The TMC-Congress-Left alliance, where TMC is concerned about the nephew, Congress wants to promote the sons and daughters of their royal families: PM Modi
First the left did not listen to you & then the TMC also ignored you. They were busy looting the land of the poor: PM Modi in Siliguri
Whether it's a farmer, a youth, a woman, or someone from the poor background, they are the strong pillars of a Viksit Bharat: PM Modi
PM Modi says due to the continuous efforts for the poor, in the 10 years of the BJP government, 25 crore people have escaped poverty

भारत माता की।
आमार प्रियो मां, भाई, दादा, दीदी ऐबोन बोनेदेर शादोर नमोशकार जानाई
मेरो प्यारो आमा, बाबा, दाजु, भाई, दीदी, बैनी सबै लाई ढेरों-ढेरों नमस्कार
मोर प्यारा माय-बाप, दादा-भाई, दीदी-बहीन सबकोई के नमस्कार
चाय बगान में काम करने वाले सभी परिवारजनों को भी इस चायवाले का प्रणाम।

मैं जब भी नॉर्थ बंगाल आया हूं, तो आप सभी की तरफ से भरपूर आशीर्वाद मिला है। विशेष रूप से हमारी माताएं-बहनों-बेटियों की तरफ से जो स्नेह मिलता है, वो अद्भुत है। यहां तो जलपाईगुड़ी, कूच-बिहार, अलीपुर-दुआर, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और मालदा तक से अनेक साथी यहां आए हैं। अपने परिवार के लोगों के बीच आकर मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है। मैं सबसे पहले तो आप सबसे क्षमा चाहता हूं। मुझे आने में थोड़ा विलंब हो गया। आपको इंतजार करना पड़ा। आज सुबह मैं काजीरंगा में था। फिर अरुणाचल गया फिर आसाम में कार्यक्रम किया। फिर यहां आया हूं और यहां से अभी काशी जा रहा हूं। और यहां रास्ते में 12 किलोमीटर का रोड शो जो प्लान किया हुआ नहीं था अचानक। और उनके सम्मान में जरा गाड़ी धीरे चला रहा था। और उसके कारण मुझे यहां पहुंचने में विलंब हुआ। आप सबको दिक्कत हुई, इसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं। मैं यहां कई बार आया हूं, इसी मैदान में कई बार आया हूं। लेकिन आज मैं देख रहा हूं उधर रोड भी पूरा भरा पड़ा है। चारों तरफ लोग ही लोग हैं। और जब यहां आते हैं न तो एक प्रकार से मिनी भारत के दर्शन होते हैं। लघु भारत नजर आता है। जितनी विविधता, जितनी वाइब्रेंसी इस क्षेत्र में दिखती है, वैसी कम ही जगह पर नजर आती है।

साथियों,
मैं जिस तरह का जीवन जीकर यहां आया हूं, मैंने देश की अनेकों माताओं को छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए संघर्ष करते हुए देखा है। और इसलिए मैं शौचालय, नल से जल, मुफ्त बिजली कनेक्शन, बैंक का खाता, प्रेगनेंसी के समय आर्थिक मदद, ऐसी हर बात पर ध्यान रखता हूं जोर दे रहा हूं। और मेरी हर माता-बहन का जीवन, हर गरीब परिवार का जीवन सरल हो इसके लिए मैं कोशिश करता हूं। और हमारा ये तो पहाड़ी क्षेत्र है। ये तो हमारे चाय बागानों और चाय श्रमिकों का क्षेत्र है। यहां पानी और लकड़ी का प्रबंध करने में कितनी मुसीबतें हमारी बहनों को झेलनी पड़ती थी, ये समस्याएं सबको दिखती थीं। लेकिन पहले लेफ्ट ने आपकी नहीं सुनी और फिर TMC ने भी आपको नजरअंदाज कर दिया। ये तो गरीबों की जमीन हड़पने में जुटे थे। इसलिए जब आपने मुझे अवसर दिया, तो मैंने यही सुविधाएं, अपने परिवार के आप सभी सदस्यों तक पहुंचाई हैं। अब देखिए, हमने बहनों को उज्जवला के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। लेकिन यहां की TMC सरकार, 14 लाख से ज्यादा बहनों को उज्जवला के गैस कनेक्शन भी नहीं देने दे रही। बीते कुछ समय में हमने उज्जवला की करोड़ों बहनों के लिए गैस सिलेंडर बहुत सस्ता किया है। कल, महिला दिवस पर बहनों के लिए एक और फैसला हमने लिया है। अब सभी बहनों के लिए गैस सिलेंडर 100 रुपए और सस्ता हो जाएगा।

