JDU, RJD and congress alliance is an alliance of greed, a ‘Mahaswarthbandhan’: PM
This election is a battle between Vikasraaj vs Junglraaj: PM
Today the world looks at India with hope & confidence. PM
There is a lot of potential in the youth in Bihar; they are just waiting for the opportunity to change the world: PM
We have to save Bihar and we have to make Bihar: PM Modi
Peace, Unity and Brotherhood are most important for the progress of our country: PM Modi
Vote bank politics and casteism are the main reason behind the bad condition of Bihar: PM

भारत माता की जय। अपने सबके हम प्रणाम करईये। मंच पर विराजमान यहां के सांसद और सरकार में मेरे मंत्री साथी श्रीमान गिरिराज सिंह, पार्टी के प्रभारी श्रीमान पाटिल जी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता डॉक्टर अरुण कुमार जी, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमान प्रेम कुमार जी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नवादा विधानसभा के उम्मीदवार श्रीमान इंद्र कुमार जी, भाजपा से गोविंदपुर विधानसभी की उम्मीदवार श्रीमती फूलादेवी जी, भाजपा से वारसालीगंज विधानसभा से उम्मीदवार श्रीमती अरुणा देवी जी, भाजपा से ईसुआ विधानसभा के उम्मीदवार श्री अनिल सिंह, भाजपा से रजौरी विधानसभा के उम्मीदवार श्री अर्जुन राम, मंच पर विराजमान श्री अरविंद शर्मा, श्री विष्णुनाथ भगत, श्री केदार सिंह, श्री विजय कुमार सिंह, श्री नरेंद्र सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह और विशाल संख्या में आए हुए मेरे प्यारे भाईयों और बहनों.

अब आज मुझे नवादा से शिकायत करनी है। करूं, आप बुरा तो नहीं मानोगे। करूं शिकायत। पक्का बुरा नहीं मानोगे। देखिए मैं पिछले वर्ष अप्रैल महीने में आया था। इसी मैदान में आया था। मैं खुद चुनाव लड़ रहा था लोकसभा का। सरकार बनाने के लिए मैं आपका आशीर्वाद लेने आया था, लेकिन उस सभा में इससे एक चौथाई लोग भी नहीं आए थे। और आज मैं देख रहा हूं कि कोई छत खाली नहीं है जहां पर लोग न हो। मुझे कभी चिंता होती है कि ये तीन मंजिला, पांच मंजिला सभा हो रही है। अगर नवादा पिछली बार आया उससे चार गुना बड़ी सभा आज मेरे सामने है, ये साफ साफ दिखा रहा है कि हवा का रुख क्या है। भाईयों बहनों आखिरकार बिहार की जनता को इतना गुस्सा क्यों है। बिहार के हर कोने में, हर वर्ग में, हर समाज में, हर उम्र के लोगों में, पुरुष हो, स्त्री हो, युवा हो, बुजुर्ग हो, सब ओर ये गुस्सा क्यों है। भाईयों बहनों अब बिहार ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता। भईयों बहनों विकास के लिए 60 साल कम समय नहीं होता है। और ये जो बिहार में महास्वार्थबंधन हुआ है, ये महास्वार्थबंधन के सभी हिस्सेदारों को जनते हो। ये महागठबंधन नहीं है, महास्वार्थबंधन है। इस महास्वार्थबंधन में तीन खिलाड़ी है। एक है कांग्रेस, जिसने 35 साल तक बिहार पर राज किया। दूसरे हैं बड़े भाई, उन्होंने 15 साल राज किया। तीसरे हैं छोटे भाई, उन्होंने 10 साल राज किया। यानी ये तीन वो लोग हैं, जो आज इक्ट्ठे आए हैं, इन्होंने 60 साल तक बिहार पर राज किया है। 60 साल तक आपने उन्हें चुनकर भेजा है। आप बताइये आपको क्या मिला। बिहार का भला हुआ, सड़कें बनीं, बच्चो को शिक्षा मिली, बुजुर्गों को दवाई मिली, नौजवान को रोजगार मिला।

ये 60 साल तक राज करने वाले लोग आज आपसे वोट मांगने आए हैं। लेकिन वोट मांग रहे हैं डिक्शनरी में जितने भी भद्दे शब्द हो, जितने भी गंदे शब्द हो, रोज डिक्शनरी खोलकर बैठते हैं कि आज मोदी को कौन सी गाली दी जाए। आज मोदी को कैसे बदनाम किया जाए। अरे महास्वार्थबंधन के नेतागण आप कम से कम बिहार की जनता को अपने 60 साल के कारोबार का हिसाब दो। क्या किया, क्यों किया, कैसे किया, कब किया, किसने लिए किया, किसके हवाले किया। जवाब दो। इन तीनों लोगों को जवाब देना चाहिए कि नहीं देना चाहिए। आज जो मुख्यमंत्री हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए। उन्हें अपने काम का हिसाब देना चाहिए कि नहीं देना चाहिए। उनके पहले जो 15 साल मुख्यमंत्री रहे, जिसकी सरकार रही उन लालू जी को जवाब देना चाहिए कि नहीं देना चाहिए। 35 साल जिस कांग्रेस ने शासन किया, मैडम सोनिया जी आपको जवाब देना चाहिए कि नहीं देना चाहिए। जवाब दे रहे हैं क्या। दे रहे हैं क्या मुझे बताइए। क्या काम किया बता रहे हैं। नहीं बता रहे हैं क्योंकि जब कुछ काम किया ही नहीं है तो क्यों बताएंगे। क्या बताएंगे। और मैं ये पूछना चाहता हूं कि लालू जी अनाप-सनाप इतना बोल रहे हो, तो बिहार की जनता को ये तो बताओ कि इस चुनाव से आप क्यों बाहर हो। ऐसा क्या कानून है कि चुनाव लड़ने से आप पर रोक लगी हुई है। आपने ऐसा क्या किया कि इस देश का संविधान, इस देश का कानून आपको बिहार की जनता की सेवा करने से भी मना कर रहा है, ऐसा क्या काम किया है, जरा बिहार की जनता को बताओ।

