ेगा और मेरे हिमाचल के भाइयों बहनों आपने मुझे दिल्ली में बिठाया है। मैं आपके लिए कुछ करना चाहता हूं।

पिछले पांच साल से कर रहा हूं आगे भी करना चाहता हूं। मुझे सेवा का मौका दोगे न पक्का दोगे...और मैं वादा करता हूं इस धरती के बेटे के नाते, आपके लिए जितना कर सकता हूं, कभी पीछे नहीं रहूंगा भाइयों।

लेकिन अगर यहां ऐसे लोगों को बिठा दिया जो काम होने ही न दें तो क्या होगा मैं कितना ही जोर लगाऊं, काम होगा क्या, रूकावट आएगी की नहीं आएगी। इसलिए भाइयों बहनों यहां भाजपा की सरकार बनाइए। ताकि मैं आपकी सेवा अच्छी तरह से कर सकूं।

भाइयों-बहनों

कांग्रेस ने अपने लंबे शासन में हिमाचल का जितना नुकसान किया है, उसकी भरपाई के लिए, और फिर तेज गति से काम करने के लिए भाजपा को दोबारा जीतना और भाजपा को बार-बार जीतना और दिल्ली की मोदी सरकार की भी भाजपा सरकार को पूरी मदद मिलती रहे। ये पक्का करने वाला ये चुनाव है।

साथियों,
कांग्रेस कैसे काम करती है, इसका मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। एक-एक चीज याद रखिए, भूलना मत। 50 साल से ज्यादा हो गए जब कांग्रेस ने गरीबी हटाओ की बात कही थी, जब भी आओ गरीबी हटाओ के नारे लगाओ, गरीबी हटाओ नारे लगाओ, वादा करना…और लोग भी मानते थे कि हां यार गरीबी जाएगी।

चुनाव होते गए, गरीबी हटाओ का नारा देकर कांग्रेस सरकार बनाती गई, लेकिन देश से गरीबी नहीं हटी। झूठे वायदे करना, झूठी गारंटी देना, कांग्रेस की पुरानी तरकीब रही है।

आपको याद होगा किसानों को कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस किस तरह झूठ बोलती रही, इसका भी गवाह पूरा देश रहा है।

कांग्रेस की सच्चाई ये है कि 2012 में जिस घोषणापत्र पर वो चुनाव जीती, मैं आज से 10 साल पहले की बात कर रहा हूं। उसमें आप निकाल करके देख लीजिए। 2012 में जो वायदे किए थे जो उनके घोषणापत्र में लिखा था, एक भी काम उन्होंने 2012 से 2017, आपने उन्हें सर आंखों पर बिठाया, आपका एक भी काम उन्होंने नहीं किया। खोलकर देखा नहीं घोषणापत्र उन्होंने।

जबकि भाजपा की पहचान है कि जो हम कहते हैं उसे पूरा करने के लिए दिन रात खपा देते हैं, दिन-रात खपा देते हैं भाइयों-बहनों ।

भाजपा जो संकल्प लेती है, उसकी सिद्धि करके दिखाती है।

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का संकल्प लिया, लिया था न, लिया था न, पूरा किया कि नहीं किया। उसे सिद्ध करके दिखाया।

भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था, और वो निर्णय भी इसी हिमाचल की धरती में पालनपुर में भाजपा की वर्किंग कमेटी में निर्णय किया गया था भाइयों, इसी देवभूमि में निर्णय किया गया था। आज राम मंदिर बन रहा है कि नहीं बन रहा है। आप बताइये बन रहा है कि नहीं बन रहा है।

जोरों से बोलिए, वादा निभाया की नहीं निभाया। वचन पूरा किया कि नहीं किया।

साथियों,
भाजपा के संकल्पों की सिद्धि का एक उदाहरण….ये तो हमारी वीरों की भूमि है, हर परिवार फौजी परिवार है। हर घर हिंदुस्तान की सुरक्षा का किला है। अब देखिए वन रैंक वन पेंशन…एक ऐसा उदाहरण है जो कांग्रेस को जानने समझने के लिए काफी है।

कांग्रेस 40 साल से देश के फौजियों को हर चुनाव में वादा करती थी, आप के हिमाचल के फौजी परिवार याद होगा, हर बार वादा करते थे वन रैंक वन पेंशन बस आ जाएगा, चुनाव जिता दो बस आ जाएगा। कितनी ही सरकारें बनी, कितने ही प्रधानमंत्री आए, कितनी बार वादे करके गए।

लेकिन इतने वर्षों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद वन रैंक वन पेंशन को लागू नहीं किया। दिखावे के लिए बजट में मामूली सौ-दो सौ-तीन सौ करोड़ डाल देते थे और लिख देते थे, लेकिन इससे होना नहीं था।
ये आंख में धूल झोंकने की उनकी आदत, झूठे वादे करना, चुनाव जीतना, फिर भूल जाना यही उनका चरित्र है। हिमाचल में हर बार वो झूठ बोलते रहे। देवभूमि में झूठ बोला है। देश की वीर माताओं के सामने झूठ बोला। देश के वीर जवानों के सामने झूठ बोला।