साथियों,
जो परिवार का सदस्य होता है, वो आपके सुख-दुख का भी साथी होता है। मैं जानता हूं, कोरोना के दौरान मेरे गरीब परिवार कितनी बड़ी चिंता से घिरे हुए थे। इसलिए मोदी ने देश के अपने परिवारजनों को मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की। क्योंकि मेरा मकसद यही थी किसी भी गरीब का बच्चा रात को भूखा सोना नहीं चाहिए। किसी गरीब के घर का चूल्हा बुझना नहीं चाहिए। और अब इस योजना को मुफ्त राशन की योजना को मोदी ने 5 साल के लिए और बढ़ा दिया है। इसका बहुत बड़ा लाभ चाय बागान में काम करने वाले हमारे श्रमिक साथियों को मिलेगा। लेकिन साथियों, TMC-कांग्रेस-लेफ्ट का इंडी गठबंधन आपको मुफ्त राशन देने का भी विरोध कर रहा है। यहां बंगाल में तो भ्रष्ट TMC सरकार, दलित, ओबीसी, आदिवासी, महिला विरोधी TMC सरकार ने तो आपके राशन की योजना में ही घोटाला कर दिया। इनके नेता, इनके मंत्री, राशन घोटाले के मामले में जेल में हैं। मोदी ने अपने गरीब परिवारों को राशन के साथ-साथ मुफ्त इलाज की भी गारंटी दी है। लेकिन भ्रष्ट और गरीब विरोधी TMC सरकार, यहां आयुष्मान योजना लागू ही नहीं कर रही है। TMC सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है। मोदी मनरेगा की मजदूरी का पैसा दिल्ली से भेजता है। लेकिन यहां की TMC सरकार ने अपने तोलाबाज़ों को फायदा पहुंचाने के लिए यहां 25 लाख फर्ज़ी जॉब कार्ड बनाकर लोगों को दे दिए। मोदी गरीब के घर के लिए पैसा भेजता है, तो TMC सरकार तोलाबाज़ों के चुने लोगों को आपका पैसा दे देती है। TMC को आपकी तकलीफ से, आपकी परेशानियों से कोई कष्ट नहीं होता। संदेशखाली में गरीब, दलित, आदिवासी, बहनों के साथ TMC के नेताओं ने क्या-क्या किया है, इसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। महिलाओं पर अत्याचार और गरीब की कमाई को लूटना, यही TMC के तोलाबाज़ों का काम रहा है।

और साथियों,
नॉर्थ बंगाल के साथ तो, TMC, कांग्रेस और लेफ्ट के इंडी-गठबंधन ने बहुत ज्यादा भेदभाव किया है। इन लोगों ने इस क्षेत्र को विकास से तो वंचित रखा ही, समाज के भीतर भी खाई पैदा की। लेकिन भाजपा के लिए...एक-एक गोरखा का उत्साह, एक-एक राजबंशी का साहस, एक-एक आदिवासी की दृढ़ता और बंगालियों की रचनात्मकता यही विकसित बंगाल से विकसित भारत के निर्माण की एक ऊर्जा है। भाजपा, शांति और सौहार्द से हर आकांक्षा, हर सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। तभी तो सैकड़ों सालों के इंतज़ार के बाद, अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 को हटाया गया है। ऐसे अनेक मुद्दे थे, जिनके हल की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन मोदी ने ऐसे हर मुद्दे को हल किया है। हमारे गोरखा भाई-बहनों की जो समस्याएं रही हैं, जो चुनौतियां रही हैं, उनके प्रति भी बीजेपी हमेशा संवेदनशील रही है। बीजेपी ने आपकी चिंताओं को दूर करने का निरंतर प्रयास किया है। अब भी हम समाधान के नजदीक हैं। बीजेपी आपकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी।

