Congress is such a selfish party that it sees nothing beyond votes: PM Modi in Hisar

Published By : Admin | September 28, 2024 | 19:51 IST
Congress is such a selfish party that it sees nothing beyond votes: PM Modi in Hisar
Congress made big promises to farmers, but failed to fulfill promises under their regime: PM Modi in Hisar
Congress has inflicted a double blow on the youth in Haryana: PM Modi in Hisar
Congress wants to once again fuel stone pelting and terrorism: PM Modi in Hisar
Congress trusted the lies of our enemies over words of our army: PM Modi in Hisar

भारत माता की जय!
भारत माता की जय!
सबतैं पहलम तै सारे बुजर्गां नै, भाई-बहणा नै,
अर नौजवान साथियां नै राम-राम!

मैं सबसे पहले तो आप सबकी क्षमा मांगना चाहता हूं, क्योंकि हमारी पार्टी के यहां के साथियों ने ये जो पंडाल बनाया, वो छोटा पड़ गया। और इतने ही लोग बाहर धूप में तप रहे हैं। जो लोग धूप में तप रहे हैं, उनको जो असुविधा हुई, इसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। आप यह जो तप कर रहे हैं ना, ये आपका तप बेकार नहीं जाने दूंगा, विकास करके लौटाऊंगा।

साथियों,

अग्रोहा धाम, गुरु जम्भेश्वर, खाटू श्याम जी और माता भनभोरी भ्रामरी देवी को मैं सिर झुका कर प्रणाम करता हूं। ये राखीगढ़ी की धरती है। ये क्षेत्र, देश प्रेम और प्रकृति प्रेम, दोनों के लिए जो बलिदान दिए गए हैं, उसको यहां के लोग आज भी स्मरण करके पूरी मानव जाति को प्रेरणा देते हैं। यहां अंग्रेजों की क्रूर तोपों के भी जख्म हैं, तो यहां पेड़ों की रक्षा के लिए बिश्नोई समाज के तप और त्याग की मिसालें भी हैं। यहां के विकास में स्वर्गीय भजनलाल जी का भी बड़ा योगदान है। आज भी लोग याद करते हैं। और ये मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे हरियाणा में काम करते हुए भजनलाल जी के काम को देखने का मौका मिला। और चौधरी बंसीलाल जी के साथ काम करने का मौका मिला। और चौधरी बंसीलाल जी मुझे हमेशा कहते थे कि भाई देख तेरा और मेरा विशेष नाता है। मैंने कहा- क्या, और फिर वह मुझे महर्षि दयानंद जी के जीवन के विषय में बड़े भावुक होकर के बातें बताते थे। महर्षि दयानंद सरस्वती जी गुजरात में पैदा हुए, लेकिन जितनी जानकारियां मुझे नहीं थीं, उससे ज्यादा जानकारियां महर्षि दयानंद जी के विषय में, चौधरी बंसीलाल जी से मैं सुना करता था। और वो कहते-कहते भावुक हो जाते थे।

साथियों,

ये मेरा सौभाग्य रहा है हरियाणा ने मुझे बहुत कुछ दिया है, बहुत कुछ सिखाया है। मैं हरियाणा के विकास में योगदान देने वाली हर संतान को नमन करता हूं। आज शहीद सरदार भगत सिंह जी की जंयती पर भी मैं उन्हें श्रद्धासुमन के साथ प्रणाम करता हूं।

साथियों,

हरियाणा की माताओं-बहनों ने यहां एक नारा दिया है। म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा! हरियाणा का विकास ऐसे ही नॉनस्टॉप चलते रहना चाहिए। इसलिए हरियाणा तीसरी बार, भाजपा को मौका देने का मन पक्का कर चुका है। चारों तरफ से आवाज आ रही है- भरोसा दिल से, भाजपा फिर से। भरोसा दिल से, भरोसा दिल से।

साथियों,

जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है। कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। कांग्रेस के नेता अब कहने लगे हैं कि हरियाणा में वही हाल होगा जो कांग्रेस का मध्य प्रदेश में हुआ। एमपी और राजस्थान में पिछले चुनाव में इन्होंने झूठ का गुब्बारा खूब फुलाया। खूब फुलाया। लेकिन जनता ने वोट की चोट देकर उस गुब्बारे की हवा निकाल दी। अब हरियाणा में भी यही होने जा रहा है।

