Text of PM Modi’s speech at public rally in Siliguri, West Bengal

Published By : Admin | April 12, 2026 | 13:15 IST
TMC is an anti-North Bengal, anti-tribal, anti-tea garden, anti-women and anti-youth party: PM Modi in Siliguri
PM Modi says the TMC government has now been in power for 15 years. Over this period, you have witnessed how Bengal has declined under their rule
We want the children of Bengal to have opportunities to play and excel in sports. That’s why BJP Bengal has announced plans to establish a Sports University in North Bengal: PM
For the BJP, the Siliguri Corridor is a corridor of nation, security and prosperity. This project will greatly boost connectivity, trade, and tourism in Bengal and Sikkim: PM Modi
After May 4th, the BJP government will be formed and TMC will have to give an account of every moment of the past fifteen years: PM Modi in Siliguri

भारत माता की जय

भारत माता की जय

भारत माता की जय

मैं मेरा भाषण शुरू करूं, उसके पहले मैं एक प्रार्थना करना चाहता हूं। करूं प्रार्थना आप लोगों को। प्रार्थना करूं। मैं देख रहा हूं बंगाल की धरती तो कला की धरती है। इतने सारे कलाकार दोस्त बढ़िया-बढ़िया चित्र बनाकर ले आए हैं। किसी ने मोदी को नेपाली बना दिया है। जो लोग कुछ पेंटिंग वगैरा बनाकर लाए हैं, उनसे मैं प्रार्थना करता हूं अगर पीछे आपका एड्रेस लिखा होगा, तो मैं आपको धन्यवाद पत्र भेजूंगा। आपको चिट्ठी लिखूंगा। मैं मेरे एसपीजी के साथियों से कहता हूं कि ऐसे जो भी कलाकार मित्र कोई छोटे--मोटे चित्र बनाकर के ले आए हैं। उसको कलेक्ट कर लीजिए और मैं आपको वादा करता हूं अगर आपका एड्रेस होगा तो मेरी चिट्ठी आएगी। बोलिए... भारत माता की जय

भारत माता की जय

भारत माता की जय

अब दूसरा काम इस चुनाव में जो हमारे कैंडिडेट्स हैं, उन सभी कैंडिडेट से मेरा आग्रह है, जो उम्मीदवार हैं वह जरा आगे आ जाए। जो इस चुनाव में उम्मीदवार हैं, वही कतार बना दीजिए अपना, वही कतार बना दीजिए। मैं यह मेरे सभी उम्मीदवार साथियों को मिलकर के आपके पास आता हूं। आप सब लगातार भारत माता की जय बोलिए और इनका आशीर्वाद देते रहिए।

जॉय मां काली… //

जॉय मोहाकाल… //

जॉय मोहाकाल… //

जॉय जॉलपेश बाबा… //

जॉय सिन्चेल देबी…

आमार प्रियो मां-बाबारा... //

आपना देर शोबाइके // नमोश्कार कोर्लाम

आशा कोरी//आपनारा भालो आछेन

मेरा प्यारा //अनि आदोरणीय //

गोर्खा आमा-बाबा, // रा सबैमा //

मेरो नमोस्ते !

साथियों,

दार्जलिंग हो, सिलीगुड़ी हो, मैं पहले भी कई बार आपके दर्शन करने के लिए आया हूं। और जब भी यहां आता हूं, आपका भरपूर प्यार, भरपूर आशीर्वाद हमेशा मुझे मिलता है। जरा सिक्योरिटी वाले बाबू थोड़ा हट जाइए, बिना कारण वहां क्यों परेशानी कर रहे हो। अगर आप लोग वहां ठीक से बैठ गए. तो फिर मैं अपनी बात शुरू करूं। मैं अपनी बात शुरू करूं। ऐसा है देखिए, आप लोग तो यहां बैठे हैं, वहां दूर-दूर जो खड़े हैं वह तो मुझे देख भी नहीं पा रहे हैं। फिर भी देखिए, कितने प्यार से खड़े हैं। दोस्तों, यह जरा सिक्योरिटी वाले सज्जन कैमरा के नीचे आ जाओ। इधर आओ इधर आओ. ठीक है भाई आप इनको इतना परेशान मत करो उनकी ड्यूटी है। आप अगर नहीं दिखता है, तो मंच पर आ जाइए और क्या करूं मैं आपको, आप किसी को खड़े नहीं रहने देंगे, ऐसे कैसे लोग हैं भाई, आप इतना प्यार करते हैं और परेशान भी करते हैं।