भाइयों बहनों मैं हिमाचल में आया था 2014 में। चुनाव में आपके वोट मांगने आया था और मैंने हिमाचल में आकर कहा था मैं जानता हूं मामला बड़े धन का है। धन खर्च करना पड़ेगा, तिजोरी खाली करनी पड़ेगी।

लेकिन ये वादा मैं पूरा करूंगा। भाइयों और बहनों वन रैंक वन पेंशन का वादा हमने पूरा किया कि नहीं किया। वादा 40 साल तक उन्होंने किया था, पूरा नहीं किया।

हमने वादा किया था और पांच साल के भीतर पूरा कर दिया था भाइयों।
जुबां की कीमत होती है और लोकतंत्र में भारतीय जनता पार्टी की जुबां जनता जनार्दन को समर्पित होती है। जनता जनार्दन के लिए संकल्पित होती है भाइयों।

वन रैंक वन पेंशन लागू होने की वजह से हमारे रिटायर्ड फौजी साथियों की जेब में उनके परिवार के पास पहले जो पेंशन जाता था।

उसके अतिरिक्त और 60 हजार करोड़ रुपए मेरे इन फौजी भाइयों की जेब में गए हैं। 60 हजार करोड़ रुपए बहुत बड़ी अमाउंट होती है।

आप ध्यान दीजिए साथियों,

क्या कांग्रेस सरकार होती तो ये 60 हजार करोड़ रुपए मेरे फौजी परिवारों के घर में आते क्या, फौजी विधवाओं के घर में जाते क्या।

कांग्रेस की सरकार होती, तो आज भी वन रैंक वन पेंशन के नाम पर आप लोगों को ठगती रहती।

साथियों,
उनके वादे कभी सही नहीं निकले इस चुनाव में भी वादे करने में पीछे नहीं हटेंगे। उनपर भरोसा मत करना।

कांग्रेस का एक और इतिहास रहा है, जिस पर बहुत बात नहीं हुई है। आज के युवा तो ये भी नहीं जानते होंगे कि आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था।

तब से लेकर जब तक कांग्रेस की सरकार रही, तब तक उसने रक्षा सौदों में जमकर दलाली खाई, हजारों करोड़ के घोटाले किए।

इसके साथ ही, कांग्रेस ने एक और बात सुनिश्चित की। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश, रक्षा साजो-सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने।

वो सेना के लिए हर खरीद में कमीशन चाहती थी, अपने नेताओं की तिजोरी भरना चाहती थी। इस वजह से हमेशा हथियार खरीदने में देरी की गई। इसका नुकसान किसे हुआ?

इसका सबसे बड़ा नुकसान हुआ हिमाचल की उस वीर माताओं को जिसने अपना बेटा बॉर्डर पर लड़ने के लिए भेजा था।

इसका सबसे बड़ा नुकसान हुआ हमारे हिमाचल की उस बहन बेटियों को, जिसने अपना भाई, दुश्मन से मोर्चा लेने के लिए भेजा था।

इसका नुकसान हिमाचल की हजारों महिलाओं ने उठाया, हजारों बच्चों ने उठाया।
हथियारों में दलाली खाकर, कांग्रेस ने कितनी ही जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया है।

मैं हिमाचल की किसी माता-बहन-बेटी के साथ ये अन्याय नहीं होने दूंगा।
इसलिए आज भारत, आत्मनिर्भर होने का अभियान चला रहा है, अपने हथियार खुद बनाने पर जोर दे रहा है।

साथियों,
कांग्रेस, देश की रक्षा की ही नहीं, बल्कि देश के विकास की भी हमेशा से विरोधी रही है।

गुजरात में इतने साल मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने इसे खुद महसूस किया। जब 2014 में आपने मुझे सेवा का अवसर दिया, तो मैं चाहता था कि हिमाचल में विकास की योजनाएं तेजी से आगे बढ़ें।

ये मैं 2014 की बात कर रहा हूं। जब मैं दिल्ली में बैठा तो हिमाचल के साथ मेरा लगाव रहा था।

हिमाचल ने मुझे बहुत प्यार दिया था, तो मुझे बैठते ही हिमाचल याद आना बहुत स्वाभाविक था। लेकिन भाइयों -बहनों उस समय यहां कांग्रेस की सरकार थी।

मुझे आज भी याद है, केंद्र सरकार की अनेकों योजनाओं को कैसे यहां की कांग्रेस सरकार ने तब लागू नहीं होने दिया। अड़ंगे डाले रूकावटें डाली।

उनके दिमाग में तो यही नशा था कि मोदी होता कौन है , ये दिल्ली की सरकार होती क्यों है। हमारी मर्जी क्या करें क्या न करें।