साथियों,

कांग्रेस का ये हाल इसलिए होता है, क्योंकि कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज और बेईमान पार्टी है। आप पड़ोस में देख लीजिए, हिमाचल में, क्या हाल करके रखा है। चुनाव के दौरान हिमाचल की जनता को इन्होंने क्या-क्या झूठ बोला, आप कल्पना नहीं कर सकते। अब सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने अपने वायदों से पल्ला झाड़ लिया है। जनता कांग्रेस से कह रही है- क्या हुआ तेरा वादा? और कांग्रेस, जनता से पूछ रही है- तुम कौन? दिल्ली के शाही परिवार ने झूठ बोलकर हिमाचल के लोगों को फंसा दिया। आज हिमाचल में कर्मचारियों की उनकी सैलरी और डीए देने तक इनके पास बजट नहीं है।

साथियों,

जहां कांग्रेस होती है, वहां कभी भी स्थिरता नहीं आ सकती। जो पार्टी अपने नेताओं के बीच ही एकता नहीं ला सकती, वो राज्य में स्थिरता कैसे लाएगी? आप देख रहे हैं कि कैसे यहां कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए मारामारी मची है। बापू भी दावेदार है और बेटा भी दावेदार है। और दोनों मिलकर, बाकियों को निपटाने में लगे हैं। और ये सब देख करके हरियाणा के जागरूक नागरिक कांग्रेस को निपटाने में लग पड़े हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने तन-मन-धन से दिल्ली के शाही परिवार की सेवा की है। अब वो भी पूछ रहे हैं कि उनसे क्या गलती हुई? यहां कांग्रेस का हर गुट, हर सीट पर एक दूसरे को पटखनी देने में ही लगा हुआ है।

साथियों,

इस गुटबाजी के बीच, कांग्रेस में दलितों और पिछड़ों के लिए दरवाजे एकदम बंद हैं। कांग्रेस जानती है कि दलित उसको वोट नहीं देता, इसलिए वो पूरे दलित समाज से नफरत करती है। आप खुद देखिए, कांग्रेस के राज में गोहाना में दलितों पर अत्याचार हुआ। कांग्रेस चुप रही। कांग्रेस के राज में मिर्चपुर कांड हुआ। कांग्रेस चुप रही। कांग्रेस के राज में दलित बेटियों के साथ अत्याचार हुआ, अन्याय हुआ। कांग्रेस चुप रही। आज कांग्रेस का शाही परिवार कह रहा है कि दलितों और पिछड़ों का, अमेरिका में जाकर के बोले, दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे। कांग्रेस ने दलितों पर जो अत्याचार किया है, उसे दलित समाज कभी भी भूल नहीं सकता। इसलिए मैं हरियाणा में जहां भी गया, मैंने देखा कि कांग्रेस को कोई भी घुसने नहीं देता।

साथियों,

भाजपा सर्वसमाज की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री सैनी जी, सबको साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। अब देखिए, हमारी सरकार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का नाम कबीर कुटीर रखा है। यहां हिसार में ही दलित परिवारों में भी जो वंचित हैं, उनके बच्चों के लिए बने कबीर छात्रावास का फंड भी भाजपा ने बढ़ाया है। भाजपा सरकार वंचितों को सिर्फ सहारा नहीं देती, बल्कि उनके सपनों को उड़ान भी देती है।

साथियों,

जिनका कोई नहीं, जिनको कोई नहीं पूछता, मोदी उनको पूजता है। आज मुद्रा योजना से हरियाणा के लाखों लोगों को बिना गारंटी के लोन मिले हैं। ये गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों के लोग हैं। मोदी ने रेहड़ी-ठेले-पटरी पर काम करने वाले अपने भाई-बहन का भी ध्यान रखा है। ये कोई, धन्ना-सेठ नहीं हैं। ये गांव-गरीब, दलित-पिछड़े परिवारों के मेरे भाई-बहन हैं। कांग्रेस ने इनको कभी नहीं पूछा। इनकी गारंटी भी आपके इस बेटे ने ही ली है। बैंक में अब उनको गारंटी नहीं देनी पड़ती, गारंटी मोदी देता है। इनको भी पीएम स्वनिधि योजना से हज़ारों रुपए की मदद बिना गारंटी के बैंक से मिली है।