भाईयों बहनों उनको लगता है कि 90 के दशक में उठ-पटांग बातें करके भोले-भाले लोगों की आंखों में धूल झोंक दी गई। लालू जी ये 1990 नहीं 2015 है। वक्त बदल चुका है। अब वो आपकी ड्रामेबाजी नहीं चलेगी। नौजवान के सपने काम करने वाले हैं।

क्या करके रख दिया है बिहार का। और मैं बताऊं भाईयों बहनों, हमारे देश में आगे बढ़ने की इतनी ताकत है। अब दुनिया की कोई भी ताकत इस देश को आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती। आज पूरे विश्व में हिन्दुस्तान का डंका बज रहा है या नहीं। आप मुझे बताइए। जापान में भारत का डंका बजा कि नहीं बजा। भूटान में भारत का डंका बजा कि नहीं बजा। भाईयों बहनों अमेरिका में हिन्दुस्तान का जयजयकार हो रहा है या नहीं हो रहा है। चीन में हो रहा है कि नहीं हो रहा है। रसिया में हो रहा है कि नहीं हो रहा है। क्यों हो रहा है। क्या कारण है कि दुनिया में हिन्दुस्तान की वाहवाही हो रही है। मोदी के कारण नहीं हो रही है मेरे दोस्तों। ये दुनिया में जो हिन्दुस्तान का डंका बज रहा है वो सवा सौ करोड़ देशवासियों के कारण बज रहा है। आपको कारण बज रहा है। और इसलिए बज रहा है क्योंकि आपने दिल्ली में 30 साल के बाद पूर्ण वाली सरकार को चुनकर बैठाया है और इसलिए पूरे विश्व में भी एक विश्वास बना है कि अब हिन्दुस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकते हैं। भाईयों बहनों अगर दिल्ली में पूर्ण बहुमत वाली सरकार चुनकर बैठती है तो पूरा विश्व हिन्दुस्तान की ताकत को स्वीकार करता है। वैसे ही पटना में दो-तिहाई बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बैठेगी, सारा हिन्दुस्तान बिहार को स्वीकार करेगा। ये दिल्ली को भी बिहार में दौड़ कर आना पड़ेगा। अब बिहार वालों को कभी दिल्ली जाना नहीं पड़ेगा। दिल्ली वालों को बिहार आने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

ये लोकतंत्र की ताकत होती है और इसलिए इस चुनाव में बिहार में दो-तिहाई बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी एनडीए की सरकार बनाइए और आप देखिए कि हिन्दुस्तान बिहार का लोहा मानने लगता है कि नहीं लगता है। देश और दुनिया में बिहार का डंका बजाता है कि नहीं बजता है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये होकर रहने वाला है।

भाईयों बहनों आप मुझे बताइए, सारी दुनिया में बिहार जैसा प्रदेश जहां इतने तेजस्वी लोग हों, आज की इतिहास और परंपरा हर हिन्दुस्तानी के लिए गौरवगान हो, इस बिहार की बर्बादी किसने की। इस बिहार को तबाह किसने किया। और इस चुनाव में ऐसे लोगों को सजा देने के लिए चुनाव है। बटन दबाकर सजा देनी है। ताकी इन्हें तो छोड़ों भविष्य में भी कोई बिहार को बर्बाद करने की सोच न सके। ऐसा चुनाव में परिणाम लाना है। जनता की ताकत का परिचय करवाना है।

आप मुझे बताइए, ये हमारे बिहार को विकास चाहिए कि नहीं चाहिए। विकास जरूरी है। नौजवान को रोजगार चाहिए। गांव को सड़क चाहिए। वृद्धि लोगों को दवा की जरूरत हो तो दवा मिलनी चाहिए। मां-बहनों को सम्मान मिलना चाहिए। गरीबों लोगों को रहने के लिए घर मिलना चाहिए। गरीब के बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए। गांव में बिजली होनी चाहिए कि नहीं। 2010 में आपके मुख्यमंत्री ने आपसे वादा किया था। 2010 के विधानसभा चुनाव में आपके मुख्यमंत्री ने गांव-गांव जाकर कहा था कि मुझे वोट दो। अगर मुझे वोट दोगे, तो मैं पांच साल के भीतर भीतर आपके घर में बिजली पहुंचा दूंगा। ऐसा वादा किया था। बिजली पहुंचाने का वादा किया था। और उन्होंने ये भी कहा था कि अगर मैं 2015 तक बिजली नहीं पहुंचा पाता हूं तो मैं वोट मांगने के लिए नहीं आऊंगा। ऐसा कहा था। वोट नहीं मांगूंगा। ये वादा किया था। मुझे बताइए कि वादा निभाया। गांव के गरीब के घर में बिजली पहुंची कि नहीं पहुंची। फिर वो आए वोट मांगने के लिए। क्या उन पर भरोसा करोगे।

