Fortunate to be a karyakarta of the Bharatiya Janata Party that is devoted to serve the nation: PM Modi
It is a matter of great pride that we have governments in 19 states and it is a matter of greater pride that we are the largest party in the world: PM Modi
The BJP government in Madhya Pradesh, under Shivraj Ji's leadership is leaving no stone unturned to serve the people of the state: PM Modi
For us, 125 crore Indians are our family, for us it is always nation first: PM Narendra Modi
Inspired by Pandit Deendayal Upadhyaya's ideals, we are devoted to serve this land: PM
We are fortunate - we identify ourselves with Gandhi Ji, Lohia Ji as well as Pandit Deendayal Upadhyaya Ji because we believe in communion: PM
For 10 years, Congress betrayed the people. It is time to give them a befitting reply: PM Modi in Bhopal
Our vision is very clear - 'Mera Booth, Sabse Mazboot': PM
People have Madhya Pradesh have to choose between politics of development and politics in the name of vote bank: PM Modi
We are committed to empowering Muslim women. On one hand, we are initiating efforts to abolish 'Triple Talaq', but Congress is making it a vote-bank issue: PM Modi
PM Modi remembers the contributions of Kushabhau Thakre, Rajamata Scindia towards development of Madhya Pradesh
The more dirt opposition throws, the more the lotus (BJP symbol)  will bloom: PM Modi

मंच पर विराजमान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले हिंदुस्तान के सभी राजनीतिक दलों में पार्टी का अध्यक्ष कैसा होना चाहिए, इस पर देश की हर छोटी-मोटी पार्टी को चर्चा करने के लिए जिसने मजबूर कर दिया है, वैसे श्री अमित भाई शाह। मध्य प्रदेश के जनसेवक मुख्यमंत्री, मेरे मित्र श्रीमान शिवराज सिंह जी चौहान। लोकसभा में मेरे साथी और मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्रीमान राकेश सिंह जी। मंच पर विराजमान सभी गणमान्य वरिष्ठ नेतागण और मध्य प्रदेश के कोने-कोने से विशाल संख्या में आए हुए मेरे प्यारे कार्यकर्ता भाइयो और बहनो।

इस कार्यक्रम का नाम है ‘कार्यकर्ताओं का कुंभ’। शायद ये विशाल जन सागर... जहां भी मेरी नजर पहुंच रही है, मुझे उत्साह से भरे हुए, ऊर्जा से भरे हुए, लाखों लोग नजर आ रहे हैं।

हम कितने भाग्यवान हैं, पता नहीं किस जन्म में हमने कितने पुण्य किए होंगे कि हमें भी इस महान पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में हम सबको कार्य करने का, मां भारती की सेवा करने का सद्भाग्य प्राप्त हुआ है। ऐसा पुण्य और ऐसा सौभाग्य बदइरादे से जीने वालों के नसीब नहीं होता है।

निष्काम कर्मयोगी की तरह सिर्फ और सिर्फ मां भारती के जय-जयकार के लिए जिंदगी खपाने के इरादे हैं। सवा सौ करोड़ लोगों को जो परिवार मानते हैं। हिंदुस्तान के हर दुखी का दुख बांटने की कोशिश करते हैं, ऐसे लाखों-लाखों मध्य प्रदेश के कोने-कोने से आए कार्यकर्ता भाइयों-बहनों। भारतीय जनता पार्टी की 19 राज्यों में सरकार होना, ये गर्व की बात है, लेकिन विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होना, वह उससे भी बड़े गर्व की बात है। और, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता होना इससे बड़ा जीवन का गौरवपूर्ण पुरुष्य क्या हो सकता है दोस्तो।

आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती है। शायद विश्व में हम ही एक ऐसी पार्टी हैं, जिस पार्टी की विचारधारा को जिस एक शब्द में जाना जाता है, वह है – ‘एकात्म मानववाद’।

