मैं विशेष रूप से काशी के नागरिकों का और स्वैच्छिक संगठनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। बहुत वर्षों से यह घाट जो करोड़ों-करोड़ों देशवासियों की श्रद्धा का केंद्र है, जो काशी की पहचान है, वो मिट्टी में दबे पड़े थे। नवंबर में जब मैं आया था तो, मैंने यहां पर श्रमानुभव का कार्यक्रम प्रारंभ किया था लेकिन बाद में लोगों ने, सामाजिक संस्थाओं ने, नगर निगम ने, सरकार ने इसे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना और आज हम देख रहे हैं कि सफाई के कारण जो घाट कभी मिट्टी के ढ़ेर थे वो अपने पुराने सौंदर्य के साथ मां गंगा के सामने प्रस्तुत हैं। मैं इस काम करने वाले सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर जो स्वच्छता का अभियान शुरू किया है उसे देश के सभी वर्गों ने सराहा है, अपना बनाया है और हर कोई सकारात्मक रूप से इस बात को आगे बढ़ा रहा है। मैं आज इस निमित्त मां गंगा के सामने खड़े रहकर के देश में इस काम को आगे बढ़ाने में, हर किसी की जो भूमिका रही है उनका भी अभिनंदन करता हूं, उनका भी धन्यवाद करता हूं और मैं आज फिर से एक बार मां गंगा के सामने प्रस्तुत होकर के उस श्रमानुभव का मैं आज भी लाभ उठाने वाला हूँ। लेकिन इसके साथ फिर एक बार कुछ लोगों को मैं फिर Nominate करने जा रहा हूं आज।

इस बार व्यक्तियों को भी Nominate कर रहा हूं और कुछ संस्थाओं और संगठनों को भी Nominate करता हूं और वो संगठन और संस्थाएं ऐसी हैं जिनकी अपनी एक बहुत बड़ी ताकत हैं और वे बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। नागालैंड के गर्वनर श्रीमान पद्मनाभाचार्य, डॉ. किरण बेदी, नृत्य के क्षेत्र में राष्ट्र का नाम रोशन करने वाली सोनल मान सिंह, कॉमेडी नाइट्स में प्रसिद्ध हुए श्रीमान कपिल शर्मा, खेल जगत में क्रिकेट के माध्यम से भारत को गौरव दिलाने वाले श्रीमान सौरव गांगुली, आंध्र प्रदेश में इनाडु ग्रुप लंबे अरसे से इस काम को पिछले एक-डेढ़ माह से इसे कर रहा है लेकिन विशेष रूप से मैं आज रामाजी राव और पूरे इनाडु ग्रुप को निमंत्रित करता हूं। श्री अरुण पुरी इंडिया टुडे ग्रुप, उनके तो कई साथियों ने तो मुझे ट्वीट करके भी कहा था। इलेक्ट्रोनिक मीडिया में उनके जो प्रमुख लोग हैं उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि हम भी जुड़ना चाहते हैं। मैं आज अरुण पुरी और इंडिया टुडे ग्रुप के पूरे देश के उनके सभी साथियों को निमंत्रित करता हूं। Indian Institute of chartered Accountants of India (ICAI) यह अपने आप में एक बहुत बड़ा व्यापक संगठन है। उनको भी मैं निमंत्रित करता हूं। कि वे कागज में हिसाब-किताब की सफाई तो करते ही हैं अब वे देश की सफाई में भी हमारा हाथ बटाएं। मुंबई के डिब्बे वाले, जो भोजन का डिब्बा पहुंचाते हैं। बहुत बड़ा संगठऩ है और एक समर्पित संगठऩ है, मैं उन सबको भी निमंत्रित करता हूं कि वे भी इस काम में हमारा हाथ बटाएं और मैं फिर एक बार इस काम को गति देने के लिए सारे देशवासियों को निमंत्रित करता हूं। आज 25 दिसंबर है। मैं देश और दुनिया में सब को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

आज महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी और महाभारती के सपूत भारत रत्न श्रीमान अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है उनको भी मैं हृदय से बुहत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आज 25 दिसंबर को काशी नरेश विभूति नारायण सिंह जी ने अपना देह छोड़ा था। उनका पुण्य स्मृतियां भी हमेशा काशी का गौरव गान बनी रही है। मैं उनको भी आदर पूर्वक अंजलि देता हूं।

बहुत-बहुत धन्यवाद।“

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

Popular Speeches

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
India’s Budget Driving AI, Semiconductors and IT Growth

Media Coverage

India’s Budget Driving AI, Semiconductors and IT Growth
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Text of PM’s remarks during India-Canada CEO Forum
March 02, 2026

The Right Honourable Prime Minister मार्क कार्नी, दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स, देवियों और सज्जनों, नमस्कार !

