People of Uttarakhand know my connection and my love for the ‘Devbhoomi’ of this state: PM Modi
When congress was in power at both state and central levels, Uttarakhand was pushed back from all sides by applying double brakes: PM Modi
For the development of Uttarakhand, new resolutions have been taken keeping in mind the youth, women, farmers and everyone here: PM Modi

 

भारत माता की,

चार धाम की रक्षक देवी, माँ धारी देवी कमलेश्वर महादेव की पावन धरती का मेरा दाना सयौंणौं, दीदी भूलियौं, भुला भैजियौं थे म्यारु सीमान्या म्यारु प्रणाम। आशा करदु आप सब कुसल मंगल होला। जय बद्री विशाल, जय केदार!

जब वर्चुअल रैली होती है, और पिछले दिनों वर्चुअल रैली के माध्यम से आप से मिलता तो था, मैं दिल्ली में होता जरूर था, लेकिन मेरा मन उत्तराखंड के लिए ही भागता था। जब मनोरथ सच्चा हो, तो बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ जी सच्ची इच्छा को पूरी कर ही देते हैं। और उनके आशीर्वाद से इलेक्सन कमीशन ने भी और मौसम ने भी मुझे आपके बीच आने का सौभाग्य दिया आपके दर्शन करने का सौभाग्य दियाउत्तराखंड का हर नागरिक जानता है, मेरा इस देवभूमि से नाता क्या है। उत्तराखंड का हर नागरिक जानता है कि देवभूमि से मेरा लगाव कितना है। कोई कल्पना कर सकता है कि 2019 में चुनाव का आखिरी दौर चल रहा था, मैं खुद जिस काशी से चुनाव लड़ रहा था वहां पर मतदान होना था, लेकिन मेरा मन कर गया कि इस देवभूमि की माटी को माथे चढ़ाने का, यहां तो चुनाव हो गया था, यहां मतदान बाकी नहीं था, काशी में मतदान बाकी था, लेकिन बाबा केदार ने मुझे पुकारा और फिर मैं यहां चला आया। चुनाव के मैदान में भी और खुद का चुनाव होने के बावजूद भी मैं यहां आपके बीच चला आया था, कारण ये देव भूमि के प्रति मेरी भक्ति, ये देव भूमि के प्रति मेरा लगाव और ये देव भूमि भी है और वीर भूमि भी है। यहां से सदा सर्वदा एक ऊर्जा मिलती है प्रेरणा मिलती है।

भाइयों बहनों, 

मां गंगा, गढ़वाल की वीरांगना रानी कर्णावती, चौंदकोट की तीलू रौतेली, सुमाडी के पंथ्या दादा, मलेथा के माधो सिंह भंडारी ऐसे अनेक व्यक्तित्वों से प्रेरणा पाने वाली इस धरती को, यहां के लोगों को भी मैं आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं। भाइयों और बहनों, कल ही उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र, इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में बहुत  बड़ी भूमिका निभाएगा। इसमें उत्तराखंड के विकास के लिए, यहां के युवाओं, महिलाओं, किसानों, सभी के लिए नए संकल्प लिए गए हैं। इसमें गरीब बहनों को ताकत देने का समाधान है। इसमें जिला-जिला मेडिकल कॉलेज या उसके जैसी सुविधा देने का संकल्प है इरादा है। कृषि भूमि सर्वेक्षण और बीमा में नई ड्रोन नीति लागू करके, यहां के किसानों को बेहतर सुविधा मिलेगी। मल्टी मोडल लॉजिस्टक्स पार्क और मल्टी मोडल कार्गो टर्मिनल से उत्तराखंड में नए उद्योगों के लिए, रोज़गार के हज़ारों नए अवसरों के रास्ते खोलने का इरादा भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लेकर व्यक्त किया है। उत्तराखंड की धरोहर को बचाने और यहां हैरिटेज टूरिज्म को गांव-गांव पहुंचाने पर भी जोर है। मैं धामी जी और उत्तराखंड भाजपा की पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। 