साथियों,

कांग्रेस इतना बड़ा स्वार्थी दल है कि उसे वोट के अलावा कुछ नहीं दिखता। कांग्रेस ने किसानों को भी हमेशा वोटबैंक के रूप में ही देखा है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों को पानी के लिए तरसाया है, जबकि भाजपा उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। मैं हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद के किसानों की समस्याओं को समझता हूं। हिसार के कुछ हिस्सों में जो सेम की समस्या आ रही है, उसकी जानकारी भी सरकार को है। इसका समाधान करने के लिए भी सरकार बनने के बाद प्रयास तेज किए जाएंगे।

साथियों,

कांग्रेस यहां किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है। लेकिन आपको भूलना नहीं है। हुड्डा जी सरकार तो 2 रुपए के मुआवज़े वाली सरकार थी। हर किसान को याद है, ये दो रुपया मुआवजे वाली सरकार। फर्क देखिए दोस्तों, ये भाजपा सरकार है जो बिना मांगे देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम सम्मान निधि हर वर्ष 6000 रुपया सीधे उनके बैंक में खाते में जमा करती है, उनके सम्मान की चिंता करती है। और वो लोग 2 रुपये का मुआवजा। क्या हमारे हरियाणा के किसानों का अपमान करते समय आपको शर्म नहीं आई। इस तरह अपमानित किया जाता था। इसलिए मैं आज आप लोगों को हाथ जोड़कर के एक काम दे रहा हूं। और मुझे विश्वास है आप इस काम को करने में कभी पीछे नहीं हटेंगे। जब भी कांग्रेस के लोग आपसे किसानों की बात करें आप उनसे एक बात पूछना। पूछोगे, पूछोगे? जरा जोर से बोलिए ना पूछोगे? जरा उनको पूछना, आप जो हरियाणा में बड़ी-बड़ी बातें करते हो, बड़ी बड़ी घोषणाएं कर देते हो, तारे तोड़ कर के लाने की बातें कर रहे हो। अरे भाई तुम्हारी कर्नाटका में सरकार है, तेलंगाना में सरकार है, हिमाचल में सरकार है कुछ तो लागू करके दिखाओ। जरा इनको इतना पूछ लीजिए। ये यहां बातें करते हैं और वहां लागू नहीं करते हैं। कर्नाटका में इनकी सरकार है। वहां कांग्रेस सरकार बनने के बाद से सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। सच्चाई यही है कि कांग्रेस, देश के किसानों की जान की दुश्मन है। वो सिर्फ किसानों को झूठ बोल सकती है। यहां कांग्रेस ने MSP पर भी आपसे सिर्फ झूठ बोला है। सच्चाई ये है कि यहां भाजपा की सरकार 24 फसलों को MSP पर खरीद रही है। जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में इक्का-दुक्का फसलें ही MSP पर खरीदी जाती हैं। आप मुझे बताइए, ऐसी धोखेबाज कांग्रेस पर क्या हमारे किसान भरोसा कर सकते हैं क्या? हाथ ऊपर नहीं, मुंह से बोलिए। भरोसा कर सकते हैं क्या?

साथियों,

हरियाणा का भरोसा तो भाजपा पर ही है। बीते एक दशक में भाजपा ने यहां विकास को नई गति दी है। यहां चारों तरफ चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया गया है। आज 5 जोड़ी वन्दे भारत ट्रेनें ये मेरे हरियाणा में चलती हैं। हिसार से रोहतक जाने के लिए हांसी - हिसार - रोहतक रेल लाइन शुरू की गई है। इससे हिसार से रोहतक पहुंचने के लिए समय आधा हो गया है।