मोदी की योजनाओं को लागू करेंगे, तो हिमाचल के लोग को मोदी को अपना नेता मानेंगे, हमें तो मानेंगे नहीं, इसी चिंता में, दिल्ली से मैं योजना भेजता था, पैसे भेजता था। उसको अड़ंगे लगा कर बैठ जाते थे।

मैं इसका एक उदाहरण देता हूं आपको। 2014 से और 2017 के बीच यहां कांग्रेस
की सरकार थी और दिल्ली में आपने मुझे बैठाया था। हमने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत घर बनाने के लिए, जो शहर में लोग हैं , जिनके पास अपने घर नहीं हैं।

जैसे सुंदरनगर हो, मंडी हो शिमला हो कांगड़ा हो। जिनके पास घर नहीं हैं उनके पास घर होना चाहिए और ये पहाड़ों में ठंड में झुग्गी-झोंपड़ी में जिंदगी बसर करते हैं उनको अच्छा पक्का छत वाला घर मिलना चाहिए।

तो हमने प्रधानमंत्री घर बनाने की योजना के तहत हमने पैसे दिए, उनका काम था, सिर्फ उन पैसों को खर्च करके लागू करना। 2014 से 17 ये मेरे पत्रकार मित्र भी, आंखें फट जाएगी, आपकी ये सुन करके, 2014 से 17, इतनी बड़ी सरकार, इतना बड़ा मेरा हिमाचल, ये मेरी वीर भूमि, वीर माताएं, कितने घर बने होंगे।

2014 से 17 पैसे भारत सरकार दे रही थी, कितने घर बने होंगे। आप अंदाज लगा सकते हो, मैं बोलूंगा तो आपको भी शर्म आएगी कि कैसी सरकार यहां चलती थी कांग्रेस की, पूरे हिमाचल में सिर्फ 15 घर बने..15 ।…और जरा जोरों से बोलो, आप जान लीजिए साथियों सिर्फ 15 घर।

और जैसे ही आप लोगों ने हिमाचल को डबल इंजन की सरकार दी, दिल्ली में मुझे और यहां पर जयरामजी को तो जो योजना लगाने के लिए मैं 2014 से लग रहा था, जिसको लटका करके बैठे थे, अटका करके बैठे थे, अड़ंगे लगा कर बैठे थे, उनको आप लोगों ने हटाया, जयरामजी को बिठाया।

कहां 15 घर और हमने 10 हजार घरों पर काम शुरू कर दिया, कितने भाई, कितने घर, कितने, उनके कितने थे, हमने कितनों पर काम शुरू किया और आज

मुझे संतोष से कहना है जयरामजी को और उनकी पूरी टीम को अभिनंदन करना है। इनमें से 8 हजार से ज्यादा घर पूरे भी किए जा चुके हैं और बाकी पर काम चल रहा है वो भी कुछ समय में पूरे हो जाएंगे।

कहां 15 घरवाली कांग्रेस की सरकार और कहां 8000 घरों को बनाने वाली डबल इंजन की सरकार। अब आप तय कीजिए की आपको 15 घर बनाने वाली सरकार चाहिए या 8000 घर बनाने वाली सरकार चाहिए, कौन सी सरकार चाहिए, निर्णय आप को करना है दोस्तों, मैं कह रहा हूं इसलिए करो ये नहीं कहने आया हूं मैं हिसाब देकर कह रहा हूं कि हम आपके लिए काम करने वाले लोग हैं।

यानि 2017 के बाद से भाजपा सरकार में हिमाचल के विकास ने अभूतपूर्व तेजी पकड़ी है।
मैं आज भी ये सोचकर परेशान हो उठता हूं कि अगर 2017 में भी हिमाचल में कांग्रेस की सरकार आती, जयराम जी की सरकार न आती, तो क्या होता दोस्तों। 15 के बजाय 25 घर बना लेते, 25 की जगह 50 घर बना लेते, साथियों

बीते दो-ढाई साल में दुनिया की इतनी बड़ी महामारी से हिमाचल के लोगों ने मुकाबला किया है।

भाजपा की सरकार में हिमाचल ने देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया।

आप कल्पना करिए, अगर महामारी के समय भी यहां कांग्रेस ही होती तो क्या होता।

कांग्रेस का तो इतिहास है कि उसने गंभीर से गंभीर बीमारी के टीकों के लिए भी देश के लोगों को बरसों-बरसों तक इंतजार करवाया है। और हिमाचल में टीका लगवाने का मतलब सिर्फ एक नागरिक की जान से जुड़ा हुआ नहीं है।