भारत माता की जय

भारत माता की जय

भारत माता की जय

साथियो,

यह आपका प्यार. आपका उत्साह मेरे सिर आंखों पर है। आपने मेरा दिल जीत लिया है,अब आपको बंगाल के हर एक व्यक्ति का दिल जीतना है। जीतोगे, हर बंगाली का दिल जीतोगे. बंगाल को प्यार करने वाले हर किसी का दिल जीतोगे। फिर तो आप चुनाव जीतने वाले पक्का हो।

साथियो,

कल मैं बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में गया था। वहां जो मैंने दृश्य देखा, जो उत्साह देखा, जो उमंग जो जोश नौजवान, माताएं, बहनें, बुजुर्ग, गांव के लोग इतना कष्ट उठाकर आए थे। मीलों तक पैदल चलकर आ रहे थे। बंगाल इस प्रकार से परिवर्तन की ठान के बैठा है। इस बार बंगाल में टीएमसी का जाना तय है। कल शाम यहां सिलीगुड़ी में मैं जब बागडोगरा से निकला, तो मुझे कुछ साथियों ने कहा था कि साहब एक 500-700 मीटर एक रोड शो हम छोटा सा करना चाहते हैं। मैंने कहा भाई आज रोड शो करोगे, कल जनसभा करोगे लोग कहां से आएंगे। लेकिन 500 -700 मीटर नहीं, 15 किलोमीटर लंबा रोड शो चला क्या कमाल कर दिया आप लोगों ने। और मैं तो देख रहा था छोटे-छोटे बालक, ऐसा प्यार मैं कभी भी देशवासियों के इस प्यार को भूल नहीं सकता हूं। आपके प्यार को भूल नहीं सकता हूं। एक अद्भुत दृश्य था, बहुत बड़ी संख्या में बुजुर्ग दादा-दादी की उम्र के लोग आशीर्वाद दे रहे थे। ऐसा सौभाग्य शायद ही किसी को मिलता हो। मैं इसके लिए सिर झुका करके इस क्षेत्र के सभी नागरिकों को प्रणाम करता हूं, उनका धन्यवाद करता हूं। अभी भी कुछ दोस्त वहां चित्र बनाकर लाए हैं खड़े हैं, वह निराश हो जाएंगे वह चित्र उनसे लेकर के यहां पहुंचा दीजिए। देखिए दूर-दूर जो लोग खड़े हैं वह चित्र यहां पहुंचा दें। यह छोटे-छोटे बच्चे निराश ना हो जाए भाई। उनका भी मेरे ऊपर अधिकार है, पूरा अधिकार है इन बच्चों का। एक गदाधारी व्यक्ति नीचे बैठ जाइए आप, एक गदाधारी बैठ जाइए आप।

साथियो,

आपका स्नेह और आशीर्वाद यही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है। यही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। जब 140 करोड़ देशवासी जब बंगाल का हर एक नागरिक मुझे इतना प्यार दे रहा है, इतना आशीर्वाद दे रहा है तो मैं भी आपको वादा करता हूं, मैं आपके लिए अपने आप को हर पल खापा दूंगा, जीऊंगा तो आपके लिए जीऊंगा, जूझता रहूंगा तो आपके लिए जूझता रहूंगा

साथियो.