साथियों,

उत्तराखंड के लोगों ने हमेशा सजग प्रहरी की तरह देश की रक्षा की है। आज पौढ़ी गढ़वाल के ऐसे ही वीर सपूत जनरल बिपिन रावत जी की स्मृतियां मुझे भावुक कर रही हैं। उन्होंने देश को दिखाया कि उत्तराखंड के लोगों के पास केवल पहाड़ जैसा साहस होता है, बल्कि हिमालय जैसी ऊंची सोच भी होती है। लेकिन भाइयों बहनों, मेरे मन में एक गहरी तकलीफ़ भी है। मुझे ये ज़िक्र इसलिए भी करना पड़ रहा है क्योंकि काँग्रेस पार्टी अपने प्रचार में जनरल बिपिन रावत जी के कट आउट लगाकर, उनकी फोटो लगाकर वोट मांग रही है। कुर्सी के लिए कोई इस सीमा तक जा सकता है, मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा ! उत्तराखंड के लोग कभी भूल नहीं सकते, सेना को लेकर इन लोगों का रवैया क्या रहा है। जब भारत के वीरों ने आतंकी अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक की, तो ये लोग सेना पर सवाल उठा रहे थे। दिल्ली के कुछ नेताओं ने तो बाकायदा टीवी पर जाकर सेना से सबूत मांगे थे। इन लोगों ने जनरल रावत को देश का पहला सीडीएस बनाए जाने पर भी खूब सियासत की थी। इसी काँग्रेस पार्टी के नेता ने बिपिन रावत जी को सड़क का गुंडा तक कह डाला था। ये है देश के सैनिकों के लिए इन लोगों की नफरत ! आज अगर वोट के लिए ये लोग जनरल रावत का सियासी इस्तेमाल करना चाह रहे हैं, तो उन्हें जवाब देने की ज़िम्मेदारी उत्तराखंड के लोगों की है। जवाब देंगे ना… जवाब देंगे ना… करारा जवाब देंगे ना…, आगे से ऐसी गलती ना करे ऐसा जवाब देंगे ना… 

भाइयों बहनों,

जिनकी सोच केवल सत्ता के सुख तक सीमित हो, वो बलिदान और देश-सेवा का मूल्य नहीं समझते। इतने सालों तक ये सत्ता में थे, लेकिन वन रैंक वन पेंशनको लेकर झूठ बोलते रहे। आंख में धूल झोंकते रहे ये हमारी ही सरकार है, जिसनेवन रैंक, वन पेंशनकी व्यवस्था लागू की। ये भी भाजपा सरकार ही है, जो देहरादून में उत्तराखंड के शहीदों के सम्मान मेंसैन्य धामबना रही है। और मैंने एक बार कहा था, उत्तराखंड यानि चार धाम, ये इतना ही सोच काफी नहीं है, उत्तराखंड में चार धाम तो सदियों से है ही है हमारी प्रेरणा भी है, लेकिन उत्तराखंड में एक पांचवां धाम भी है सैन्य धाम, वीर सपूतों का धाम, वीर माताओं का धाम। उत्तराखंड का ये गौरव उन लोगों की समझ में नहीं आयेगा जो देश की सेना और शहीदों का मज़ाक उड़ाते हैं। 

साथियों,

जब अलग उत्तराखंड राज्य बना था, अटल विहारी वाजपेयी ने आपके सपनों को साकार करने के लिए बड़ा महत्वपूर्ण निर्णय किया था। तो ये संकल्प उत्तराखंड के लोगों ने और भाजपा ने मिलकर पूरा किया था। उत्तराखंड के स्वर्णिम भविष्य के लिए सपने भी हमने मिलकर देखे थे। उत्तराखंड में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर हो, अच्छी सड़कें हों, शिक्षा स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं हों, आपका जीवन आसान बने, युवाओं का भविष्य बेहतर बने, ऐसे अनेक संकल्प हमने मिलकर लिए थे। लेकिन दुर्भाग्य से, इस प्रदेश की कमान कई साल के लिए उनके हाथों में चली गई जिन्होंने हमेशा उत्तराखंड को अस्तित्व में आने से ही रोका था, इसका जन्म ही रोक दिया था। उन्होंने हमारे इन सपनों को कुचलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जब केंद्र और राज्य दोनों जगह उनकी सरकार थी, तब उत्तराखंड को डबल ब्रेक लगाकर हर तरफ से पीछे धकेला गया। ब्रेक लगानी ही जानते हैं वो2014 के बाद एक ब्रेक हटा, लेकिन देहरादून वाला ब्रेक लगा हुआ था। दिल्ली वाला ब्रेक हटा था। उत्तराखंड-वासियों ने 2017 में वो ब्रेक भी हटा दिया, उसको भी यहां से निकाला और डबल इंजन की सरकार यहां पर काम पर लग गई। 