दुनिया में कहीं पर भी कोई भी राजनीतिक दल ‘मानववाद’ शब्द से जुड़कर के काम कर रही हो, ऐसा मैंने न सुना है, न मैंने पढ़ा है। हम अकेले हैं जो सिर्फ और सिर्फ मानवता के मुद्दे को लेकर के राजनीतिक जीवन में काम कर रहे हैं।

भाइयो-बहनो, गत वर्ष हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशती मना रहे थे। और जन्मशती को भी भारतीय जनता पार्टी ने कैसे मनाया?  बड़े-बड़े समारोह करके नहीं मनाया। तुम भी भले, हम भी भले, तुम्हारा जय-जयकार, मेरा भी जय-जयकार ऐसा नहीं किया। दीनदयाल जी ने जिस बात के लिए जीवन खपाया था उसको जन्म शताब्दी वर्ष में पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ताओं ने, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने भी उसमें निर्धारित किए उन सारे कामों को खुद से किया और बूथ में बैठे भारतीय जनता पार्टी के छोटे सिपाही ने भी उसे उसी लगन के साथ पूरा किया... ये है हमारी ताकत।

भाइयो-बहनो, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, उनका चिंतन, उनका जीवन, उनका आचार, उनका विचार हमारी प्रेरणा हैं।

आप सब मेरे साथ बोलेंगे, दोनों हाथ ऊपर करके, मुट्ठी बंद कर के बोलेंगे।

मैं कहूंगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, आप दोनों हाथ ऊपर करके दो बार बोलेंगे– अमर रहे, अमर रहे...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय – अमर रहे, अमर रहे

पंडित दीनदयाल उपाध्याय – अमर रहे, अमर रहे

पंडित दीनदयाल उपाध्याय – अमर रहे, अमर रहे

भाइयो-बहनो, आम तौर पर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की संगठन की धरातल बहुत मजबूत है। कुशाभाऊ ठाकरे जी के जमाने से इसके संगठन के एक-एक रूट को जमीन में इतना गहरा मजबूत बनाया गया है, जो इसी धरती के रस-कश से ये विशाल वटवृक्ष के रूप में आज पनपा है।

और मध्य प्रदेश एक ऑर्गेनाइज्ड ‘वे’ में काम करने की आदत वाली पार्टी है। कई वर्षों से 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती कार्यकर्ताओं के मिलन के साथ मनाने की यहां परंपरा रही है। मुझे भी पहले ऐसे समारोह में आप सबके आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। आज मुझे फिर एक बार आपके बीच 25 सितंबर को इस कार्यकर्ताओं के महाकुंभ में पवित्र आचमन लेने का सौभाग्य मिला है, लेकिन एक फर्क है।

पहले जब भी आए तब मन में एक एहसास हुआ करता था कि जिसकी जन्मभूमि यह धरती रही है, जिस धरती ने ऐसे योग्य पुरुष को जन्म दिया था, जिसने देश और दुनिया में हिंदुस्तान के नाम को रोशन किया था, ‘वन लाइफ-वन मिशन’, एक ही विचार को समर्पित जीवन जिया था, वैसे अटल बिहारी वाजपेयी आज हमारे बीच नहीं हैं।

भारतीय जनता पार्टी के हम लाखों कार्यकर्ताओं पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी हों, श्यामा प्रसाद मुखर्जी हों, अटल बिहारी वाजपेयी हों, राजमाता सिंधिया जी हों,  दल के विचार के लिए बलिदान देने वाले सैकड़ों नौजवान कार्यकर्ता हों, केरल में जूझते हुए मौत के घाट उतारने के बाद भी संघर्ष करने वाले, पश्चिम बंगाल को बचाने के लिए जीवन की आहुति देने वाले कार्यकर्ता हों या जम्मू कश्मीर की धरती पर मां भारती के लिए अपने बलिदान के लिए हर पल तैयार रहने वाले ये लाखों कार्यकर्ताओं की सौगात, भाइयो-बहनो, इन सबका हम पर कर्ज है।