साथियों,
भाजपा के पास, नॉर्थ बंगाल के विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप है। हम यहां tea, tourism और timber से जुड़े व्यवसाय को बढ़ावा देने में जुटे हैं। इसके लिए यहां जरूरी सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। कम क्षेत्र में चाय उगाने वाले बंगाल के करीब 40 हजार छोटे Tea Growers का हित भी भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा ने, NDA ने छोटे Tea Growers को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से जोड़ा। भाजपा ने छोटे Tea Growers को PM फसल बीमा योजना के लाभ से जोड़ा। भाजपा सरकार ने यहां छोटे Tea Growers को सिंचाई की सुविधाओं के लिए आर्थिक मदद दी। चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों का पैसा सीधे उनके खाते में जाए, हमने इस दिशा में भी लगातार काम किया है।

साथियों,
गरीबों के लिए निरंतर काम की वजह से भाजपा सरकार के 10 साल में 25 करोड़ लोग, गरीबी से बाहर निकले हैं। जिनको पहले किसी ने नहीं पूछा, मोदी उनको पूछता है। मोदी हर गरीब के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर बना रहा है। लेकिन ये बात उन परिवारवादियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती जो राजनीति में सत्ता पाने के लिए ही आए हैं। इसलिए वो अपने परिवार को सत्ता के शीर्ष पर रखने के लिए साजिशें करते हैं। ये TMC-कांग्रेस-लेफ्ट का इंडी गठबंधन भी तो यही करता है। TMC वालों को भतीजे की चिंता है। कांग्रेस वालों को अपने शाही परिवार के बेटे-बेटी को आगे बढ़ाना है। लेफ्ट वालों को इन दोनों के साथ तालमेल बनाए रखना है, ताकि उसकी भी गाड़ी चलती रहे। इन लोगों को आपके बच्चों की परवाह नहीं है। आपके बच्चों के भविष्य की चिंता करने वाला अगर कोई है तो वो मोदी है, बीजेपी है, NDA का गठबंधन है। इसलिए आज बंगाल का जन-जन कह रहा है, देश का जन-जन कह रहा है, हर परिवार कह रहा है- मैं हूं मोदी का परिवार। मैं हूं …मैं हूं … मैं हूं …मैं हूं …मैं हूं …मुझे किसी के लिए कोई बैंक बैलेंस नहीं छोड़ना है, कोई बंगला-गाड़ी नहीं छोड़नी है। मुझे तो संतोष तभी होता है, जब आप जैसे मेरे परिवार के सदस्यों को मैं पक्के घर में, सारी सहूलियत के साथ जीवन जीते देखता हूं।

साथियों,
भाजपा सरकार, यहां कनेक्टिविटी को आधुनिक बनाने के लिए भी लगातार काम कर रही है। थोड़ी देर पहले ही, यहां रेल, रोड जैसी अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी के चौड़े हाईवे और यहां बायपास बनने से आना-जाना और आसान होगा। आज नॉर्थ बंगाल की रेल कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है, हर किसी की इच्छा है कि यहां से आधुनिक ट्रेनें चलें। आने वाले 5 वर्षों में यहां की आधुनिक कनेक्टिविटी नई बुलंदी पर पहुंचने वाली है।