ये तीन लोग ऐसे हैं- कांग्रेस, लालू जी, नीतीश जी, पिछले 60 साल का इतिहास उठाकर देखिए, इन तीनों को जब मौका मिला है, इन्होंने एक दूसरे का पैर काटने का काम किया है, एक दूसरे से लड़े हैं। ऐसा क्या हुआ भाई कि ये तीनों दुश्मन एक हो गए। क्या कारण है। बिहार के लिए कभी इक्ट्ठे नहीं हुए। बिहार के लिए कुछ मांगने के लिए कभी साथ मिलकर दिल्ली नहीं आए। लेकिन कुर्सी पाने के लिए ऐसे इक्ट्ठे आए हैं, भाईयों बहनों ऐसे स्वार्थबंधन पर भरोसा कर सकते हैं क्या।

इन्होंने कभी सोचा नहीं था, कि दिल्ली में आई मोदी सरकार वादा निभाने की पक्की है। मैंने लोकसभा चुनाव में कहा था कि बिहार मुझे जो प्यार दे रहा है मैं ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा। और आज एक लाख 65 हजार करोड़ रुपये का विकास का पैकेज आपको मिला कि नहीं मिला। रास्ते बनेंगे कि नहीं बनेंगे। रेल आएगी कि नहीं आएगी। गांव में स्कूल लगेंगे कि नहीं लगेंगे। अस्पताल बनेंगे कि नहीं बनेंगे। उद्योग आएंगे कि नहीं आएंगे। नौजवान को रोजगार मिलेगा कि नहीं मिलेगा।

भाईयों बहनों बिहार के नौजवानों में ऐसी ताकत है, बिहार की जवानी में ऐसा दम है कि अगर उनको अवसर मिल जाए तो वो बिहार को चार चांद लगा दें, ऐसी ताकत बिहार में है और इसलिए हमने अपना पूरा ध्यान विकास पर केंद्रित किया है और ये बिहार का चुनाव, एक तरफ जंगलराज की बात, दूसरी तरफ विकास राज की बात। मैं आपके पास विकासराज की बात लेकर आया हूं। जंगलराज अब कभी बिहार की धरती पर वापस आना नहीं चाहिए। तीन तीन पीढ़ी बर्बाद हो गई है। अब बिहार ज्यादा नुकसान नहीं झेल सकता है। बिहार को बचाना भी है, बिहार को बनाना भी है और बिहार को बढ़ाना भी है। और बिहार बढ़ेगा तभी हिन्दुस्तान भी बढ़ेगा। वर्ना हिस्दुस्तान भी आगे नहीं बढ़ेगा।

भाईयों बहनों मैं हैरान हूं कि आजकल चुनाव का फायदा उठाकर कैसे कैसे खेल खेले जाते हैं। भाईयों बहनों मेरा जन्म उस राज्य में हुआ था, जहां स्वयं भगवान कृष्ण आकर बसे थे। वो परंपरा आज भी सारा गोपालक समुदाय श्वेत क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। दूध की डेयरी अमूल की चर्चा सारे देश और दुनिया में हो रही है। ये परंपरा खड़ी करने वाले लोग, मेरा गोपालक समुदाय, मेरा यदुवंशी समुदाय, इन्होंने ये काम करके दिखाया है।

लेकिन यहां लालू जी ने यदुवंशियों का कैसा अपमान किया। मुझे ये बताइए कि लालू जी कह रहे हैं कि ये खाते हैं, वो खाते हैं, ये यदुवंशी लोगों का अपमान है कि नहीं है। ये बिहार का अपमान है कि नहीं है। ये देश का अपमान है कि नहीं है। और जब इतना भद्दा बोल गए तो तूफान खड़ा हो गया। यदुवंशियों के सारे नेता पहुंच गए। उन्होंने कहा कि लालू जी इतने सालों तक तो हम आपके साथ रहे और आपने हमें ऐसी गाली दी। अरे गाय के लिए तो हमने अपने सर कटवा दिए हैं और आप हमें ऐसी गाली दे रहे हो।

लालू जी डर गए। घबरा गए और टीवी के सामने जाकर बयान दिया कि मेरे अंदर कोई शैतान प्रवेश कर गया है। शैतान पहुंच गया है। मेरे नवादा के भाईयों बहनों दुनिया में अरबों-खबरों की जनसंख्या है, हिन्दुस्तान में अरबों की जनसंख्या है, बिहार में कोटि-कोटि लोगों की जनसंख्या है। इतने सारे लोगों में शैतान को यही एड्रेस मिला क्या। यही ठिकाना मिला क्या। इन्हीं शरीर उसे पसंद आया क्या। ये शैतान उन्हीं के पास गया क्या। और भाईयों बहनों जिनके शरीर में शैतान प्रवेशता है क्या ऐसे लोगों को बिहार दिया जा सकता है। बिहार ऐसे लोगों के हाथ में नहीं दिया जा सकता। और इसलिए भाईयों बहनों मैं आपसे प्रार्थना करने आया हूं कि विकास के लिए वोट कीजिए। नौजवान को रोजगार मिले, ऐसे बिहार के विकास की रूपरेखा बनाकर आगे चलना पड़ेगा। एक लाख 65 हजार करोड़ रुपये का ये पैकेज विकास की एक नई दिशा खोलने वाला है। ये विश्वास मैं आपको दिलाने आया हूं।