साथियों,

ये क्षेत्र अब एक बड़ा व्यापारिक केंद्र बनने की तरफ कदम बढ़ा चुका है। हिसार एयरपोर्ट बनने से यहां नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। और आज मुझे बता रहे हैं कि इतना बड़ा जहाज यहां पहली बार उतरा है। और मुझे आने का सौभाग्य मिला है। और भाजपा सरकार बनने के बाद बहुत कम दिनों में इसका कार्मिशयल कामकाज भी शुरू हो जाएगा दोस्तों। और इसका फायदा व्यापार-उद्योग के साथ-साथ यहां के किसानों को भी होने वाला है। अब किसानों की उपज आसानी से, कम से कम समय में विदेश निर्यात कर पाना संभव हो पाएगा। और आज हिंदुस्तान के किसानों द्वारा पैदावार की गई चीजें दुनिया के बाजार में गर्व से बिक रही है। इससे व्यापारियों-दुकानदारों, किसानों को हर किसी को फायदा होने वाला है। हमारा प्रयास यही है कि यहां नए उद्योग लगें। हम चाहते हैं, यहां दुनियाभर से निवेशक आएं, ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले।

साथियों,

कांग्रेस ने यहां के युवाओं पर भी दोहरा वार किया है। एक तो कांग्रेस के समय में बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरी नहीं मिलती थी। दूसरा, घूस देने के लिए गरीब को खेत तक बेचने पड़ते थे। भाजपा ने बिना खर्ची-पर्ची नौकरियां दीं। और यही बात कांग्रेस को अखर गई है। इसलिए कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग ने युवाओं को नौकरियां देने पर ब्रेक लगवा दिया। कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग को इस चुनाव में मेरे सभी नौजवान, उनको जरा सबक सिखाइए ताकि आपके भविष्य को ताला लगाने का पाप न करे।

साथियों,

कांग्रेस सिर्फ लूट-खसूट ही नहीं करती, बल्कि निर्लज्जता से उसका बचाव भी करती है। कांग्रेस के राज में कैसे दलालों और दामाद का ही बोलबाला था, ये मैंने हरियाणा की जनता के सामने रखा। अगर किसी को पछतावा होता, किसी को भी दो आंख की शर्म होती, तो वो हरियाणा की जनता से माफी मांगता। लेकिन कांग्रेस के लोगों ने आपसे माफी नहीं मांगी, बल्कि बड़ी बेशर्मी से दलालों और दामाद का बचाव कर रहे हैं। कांग्रेस के इस रवैये से नाराज़ होकर, अब हरियाणा की जनता कांग्रेस के विरुद्ध खड़ी हो गई है। अब जनता खुद इनका कच्चा चिट्ठा बाहर निकाल रही है। आप भी देख रहे हैं, कैसे हर रोज इनके समय के घोटालों के नए-नए कागज़ सामने निकलकर आ रहे हैं।

साथियों,

हरियाणा के लोग, हर घात, हर घाव सह सकते हैं, लेकिन देश के विरुद्ध कोई बात नहीं सह सकते। हरियाणा के लोग कट्टर देशभक्त हैं। देश की बात आती है, तो हरियाणा वाले सबकुछ भुलाकर, एकजुट खड़े हो जाते हैं। इसलिए, कांग्रेस का असली चेहरा भी आपको याद रखना है। आज की कांग्रेस, अर्बन नक्सलियों के चंगुल में है। मैं कोई ढकी-छुपी बात नहीं कर रहा। कांग्रेस के नेता, विदेश जाते हैं, तो किससे मिलते हैं? ये उन लोगों से मिलते हैं, जो भारत के दुश्मनों की भाषा बोलते हैं। कांग्रेस के इंटरनेशनल पार्टनर, वो लोग हैं जो दुनियाभर में भारत को बदनाम करने में जुटे हैं। विदेश में जाकर कांग्रेस के नेता वही भाषा बोलते हैं, जो भारत का बुरा चाहने वालों को पसंद आती है। आप भी सोचिए, आखिर क्यों पाकिस्तान, कांग्रेस का समर्थन करता है? कांग्रेस की नीतियां क्यों पाकिस्तान को पसंद आती हैं?

साथियों,

हरियाणा के लोगों को कांग्रेस के वादों-इरादों से बहुत सावधान रहना है। कांग्रेस ने कहा है कि वो जम्मू-कश्मीर में फिर 370 वापस लाना चाहती है। कांग्रेस फिर से पत्थरबाज़ी और बम-बंदूक को हवा देना चाहती है। जिन पत्थरबाजों ने हमारे हरियाणा के फौजी बेटे, जो वहां ड्यूटी कर रहे थे, वहां के पत्थरबाजों ने उनको लहू-लुहान कर दिया। अब कांग्रेस ऐसे लोगों को रिहा कराना चाहती है। अब बताइए, ये अर्बन नक्सली कांग्रेस किसके साथ है? ऐसी कांग्रेस को हरियाणा का किसान, हरियाणा का नौजवान और हरियाणा की माताएं-बहनें क्यों पसंद करेगी, क्यों वोट देगी?