इन सभी महापुरुषों ने सपनों को लेकर के सवा सौ करोड़ देशवासियों के सपनों को पूरा करने का सपना लेकर के अपना जीवन खपा दिया था। हम उनके आशीर्वाद से पले-बढ़े लोग हैं, और इसलिए हम सब पर इन महापुरुषों का, उन सैकड़ों बलिदानी कार्यकर्ताओं का, तीन-तीन चार-चार पीढ़ी, इस विचार के लिए खपा देने वालों का, हम सभी कार्यकर्ताओं पर कर्ज है, ये कर्ज चुकाने का कोई मौका हम नहीं छोड़ेंगे। कोई अवसर हम नहीं जाने देंगे।

भाइयो-बहनो, आजादी के बाद देश तीन महापुरुषों को कभी भूल नहीं सकता। महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय। ये तीनों महापुरुष जो राष्ट्र के विकास के लिए, राष्ट्र के हर नागरिक के कल्याण के लिए, आखिरी पंक्ति में जो बैठा हुआ है, जो आखिरी छोर पर खड़ा हुआ है, जो विकास की दौड़ में बहुत दूर बैठा है, उन सबको प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के विचारों से देश का हमेशा मार्गदर्शन करते रहे। गांधी, लोहिया और दीनदयाल ये तीन ही महापुरुष हैं जिनके विचारों में पले-बढ़े लोग जो आज हिंदुस्तान की राजनीति में अपना काम कर रहे हैं।

भाइयो-बहनो, ये हमारा सौभाग्य है कि हम वो लोग हैं, जिन्हें गांधी भी मंजूर हैं, लोहिया भी मंजूर हैं, और दीनदयाल भी मंजूर हैं। क्योंकि हम समन्वय में विश्वास करते हैं। हम सामाजिक न्याय में विश्वास करते हैं।

भाइयो-बहनो, ‘सबका साथ-सबका विकास’ ये सिर्फ चुनावी नारा नहीं है। उज्ज्वल भारत के भविष्य के लिए, कोटि-कोटि भारतीयों की आशा-आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए, सोच समझकर के चुना हुआ ये हमारा मार्ग है। इसी मार्ग पर आगे बढ़ते हुए समाज का कोई भी वर्ग पीछे न छूट जाए। चाहे वो सामाजिक कारणों से हो, चाहे वो आर्थिक कारणों से हो, चाहे वो अवसर के अभाव के कारण हो, ये हम सब का दायित्व बनता है कि हम समाज के सभी वर्ग के लोगों को उनके कल्याण के लिए, हम योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। अगर राज्य भी है तो राज्य में भी कौन सा जिला पीछे रह गया है। अगर जिला भी है, तो उसमें कौन सा ब्लॉक पीछे रह गया है। अगर ब्ल़ॉक भी है तो उसमें कौन सा गांव पीछे रह गया। और गांव भी है तो कौन परिवार है जो पीछे रह गए, उन सबको आगे लाने के लिए हम विस्तृत योजनाओं के साथ काम कर रहे हैं।

भाइयो-बहनो, हमारे देश में वोट बैंक की राजनीति ने समाज को दीमक की तरह तबाह कर दिया है। इसलिए आजादी के 70 साल में जो बर्बादी आई उससे अगर देश को बचाना है, तो हमारे सामने ये वोट बैंक की राजनीति की दीमक से देश को मुक्त कराना, ये भारतीय जनता पार्टी की विशेष  जिम्मेदारी है। क्योंकि वोट बैंक की राजनीति ने एक ऐसी बर्बादी लाई कि नेता या दल समाज के एक समूह को पकड़ लेते थे। एक-दो समूहों का समीकरण बना लेते थे और उसी में से चुनाव जीतने के हथकंडे बनाते थे। न वो सबको जवाबदेह थे और न वो सबका कल्याण चाहते थे, न वो सबकी भलाई के लिए काम करते थे, उनको तो अपनी कुर्सी बचाने के सिवाय कोई रास्ता नहीं था।