भाईयों बहनों दो साल पहले अक्टूबर महीने में गांधी में मैं आया था। भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली थी। 27 अक्टूबर न मैं कभी भूल सकता हूं, न भाजपा का कोई कार्यकर्ता भूल सकता है, न बिहार का कोई नागरिक भूल सकता है। न हिन्दुस्तान का कोई नागरिक भूल सकता है। जनसभा थी, लोकतंत्र में अपनी बात बताने का हर किसी को हक होता है। सुनना न सुनना आपकी मर्जी है। मैं बिहार आया था, पटना के गांधी मैदान में मुझे जनसभा को संबोधित करना था। लेकिन में अभी पटना के एयरपोर्ट पर उतर ही था कि एक के बाद एक खबरें आने लगीं। बम धमाके होने लगे। निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है। लोग सभा छोड़कर चले जाएं। लोगों के पैरों तले लोग मारे जाएं, एक ऐसा विनाश हो जाए कि मोदी कभी मुंह दिखाने लायक न रहे। ऐसा षडयंत्र हुआ। एक के बाद एक लोग मारे गए। और उस जनसभा में मैंने विस्तार से नागरिकों से बात की। और मैंने उन्हें जरा भी ऐसी भनक नहीं लगने दी कि उनका गुस्सा फैल उठे और मेरा बिहार तबाह हो जाए। पूरे भाषण में मैं देख रहा था कि बिहार के लाल मर रहे हैं, धमाके हो रहे हैं, धरती रक्त-रंजित हो रही है, लेकिन हमने धैर्य नहीं खोया। हमने शांति बनाए रखने के लिए जितना प्रयास हो सकता है, पूरा किया। और ऐसे माहौल में जब पता था कि मौत के खेल खेले जा रहे हैं, हमने राजनीति नहीं होने दी। बिहार और देश को तबाह नहीं होने दिया। और मैंने उस सभा में कहा था, मैं आज देश को याद दिलाना चाहता हूं, मैंने कहा था कि हम तय कर लें कि क्या हिंदुओं को मुसलमान के खिलाफ लड़ना है या गरीबी के खिलाफ लड़ना है। मुसलमान तय कर ले कि उसे हिंदुओं के खिलाफ लड़ना है या गरीबी के खिलाफ लड़ना है। और मैंने बम धमाकों के बीच रक्त रंजित गांधी मैदान के बीच कहा था कि हमारे देश का भला तब होगा जब हिंदू और मुसलमान एक होकर के हम गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ें। हम गरीबी को परास्त करें। हम ये विचार और संस्कार लेकर निकले हुए लोग हैं। और मैंने सभा के बाद भी सबको हाथ जोड़कर प्रार्थना की थी कि आप शांति से अपने गांव घर पहुंचिए और कोई भी प्रतिक्रिया न होने से हमने बिहार को बचाया था और तब यहां के अहंकारी नेता पटना छोड़कर कहीं और बैठे और सभा पूरी होने के बाद मेरे भाषण का मखौल बना रहे थे, उन्हें लोगों की चिंता नहीं थी। बिहार के वो मुख्यमंत्री थे, कानून व्यवस्था की चिंता नहीं थी। अपने पटना की चिंता नहीं थी, वो मजाक कर रहे थे। अहंकार कितना सातवें आसमान पर पहुंचा था, राजनीति ऐसे नहीं होती है। देश को एक रहना है। एकता, भाईचारा, सद्भाव, शांति यही देश को आगे ले जाएगा। और इसलिए मेरे भाईयों बहनों में देशवासियों को कहना चाहता हूं कि ये राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करने के लिए उट-पटांग बयानबाजी में लगे रहते हैं। मैं देशवासियों को कहता हूं कि इन राजनेताओं की बयानबाजी पर ध्यान न दीजिए। खुद नरेंद्र मोदी कहता है अगर, तो उसकी बात भी न सुनिये। अगर सुनना है तो कल हमारे देश के राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी दादा ने जो भाषण किया है और देश को जो संदेश दिया है, उससे बड़ा कोई मार्गदर्शन नहीं हो सकता है। हम सभी देशवासी सवा सौ करोड़ देशवासी, भारत का सबसे बड़ा मुखिया, भारत के राष्ट्रपति ने जो कहा है उससे बड़ा कोई विचार नहीं हो सकता, उससे बड़ी कोई दिशा नहीं हो सकती, उससे बड़ी कोई प्रेरणा नहीं हो सकती। मैं देशवासियों से यही कहना चाहता हूं कि राजनीति का स्वार्थसिद्ध करने के रास्ते बंद होने चाहिए। राष्ट्रपति महोदय ने हमें रास्ता दिखाया है, हम सबको मिलकर उस रास्ते पर चलना होगा और तभी जाकर विश्व हिन्दुस्तान से जो अपेक्षाएं कर रहा है, हम उन्हें पूरा कर पाएंगे।