हिमाचल में सबको टीका लग गया तो बाहर से आने वाले टूरिस्टों को पता लग गया कि हिमाचल सेफ है। हिमाचल में टूरिज्म ने गति पकड़ना शुरू किया, यहां के लोगों की रोजी रोटी चल पड़ी ये वैक्सीन की ताकत थी। और यह जयरामजी और भाजपा सरकार की ताकत थी कि उन्होंने देश में हिमाचल को पहला और मैं यहां की आशा वर्करों, हमारे आंगनबाड़ी वर्कर, हमारे गावों में काम करने वाले हेल्थ वर्कर को आज नमन करता हूं कि उन्हों पहाड़ों पर चलकर बर्फीली जगह पर जाकर भी वैक्सीनेशन का काम कर लिया और जिंदगी बचाने का काम कर लिया। मुफ्त में एक पैसा नहीं लिया किसी से भाइयों।

कोराना के समय में अगर हिमाचल में भाजपा होती, हिमाचल में सबसे अंत में टीके पहुंचते और दूर-दराज वाले क्षेत्र तो आज भी कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे होते।

100 साल की इस सबसे बड़ी आपदा में डबल इंजन की सरकार आज भी हिमाचल के लाखों गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है। मुफ्त राशन मिल रहा है न ये मेरी माताएं बहनें मुझे आशीर्वाद देती हैं कि दिल्ली में उनका बेटा बैठा है जिसने हमारे घर के चूल्हे को कभी बुझने नहीं दिया।

कोई रात ऐसी नहीं थी, जब बच्चों को भूखे सोना पड़े, क्योंकि दिल्ली में एक बेटा बैठा था , जो जागता था कि मेरा बेटा खा करके सो जाए, इसलिए भाइयों बहनों।

कांग्रेस की सरकार होती तो गरीब का ये राशन लुट जाता, गरीब की रसोई तक नहीं पहुंच पाता।

साथियों,
2017 में कांग्रेस की सरकार ना बनाकर, भाजपा को सेवा का मौका देकर, हिमाचल के लोगों ने इस देवभूमि की रक्षा करने का काम किया है।

अगर हिमाचल के लोगों ने भाजपा को सेवा का मौका नहीं दिया होता तो आज 9 लाख नए घरों में नल से जल नहीं पहुंचता, भाइयों।

अगर हिमाचल के लोगों ने हमें सेवा का मौका नहीं दिया होता तो यहां की लाखों रसोइयों में उज्जवला का सिलेंडर नहीं पहुंचता।

अगर हिमाचल के लोगों ने भाजपा को सेवा का मौका नहीं दिया होता तो आयुष्मान योजना और हिम-केयर योजना के तहत 4 लाख लोगों को मुफ्त इलाज नहीं मिलता।

अगर यहां 2017 में भाजपा सरकार नहीं बनती तो अटल टनल वहीं अटका लटका पड़ा होता , वो काम कभी पूरा नहीं होता।

साथियों,
आज अटल टनल से हमारी सेनाओं को भी फायदा हो रहा है और लाहौल-स्पीति के साथियों को आजादी के बाद पहली बार उनके सुख का समय आया है।

ये काम हमने किया है और इसे हमेशा याद रखिए, ये सब किसने किया, ये सारा काम किसने किया, ये काम किसने किया , जोर से बताइए ये काम किसने किया....आपका जवाब गलत है..ये मोदीजी ने नहीं किया है, ये जयरामजी ने नहीं किया है। ये आपके वोट ने किया है।

ये सब आपके एक वोट की ताकत से हुआ है। इसलिए हुआ है, वोट सही जगह पर डाला तो इतने सारे काम किए, इस बार भी आपका वोट सही जगह पर होगा, तो आगे इससे भी ज्यादा बढ़िया काम होंगे भाइयों-बहनों।

हिमाचल के लोगों का एक वोट, आज हिमाचल में इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से करा रहा है, यहां रेल-रोड का नेटवर्क बनवा रहा है।

आप सोचिए,

यहां चंडीगढ़ से मनाली हाईवे को बने कितने साल हो गए थे।
इसका चौड़ी करण हो, इसकी याद कांग्रेस को अपने 10 साल के शासन में नहीं आई।

अब हिमाचल के लोगों के एक वोट के कारण इस मार्ग पर फोरलेन का ऐसा नेशनल हाईवे बन रहा है, जो आपके टूरिज्म को बहुत ताकत देने वाला है।

हमारी सरकार पठानकोट से मंडी जाने वाले नेशनल हाईवे को भी आधुनिक बनाने पर 9 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

पिछली कांग्रेस सरकार के समय गांव में जितनी सड़क बनवाई गई थी, हमारी सरकार ने उससे दोगुनी सड़कें बनाकर दिखाई हैं।

डबल तेजी से काम, डबल इंजन की सरकार की पहचान है।

आठ दिसंबर को नतीजे आने के बाद हिमाचल के विकास में और तेजी लाई जाएगी।

भाजपा की सरकार ने आगे के रोडमैप पर काम करना शुरू कर दिया है।
हिमाचल के बॉर्डर पर बने गावों में विकास के लिए, वहां कनेक्टिविटी और टूरिज्म बढ़ाने के लिए वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज योजना शुरू की जा रही है।
हिमाचल में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए, रोप-वे से प्रमुख स्थानों को जोड़ने के लिए पर्वतमाला योजना चलाई जा रही है।