और आज का यह दृश्य भी मुझे पक्का विश्वास है, टीएमसी की नींद उड़ाने वाला है। सिलीगुड़ी की ये रैली, TMC के महा-जंगलराज की विदाई ये आपने तय कर लिया है। पूरे बंगाल में एक ही उद्घोष गूंज रहा है... एक ही नारा गूंज रहा है
पाल्टानो दोरकार…

चाइ बीजेपी शोरकार!

पाल्टानो दोरकार…

चाइ बीजेपी शोरकार!

पाल्टानो दोरकार…

चाइ बीजेपी शोरकार!

साथियों,

TMC की निर्मम सरकार वो अपने 15 साल पूरा कर चुकी है, 15 साल में बर्बादी, आपने देखी है। और यहां काफी नौजवानों को मैं देख रहा हूं। मेरे नौजवान साथी 15 साल पहले, आप शायद पहली कक्षा में पढ़ते होगे। और इस चुनाव में आप बंगाल का भविष्य तय करने जा रहे हैं। आप वोट करने जा रहे हैं। ये किसी के काम और करतूतों के मूल्यांकन का बहुत बड़ा समय होता है। लेकिन TMC ने काम नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ काले कारनामे ही किए हैं।

साथियो,

आज मैं एक-एक करके, TMC के हर पाप का, TMC के हर काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा आपके सामने रखूंगा। हमारा ये सिलीगुड़ी नॉर्थ बंगाल का गेटवे है। लेकिन TMC ने नॉर्थ बंगाल के इंफ्रास्ट्रक्चर को जानबूझकर पीछे रखा। आपको कनेक्टिविटी हो, इंडस्ट्री हो, टूरिज्म हो, हर सेक्टर में उपेक्षा ही मिली है। केंद्र सरकार ने जो पैसा भेजा, वो भी सिंडिकेट वाले हड़प कर गए।

साथियो,

उत्तर बंगाल से भेदभाव का उदाहरण TMC की निर्मम सरकार का बजट भी है। निर्मम सरकार ने, मदरसों के लिए करीब छह हजार करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। आपको याद रहेगा आंकड़ा, मैं आपको पूछूं, आप बोलेंगे। मदरसों के लिए टीएमसी ने 6 हजार करोड़ दिया। कितना..कितना बजट दिया. किसको दिया, किसको दिया, कितना दिया, मदरसों के लिए 6 हजार करोड़ का बजट और इतने बड़े नॉर्थ बंगाल के लिए बंगाल सरकार पर्याप्त बजट नहीं देती। TMC सिर्फ अपने खास वोटबैंक के तुष्टिकरण में ही दिन-रात लगी हुई है।

साथियो,

जब नॉर्थ बंगाल के अनेक जिलों में भारी बारिश से तबाही फैली, हर तरफ हाहाकार था, तब TMC की निर्मम सरकार, कोलकाता में जश्न मना रही थी। TMC- एंटी नॉर्थ बंगाल पार्टी है। TMC – एंटी ट्राइबल पार्टी है। TMC- एंटी चाय-बागान पार्टी है। TMC- महिला और युवा विरोधी पार्टी है। इसलिए बंगाल में इस बार हर तरफ गूंज रहा है-आत्मविश्वास के साथ गूंज रहा है, हर कोई कह रहा है। ऐई बार बदल होबे। ऐई बार….ऐई बार।

साथियो,

TMC तो अपने 15 साल का अपने काम का हिसाब नहीं दे रही है। क्योंकि काम नहीं काले कारनामे किए हैं, तो किस मुंह से वो आपको काम का हिसाब देगी। लेकिन मैं देख रहा हूं, बंगाल की जनता टीएमसी सरकार से पल-पल का हिसाब मांग रही है। पाई-पाई का हिसाब मांग रही है। और टीएमसी वाले सुन लो, कान खोलकर सुन लो, 4 मई के बाद बीजेपी सरकार बनेगी, और टीएमसी वालों को 15 साल का पल-पल का हिसाब देना पड़ेगा। पाई-पाई का हिसाब देना पड़ेगा। नॉर्थ बंगाल के लिए TMC की दुर्नीति, हमेशा डराना, भय पैदा करना, लोगों को भयभीत रखना और लोगों की उपेक्षा करना। यहां जो TMC के खिलाफ, उनके खिलाफ राजनीतिक हिंसा होती है। उनको डराया धमकाया जाता है। राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या कराई जाती है। लेकिन साथियों.बहुत हो चुका अब बंगाल सहन नहीं करेगा अब और नहीं। अब और नहीं...