साथियों,

आज 28 सितंबर है। मैं आपको याद करता हूं। 28 सितंबर की रात को ही हमने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। भारत ने आतंक के आकाओं को बता दिया था कि भारत अब घर में घुसकर मारता है। और कांग्रेस ने क्या किया था? कांग्रेस ने हमारी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। यही कांग्रेस है जिसने हमारे सेनाध्यक्ष तक को गली का गुंडा कहा था। कांग्रेस ने हमारी सेना के बजाय दुश्मनों के झूठ पर विश्वास किया। क्या देशभक्त हरियाणा के लोग ऐसी कांग्रेस को बर्दाश्त करेंगे?

साथियों,

यही कांग्रेस है जिसने दशकों तक हमारे फौजी परिवारों को वन रैंक वन पेंशन नहीं दी। कांग्रेस, सिर्फ 500 करोड़ रुपए दिखाकर झूठ बोलती थी कि वन रैंक वन पेंशन लागू करेगी। मैंने हरियाणा के रेवाड़ी से ही, अपने सभी फौजी परिवारों को गारंटी दी थी कि प्रधानमंत्री बनते ही OROP लागू करुंगा। हमारी सरकार OROP के एक लाख 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा, पूर्व फौजिय़ों को दे चुकी है। यहां हरियाणा के डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों को भी 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे उनके खातों में जमा हो चुके हैं। वन रैंक वन पेंशन (OROP) उदाहरण है कि कांग्रेस कभी फौजियों का भला नहीं सोच सकती।

साथियों,

भारत में आज अगर सबसे बड़ा सांप्रदायिक दल कोई है, तो वो सांप्रदायिक दल भी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस की सांप्रदायिकता की सजा हरियाणा भी भुगत रहा है। कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए ऐसी मानसिकता को बढ़ावा दे रही है, जिससे हमारी बहन-बेटियों पर हमले हो रहे हैं। आपने कांग्रेस के विधायक की धमकी जरूर सुनी होगी। वो कहता है कि कांग्रेस जीती तो लोगों को अपना घरवार छोड़ना होगा। अभी ये आलम है। सत्ता तो मिली नहीं है, मिलने की संभावना नहीं है। लेकिन जनता के ऊपर जुल्म करने की बातें कर रहे हैं। अगर ऐसे लोगों को सत्ता मिल गई तो क्या होगा, सोचकर भी रौंगटे खड़े हो जाते हैं। इसलिए हरियाणा के हर वोटर से मैं कहूंगा कि, जब भी वोट डालने जाना तो ऐसी धमकियों को ज़रूर याद रखना।

साथियों,

हरियाणा की जनता और हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ता, एक साथ मिलकर, विकास को नई गति देने के लिए तैयार हैं। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से पिछले दिनों बातचीत करने का अवसर मिला। दो दिन पहले अनेक साथियों से मेरी चर्चा हुई। उनका आत्मविश्वास देखकर, मेरा विश्वास और ज्यादा बढ़ गया है। मैं हरियाणा के सभी भाजपा कार्यकर्ता से भी कहूंगा- हरियाणा हांगे का प्रदेश स// पूरा हांगा ला दियो ! हमें दिन रात जुटना है। बूथ तक के // सारे साथी लाणे पड़ेंगे // ईबकै// सारी कसर काढ़ द्यांगे।