यहां डबल इंजन की सरकार की वापसी के बाद, ऐसे विकास कार्यों में और तेजी लाई जाएगी।

बस आपको एक बात याद रखनी है।

हर बूथ पर कमल का फूल ही भाजपा का उम्मीदवार है। याद रहेगा न हमारा उम्मीदवार सिर्फ कमल का फूल ही है। जहां कमल का फूल दिखे वही भाजपा का उम्मीदवार है।

कमल के फूल पर पड़ा हर वोट मुझे ताकत देगा, हिमातल के इस बेटे को दिल्ली में बड़ी ताकत देगा। मंडी को, कुल्लू को, रामपुर को, किन्नौर को, लाहौल स्पीति को ताकत देगा।

मैं विशेष रूप से इतनी तादाद में आई माताओं-बहनों से कहूंगा कि माताएं बहनें अधिक से अधिक संख्या में इस बार लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित करें।

आप भी ज्यादा से ज्यादा वोट करिए, महिलाओं के वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दीजिए, भाइयों-बहनों। आपको जुलूस निकाल कर गीत गाते हुए मतदान केंद्रों तक पहुंचना है।

आप मेरा एक काम करोगे। जरा जोर से बताओ तो पता चलेगा। घर-घर जाओगे मेरी बात लोगों को बताओगे। जो मैं कह रहा हूं समझाओगे।

जहां भी जाओगे तो मेरी तरफ से एक बात कहना कि मोदीजी आए थे मिलने के लिए, समय के कारण सबको तो नहीं मिल पाए, लेकिन मोदीजी ने आपको प्रणाम कहा है, इतना कह देंगे। कह देंगे भाइयों। मेरा प्रणाम पहुंचा दीजिए।

हम मिलकर “हिमाचल को आगे बढ़ाएंगे, नया रिवाज बनाएंगे, भाजपा को वापस लाएंगे”

मेरे साथ जोर से बोलिए
भारत माता की....
भारत माता की....
भारत माता की....
जोर से बोलिए... भारत माता की....
भारत माता की....
भारत माता की....

 

Explore More
శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం

ప్రముఖ ప్రసంగాలు

శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం
 PLI schemes attract over Rs 2.16 lakh crore investment, generate 14.39 lakh jobs

Media Coverage

PLI schemes attract over Rs 2.16 lakh crore investment, generate 14.39 lakh jobs
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Uttar Pradesh has now emerged as one of the states with the highest number of international airports in India: PM Modi in Jewar
March 28, 2026
The inauguration of Phase-I of Noida International Airport marks a major step in Uttar Pradesh’s growth story and India’s aviation future: PM
UP has now emerged as one of the states with the highest number of international airports in India: PM
Airports are not just basic facilities in any country, they give wings to progress: PM
Our government is making unprecedented investments in modern infrastructure to build a Viksit Bharat: PM

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

उद्धघाटन हो गया? उद्धघाटन हो गया? नहीं, अभी आधा काम हुआ है। मैंने सिर्फ वो पर्दा हटाया है, लेकिन मैं आज चाहता हूं इस एयरपोर्ट का उद्धघाटन यहां जो भी उपस्थित हैं, आप सब करें, और इसलिए आप अपना मोबाइल फोन निकालिये, अपने मोबाइल फोन का फ्लैश लाईट कीजिए और आपका इसका उद्धघाटन कर रहे हैं। आप दीया जलाकर के यहां उपस्थित हर व्यक्ति, आज इस एयरपोर्ट का उद्धघाटन कर रहा है। ये आपकी अमानत है, ये आपका भविष्य है, ये आपका पुरूषार्थ है और इसलिए इसका उद्धघाटन भी आपके हाथों से हो रहा है, आप अपने भारत माता की जय बोलकर के, हाथ ऊपर करके, फ्लैश लाईट पूरी तरह से दिखाइये। भारत माता जी जय। भारत माता जी जय। भारत माता जी जय। बहुत-बहुत धन्यवाद। अब उद्धघाटन हो गया।

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी श्री राममोहन नायडू जी, पंकज चौधरी जी, ज्यूरिक एयरपोर्ट के चेयरमैन जोसेफ फेल्डर जी, अन्य मंत्रिगण, सांसद, विधायक, अन्य महानुभाव और मेरे प्यारे भाइयों और बहनों।

मैं देख रहा हूं, आज जहां भी मेरी नजर पड़ रही है, सारे युवा मुझे नजर आ रहे हैं, उत्साह से भरे युवा हैं, जोश से भरे हुए युवा हैं, क्योंकि इन युवाओं को पता है, ये जो काम हो रहा है ना, ये नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम हो रहा है। आज हम विकसित यूपी-विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश, आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स वाले राज्यों में से एक हो गया है। और आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। एक तो ये है कि इस एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करने का सौभाग्य आप सबने मुझे दिया था और आप सबने इस एयरपोर्ट के उद्धघाटन का सौभाग्य भी मुझे दिया, लेकिन मैंने उस सौभाग्य को आपके साथ बांट दिया और आपके हाथों से उद्धघाटन करवा दिया। दूसरा, जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे सांसद बनाया, उसकी पहचान के साथ, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।