साथियों,
किसानों का कल्याण भी हमारी प्राथमिकता है। दो दिन पहले ही जूट किसानों के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जूट का समर्थन मूल्य 285 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। इससे पश्चिम बंगाल के, नॉर्थ ईस्ट के लाखों जूट किसानों को लाभ होगा। 10 वर्ष पहले जूट का MSP 2400 रुपए था और आज ये 5300 (तिरेपन सौ) रुपए यानि दोगुने से भी अधिक हो चुका है। किसान हो, नौजवान हो, नारीशक्ति हो, गरीब हो, ये विकसित भारत के मज़बूत स्तंभ हैं। इसलिए मोदी की हर गारंटी, इन सभी को सशक्त करने के लिए है। तभी आज देश कह रहा है, गांव-गांव से आवाज उठ रही है, बंगाल के कोने-कोने से आवाज उठ रही है - अबकी बार...400 पार ! अबकी बार...अबकी बार...अबकी बार...अबकी बार...अबकी बार...और आप याद रखिएगा, गरीब विरोधी, दलित, आदिवासी, महिला विरोधी TMC को हटाने का दरवाज़ा, लोकसभा चुनाव से खुलेगा। इसलिए, नॉर्थ बंगाल की सभी लोकसभा सीट, सभी पोलिंग बूथ हरेक जगह पर कमल खिलना चाहिए। खिलेगा न। खिलेगा न।

मेरा एक काम और आपको करना है। आप करेंगे मेरा एक काम। जरा हाथ ऊपर करके बताइए करेंगे। आप घर-घर जाकर कहिएगा- कि मोदी जी आए थे, मोदी जी ने आपको नमस्कार भेजा है ! इतना मेरा काम कर देंगे। देखिए हमारा संकल्प है विकसित भारत। होना चाहिए न। भारत विकसित होना चाहिए न। उसके लिए बंगाल भी विकसित होना चाहिए न। तो विकसित भारत के संकल्प के लिए आप अपना मोबाइल फोन बाहर निकालिए उसकी फ्लैश लाइट चालू कीजिए। और विकसित भारत के संकल्प को आप सब प्रकट कीजिए। आपके मोबाइल पर…जो वहां ऊपर रोड पर खड़े हैं, वो भी निकालें। सबके मोबाइल फोन, फ्लैशलाइट चालू करके, ये विकास का संकल्प है। ये विकसित भारत का संकल्प है। ये विकसित बंगाल का संकल्प है। हम आन बान शान के साथ भारत को विकसित बनाएंगे।

मेरे साथ बोलिए…भारत माता की जय ! भारत माता की जय ! भारत माता की जय !

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం

ప్రముఖ ప్రసంగాలు

శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం
Indian Railways creates history with first live heart transport on Vande Bharat Express

Media Coverage

Indian Railways creates history with first live heart transport on Vande Bharat Express
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Andhra Pradesh has the potential to become the growth engine of a developed India: PM Modi
August 01, 2026
Today's projects across aviation, clean energy, semiconductors and connectivity will contribute to the development of Andhra Pradesh: PM
On the very land where Alluri Sitarama Raju ji dedicated his life to the welfare of tribal communities, a new airport for Andhra Pradesh is being inaugurated today: PM
This airport serves as the runway for the growth of Andhra and North Andhra and as a launchpad for a brighter future for the youth of Andhra: PM
The foundation stone laying ceremony for the new semiconductor plant in Visakhapatnam marks a significant step towards harnessing the potential of Andhra Pradesh's talented youth through futuristic technology industries: PM
Today, the nation is consistently bolstering its blue economy, with a vision to develop this entire region as a Coastal Economic Corridor by modernizing ports from Visakhapatnam to Krishnapatnam and constructing new ports in Mulapeta and Ramayapatnam: PM

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

आंध्र प्रदेश के गवर्नर अब्दुल नज़ीर जी, गोवा के गवर्नर और इस धरती के संतान अशोक गजपति राजू जी, सीएम, मेरे मित्र चंद्रबाबू नायडू जी, डिप्टी सीएम भाई पवन कल्याण जी, मंत्रिमंडल में मेरे साथी युवा ऊर्जा से भरे हुए भाई राममोहन नायडू जी, चंद्रशेखर पेम्मसानी जी, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा जी, राज्य सरकार के मंत्री भाई नारा लोकेश जी, उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधिगण, देवियों और सज्जनों।

अंदरिकी नमस्कारम्!