इसलिए भाईयों बहनों आज नवादा की धरती पर मैं जो जनसैलाब देख रहा हूं, ये जनसैलाब बिहार को बदलने की एक आंधी है। और मैं रहा हूं कि बिहार बदलेगा। सरकार भी बदलेगी। बिहार भी बदलेगा, यहां का भाग्य भी बदलेगा। और यहां का भाग्य कौन बदलेगा। मैं कभी कभी सोचता हूं कि बिहार के पास और कुछ कोई कर सके या न कर सके, बिहार का पानी और बिहार की जवानी, ये बिहार की ऐसा ताकत है, जिसकी तरफ किसी ने देखा नहीं। पानी का विपुल भंडार कभी गांवों को तबाह करके चला जाता है और समुंद्र में बह जाता है। यहां की जवानी बूढ़े मां-बाप को छोडकर रोजी-रोटी कमाने के लिए हिंदुस्तान के किसी दूसरी भाग में चली जाती है। भाईयों बहनों अगर ये जवानी और ये पानी बिहार के काम लाया जाए तो हिंदुस्तान को बदलने के लिए बिहार से बड़ी कोई ताकत नहीं होगी।

मैं बिहार की शक्ति को भलीभांती समझ पार रहा हूं और इसलिए मैं आज बिहार से विशेष अनुरोध करने आया हूं कि आप इस बार भाजपा और एनडीए के गठबंधन को दो-तिहाई से ज्यादा सीटें देकर विजयी बनाइए। आपके सपने पूरे करने की जिम्मेदारी मैं लेता हूं। हर वादा निभाए। भाईयों बहनों पिछले 30 साल में कोई ऐसी सरकार दिल्ली में नहीं बनी तो खुद बिहार के पास आए। अब आपने बिहार में एक ऐसी सरकार बिठाई है जो खुद बिहार के पास आती है, अब बिहार को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं। और इसलिए ये जातिवाद हो, ये जहर घोलने की बातें, गुमराह करने के तरीके हो, इन चीजों ने बिहार का भला नहीं किया है। अगर बिहार का भला करना है तो वो विकासवाद से होगा। हमारे सब दुखों की एक दवाई है और वो दवाई है विकास। एक मात्र जड़ीबूटी है- विकास। विकास का राह ही हमें प्रगति की नई ऊचाइयों पर ले जाएगा। हमारे दुखों को दूर करेगा। हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य निर्धारित करेगा। और इसलिए भाईयों-बहनों मैं आज नवादा के नागरिकों का आभारी हूं। विशेषकर नौजवानों का आभारी हूं। मैं भूल नहीं सकता हूं इस सभा को। क्या प्यार दिखाया आपने। और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस प्यार को ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा। बिहार की शक्लो-सूरत बदलेगी। बिहार चमकेगा, इसी एक विश्वास के साथ मेरे साथ मुट्ठी बंद करके बोलिए भारत माता की जय। भारत माता की जय।

बहुत बहुत धन्यवाद मेरे भाईयों और बहनों बहुत बहुत धन्यवाद।

 

Explore More
శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం

ప్రముఖ ప్రసంగాలు

శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం
GIFT City scales new heights as India's 1st international finance and IT hub

Media Coverage

GIFT City scales new heights as India's 1st international finance and IT hub
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
LDF and UDF have looted Keralam for decades through a tacit understanding: PM Modi in Palakkad, Keralam
March 29, 2026
A BJP-NDA government in Keralam will ensure rapid development. This is Modi’s guarantee: PM Modi in Palakkad
The track record of the Congress and the Left shows that wherever they come to power, everything deteriorates: PM Modi
In Palakkad, PM Modi says that both the UDF and LDF are targeting the BJP because they fear the party will expose their past misdeeds
If the BJP comes to power, all the scams perpetrated by the LDF and UDF will be thoroughly investigated, and justice will be served: PM

जय केरलम...
जय केरलम...
जय विकसिता केरलम
जय केरलम...

केरालथिले एंटे...
प्रियप्पेट्टा सहोदरी सहोदरनमारक्क…//
विनीथमाया//
नमस्कारम !

मैं कल्पाती श्री विशालाक्षी समेत श्री विश्वनाथ स्वामी जी के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं देख रहा हूं, इस बार केरलम में एक अलग ही माहौल है! केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है। NDA की बढ़ती लोकप्रियता, बीजेपी के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास, आज आप सबका उत्साह और समर्थन, इतनी बड़ी संख्या में आपकी ये उपस्थिति। पालक्काड़ ये बता रहा है- केरलम का मूड अब एक मूवमेंट बन चुका है। अब केरलम के युवाओं का विश्वास है- बीजेपी और एनडीए। अब केरलम की महिलाओं का स्नेह है- बीजेपी और एनडीए। अब केरलम के किसानों का प्रेम है- बीजेपी और एनडीए।