साथियों,

नोएडा का ये एयरपोर्ट, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद, इस पूरे क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। हिन्दुस्तान को और उत्तर प्रदेश को तो होना ही होना है। ये एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे और लघु उद्योगों, यहां के नौजवानों के लिए, अनेक नए अवसर लेकर आने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, साथ ही, ये विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा। मैं उत्तर प्रदेश को, विशेष रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता को इस भव्य एयरपोर्ट के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

साथियों,

आज का ये कार्यक्रम, भारत के नए मिज़ाज का प्रतीक है। आप सभी देख रहे हैं कि आज पूरा विश्व कितना चिंतित है। पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने के सामान, पेट्रोल-डीज़ल-गैस, खाद, ऐसी कई ज़रूरी चीज़ों का चारो तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का सामना करने के लिए कुछ न कुछ कोशिश कर रहा है, प्रयास कर रहा है। और हमारा भारत भी इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है, देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है। भारत तो बहुत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस, ये जहां युद्ध चल रह है ना, इस युद्ध से प्रभावित इलाके से मंगाता रहा है। इसलिए सरकार हर वो कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों पर, हमारे किसान भाई-बहनों पर, इस संकट का बोझ न पड़े।

साथियों,

संकट के इस समय में भी, भारत ने अपने तेज़ विकास को निरंतर जारी रखा है। मैं सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ही बात करुं, तो पिछले कुछ सप्ताह में ही, ये चौथा बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है। इन कुछ ही सप्ताह में, इस दौरान नोएडा में बहुत बड़ी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का शिलान्यास हुआ, इसी कालखड में देश की पहली दिल्ली-मेरठ नमो-भारत ट्रेन ने गति पकड़ी, इसी कालखंड में मेरठ मेट्रो का विस्तार किया गया, और इतने कम समय में आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आप सबके हाथों से उद्धघाटन भी हो गया।

साथियों,

ये सारे प्रोजेक्ट्स, यूपी के विकास के लिए, डबल इंजन सरकार के प्रयासों का शानदार उदाहरण हैं। सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, भारत को टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बना रही है। मेरठ मेट्रो और नमो भारत रेल, तेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी दे रही है। और ये हमारा जेवर एयरपोर्ट, पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है। और आपने अभी वीडियो में देखा, ये ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है, हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा, हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा। पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था। लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा, यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।

साथियों,

जेवर का ये एयरपोर्ट, डबल इंजन सरकार की कार्यसंस्कृति का भी बहुत अच्छा उदाहरण है। अब आप सोचिये, इस एयरपोर्ट को अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने 2003 में ही फाइल में मंजूरी दे दी थी। 2003 में, आपमें से बहुत होंगे जिसका जन्म नहीं हुआ होगा, बहुत वो लोग होंगे जो उस समय 25-30 साल के 35 साल के हुए होंगे और आज रिटायर भी हो गए, लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना। लेकिन केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहले की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी। 2004 से 2014 तक ये एयरपोर्ट फाइलों में ही दबा रहा। जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। शुरु के दो-तीन सालों में सपा वालों ने इस पर काम नहीं होने दिया। लेकिन जैसे ही यहां भाजपा-NDA की सरकार बनी, दिल्ली में भाजपा-एनडीए की सरकार बनी, तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और अब ये शुरु भी हो गया है।

साथियों,

एयरपोर्ट के अलावा ये क्षेत्र देश के दो बड़े फ्रेट कॉरिडोर्स का भी हब बन रहा है। ये फ्रेट कॉरिडोर मालगाड़ियों के लिए बिछाई गई स्पेशल पटरियां हैं। इससे उत्तर भारत की बंगाल और गुजरात के समंदर से कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। और दादरी वो स्थान है जहां ये दोनों कॉरिडोर्स आपस में मिलते हैं। यानी यहां किसान जो उगाते हैं, यहां उद्योग जो कुछ बनाते हैं, वो जमीन से, हवाई मार्ग से, दुनिया के कोने-कोने तक तेज़ी से जा पाएगा। ऐसी मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के कारण, यूपी दुनियाभर के निवेशकों के लिए बहुत बड़ा आकर्षण बन रहा है।

साथियों,

जिस नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे, मुझे याद है यहां की सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वो उस कार्यक्रम में नहीं आए और मुझे भी डराने की लोगों ने कोशिश की, कि नोएडा मत जाओ मोदी जी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हो। मैंने कहा इस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अर्से तक सेवा करने का मौका देगा। अब वही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है। ये पूरा क्षेत्र, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त कर रहा है।