साथियों,

आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए, स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए ये बहुत अहम है। मुझे आज बहुत शुभ अवसर पर, एक शुभ मास में उत्तर आंध्र की इस पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है। मैं सबसे पहले भगवान श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं श्री-कूर्मनाथ स्वामी और मां पैडितल्ली अम्मवारु को नमन करता हूं।

साथियों,

आज यहां करीब Eighteen Thousand Crore Rupees की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। एयरपोर्ट के साथ साथ ये प्रोजेक्ट्स आंध्र की रोड कनेक्टिविटी से भी जुड़े हैं। इनमें एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। ये विकास कार्य इस बात के प्रतीक हैं कि इस समय आंध्र किस स्पीड से आगे बढ़ रहा है। मैं आप सभी को इन प्रोजेक्ट्स की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

साथियों,

आज का ये आयोजन नया इतिहास, नए record, इसे रचने का भी है। आज एक ओर विकास के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, तो साथ ही धीमसा डांस का सांस्कृतिक record भी रचा गया है, और ये चंद्रबाबू की विशेषता है कि उन्होंने दो क्षितिजों को छुआ है। एक तरफ ऊंची आसमान को छूने वाली व्यवस्था एयरपोर्ट का निर्माण और दूसरी तरफ मेरे यहां के आदिवासी बहनों के द्वारा धीमसा नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाना, मैं चंद्रबाबू के इस विजन को विशेषरूप से सराहना करता हूं।

Thirteen Thousand से ज्यादा आदिवासी बहनों और बेटियों की प्रस्तुति, उनका उत्साह, उनका अनुशासन और आदिवासी संस्कृति का गौरव, ये दृश्य वाकई अद्भुत था। इसमें देश की विविधता की झलक भी थी और पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखी गई जनजातीय विरासत भी थी। मैं इस प्रस्तुति के लिए आप सभी का और विशेष रूप से मेरी आदिवासी बहनों और बेटियों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

साथियों,

ये धरती अल्लूरी सीताराम राजू की धरती है। अल्लूरी सीताराम राजू जी ने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आज उसी धरती पर आंध्र प्रदेश के एक नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। ये एयरपोर्ट आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रन-वे है। ये आंध्र के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉंन्च पैड है। मैं आंध्र प्रदेश के लोगों को, देश के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

साथियों,

पहले जब एयरपोर्ट बनते थे, तो एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे, हमने इस परंपरा को बदला, हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मीकि के नाम से जोड़ा, हमने पंजाब में संत रविदास जी के नाम से एयरपोर्ट का नाम जोड़ा।

और साथियों,

केंद्र की एनडीए सरकार ने ये निर्णय़ किया है कि इस नए एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा। आंध्र प्रदेश का जो भी नागरिक, इस एयरपोर्ट से यात्रा करेगा, देश और दुनिया का जो भी नागरिक इस एयरपोर्ट से यात्रा करेगा, उसे अल्लूरी सीताराम राजू जी के नाम से जनसेवा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलेगी।

साथियों,

बीते twelve years में देश के एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की है। 2014 तक देश में केवल Seventy Four एयरपोर्ट ऑपरेशनल थे। आज ये संख्या One Hundred Sixty Six है। एक समय था जब हवाई उड़ानें सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित थीं। NDA सरकार में आज छोटे शहरे के साधारण लोग भी फ्लाइट्स से आ-जा रहे हैं। Twelve years में सिर्फ एयरपोर्ट की संख्या ही नहीं बढ़ी है, हमारी उड़ान योजना के काऱण आज गरीब परिवार के लोगों को भी जहाज में बैठने का अवसर मिल रहा है। इस योजना ने गरीब से गरीब को अपना सपना पूरा करने में मदद की है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने उड़ान योजना के दूसरे फेज की शुरुआत की है। इस पर भी Twenty Nine Thousand करोड़ रुपीज खर्च किए जाएंगे।