एंडे सुहुर्तगले,

इस बदलाव के पीछे केरलम की जनता का आशीर्वाद है। इसके पीछे, केरलम बीजेपी के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत है। हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने यहां पॉलिटिकल वॉयलेंस के कारण अपना जीवन खोया है। मैं आज केरलम की मेरी पहली चुनाव सभा में उन सभी कार्यकर्ताओं को इस मंच से आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम् को सुंदरतम क्यों कहा जाता है, इसका अहसास हमें पालक्काड़ आते ही हो जाता है। हमारा पालक्काड़ केरलम का ये प्रवेश द्वार है। यहां प्रकृति की अद्भुत सुंदरता भी है। केरलम की प्राचीन जीवंत संस्कृति भी है और ये केरलम की प्रतिभा और परिश्रम का एक बड़ा केंद्र भी है। यहां कल्पाती मंदिर का महत्व बताते हुए काशी का उदाहरण दिया जाता है। काशी का सांसद होने के नाते ये मेरे लिए और भी विशेष है।

एंडे सुहुर्तगले,

मैं इस पावन भूमि को नमन करता हूं। यहां के महान संत और समाज सुधारक

पूज्य श्री नारायण गुरु, पूज्य चत्तम्बी स्वामीकल, पूज्य मन्नत्त पद्मनाभन, पूज्य महात्मा अय्यनकाली और संत कुरियाकोस// एलियास चावरा, मैं इन महान विभूतियों को भी प्रणाम करता हूं।

एंडे सुहुर्तगले,

दशकों से केरलम स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। एक ओर LDF, तो दूसरी ओर UDF। एक ओर कम्युनिस्ट, तो दूसरी ओर कांग्रेस।

एक भ्रष्ट, तो दूसरा महा-भ्रष्ट। एक सांप्रदायिक, तो दूसरा महा-सांप्रदायिक। LDF-UDF की सारी नीतियां केवल वोटबैंक पॉलिटिक्स के लिए ही होती हैं।

इन्हें केरलम के विकास की कोई परवाह नहीं। अब मैं आपको भरोसा देता हूं कि यहां बनने वाली बीजेपी-एनडीए सरकार केरलम का तेज विकास करेगी।

विकसित केरलम बनाएगी और ये मोदी की गारंटी है।

What remained unchanged will change.

Now Keralam will develop.

मारात्ततु इनी मारुम।

इनी केरलम वल़रुम

एंडे सुहुर्तगले,

LDF और UDF ने दशकों तक मिल-बांटकर केरलम को लूटा। इनके बीच एक टैक्टिकल समझौता रहा है। कुछ साल LDF वाले सरकार चलाएंगे, अपनी जेबें भरेंगे, उसके बाद, UDF वाले आकर लूटेंगे। इनके इस गठजोड़ में हमारा केरलम उलझकर रह गया है।

एंडे सुहुर्तगले,

इन दिनों कम्युनिस्ट और कांग्रेस ने मिलकर एक नया propaganda शुरू किया है। कम्युनिस्ट कहते हैं कि- कांग्रेस बीजेपी की B टीम है! और कांग्रेस वाले कहते हैं- कम्युनिस्ट बीजेपी की B टीम है! यानी, LDF और UDF, इन लोगों ने भी मान लिया है। इस बार केरलम चुनाव में A टीम अगर कोई है, A टीम अगर कोई है...तो वो सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही है।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम में LDF-UDF दोनों ही बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। इसका मतलब ये कि ये दोनों भ्रष्टाचारी पार्टियां अगर किसी से डरी हुई हैं, तो वो है बीजेपी।

इन्हें बीजेपी का डर इसलिए है, क्योंकि इनको लगता है कि अगर बीजेपी यहां सरकार में आ गई, तो इनके सारे काले कारनामों का सच सामने आ जाएगा।

दशकों से LDF-UDF ने यहां बड़े-बड़े घोटाले किए हैं। लेकिन इन दलों की सरकारें कभी भी एक दूसरे पर कार्रवाई नहीं करती। ये आपके सामने सिर्फ झूठे बयान देती हैं। बीजेपी सरकार आई तो LDF-UDF के हर घोटालों की जांच कराएगी, केरलम की जनता को न्याय दिलाएगी। इसलिए, ये दोनों गठबंधन केरलम में बीजेपी सरकार बनने के डर से, इस जनसैलाब के समर्थन से, इनकी नींद हराम हो गई है, ये डर रहे हैं।

एंडे सुहुर्तगले,

चुनाव में पर्दे के पीछे कौन किसकी B टीम है, मैं केरलम के लोगों के सामने इसकी भी सच्चाई रखूंगा। कांग्रेस और कम्युनिस्ट पूरे देश में एक दूसरे से गठबंधन करते हैं। बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश से लेकर मणिपुर, त्रिपुरा, असम तक इन दोनों का गठबंधन है। इंडी अलायंस में साथ में हैं, दिल्ली में सरकार साथ में चलाई थी। तमिलनाडू में भी ये दोनों एक साथ अलायंस में हैं।

लेकिन यहां केरलम में कांग्रेस और लेफ्ट वाले एक दूसरे को झूठी गाली देते हैं। इसलिए आपको इन दोनों से ही सावधान रहना है।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम में टीम बीजेपी और टीम NDA सरकार बनाने के लिए मैदान में हैं।

हम केरलम की जनता के आशीर्वाद से, आप सबसे आशीर्वाद से यहां सरकार बनाएंगे। हम केरलम की सेवा में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। NDA का लक्ष्य है- केरलम के लोगों के सपने पूरे करना! हमने केंद्र में रहते हुए केरलम के विकास के लिए हर प्रयास किए हैं। जब कांग्रेस केंद्र सरकार में थी, तब केरलम को केंद्र से 10 साल में जितना पैसा मिला, हमने उससे 5 गुना ज्यादा बजट केरलम को दिया है। अर्बन development, रोड निर्माण, रेलवे का विकास एग्रिकल्चर development, जल जीवन मिशन, पीएम-आवास....