भाइयों और बहनों,

इन पांच सालों में आपकी डबल इंजन सरकार ने इतना काम किया है, कि अब ब्रेक लगाने वालों को भी वही वादे करने पड़ रहे हैं। जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम करना शुरू कर दिया है। जब ये सत्ता में थे, तब इनको कभी चार धामकी याद नहीं आई। जिन्हें यहां आस्था ही नहीं, उन्हें भी अब चार धाम की याद क्यों रही है ? क्योंकि, उन्हें ये कुर्सी हासिल करने का रास्ता लग रहा है। जबकि भाजपा के लिए चार धाम और देव भूमि का विकास आस्था, संस्कृति और जनसेवा का हमारा संकल्प है, हमारा समर्पण है। 

साथियों,

केदारधाम में हमने 2017 में पुनर्विकास के काम शुरू किए थे, और ज़्यादातर परियोजनाएं पूरी भी हो गई हैं। बद्रीनाथ धाम के विकास के लिए भी कई सौ करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। चार धाम प्रोजेक्ट के तहत 12 हजार करोड़ की लागत से ऑल-वेदर रोड बनाई जा रही है। चार धाम प्रोजेक्ट में गढ़वाल का बड़ा हिस्सा कवर होता है, इसलिए इसका बहुत बड़ा लाभ पूरे गढ़वाल को मिलेगा। इसी तरह, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी तेजी से काम हो रहा है। अब पहाड़ों पर एक जगह से दूसरी जगह जाना मुश्किल नहीं रहेगा। यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी, रोजगार भी बढ़ेगा, और पढ़ाई की, इलाज की सुविधा भी बढ़ेगी। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हेली सर्विस शुरू की जा रही है। 

भाइयों बहनों,

इस बार केंद्र सरकार जो बजट लेकर आई है, उसका भी बहुत बड़ा लाभ उत्तराखंड को मिलेगा। देश के पहाड़ी इलाकों के लिए खास तौर पर बजट में पर्वतमाला प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है। इसके तहत पहाड़ों पर आवागमन के लिए रोपवे जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। जिन सीमावर्ती इलाकों को काँग्रेस सरकार ने जानबूझ कर विकास से वंचित रखा था, उनके विकास के लिएवाइब्रेंट विलेजयोजना शुरू की जाएगी। किसानों के लिए गंगा के किनारे-किनारे नेचुरल फ़ार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उत्तराखंड को तो प्राकृतिक खेती नैचुरल फ़ार्मिंग के लिए प्रकृति का असीम आशीर्वाद मिला हुआ है। लेकिन, ये लाभ आप तक तभी पहुंचेगा जब दिल्ली से चलने वाली विकास की धारा को देहरादून से भी ताकत मिले। ऐसे लोग न आ जाएं कि दिल्ली से आ रही विकास की धारा को वहीं ठप कर दें। वरना फिर उत्तराखंड जो पहले की हालत थी उसी तरह डूब जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि आप 14 तारीख को बेईमानी और भ्रष्टाचार को ही रोक दें ब्लॉक कर दें उसको। 14 तारीख को आप वंशवाद और परिवारवाद को ब्लॉक कर दें। 14 फरवरी को आप संप्रदायवाद और तुष्टीकरण को देवभूमि से बाहर का रास्ता दिखा दें। करेंगे ना… बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए कि नहीं दिखाना चाहिए…  

साथियों,

काँग्रेस पार्टी की एक ही पहचान है, सत्ता आती है तो इनका भ्रष्टाचार बेलगाम हो जाता है, और सत्ता जाती है पूरी ताकत षड्यंत्रों में लगा देते हैं,  बौखला जाते हैं, जितना बुरा कर सकते हैं बुरा करने के रास्ते पकड़ लेते हैं। पिछले दस सालों से लोकसभा में उत्तराखंड के लोग इन्हें शून्य दे रहे हैं शून्य, बिग जीरो। विधानसभा में भी पांच साल से ये सत्ता से बाहर हैं। इसलिए, कांग्रेस के लोग उत्तराखंड के लोगों से भड़के हुए हैं। सत्ता तक पहुंचने के लिए अब ये देवभूमि की संस्कृति और पहचान को मिटाने की साजिश कर रहे हैं। ये लोग तुष्टीकरण और वोट बैंक वाला फॉर्मूला आजमा रहे हैं। ये लोग देवभूमि के लिए किस तरह की यूनिवर्सिटी का समर्थन कर रहे हैं, ये आप देख रहे हैं। आपने सुना है न…  क्या करना चाहते हैं.. सुना है न… इससे उत्तराखंड को बचाना है कि नहीं बचाना है… भाइयों-बहनों अगर ये वापस आ गए, तो अपनी सारी बौखलाहट यहाँ की जनता पर निकालेंगे।