साथियों,

एविएशन सेक्टर में देश ने एक और बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। कुछ ही दिन पहले काशी में जिस स्पोक एयरपोर्ट मॉडल का शुभारंभ हुआ, आज वही मॉडल पंजाब के अमृतसर तक पहुँच गया है। इससे अमृतसर से Twenty Five से ज्यादा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन जुड़ जाएंगे। मैं इस उपलब्धि के लिए आंध्र की इस धरती से पंजाब के लोगों को भी बधाई देता हूँ।

साथियों,

हमारे आंध्र प्रदेश के पास हमेशा से विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनने का सामर्थ्य रहा है। आंध्र प्रदेश के विकास के लिए हमारे प्रयास डबल इंजन की स्पीड से आगे बढ़ें, इसके लिए मैंने आंध्र के लोगों से डबल इंजन सरकार का आशीर्वाद मांगा था और आज चंद्रबाबू नायडू जी के नेतृत्व में, पवन कल्याण जी के नेतृत्व में NDA की पूरी टीम आंध्र प्रदेश के लिए डबल स्पीड से काम कर रही है।

साथियों,

आज देश ब्लू इकोनॉमी को लगातार मजबूत कर रहा है। हमारा विज़न है कि ये पूरा क्षेत्र कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो, इसी लक्ष्य के साथ विशाखापट्टनम से कृष्णापट्टनम तक हमारे पुराने पोर्ट्स को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा मुलापेटा और रामायापट्टनम में हम नए पोर्ट्स भी बना रहे हैं।

साथियों,

पोर्ट डेवलपमेंट के साथ-साथ पूरे आंध्र में हाइवे और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क तैयार हो रहा है। विशाखापट्टनम-रायपुर एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट इस पूरे क्षेत्र को रफ्तार दे रहे हैं।

साथियों,

ये पूरा रीजन देश के बड़े औद्योगिक केंद्रों से आसानी से जुड़े इसके लिए आज आंध्र प्रदेश में करीब one lakh crore रुपीज की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। राज्य के पूरे रेल नेटवर्क का electrification हो चुका है। यहां Seventy से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को भी आधुनिक बनाया जा रहा है।

साथियों,

आज इस क्षेत्र के विकास में पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। पीएम गति शक्ति के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र में रेल, पोर्ट और एयरपोर्ट को एक साथ जोड़ा जा रहा है। जब यहां ये आधुनिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तैयार हो जाएगा, तो उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, किसानों को फायदा होगा और Ease of Doing Business भी बढ़ेगा।

साथियों,

आंध्र प्रदेश हमेशा भविष्य की सोच रखने वाला प्रदेश रहा है। सॉफ्टवेयर, IT और टेक सेक्टर में आंध्र के युवाओं ने पूरी दुनिया में अपना डंका बजाया है। और इसीलिए, सरकार यहां के टैलेंट को, आंध्र प्रदेश की डेवलपमेंट पावर से जोड़ना चाहती है। हमारे टैलेंटेड युवाओं की प्रतिभा का लाभ आंध्र प्रदेश और देश को ज्यादा से ज्यादा मिले, ये बहुत आवश्यक है। इसके लिए हमारा फोकस अब सेमीकंडक्टर जैसी futuristic टेक इंडस्ट्री पर है। विशाखापट्टनम में नए सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास, इसी दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। चंद्रबाबू के नेतृत्व में हमारा आंध्र अब सॉफ्टवेयर के साथ-साथ manufacturing का भी हब बनेगा। इससे आंध्र में futuristic jobs तैयार होगी, टेक इंडस्ट्रीज़ के लिए नया वातावरण तैयार होगा।