ये पैसा हर क्षेत्र के लिए दिया गया। लेकिन, यहां की राज्य सरकार ने इस पैसे का सही इस्तेमाल नहीं किया। इन पैसों पर आपका अधिकार था, उन्होंने लूटने का काम किया है।

एंडे सुहुर्तगले,

आज केरलम पर 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज हो गया है। 10 साल में ये कर्ज 3 गुने से ज्यादा बढ़ा है। ऐसे में केरलम के लोग सवाल पूछ रहे हैं। केरलम के हिस्से का, जनता की मेहनत का ये पैसा कहां जा रहा है? जवाब एक ही है- LDF वालों की जेबों में! जब यहां NDA सरकार आएगी, तो भ्रष्टाचारियों से ये पैसा वसूला जाएगा और केरलम की जनता के विकास में लगाया जाएगा।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम के पास भरपूर सामर्थ्य है। यहां प्राकृतिक संसाधन हैं, समुद्र है, खेती है, पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां के शिक्षित युवा, युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और क्षमता, ये सब केरलम की बहुत बड़ी पूंजी है। फिर भी केरलम आज पलायन की विभीषिका से जूझ रहा है। पिछले 10 वर्षों में यहां राज्य सरकार द्वारा कोई ऐसा बड़ा औद्योगिक प्रोजेक्ट नहीं शुरू हुआ, जिससे युवाओं को रोजगार मिलता।

एंडे सुहुर्तगले,

कांग्रेस और लेफ्ट का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, ये जहां सत्ता में आते हैं, वहां सब चौपट करके ही जाते हैं। बंगाल में लेफ्ट ने क्या किया, ये पूरा देश जानता है। त्रिपुरा में लेफ्ट ने क्या किया, ये पूरा देश जानता है। कांग्रेस ने देश भर में क्या किया, ये भी सबने देखा है। इनके उसी कुचक्र में केरलम भी पिसता रहा है।
यहां सरकारी कर्मचारियों के वेतन में देरी की खबरें आती हैं। पेंशन के भुगतान में भी परेशानी की बातें सामने आती हैं। केरलम में नौकरी करने वाले परिवार की चिंता यही रहती है कि अगले महीने उनका वेतन आएगा या नहीं।

एंडे सुहुर्तगले,

हाल ही में भी केरल में सरकारी कर्मचारियों के DA और लीव सरेंडर के बकाया भुगतान को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। कांग्रेस इस सबके लिए लेफ्ट वालों पर हमला करती है। लेकिन, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहाँ भी हालात इतने ही बुरे हैं। पड़ोसी कर्नाटका को ही देख लीजिए। वहां भी विकास के ज़्यादातर काम रुक गए हैं। हिमाचल प्रदेश भी अब आर्थिक संकट में है।
यही कांग्रेस का गवर्नेंस मॉडल है।

एंडे सुहुर्तगले,

पालक्काड में यहां 22 साल तक लेफ्ट के MLA रहे। करीब पांच दशक कांग्रेस समर्थक MLA रहे। लेकिन इतने वर्षों में इस क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। जैसे ही केंद्र में बीजेपी की सरकार आई, पालक्काड में केरलम को पहला IIT मिला। हम यहां रेलवे स्टेशन अपग्रेड करा रहे हैं। नेशनल हाईवे को आधुनिक बना रहे हैं। हम पालक्काड में स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी भी बनवा रहे हैं। इससे पालक्काड के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

एंडे सुहुर्तगले,

बीजेपी ने हमेशा Women led development की अप्रोच को बढ़ावा दिया है। चाहे financial inclusion हो, healthcare हो या housing, आज केंद्र सरकार की योजनाओं में सबसे ज्यादा प्राथमिकता महिलाओं को मिलती है।
महिलाओं को विधानसभा और संसद में भागीदारी मिले, इसके लिए हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी पास किया।

एंडे सुहुर्तगले,

एनडीए ने अपने संकल्प की वजह से एक साधारण परिवार की बेटी को देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचाया है। दूसरी ओर कांग्रेस, पालक्काड में ही आपने देखा है। इनके नेता ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बन गए हैं। कल ही कांग्रेस को अपने एक और नेता को महिला शोषण के गंभीर आरोप के बाद मजबूरी में पार्टी से निकालना पड़ा है। यही इन पार्टियों की सच्चाई है, जिससे केरलम की महिलाओं को सावधान रहना है।

यहां एक छोटी बच्ची बहुत बढ़िया कमल का निशान और मुझे भी पेंट कर दिया है। बेटी तुमने बनाया है। अच्छा शाबाश, मेरे एसपीजी के लोगों को दे दो, अगर तुम्हारा एड्रेश होगा, तो मैं तुम्हें चिट्ठी लिखूंगा।