भारत-कनाडा CEO फोरम में आप सभी के साथ जुड़ने पर मुझे अत्यंत खुशी हो रही है। अपने सकारात्मक विचार साझा करने के लिए मैं प्रधानमंत्री कार्नी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं।

Friends,

आज हम भारत-कनाडा संबंधों में एक नया अध्याय लिखने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्नी का एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ, पर हमारे संबंधों ने एक लाइट ईयर की छलांग लगाई है। पिछले कुछ महीनों में विश्वास बढ़ा है, स्पष्टता आई है, और नया मोमेंटम बना है। और यह उस समय हो रहा है, जब विश्व आर्थिक अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है, ग्लोबल इकोनॉमिक ऑर्डर दबाव में है। ऐसे समय में भारत और कनाडा के बिजनेस लीडर्स का यह मंथन हमारी साझेदारी का नया ब्लूप्रिंट तैयार करेगा। मैं आप सभी के विजन और कमिटमेंट का अभिनंदन करता हूं।

Friends,

भारत और कनाडा वाइब्रेंट डेमोक्रेसीज है, विश्व की दो बड़ी इकोनॉमीज है, साझा मूल्यों पर आधारित सोसाइटीज है। डेमोक्रेसी, डायवर्सिटी और डेवलपमेंट हमें नेचुरल पार्टनर के रूप में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आज प्रधानमंत्री कार्नी और मैंने, हमारे साझा विजन को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। हम द्विपक्षीय व्यापार को 50 बिलियन डॉलर के स्तर पर ले जाने के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। हम जल्द से जल्द कॉम्प्रहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट को फाइनलाइज करेंगे।

लेकिन साथियों,

सरकारें फ्रेमवर्क बना सकती हैं, पॉलिसी डायरेक्शन दे सकती हैं, परंतु उस विजन को रियलिटी में बदलने की शक्ति आप सब साथियों के पास है।

Friends,

आज भारत दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग मेजर इकोनॉमी में है। इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे मजबूत डोमेस्टिक डिमांड, युवा पॉपुलेशन, लार्ज स्केल इन्वेस्टमेंट और डिजिटल टेक्नोलॉजी की शक्ति है। यह हमारी लगातार दौड़ती रिफॉर्म एक्सप्रेस का परिणाम है। पॉलिसी सिंपलीफिकेशन से प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव्स तक, लॉजिस्टिक मॉडर्नाइजेशन से लेकर टैक्स और Bankruptcy रिफॉर्म तक, हर क्षेत्र में हम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत कर रहे हैं।

Friends,

जब भारत और कनाडा साथ खड़े होते हैं, तो हम केवल दो इकोनॉमीज नहीं जोड़ते हैं, हम कैपिटल और कैपेबिलिटी का एक इकोनॉमिक फोर्स बनाते हैं। हमारी कंबाइंड जीडीपी 6 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। लेकिन हमारी असली शक्ति हमारे एंबिशंस में है। इस साझा एंबिशंस को आगे बढ़ाने के लिए मैं कुछ सुझाव आपके सामने रखूंगा। पहला- क्लीन एनर्जी। यह दोनों देशों की प्राथमिकता है। आज हमने न्यूक्लियर के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का, यूरेनियम की लॉन्ग टर्म सप्लाई के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया है। थोड़ी देर पहले हमें comico के CEOs के सकारात्मक विचार सुनने का अवसर मिला। हमें स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स, एडवांस रिएक्टर्स और न्यूक्लियर वैल्यू चैन में मिलकर के आगे बढ़ना चाहिए। क्रिटिकल मिनरल्स में आज हमने रेसिलिएंट सप्लाई चैन बनाने के लिए कदम उठाए हैं। हम बैटरीज और एनर्जी स्टोरेज में कनाडा की इनोवेशन और भारत के स्केलिंग कैपेबिलिटी को जोड़कर आगे बढ़ सकते हैं। दूसरा क्षेत्र है- इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कैपिटल पार्टनरशिप। इस वर्ष के बजट में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 130 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड एलोकेशन किया है। नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन के तहत 1.3 ट्रिलियन डॉलर का निवेश हो रहा है। कनाडा के पेंशन फंड्स ने भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। यह गहरे विश्वास को दर्शाता है। मैं आपको भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ स्टोरी का भाग बनने के लिए आमंत्रित करता हूं। तीसरा- एआई। हम मिलकर जॉइंट एआई कंप्यूट कॉरिडोर्स बना सकते हैं। स्टार्टअप्स के लिए एआई इनोवेशन सैंड बॉक्सेस बना सकते हैं। चौथा-मैन्युफैक्चरिंग एंड टेक्नोलॉजी। इलेक्ट्रॉनिक्स, एयररोस्पेस और इंजीनियरिंग में कनाडा की टेक्नोलॉजी और भारत के स्केल को जोड़कर हम ग्लोबल वैल्यू चैन्स को सशक्त बना सकते हैं। पांचवा- फूड प्रोसेसिंग। आज भारत में मेगा फूड पार्क्स, कोल्ड चैन्स, फूड टेस्टिंग लैब्स तेजी से बन रहे हैं। यह भी हमारे विन-विन सहयोग का एक और सशक्त उदाहरण बन सकता है।

Friends,

हमारी साझेदारी केवल नेशनल कैपिटल्स तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, हमें इसे स्टेट्स और provinces तक ले जाना होगा। अल्बर्टा के नेचुरल रिसोर्सेज को गुजरात और राजस्थान के रिन्यूएबल एंबिशंस से जोड़ना होगा। ओंटेरिया की मैन्युफैक्चरिंग स्ट्रेंथ को तमिलनाडु और महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स के साथ मिलाना होगा। मॉन्ट्रियल के टैक इकोसिस्टम को बेंगलुरु और हैदराबाद के इनोवेशन हब्स के साथ इंटीग्रेट करना होगा। तभी हम इस साझेदारी को पॉलिसी से प्रोस्पेरिटी में बदल पाएंगे।

Friends,

आप में से कुछ लोग क्रिकेट जरूर देखते होंगे। भारत में चल रहे T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में कनाडा को खेलते देख हम सभी का मन प्रसन्न हुआ। “Just like in T20 cricket with fast decisions, fearless strokes and match winning partnerships, India and Canada will shape the future together”. इसी संकल्प के साथ मैं आप सभी को भारत की विकास यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।

बहुत-बहुत धन्यवाद।