भाइयों बहनों,

इन्होंने सालों तक पहाड़ के लोगों को पानी की सुविधा से वंचित रखा। पानी के लिए माताओं-बहनों को सर पर घड़ा रखकर कोसों जाना पड़ता था। हमने जल जीवन मिशन के जरिए घर-घर पाइप से पानी पहुंचाने का अभियान शुरू किया। आज उत्तराखंड में करीब 8 लाख घरों तक पाइप से पानी पहुंच रहा है।

मैंने अभी थोड़े दिन पहले उत्तराखंड की पांच-छह बुजुर्ग माताएं, कुछ बहनें, उन्होंने छोटा-छोटा वीडियो डाला हुआ है, तो मेरे पास वो भी आया घूमता फिरता और उत्तराखंड की माताएं, बहनें जिस प्रकार से मुझे आशीर्वाद दे रही हैं, क्या-क्या मिला उसका वर्णन कर रही हैं। पानी के विषय में भाव-विभोर होकर के बोल रही हैं। माताएं, बहनें ये आपके आशीर्वाद है न, मैं आपको निराश नहीं होने दूंगा, मैं जी-जान से आपके लिए काम करता रहूंगा। ये आपका स्नेह, ये आपका आशीर्वाद मुझे शक्ति देता है, ऊर्जा देता है दिन-रात माताओं, बहनों आपके लिए काम करने के लिए मेरा मन दौड़ता रहता है काम करने के लिए दौड़ता रहता है। आज उत्तराखंड में करीब 8 लाख घरों तक पाइप से पानी पहुंच रहा है। इन्होंने दशकों तक पहाड़ के ग्रामीणों को पत्थरों पर पैदल चलने के लिए मजबूर किया। हमने पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इतनी सड़कें बनाईं, जितनी उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक नहीं बनीं। इन्होंने अस्पताल और इलाज के अभाव में लोगों को पहाड़ से पलायन करने को मजबूर किया। भाजपा सरकार में अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को एम्स दिया था। हमने नए अस्पताल दिए, नए मेडिकल कॉलेज दिए। उत्तराखंड में हमारी डबल इंजन की सरकार ने एक और अभूतपूर्व काम किया है। उत्तराखंड की पूरी सवा करोड़ की आबादी को अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। हमने गरीबों को मुफ्त टीका दिया। कोरोना काल में हर गरीब को मुफ्त राशन दिया। चाहे किसान हो, गरीब हो, बिना किसी लीकेज के कोई कट कंपनी की इंट्री के बिना हमारी सरकार बैंक खातों में सीधे पैसा ट्रान्सफर कर रही है। इन सारे कामों को देखकर ये बौखलाए रहते हैं। इसलिए उत्तराखंड के लोगों को याद रखना है, अगर ये गलती से भी सत्ता में गए, तो ये भाजपा सरकार के सारे काम रोक देंगे। जो आपके लिए अच्छे-अच्छे काम हो रहे हैं उन्हीं को रोक देंगे, क्या ऐसा होने देना है क्या ?... ऐसा होने देना है क्या?... ऐसा होने देंगे क्या ? उनके ये सारे इरादे फेल करेंगे कि नहीं करेंगे?     

भाइयों बहनों,

उत्तराखंड के विकास का ये पुण्य कार्य हमें निरंतर करते रहना है। और मेरे लिए तो ये पुण्य कार्य है ही है। आप लोगों की सेवा करना ये मेरे लिए पुण्य कार्य है और इसलिए, 14 तारीख को हमारा संकल्प होगा, उत्तराखंड के विकास के लिए- कमल का बटन दबाना! उत्तराखंड के युवाओं के लिए, उज्ज्वल भविष्य के लिए 14 तारीख को- कमल का बटन दबाना ! यहां पर्यटन और रोजगार के विकास के  लिए 14 तारीख को - कमल का बटन दबाना ! जो काम चल रहे हैं, उन्हें तेज गति से आगे बढ़ाकर पूरा करने के लिए 14 तारीख को- कमल में बटन दबाना! इसलिए, याद रखिए, 14 फरवरी को- पहले मतदान,फिर जलपान!