आर नोय !//

भॉय नॉय, //भरोशा चाई /

बीजेपी का मंत्र है...

सबका साथ, सबका विकास !

लेकिन बंगाल में बीजेपी का फॉर्मूला होगा, सबका साथ, सबका विकास और TMC के लुटेरों का का पूरा-पूरा हिसाब!

साथियो,

हमारा ये सिलीगुड़ी, भारत की सुरक्षा का भी प्रमुख द्वार है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर सिर्फ शब्द नहीं है, मां भारती की भुजा है। लेकिन आप याद रखना साथियों, TMC, ने तुष्टिकरण के लिए, वोटबैंक को खुश करने के लिए क्या किया था? साथियों, नॉर्थ बंगाल को लेकर, देश की सुरक्षा को लेकर TMC की दुर्नीति का एक और सबूत मैं यहां देना चाहता हूं। देश में एक टुकड़े-टुकड़े गैंग है। इस गैंग ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को काटने की धमकी दी थी। नॉर्थ ईस्ट को देश से अलग करने की बात कही थी। तुष्टिकरण से भरी ये TMC ऐसे लोगों को सड़क से लेकर संसद तक समर्थन देती है। ये है TMC का असली चेहरा है।

साथियो,

बीजेपी के लिए सिलीगुड़ी कॉरिडोर, देश सुरक्षा और समृद्धि का कॉरिडोर है और हम इसको निरंतर, लगातार सशक्त करने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। सेवक–रंगपो रेल परियोजना इसका उत्तम उदाहरण है। इससे हमारा सिक्किम सिलीगुड़ी से और देश के रेल नेटवर्क से सीधे जुड़ने जा रहा है।

इस काम पर तेज गति से काम चल रहा है। यह प्रोजेक्ट बंगाल और सिक्किम की कनेक्टिविटी, यहां ट्रेड और टूरिज्म को बहुत बल देगा। और इसका सबसे अधिक फायदा दार्जिलिंग के, नॉर्थ बंगाल के नौजवानों को होगा।

साथियो,

बीजेपी की केंद्र सरकार ने नॉर्थ बंगाल को तीन आधुनिक वंदे भारत और नौ अमृत भारत ट्रेनें दी हैं। यहां का रेलवे स्टेशन आधुनिक हो रहा है, नॉर्थ बंगाल को साउथ बंगाल से जोड़ने के लिए शानदार एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है।

साथियो,

आपका ये प्रधान-सेवक, बंगाल के उन्नोयन के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन ये TMC, केंद्र सरकार की हर योजना में रोड़े अटकाती है।

इसका एक उदाहरण पोरबंदर से सिल्चर तक बन रहा, East–West Corridor भी है। इस कॉरिडोर में, घोषपुकुर–सलसलाबाड़ी खंड का काम ही ऐसा है, जो अबतक पूरा नहीं हो पाया है।

साथियो,

बीजेपी की डबल इंजन सरकार में बंगाल का डबल तेजी से विकास होगा।

बंगाल बीजेपी ने नॉर्थ बंगाल के लिए बहुत ही शानदार घोषणाएं की हैं। यहां के युवाओं को हजारों रुपए की मदद तो मिलेगी ही, साथ ही, आधुनिक इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, कैंसर अस्पताल, फैशन डिजायनिंग इंस्टीट्यूट, ऐसे संस्थान उत्तर बंगाल में बनें, ये बंगाल बीजेपी का संकल्प है। और ये मोदी की गारंटी है।