साथियों,

इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में, खेती-किसानी का बहुत महत्व है। मैं आज उन मेरे किसान भाई-बहनों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए अपनी जमीनें दी है। उन किसानों के लिए जोरदार तालियां बजाइये दोस्तों, मेरे किसान भाई-बहनों के लिए जोरदार तालियां बजाइये। मेरे किसान भाई-बहन, आपके इस योगदान से ही, इस पूरे क्षेत्र में विकास का एक नया दौर शुरु होने जा रहा है। आधुनिक कनेक्टिविटी का जो विस्तार यहां हो रहा है, उससे पश्चिमी यूपी में फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को और बल मिलेगा। अब यहां के कृषि उत्पाद दुनिया के बाज़ारों में और बेहतर तरीके से जा पाएंगे।

साथियों,

यहां मैं अपने किसान साथियों का एक और बात के लिए भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं। आपके गन्ने से जो इथेनॉल बनाया गया है, उससे कच्चे तेल, कच्चे तेल पर देश की निर्भरता कम हुई है। अगर इथेनॉल का उत्पादन ना बढ़ता, पेट्रोल में उसकी ब्लेंडिंग ना बढ़ती, तो देश को हर वर्ष साढ़े चार करोड़ बैरल, साढ़े चार करोड़ बैरल यानी लगभग 700 करोड़ लीटर कच्चा तेल विदेशों से मंगवाना पड़ता। किसानों के परिश्रम ने देश को इस संकट के समय में इतनी बड़ी राहत दी है।

साथियों,

इथेनॉल से देश को तो फायदा हुआ ही है, किसानों को भी बहुत बड़ा लाभ हुआ है। इससे करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा बची है। यानी इथेनॉल न बनाते तो ये पैसा विदेश जाना जय था। बीते वर्षों में इतना सारा पैसा, देश के किसानों को मिला है, गन्ना किसानों को मिला है।

साथियों,

यहां के गन्ना किसानों ने तो पहले के वो दिन भी देखे हैं, जब कई-कई सालों तक गन्ने का बकाया लटका रहता था। लेकिन आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से गन्ना किसानों की स्थिति बेहतर हुई है।

साथियों,

किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक सामान्य सुविधा नहीं होता। ये एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देते हैं। साल 2014 से पहले, देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे। आज 160 से अधिक एयरपोर्ट्स देश में हैं। अब महानगरों के अलावा, देश के छोटे-छोटे शहरों में भी हवाई कनेक्टिविटी पहुंच रही है। पहले जो सरकारें रही हैं, वे मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए ही होनी चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार ने, सामान्य भारतीय के लिए हवाई यात्रा को आसान बना दिया है। हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश में हवाई अड्डों के नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार करते हुए उनकी संख्या बढ़ाकर सत्रह कर दी है।

साथियों,

भाजपा सरकार का निंरतर प्रयास रहा है कि एयरपोर्ट भी बने और किराया-भाड़ा भी सामान्य परिवारों की पहुंच में रहे। इसलिए, हमने उड़ान योजना शुरु की थी। इस स्कीम के कारण, बीते कुछ सालों में एक करोड़ साठ लाख से अधिक देशवासियों ने उड़ान योजना से टिकट लेकर सस्ती दरों पर हवाई यात्रा की है। और मैं आपको एक और जानकारी देना चाहता हूं। हाल में ही केंद्र सरकार ने उड़ान योजना को और विस्तार दिया है। इसके लिए लगभग 29 हज़ार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। आने वाले वर्षों में इसके तहत, छोटे-छोटे शहरों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 नए हेलीपैड बनाने की योजना है। यूपी को भी इससे बहुत अधिक लाभ होगा।

साथियों,

भारत का एविएशन सेक्टर, बहुत तेज़ से गति और विकास कर रहा है। जैसे-जैसे भारत में नए-नए एयरपोर्ट बन रहे हैं, वैसे-वैसे नए हवाई जहाज़ों की ज़रूरत भी बढ़ती जा रही है। इसलिए देश की अलग-अलग एयरलाइन्स ने सैकड़ों नए जहाजों के ऑर्डर दिए हैं। ये जो नई सुविधाएं हैं, नए जहाज आ रहे हैं, इनको उड़ाने वाले, इनमें सर्विस देने वाले, मेंटनेस से जुड़े, ऐसे हर काम के लिए बहुत बड़ी संख्या में वर्कफोर्स की ज़रूरत रहेगी। ये युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर है। इसलिए हमारी सरकार, एविएशन सेक्टर में ट्रेनिंग की सुविधाओं का भी विस्तार कर रही है।