आप सब, मैं उत्तराखंड में कई स्थानों पर गया हूं, कई कार्यक्रम में गया हूं, लेकिन आप लोगों ने आज जो ये मियाज दिखाया है, चारों तरफ लोग ही लोग है मैं देख रहा हूं उसके पार भी लोग खड़े हैं, ये दृश्य अपनेआप में दिखा रहा है कि उत्तराखंड में फिर एक बार भाजपा सरकार        


बहुत बहुत धन्यवाद!

Explore More
ଶ୍ରୀରାମ ଜନ୍ମଭୂମି ମନ୍ଦିର ଧ୍ଵଜାରୋହଣ ସମାରୋହରେ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଅଭିଭାଷଣ

ଲୋକପ୍ରିୟ ଅଭିଭାଷଣ

ଶ୍ରୀରାମ ଜନ୍ମଭୂମି ମନ୍ଦିର ଧ୍ଵଜାରୋହଣ ସମାରୋହରେ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଅଭିଭାଷଣ
Govt directs faster processing of city gas projects, hikes commercial LPG allocation to ease supply stress

Media Coverage

Govt directs faster processing of city gas projects, hikes commercial LPG allocation to ease supply stress
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
This is the New India that leaves no stone unturned for development: PM Modi
March 23, 2026
Today, India is moving forward with a new confidence; Now India faces challenges head-on: PM
From the Gulf to the Global West and from the Global South to neighbouring countries, India is a trusted partner for all: PM
What gets measured gets improved and ultimately gets transformed: PM
This is the new India, It is leaving no stone unturned for development: PM

नमस्कार!

पिछले कुछ समय में मुझे एक-दो बार टीवी9 भारतवर्ष देखने का मौका मिला है। नॉर्मली भी युद्धों और मिसाइलों पर आपका बहुत फोकस होता है और आजकल तो आपको कंटेंट की ओवरफीडिंग हो रही है। बड़े-बड़े देश टीवी9 को इतना सारा कंटेंट देने पर तुले हुए हैं, लेकिन On a Serious Note, आज विश्व जिन गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है, वो अभूतपूर्व है और बेहद गंभीर है। और इन स्थितियों के बीच, आज टीवी-9 नेटवर्क ने विचारों का एक बेहद महत्वपूर्ण मंच बनाया है। आज इस समिट में आप सभी India and the world, इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं। मैं आप सबको बधाई देता हूं। इस समिट के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। सभी अतिथियों का अभिनंदन करता हूं।

साथियों,

आज जब दुनिया, conflicts के कारण उलझी हुई है, जब इन conflicts के दुष्प्रभाव पूरी दुनिया पर दिख रहे हैं, तब India and the world की बात करना बहुत ही प्रासंगिक है। भारत आज वो देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। 2014 के पहले की स्थितियों को पीछे छोड़कर के आज भारत एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। अब भारत चुनौतियों को टालता नहीं है बल्कि चुनौतियों से टकराता है। आप बीते 5-6 साल में देखिए, कोरोना की महामारी के बाद चुनौतियां एक के बाद एक बढ़ती ही गई हैं। ऐसा कोई साल नहीं है, जिसने भारत की, भारतीयों की परीक्षा न ली हो। लेकिन 140 करोड़ देशवासियों के एकजुट प्रयास से भारत हर आपदा का सामना करते हुए आगे बढ़ रहा है। इस समय युद्ध की परिस्थितियों में भी भारत की नीति और रणनीति देखकर, भारत का सामर्थ्य देखकर दुनिया के अनेकों देश हैरान हैं। हमारे यहां कहावत है, सांच को आंच नहीं। 28 फरवरी से दुनिया में जो उथल-पुथल मची है, इन कठोर विपरीत परिस्थितियों में भी भारत प्रगति के, विकास के, विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इन 23 दिनों में भारत ने अपनी Relationship Building Capacity दिखाई है, Decision Making Capacity दिखाई है और Crisis Management Capacity दिखाई है।

साथियों,

आज जब दुनिया इतने सारे खेमों में बंटी हुई है, भारत ने अभूतपूर्व और अकल्पनीय bridges बनाए हैं। Gulf से लेकर Global West तक, Global South से लेकर पड़ोसी देशों तक भारत सभी का trusted partner है। कुछ लोग पूछते हैं, हम किसके साथ हैं? तो उनको मेरा जवाब यही है कि हम भारत के साथ हैं, हम भारत के हितों के साथ हैं, शांति के साथ हैं, संवाद के साथ हैं।

साथियों,

संकट के इसी समय में जब global supply chains डगमगा रही हैं, भारत ने diversification और resilience का मॉडल पेश किया है। Energy हो, fertilizers हों या essential goods अपने नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए भारत ने निरंतर प्रयास किया है और आज भी कर रहे है।