साथियो,

दार्जिलिंग सहित नॉर्थ बंगाल का एक बड़ा हिस्सा, ये पूरा इलाका, चाय की पैदावार का क्षेत्र है। मैं आपकी चाय का स्वाद, मुझसे बेहतर भला कौन जान सकता है। लेकिन आप देख रहे हैं कि TMC की निर्मम सरकार, चाय बगानों को भी बर्बाद कर रही है।

साथियो,

आपके पड़ोस में असम है। वहां भी बीजेपी सरकार ने चाय बगानों में अनेक सुविधाएं विकसित की हैं। टी-गार्डन के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर वहां बहुत काम हुआ है। वहां चाय बागान के श्रमिकों को भूमि के पट्टे दिए जा रहे हैं। बंगाल बीजेपी ने यहां भी टी-गार्डन के परिवारों के लिए अनेक संकल्प लिए हैं। श्रमिक परिवारों को भूमि के पट्टे देने हों, पक्के घर, नल से जल, बिजली, पानी और रोजगार की सुविधाएं देनी हों यानि श्रमिकों की कमाई, पढ़ाई, दवाई और हर चीज पर यहां बनने वाली बीजेपी सरकार काम करेगी।

साथियो,

मैं जानता हूं...यहां की बेटियां बहुत ही टैलेंटेड हैं। मंटु घोष के टैलेंट का देश को बहुत फायदा मिला है और आजकल तो बेटी रिचा घोष की बहुत चर्चा होती है। इतने लंबे-लंबे सिक्सर बेटी रिचा लगाती हैं, वो गजब है। और जब मुझे बेटी रिचा से मिलने का मौका मिला। और मैं उनके हौसले से, उनके आत्मविश्वास से बहुत प्रभावित हुआ हूं।

साथियो,

बीजेपी, बंगाल की हर बेटी में ऐसा ही आत्मविश्वास देखना चाहती है। इसलिए बीजेपी सरकार, खेलो इंडिया स्कीम चला रही है। ओलंपिक पोडियम स्कीम चला रही है। ताकि, घर और गांव के पास ही अच्छा स्टेडियम हो, अच्छी ट्रेनिंग सुविधा हो। हम चाहते हैं कि बंगाल के बेटे-बेटियां भी खूब खेलें, खूब खिले। इसलिए बंगाल बीजेपी ने भी, नॉर्थ बंगाल में आपके लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की है। लेकिन साथियों,TMC की निर्मम सरकार यहां बेटियों को बेड़ियों में बांध रही है। TMC ने यहां बेटियों में मां-बाप में भय पैदा कर दिया है। फांसीदेवा में जो कुछ हुआ, TMC से जुड़े लोगों ने एक गर्भवती महिला के साथ जो कुछ किया,.उसने इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया है। यही तो टीएमसी की निर्ममता है। इसी निर्ममता से बंगाल की बेटियों को बचाना है।

साथियो,

मोदी ने बंगाल की हर बहन-बेटी को एक गारंटी दी है। रेप केस हों, अन्य अत्याचार हों। बीजेपी सरकार, हर केस में न्याय दिलाकर रहेगी। हमारी बहनों-बेटियों को पूरी सुरक्षा मिले, इसके लिए हर ब्लॉक में महिला थाने, महिला सहायता डेस्क बनाने की योजना है। बंगाल पुलिस में बेटियों की अधिक से अधिक भर्ती हो, ये काम भी बीजेपी ही करेगी।

साथियो,

TMC ने मां-माटी-मानुष तीनों से विश्वासघात किया है। TMC ने अलग-अलग घोटालों में बंगाल की महिलाओं का ही पैसा लूटा है। आप यहां बंगाल में बीजेपी सरकार बनाइए। TMC के हर घोटालेबाज का हिसाब होगा। हमारी सरकार में महिलाओं के बैंक खातों में योजनाओं का पूरा पैसा आएगा, बिना कट-कमीशन के आएगा, सीधा उनके खाते में आएगा। बंगाल बीजेपी ने तो महिलाओं को तीन हजार रुपए देने वाली योजना का ऐलान किया है। ये पैसा कोई हमारी बहनों-बेटियों से छीन नहीं पाएगा- ये मोदी की गारंटी है।