साथियों,

आप जब अपनी कोई गाड़ी खरीदते हैं, तो ये जरूर देखते हैं कि उस गाड़ी बनाने वाली कंपनी का सर्विसिंग सेंटर आसपास है या नहीं है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि हमारे देश में हवाई जहाजों की सर्विसिंग, यानी उनके मैंटनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल की पुख्ता व्यवस्थाएं ही नहीं थीं। भारत के 85 एयरपोर्ट, 85 परसेंट हवाई जहाजों को आज भी मैंटनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल यानी MRO के लिए, इस काम के लिए विदेश भेजना पड़ता है। इसलिए हमारी सरकार ने ठाना है कि MRO सेक्टर में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे। अब भारत में ही, बहुत बड़े पैमाने पर MRO सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। आज यहां जेवर में भी MRO सुविधा का शिलान्यास हुआ है। ये सुविधा जब तैयार हो जाएगी, तो ये देश-विदेश के विमानों को सेवा देगी। इससे देश को कमाई भी होगी, हमारा पैसा भी देश में ही रहेगा, और युवाओं को अनेक रोजगार भी मिलेंगे।

साथियों,

आज हमारी सरकार की प्राथमिकता देश के नागरिकों की सुविधा है। देश के नागरिक का समय बचे और उसकी जेब पर ज्यादा बोझ भी न पड़े, ये हमारा लक्ष्य है। मेट्रो और वंदे भारत जैसी आधुनिक रेल सेवाओं का इसी भाव से ही विस्तार किया जा रहा है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल, इसका कितना फायदा हो रहा है, ये भी हम सब देख रहे हें। अभी तक नमो भारत, ढाई करोड़ से अधिक लोग सफर कर चुके हैं। दिल्ली-मेरठ के जिस सफर में पहले घंटों लग जाते थे, अब वो सफर मिनटों में ही पूरा हो रहा है।

साथियों,

विकसित भारत के विकसित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमारी सरकार अभूतपूर्व निवेश कर रही है। बीते 11 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट छह गुणा से अधिक बढ़ाया गया है। इन वर्षों में 17 लाख करोड़ रुपये हाईवे और एक्सप्रेसवे पर खर्च किए गए हैं, एक लाख किलोमीटर से अधिक के हाईवे का निर्माण किया गया है। 2014 तक रेलवे में सिर्फ 20 हजार किलोमीटर रूट का बिजलीकरण हुआ था। जबकि 2014 के बाद से 40 हजार किलोमीटर से ज्यादा रेलवे ट्रैक का बिजलीकरण किया गया है। आज ब्रॉडगेज नेटवर्क का लगभग शत-प्रतिशत बिजलीकरण हो चुका है। आज कश्मीर घाटी हो या नॉर्थ ईस्ट की राजधानियां, ये पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ रही हैं। पोर्ट यानी बंदरगाहों की क्षमता, बीते दशक में दोगुने से अधिक हुई है। देश में नदी जलमार्गों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। विकसित भारत के निर्माण के लिए जरूरी हर क्षेत्र में भारत तेज़ी से काम कर रहा है।

साथियों,

विकसित भारत बनाने के लिए सबका प्रयास बहुत ज़रूरी है। ये आवश्यक है कि 140 करोड़ देशवासी कड़े से कड़ा परिश्रम करे, और वैश्विक संकटों का एकजुट होकर सामना करें। अभी जो युद्ध चल रहा है, इससे पैदा हुए संकटों का सामना कैसे करना है, इसके बारे में मैंने संसद में भी विस्तार से बताया है। मेरी कल देश के सभी मुख्यमंत्रियों से भी लंबी चर्चा हुई है और बड़ी सकारात्मक चर्चा हुई है। मैं आज आप सभी जनता-जनार्दन से फिर कहूंगा, मैं देशवासियों से फिर से कहूंगा। हमें शांत मन से, धैर्य के साथ, एकजुटता के साथ, मिल जुलकर के, इस संकट का सामना करना है। ये पूरे विश्व में परेशानी पैदा करने वाला संकट है। हमें अपने देश की सबसे ज्यादा चिंता करनी है। और यही हम भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है। मैं यूपी के, देश के सभी राजनीतिक दलों से भी आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं, विनती पूर्वक कहना चाहता हूं, इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। जो भारतीयों के हक में है, जो भारत के हित में है, वही भारत सरकार की नीति और रणनीति है। राजनीति के लिए गलत बयानबाज़ी करने वाले, राजनीतिक बहस में तो कुछ नंबर पा लेंगे, लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करती। कोरोना के महासंकट के दौरान भी, कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाईं, वैक्सीन को लेकर झूठ बोले, ताकि सरकार का काम मुश्किल हो, देश को नुकसान हो। परिणाम क्या हुआ? जनता ने चुनावों के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया, ठुकरा दिया। मुझे पूरा भरोसा है, कि देश के सभी राजनीतिक दल भी इससे सबक सीखेंगे और देश के एकजुट प्रयासों को वो बल देंगे, ताकत देंगे। इसी आग्रह के साथ, एक बार फिर से उत्तर प्रदेश को इस शानदार एयरपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

मेरे साथ बोलिये-

भारत माता की जय!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

बहुत-बहुत धन्यवाद।