साथियों,

जब राष्ट्रनीति ही राजनीति का मुख्य आधार हो, तब देश का भविष्य सर्वोपरि होता है। लेकिन जब राजनीति में व्यक्तिगत स्वार्थ हावी हो जाता है, तब लोग देश के फ्यूचर के बजाय अपने फ्यूचर के बारे में सोचते हैं। आप ज़रा याद कीजिए 2004 से 2010 के बीच क्या हुआ था? तब कांग्रेस सरकार के समय पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों का संकट आया था और तब कांग्रेस ने देश की नहीं बल्कि अपनी सत्ता की चिंता की। उस वक्त कांग्रेस ने एक लाख अड़तालीस हज़ार करोड़ रुपए के ऑयल बॉन्ड जारी किए थे और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने खुद कहा था कि वो आने वाली पीढ़ी पर कर्ज का बोझ डाल रहे हैं। यह जानते हुए भी कि ऑयल बॉन्ड का फैसला गलत है, जो रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रहे थे, उन लोगों ने अपनी सत्ता बचाने के लिए यह गलत निर्णय किया क्योंकि जवाबदेही उस समय नहीं होनी थी, उस बॉन्ड पर री-पेमेंट 2020 के बाद होनी थी।

साथियों,

बीते 5-6 वर्षों में हमारी सरकार ने कांग्रेस सरकार के उस पाप को धोने का काम किया है, और इस धुलाई का खर्चा कम नहीं आया है, ऐसी लाँड्री आपने देखी नहीं होगी। 1 लाख 48 हज़ार करोड़ रुपए की जगह, देश को 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक की पेमेंट करनी पड़ी क्योंकि इसमें ब्याज भी जुड़ गया था। यानी हमने करीब-करीब दोगुनी राशि चुकाने के लिए मजबूर हुए। आजकल कांग्रेस के जो नेता बयानों की मिसाइलें दाग रहे हैं, मिसाइल आई तो टीवी9 को मजा आएगा, उनकी इस विषय का जिक्र आते ही बोलती बंद हो जाती है।

साथियों,

पश्चिम एशिया में बनी परिस्थितियों पर मैंने आज लोकसभा में अपना वक्तव्य दिया है। दुनिया में जहां भी युद्ध हो रहे हैं, वो भारत की सीमा से दूर हैं। लेकिन आज की व्यवस्थाओं में कोई भी देश युद्धों से दुष्प्रभाव से दूर रहे, ऐसा संभव नहीं होता। अनेक देशों में तो स्थिति बहुत गंभीर हो चुकी है। और इन हालातों में हम देख रहे हैं कि राजनीतिक स्वार्थ से भरे कुछ लोग, कुछ दल, संकट के इस समय में भी अपने लिए राजनीतिक अवसर खोज रहे हैं। इसलिए मैं टीवी9 के मंच से फिर कहूंगा, यह समय संयम का है, संवेदनशीलता का है। हमने कोरोना महासंकट के दौरान भी देखा है, जब देशवासी एकजुट होकर संकट का सामना करते हैं, तो कितने सार्थक परिणाम आते हैं। इसी भाव के साथ हमें इस युद्ध से बनी परिस्थितियों का सामना करना है।

साथियों,

दुनिया की हर उथल-पुथल के बीच, भारत ने अपनी प्रगति की गति को भी बनाए रखा है। अगर मैं 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद, बीते 23 दिनों का ही ब्यौरा दूं, तो पूरब से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक देश में हजारों करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का काम हुआ है। दिल्ली मेट्रो रेल के महत्वपूर्ण कॉरिडोर्स का लोकार्पण, सिलचर का हाई स्पीड कॉरिडोर का शिलान्यास, कोटा में नए एयरपोर्ट का शिलान्यास, मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा देना, ऐसे अनेक काम बीते 23 दिनों में ही हुए हैं। बीते एक महीने के दौरान ही औद्योगिक विकास को गति देने के लिए भव्य स्कीम को मंजूरी दी गई है। इसके तहत देशभर में 100 plug-and-play industrial parks विकसित किए जाएंगे। देश में Small Hydro Power Development Scheme को भी हरी झंडी दी गई है। इससे आने वाले वर्षों में 1,500 मेगावाट नई hydro power capacity जोड़ी जाएगी। इसी दौरान जल जीवन मिशन को साल 2028 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। किसानों के हित में भी अनेक बड़े निर्णय लिए गए हैं। बीते एक महीने में ही पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। और जो हमारे MSMEs हैं, जो हमारे निर्यातक हैं, उनके लिए भी करीब 500 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की भी घोषणा की गई है। यह सारे कदम इस बात का प्रमाण हैं कि विकसित भारत बनाने के लिए देश कितनी तेज गति से काम कर रहा है।