एंडे सुहुर्तगले,

पिछले चुनाव में बीजेपी ने पालक्काड से, देश जिनके लिए गौरव करता है, दुनिया में जिनकी प्रतिष्ठा है, ऐसे हमारे मेट्रो मैन ई श्रीधरन जी को चुनाव मैदान में उतारा था। लेकिन वो यहां दूसरे नंबर पर रहे थे। और इन नतीजे से हम दिल्ली में जितने दुखी हुए, उससे ज्यादा पालक्काड के मेरे भाई-बहन दुखी हुए थे। इस बार शोभा सुरेंद्रन जी को बीजेपी ने अपना कैंडिडेट बनाया है। शोभा जी आप सभी की पुरानी परिचित हैं, आपके बीच रहकर उन्होंने जनसेवा का काम किया है। इस बार उन्हें रिकॉर्ड वोटों से विजयी बनाना है। और मेरे जो साथी बैठे हैं, उनको भी भारी मतों से विजयी बनाना है।

साथियों,

पालक्काड को केरलम का “नेल्लारा” कहा जाता है। इसकी ये पहचान बनाने के पीछे हमारे किसान भाई-बहनों की मेहनत है। लेकिन, केरलम का वही किसान आज संघर्ष कर रहा है। आप सब जानते हैं, धान की खरीद में यहां बार-बार देरी होती है, भुगतान समय पर नहीं मिलता। हजारों किसान इस अव्यवस्था से परेशान हैं।

एंडे सुहुर्तगले,

किसानों की समस्याओं का समाधान भी अगर कोई कर सकता है तो सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है और बीजेपी कर के रहेगी। केंद्र सरकार की योजनाएं इसका सबूत हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत यहां के 27 लाख से अधिक किसानों को सीधे उनके खाते में पैसा मिला है। केंद्र सरकार ने पालक्काड के किसानों को लगभग 700 करोड़ रुपए देकर किसानों के खर्च को कम किया है। हमने धान के एमएसपी में भी भारी बढ़ोतरी की है।

इसका लाभ यहां के किसानों को हुआ है। लेकिन राज्य सरकार यहां किसानों को राहत देने के बजाय उन्हें कर्ज में धकेल रही है। केरलम में BJP-NDA की सरकार आएगी, तो केरलम के किसानों की समस्याएं भी खत्म होंगी और
ये मोदी की गारंटी है।

एंडे सुहुर्तगले,

इस समय वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध पर सबकी नजर है। इस युद्ध का प्रभाव भारत पर कम से कम पड़े। इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। यहां केरलम के बहुत सारे लोग युद्धग्रस्त क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से ही मैं ज्यादातर राष्ट्राध्यक्षों से लगातार बात कर रहा हूं, संपर्क में हूं। सारे ही देश युद्ध क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहां पर हमारे भाई-बहनों को कोई तकलीफ ना हो, इसके लिए भारतीय दूतावास भी दिन-रात काम कर रहा है। भारतीयों के हितों की सुरक्षा भाजपा-एनडीए सरकार के लिए सर्वोपरि है। वहीं इस संवेदनशील मामले में कांग्रेस जिस तरह की बयानबाजी कर रही है, वो भी आपको याद रखना है।

कांग्रेस जिस तरह के बयान दे रही है, वो खतरनाक हैं। कांग्रेस चाहती है कि खाड़ी देशों में रहने वाले करीब एक करोड़ भारतीयों की जिंदगी खतरे में पड़ जाए और फिर कांग्रेस इसका सियासी फायदा उठा सके।

यहां एक मेरा बाल मित्र चित्र बनाकर लाया है। बेटा आप गिर जाओगे, मैं मेरे एसपीजी को कहता हूं, वे चित्र ले लेंगे। और अगर आपका एड्रेस होगा तो मैं चिट्ठी लिखूंगा।

एंडे सुहुर्तगले,

इस चुनाव में भाजपा का एक ही संकल्प है- विकसित केरलम! NDA की गारंटी है- केरलम के युवाओं के सामने पलायन की मजबूरी समाप्त होगी। NDA की गारंटी है- हर युवा की प्रतिभा का सम्मान होगा। NDA की गारंटी है- सबका साथ, सबका विकास होगा। NDA की गारंटी है- आस्था के स्थान राजनीति और भ्रष्टाचार से मुक्त होंगे। NDA की गारंटी है- जो अभूतपूर्व विकास देश के अन्य हिस्सों में हुआ है, वही विकास अब केरलम की धरती पर भी दिखेगा।
एनडीए की गारंटी का मतलब है कि ये मोदी की भी गारंटी है। मेरे भाषण का आगे का हिस्सा बताने से पहले मैं सभी कैंडिडेट से प्रार्थना करता हूं कि सारे कैंडिडेट्स थोड़ा आगे आ जाएं। जो चुनाव लड़ रहे हैं, कैंडिडेट आगे आ जाएं। आगे आ जाएं सब लोग, चुनाव लड़ रहे सब लोग एक लाइन में खड़े हो जाएं ताकि मैं उनसे फिर मिल करके आपके पास आता हूं।

एंडे सुहुर्तगले,

मैं एक बार फिर आप सभी यहां इतनी विशाल संख्या में आने के लिए, बीजेपी-एनडीए को आशीर्वाद देने के लिए हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।

मेरे साथ बोलिए
भारत माता की जय
भारत माता की जय
भारत माता की जय

वंदे मातरम्
वंदे मातरम्
वंदे मातरम्
वंदे मातरम्
वंदे मातरम्