साथियों,

वर्ल्ड इकोनॉमी में कहीं भी, किसी भी ग्रोथ सेंटर का निर्माण सिर्फ एक फैक्ट्री से नहीं हो सकता, उसके लिए एक पूरे इकोसिस्टम की जरूरत होती है। आज आंध्र प्रदेश में हम ग्रोथ का वही इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू जी व्यक्तिगत स्तर पर दिन-रात मेहनत करते हैं। इसी का परिणाम है, आज दुनिया की कई बड़ी-बड़ी कंपनियां यहाँ निवेश करने के लिए आना चाहती हैं।

साथियों,

यहां सेमीकंडक्टर के साथ-साथ AI इन्फ्रा और डेटा सेंटर पर भी काम हो रहा है। Google ने भी यहां Fifteen Billion Dollars के AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर कैंपस की घोषणा की है। और भी कई ग्लोबल कंपनीज यहां नई संभावनाएं देख रही हैं। इसका बहुत बड़ा फायदा आंध्र प्रदेश के साथ-साथ देश के Youth को हो रहा है।

साथियों,

आंध्र की इंडस्ट्रियल ग्रोथ स्टोरी केवल डिजिटल टेक तक ही सीमित नहीं है। नक्कापल्ली में केंद्र सरकार बड़े फार्मा पार्क के लिए भी सहयोग दे रही है। इससे आंध्र प्रदेश, देश के एक बड़े फार्मा हब के रूप में भी विकसित होगा। ग्रीन एनर्जी की फील्ड में भी अकेले रायलसीमा क्षेत्र में Five Lakh Crore Rupees से ज्यादा का इनवेस्टमेंट हुआ है। मैं आज आंध्र प्रदेश के आप सभी लोगों को फिर विश्वास दिलाता हूं, हमारी सरकार ऐसी हर संभावनाओं को साकार करने के लिए दिन-रात, ये डबल इंजन सरकार काम करती रहेगी।

साथियों,

आज आंध्र प्रदेश में हर सेक्टर में किस स्पीड से काम हो रहा है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पिछली 3 यात्राओं में ही मैंने Two Lakh Crore Rupees के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ यहाँ किया है। मुझे खुशी है कि आंध्र की इस विकास यात्रा में ‘उत्तर आंध्र’ भी सशक्त हो रहा है। हम Visakhapatnam Economic Region, V.E.R को देश के बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है, V.E.R एशिया का प्रमुख economic hub बने। ये एयरपोर्ट से लेकर सेमीकंडक्टर यूनिट तक इसी मिशन का हिस्सा है।

साथियों,

हमारी सरकार का मंत्र है- Investment से Employment, इसलिए सरकार ने अपनी तरफ से भी Investment बढ़ाया है और हम प्राइवेट सेक्टर को भी Investment के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आप भी जानते हैं, जब Investment बढ़ता है, तो मैन्युफैक्चरिंग बढ़ती है, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ती है, तो एक्सपोर्ट बढ़ता है, एक्सपोर्ट बढ़ता है, तो रोजगार के नए अवसर बनते हैं और रोजगार बढ़ता है, तो लोगों की आमदनी बढ़ती है, परिवारों की ज़िंदगी बेहतर होती है और आंध्र प्रदेश में हम यही होते देख रहे हैं।

साथियों,

मुझे पूरा विश्वास है, आज यहां जितने भी प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हुई हैं, जिनकी नींव रखी गई हैं, वो सारे प्रोजेक्ट्स स्वर्ण आंध्रा और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में बहुत बड़ा योगदान देंगे। चंद्रबाबू जी के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए एक बहुत बड़ा ऊर्जा स्रोत बन रहा है। मैं एक बार फिर इन सभी परियोजनाओं के लिए आंध्र प्रदेश के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।

बहुत-बहुत धन्यवाद!

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

बहुत-बहुत धन्यवाद!