साथियो,

उत्तर बंगाल, अद्भुत प्रतिभा से भरी धरती है। हमारे नागेंद्र नाथ रॉय जी... उन्होंने रामायण का राजबंशी भाषा में अनुवाद किया। ये बहुत बड़ी बात है।

उनको पद्म सम्मान देने का सौभाग्य, बीजेपी सरकार को मिला है। राजबंशी समाज का...आदिवासी समाज का...भारत की प्रगति और संस्कृति में भारत की समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान है। बीजेपी की केंद्र सरकार आदिवासी भाषा, परंपरा, संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने संथाली भाषा में भी संविधान का आधिकारिक संस्करण जारी किया है। केंद्र सरकार, पूरे देश में आदिवासी महापुरुषों के म्यूजियम बना रही है। बंगाल बीजेपी कुड़माली और राजवंशी भाषा को और प्रोत्साहित करने का भी संकल्प लिया है।

साथियो,

केंद्र सरकार, आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए, करीब एक लाख करोड़ रुपए की दो बड़ी योजनाएं चला रही है। इससे आदिवासी बस्तियों में सड़कें बन रही हैं। पानी आ रहा है, स्कूल-अस्पताल बन रहे हैं। रोजगार के काम हो रहे हैं। लेकिन साथियों, TMC की निर्मम सरकार आदिवासी गांवों के विकास को भी रोक रही है। जैसे पीएम जनमन योजना है। इसके तहत छोटे-छोटे आदिवासी गांव में पाइप से पानी पहुंचाया जा रहा है। इसके तहत बिहार के अनेकों ट्राइबल गांवों में जनमन योजना के काम स्वीकृत हुए थे। वहां बीजेपी-एनडीए सरकार है इसलिए हर गांव में सौ प्रतिशत काम पूरा हो गया।

साथियो,

अब बंगाल की भी पीड़ा सुनिए। बंगाल के करीब सवा चार सौ आदिवासी गांवों में भी जनमन योजना के तहत पाइप से पानी का काम स्वीकृत हुआ था।

लेकिन यहां 25 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हो पाया है। गरीब और आदिवासी परिवारों के साथ ऐसा बर्ताव यहां किया जा रहा है।

साथियो,

TMC यहां 15 साल से इसलिए है, क्योंकि उसने भय का सम्राज्य बनाया है।

अब इस भय को हटाना है और बंगाल में भरोसा लाना है। ये काम बीजेपी ही कर सकती है। मोदी ने बंगाल को घुसपैठ, भ्रष्टाचार से मुक्त करने और सिस्टम पर, कानून पर भरोसा लौटाने की गारंटी दी है। बंगाल बीजेपी ने ऐलान किया है...TMC के गुंडों ने जो राजनीतिक हिंसा की है...उसकी जांच के लिए विशेष कमीशन बनाया जाएगा। मुझे सिलीगुड़ी के, नॉर्थ बंगाल के लोग बताते हैं कि यहां लैंड-माफिया ने, गुंडों ने जीना मुहाल कर रखा है। बीजेपी सरकार में ऐसे हर माफिया, हर गुंडे की जगह परमानेंट जेल में होगी।

साथियो,

टीएमसी अपने महाजंगलराज को बचाने के लिए झूठ की भी फैक्ट्री चला रही है। विशेष रूप से, हमारे मतुआ और नामशूद्र परिवारों को TMC के झूठ से बहुत सतर्क रहना होगा। मोदी आपके साथ है। देश का संविधान आपके साथ है। आपको मोदी ने CAA के तहत संविधान की गारंटी दी है। संविधान, देश के नागरिक को जो भी गारंटी देता है, वही गारंटी आपके पास भी है।