साथियों,

चुनाव लोकतंत्र का इतना बड़ा उत्सव है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं का साथ आना ज़रूरी है। सब नै मना कै साथ ला ल्यो// तीसरी बार// फेर सरकार बणाणी सै। और मैं अभी जब नीचे सबसे मिल रहा था तो सब पुरानी-पुरानी बातें याद करा रहे थे। कई लोग बता रहे थे आप मेरे घर आए थे। आपने मेरे यहां खाना खाया था। आप मेरे स्कूटर पर आए थे। सारे पुराने-पुराने साथी अभी मिलते हैं तो याद कराते हैं। एक साथी ने याद कराया कि मैं जब यहां चुनाव लड़वाता था हरियाणा में। बोले वो मंत्र जरूर दीजिए। मैं हमेशा कहता था सबसे मजबूत मेरा पोलिंग बूथ। यही हमारा मंत्र होना चाहिए। और मैं आज हिसार में सार्वजनिक रूप से कहता हूं। मैं हर भाजपा समर्थक को, हर भाजपा कार्यकर्ता को कहूंगा कि आप कागज पर पांच परिवार के नाम लिख दीजिए और तय कीजिए कि इन पांच परिवारों के सबके-सबके वोट पड़ेंगे और भाजपा के कमल पर ही बटन दबेगा। अगर एक-एक कार्यकर्ता पांच परिवार की चिंता कर ले, आने वाले पांच-छह दिन। मैं पक्का मानता हूं हरियाणा में पुराने सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। मैं एक बार फिर इतनी बड़ी संख्या में यहां आने के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। हमारे सभी उम्मीदवारों से मेरा आग्रह है जरा आगे आ जाएं। आप सबके आशीर्वाद उनको मिले, ये प्रार्थना करने के लिए मैं आया हूं।

मेरे साथ बोलिए,
भारत माता की जय,
भारत माता की जय,
भारत माता की जय।
बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
ଶ୍ରୀରାମ ଜନ୍ମଭୂମି ମନ୍ଦିର ଧ୍ଵଜାରୋହଣ ସମାରୋହରେ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଅଭିଭାଷଣ

ଲୋକପ୍ରିୟ ଅଭିଭାଷଣ

ଶ୍ରୀରାମ ଜନ୍ମଭୂମି ମନ୍ଦିର ଧ୍ଵଜାରୋହଣ ସମାରୋହରେ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଅଭିଭାଷଣ
Khichdi To Moringa Paratha: 7 Traditional Foods PM Modi Loves

Media Coverage

Khichdi To Moringa Paratha: 7 Traditional Foods PM Modi Loves
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM to Address Youth at Khelo India Dialogue on 27th August
August 26, 2026
Khelo India Dialogue will bring together sports, youth leadership, civic responsibility, volunteering, fitness and nation-building on a common platform
Yuva Samvaad under Khelo India Dialogue to Focus on Five Key Themes: Sports, Olympic Aspirations, Youth Leadership, Viksit Bharat and Nasha Mukt Yuva

Prime Minister Shri Narendra Modi will address Khelo India Dialogue on 27th August at 11 AM via video conferencing. The programme aims to help the youth engage with India's sporting journey, share their aspirations, and contribute ideas for a stronger youth-led Viksit Bharat.

Organised by Mera Yuva Bharat (MY Bharat), as part of the National Sports Day 2026 celebrations, the programme will be conducted across the country with participation of youth at two colleges in every district across States and Union Territories. The programme is being held in line with the Prime Minister's vision of building a fit, disciplined and sporting nation while placing the aspirations of youth at the centre of the national development agenda.

The nationwide Khelo India Dialogue will bring together sports, youth leadership, civic responsibility, volunteering, fitness and nation-building on a common platform. It will provide a direct channel for young people to engage with the country's sporting ambitions, while ensuring that their ideas and perspectives become part of the continuing conversation on India's youth and sports ecosystem.

The national programme will be followed by local interactions involving young participants, MY Bharat volunteers, local sportspersons and public representatives. A major feature of the initiative will be direct interaction between youth having interest in sports and leading Indian athletes and medal winners. A central feature of the programme will be Yuva Samvaad where Young participants will be invited to articulate their own ideas, perspectives and aspirations. The dialogue will be structured around five themes:

  • improving India's sports ecosystem through better facilities, coaching, sports science and inclusive participation;
  • nurturing talent for the 2036 Olympics via scientific talent identification, transparent selection and long-term athlete development;
  • creating youth leaders through governance platforms and MY Bharat-led volunteering;
  • empowering youth for Viksit Bharat by building civic mindedness, future-ready skills and structured volunteering;
  • promoting a Nasha Mukt Yuva movement that leverages sport and peer networks to fight substance abuse, reinforced by weekly Jan Bhagidari activities under PM's 100-week nationwide campaign launched on 2 August 2026.