साथियों,

Management की दुनिया में एक सिद्धांत कहा जाता है - What gets measured, gets managed. लेकिन मैं इसमें एक बात और जोड़ना चाहता हूं, What gets measured, gets improved और ultimately, gets transformed. क्योंकि आकलन जागरूकता पैदा करता है। आकलन जवाबदेही तय करता है और सबसे महत्वपूर्ण आकलन संभावनाओं को जन्म देता है।

साथियों,

अगर आप 2014 से पहले के 10-11 साल और 2014 के बाद के 10-11 साल का आप आकलन करेंगे, तो यही पाएंगे कि कैसे इसी सिद्धांत पर चलते हुए, भारत ने हर सेक्टर को Transform किया है। जैसे पहले हाईवे बनते थे, करीब 11-12 किलोमीटर प्रति दिन की रफ्तार से, आज भारत करीब 30 किलोमीटर प्रतिदिन की स्पीड से हाईवे बना रहा है। पहले पोर्ट्स पर शिप का Turnaround Time, 5-6 दिन का होता था। आज वही काम, करीब-करीब 2 दिन से भी कम समय में पूरा हो रहा है। पहले Startup Culture के बारे में चर्चा ही नहीं होती थी। 2014 से पहले, हमारे देश में 400-500 स्टार्ट अप्स ही थे। आज भारत में 2 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रर्ड स्टार्ट अप्स हैं। पहले मेडिकल education में सीटें भी सीमित थीं, करीब 50-55 हजार MBBS seats थीं, आज यह बढ़कर सवा लाख से ज्यादा हो चुकी हैं। पहले देश के Banking system से भी करोड़ों लोग बाहर थे। देश में सिर्फ 25 करोड़ के आसपास ही बैंक account थे। वहीं जनधन योजना के माध्यम से 55 करोड़ से ज्यादा बैंक अकाउंट खुले हैं। पहले हमारे देश में airports की संख्या भी 70 से कम थी। आज एयरपोर्ट्स की संख्या भी बढ़कर 160 से ज्यादा हो चुकी है।

साथियों,

पहले भी योजनाएं तो बनती थीं, लेकिन आज फर्क है, आज परिणाम दिखते हैं। पहले गति धीमी थी, आज भारत fastrack पर है। पहले संभावनाएं भी अंधकार में थीं, आज संकल्प सिद्धियों में बदल रहे हैं। इसलिए दुनिया को भी यह संदेश मिल रहा है कि यह नया भारत है। यह अपने विकास के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है।

साथियों,

आज हमारा प्रयास है कि अतीत में विकास का जो असंतुलन पैदा हो गया था, उसको अवसरों में बदला जाए। अब जैसे हमारा पूर्वी भारत है। हमारा पूर्वी भारत संसाधनों से समृद्ध है, दशकों तक वहां जिन्होंने सरकारें चलाई हैं, उनकी उपेक्षा ने पूर्वी भारत के विकास पर ब्रेक लगा दी थी। अब हालात बदल रहे हैं। जिस असम में कभी गोलियों की आवाज सुनाई देती थी, आज वहां सेमीकंडक्टर यूनिट बन रही है। ओडिशा में सेमीकंडक्टर से लेकर पेट्रोकेमिकल्स तक अनेक नए-नए सेक्टर का विकास हो रहा है। जिस बिहार में 6-7 दशक में गंगा जी पर एक बड़ा पुल बन पाया था एक, उस बिहार में पिछले एक दशक में 5 से ज्यादा नए पुल बनाए गए हैं। यूपी में कभी कट्टा मैन्युफैक्चरिंग की कहानियां कही जाती थीं, आज यूपी, मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग में दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।

साथियों,

पूर्वी भारत का एक और बड़ा राज्य पश्चिम बंगाल है। पश्चिम बंगाल, एक समय में भारत के कल्चर, एजुकेशन, इंडस्ट्री और ट्रेड का हब होता था। बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए बड़ी मात्रा में निवेश किया है। लेकिन दुर्भाग्य से, आज वहां एक ऐसी निर्मम सरकार है, जो विकास पर ब्रेक लगाकर बैठी है। TV9 बांग्ला के जो दर्शक हैं, वो जानते हैं कि बंगाल में आयुष्मान योजना पर निर्मम सरकार ने ब्रेक लगाया हुआ है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर ब्रेक लगाया हुआ है। पीएम आवास योजना पर ब्रेक लगाया हुआ है। चाय बागान श्रमिकों के लिए शुरू हुई योजना के लिए ब्रेक लगाया हुआ है। यानी विकास और जनकल्याण से ज्यादा प्राथमिकता निर्मम सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थ को दे रही है।