TMC की निर्मम सरकार आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसलिए, आपको भयभीत होने की कोई ज़रूरत नहीं है।

साथियो,

हम ये भी देख रहे हैं कि उत्तर-बंगाल के जिलों में घुसपैठ से कितना बदलाव आ रहा है। सामाजिक संतुलन बिगड़ रहा है, भाषा-बोली में, संस्कार-संस्कृति में अंतर आ रहा है। मेहनत-मजदूरी के काम में घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है, इसको अभी नहीं रोका गया तो बहुत देर हो जाएगी। इसलिए, मेरा मंत्र याद रखिए...

कमल खिलाओ...

घुसपैठिया भगाओ !

कमल खिलाओ...

कमल खिलाओ...

पोद्मो फुटाओ… //

अबोइधो //

ओनु-प्रोबेश-कारीदेर ताड़ाओ

साथियो,

बंगाल के चुनाव नतीजे, बंगाल का भविष्य तय करेंगे। आप सब मेरे लिए मोदी हैं। ये सभी उम्मीदवार ये भी मोदी ही हैं। 70 साल में आपने लेफ्ट को मौका दिया, कांग्रेस को मौका दिया, टीएमसी को मौका दिया। अब एक मौका मोदी को दीजिए। एक मौका मोदी को...बंगाल की बेटियों की सुरक्षा के लिए। एक मौका मोदी को…घुसपैठ से बंगाल को बचाने के लिए। एक मौका मोदी को…बंगाल के युवाओं को बंगाल में ही नौकरी दिलाने के लिए। एक मौका मोदी को…उद्योग वापस लाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए। एक मौका मोदी को…कानून का राज स्थापित करने के लिए।

एक मौका मोदी को…गरीब को मुफ्त इलाज और पक्का घर देने के लिए।

एक मौका मोदी को…भय का शासन हटाकर भरोसे का माहौल बनाने के लिए। एक मौका मोदी को…बंगाल की संस्कृति को तुष्टिकरण से बचाने के लिए।

साथियो,

इसलिए एक काम आप को और करना है...मेरा एक काम करेंगे, सब हाथ ऊपर करके बताइए मेरा काम करेंगे, मेरा एक काम करेंगे, पोलिंग बूथ में जाएंगे, घर-घर जाएंगे, आप जहां भी जाएं लोगों से मिलें, उनको कहना मोदी जी आए थे और मोदी जी ने परिवार को सबको पोइला बोइशाख की शुभकामनाएं भेजी हैं। मेरे साथ बोलिए भारत माता की जय..

भारत माता की जय...

वंदे वंदे वंदे वंदे वंदे वंदे।

Explore More
ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ

ಜನಪ್ರಿಯ ಭಾಷಣಗಳು

ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ
Nuclear Leap: Bharat’s PFBR Signals New Era of Energy Independence

Media Coverage

Nuclear Leap: Bharat’s PFBR Signals New Era of Energy Independence
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister congratulates Mr. Péter Magyar on election victory in Hungary
April 13, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today extended his heartiest congratulations to Mr. Péter Magyar and the Tisza Party on their resounding election victory.

The Prime Minister remarked that India and Hungary are bound by a deep-rooted friendship, shared values, and enduring mutual respect. Shri Modi stated that he looks forward to working closely with Mr. Magyar to further strengthen bilateral cooperation between the two nations and advancing the vital India-EU Strategic Partnership for the shared prosperity and well-being of the people of both regions.

The Prime Minister wrote on X:

"Heartiest congratulations to Mr. Péter Magyar and the Tisza Party on your resounding election victory. India and Hungary are bound by deep-rooted friendship, shared values and enduring mutual respect. I look forward to working closely with you to further strengthen our bilateral cooperation and to advance the vital India-EU Strategic Partnership for the shared prosperity and well-being of our peoples.

@magyarpeterMP "