साथियों,

देश में इस तरह की राजनीति की शुरुआत जिस दल ने की है, वो अपने गुनाहों से बच नहीं सकती और वो पार्टी है - कांग्रेस। कांग्रेस पार्टी की राजनीति का एक ही लक्ष्य रहा है, किसी भी तरह विकास का विरोध और कांग्रेस यह तब से कर रही है, जब मैं गुजरात में था। गुजरात में वर्षों तक जनता ने हमें आशीर्वाद दिया, तो कांग्रेस ने उस जनादेश को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने गुजरात की छवि पर सवाल उठाए, उसकी प्रगति को कटघरे में खड़ा किया और जब यही विश्वास पूरे देश में दिखाई दिया, तो कांग्रेस का विरोध भी रीजनल से नेशनल हो गया।

साथियों,

जब राजनीति में विरोध, विकास के विरोध में बदल जाए, जब आलोचना देश की उपलब्धियों पर सवाल उठाने लगे, तब यह सिर्फ सरकार का विरोध नहीं रह जाता, यह देश की प्रगति से असहज होने की मानसिकता बन जाती है। आज कांग्रेस इसी मानसिकता की गुलाम बन चुकी है। आज स्थिति यह है कि देश की हर सफलता पर प्रश्न उठाया जाता है, हर उपलब्धि में कमी खोजी जाती है और हर प्रयास के असफल होने की कामना की जाती है। कोविड के समय, देश ने अपनी वैक्सीन बनाई, तो कांग्रेस ने उस पर भी संदेह जताया। Make in India की बात हुई, तो कहा गया कि यह सफल नहीं होगा, बब्बर शेर कहकर इसका मजाक उड़ाया गया। जब देश में डिजिटल इंडिया अभियान शुरू हुआ, तो उसका मजाक उड़ाया गया। लेकिन हर बार यह कांग्रेस का दुर्भाग्य और देश का सौभाग्य रहा कि भारत ने हर चुनौती को सफलता में बदला। आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीनेशन ड्राइव का उदाहरण है। भारत डिजिटल पेमेंट्स में दुनिया का अग्रणी देश है। भारत मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप्स में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

साथियों,

लोकतंत्र में विरोध जरूरी होता है। लेकिन विरोध और विद्वेष के बीच एक रेखा होती है। सरकार का विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन देश को बदनाम करना, यह कांग्रेस की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। जब विरोध इस स्तर तक पहुंच जाए कि देश की उपलब्धियां भी असहज करने लगें, तो यह राजनीति नहीं, यह दृष्टिकोण की समस्या है। अभी हमने ग्लोबल AI समिट में भी देखा है। जब पूरी दुनिया भारत में जुटी हुई थी, तो कांग्रेस के लोग कपड़े फाड़ने वहां पहुंच गए थे। इन लोगों को देश की इज्जत की कितनी परवाह है, यह इसी से पता चलता है। इसलिए आज आवश्यकता है कि देशहित को, दलहित से ऊपर रखा जाए क्योंकि अंत में राजनीति से ऊपर, राष्ट्र होता है, राष्ट्र का विकास होता है।

साथियों,

आज का यह दिन भी हमें यही प्रेरणा देता है। आज के ही दिन शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। आज ही, समाजवादी आंदोलन के प्रखर आदर्श डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की जयंती भी है। यह वो प्रेरणाएं हैं, जिन्होंने देश को हमेशा स्व से ऊपर रखा है। देशहित को सबसे ऊपर रखने की यही प्रेरणा, भारत को विकसित भारत बनाएगी। यही प्रेरणा भारत को आत्मनिर्भर बनाएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि टीवी9 की यह समिट भी भारत के आत्मविश्वास और दुनिया के भरोसे पर, भारतीयों पर जो भरोसा है, उस भरोसे को और सशक्त करेगी। आप सभी को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं और आपके बीच आने का अवसर दिया, आप सबसे मिलने का मौका लिया, इसलिए बहुत-बहुत धन्यवाद!

नमस्‍कार!