भाइयो-बहनो, ये पाप जिन्होंने किया है, देश को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटने का, समाज के ताने-बाने को तोड़ने का, तहस-नहस करने का और राजनीति के खेल खेलने का, देश की तबाही का कारण बना हुआ है। और भाइयो-बहनो, तब जाकर के ‘सबका साथ-सबका विकास’, ये मंत्र भव्य भारत के लिए, उज्ज्वल भारत के लिए, समृद्ध भारत के लिए, सशक्त भारत के लिए एक अनिवार्य मार्ग बन गया है। और इसलिए मध्य प्रदेश की जनता से आज कार्यकर्ताओं के माध्यम से आग्रह करता हूं कि अगर पहले की सरकारों ने, कांग्रेस के कल्चर ने, अगर मध्य प्रदेश का भला चाहा होता, जो काम भारतीय जनता पार्टी की सरकारें कर पाईं, वो भी कर सकते थे। और मध्य प्रदेश को मैं कहना चाहूंगा कि भारतीय जनता पार्टी को आपने सेवा करने का मौका दिया है, लेकिन मध्य प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी की जो कठिनाइयां हैं, उसका भी पता होना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश की सरकारों की कठिनाई क्या रही, चाहे सुंदरलाल जी ने काम संभाला हो, चाहे कैलाश जी ने काम संभाला हो, चाहे बाबूलाल गौर ने काम संभाला हो, चाहे उमा भारती जी ने काम संभाला हो, चाहे शिवराज जी ने कार्य संभाला हो, जब तक दिल्ली में यूपीए की सरकार थी, वे जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारें थीं, सिर्फ उन सरकारों के प्रति नहीं वहां की जनता के प्रति भी दुश्मनी का भाव पाल कर के बैठे थे। सरकार के हर काम में दिल्ली रुकावट करने में गर्व अनुभव करती थी। और उनके नेता भी- मैंने तो ये, गुजरात में मैं मुख्यमंत्री था, कांग्रेस का कोई मंत्री अगर हमारी नमस्ते भी स्वीकार कर ले और अगर वह तस्वीर छप जाए तो वह कांपता था कि अब मेरा पत्ता कट जाएगा। मोदी जी के साथ मेरी नमस्ते करती हुई तस्वीर छप गई है।

इतना जुल्म दिल्ली के अंदर यूपीए के शासनकाल में चला है। अफसर लोग भी,  पैसे पड़े रहें तो पड़े रहें, योजनाएं अटक पड़ें तो अटक पड़ें, लेकिन जहां भाजपा की सरकार है, वहां तो कुछ नहीं होने देंगे। तब जाकर के वहां पर जनता का आक्रोश पैदा होगा और तब जाकर के जनता भारतीय जनता पार्टी को हटाएगी।

भाइयो-बहनो, क्या ऐसे षडयंत्रों से मध्य प्रदेश को बचाना चाहिए कि नहीं चाहिए?

ऐसे षडयंत्रों से मध्य प्रदेश को बचाना चाहिए कि नहीं चाहिए? जिन्होंने दस-दस साल तक मध्य प्रदेश से दुश्मनी रखी हो, उनको सजा देनी चाहिए कि नहीं चाहिए? ऐसे लोगों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए? इस चुनाव के अंदर उनको धरती पर लाकर के खड़ा कर देना चाहिए कि नहीं चाहिए?

भाइयो-बहनो, दस साल तक आपके अधिकारों के साथ दिल्ली में बैठकर इन्होंने खिलवाड़ किया है, इनको सजा देने का मौका पहली बार आया है। पहली बार आया है भाइयो-बहनो। उनके पापों की सजा मिलनी चाहिए।

कौन लोग थे, जिन्होंने मध्य प्रदेश को भी ‘बीमारू’ की सूची में डालने के लिए ‘गौरवपूर्ण’ काले कारनामे किए थे। कितनी मेहनत पड़ी है मध्य प्रदेश को उस गड्ढे से निकाल कर के विकास की बराबरी में लाने के लिए। अब दिल्ली में एक सरकार है, जो ये मानती है कि हिंदुस्तान को आगे बढ़ाना है तो हिंदुस्तान के राज्यों को मजबूत करना होगा। राज्यों को आगे बढ़ाना होगा, राज्यों की ताकत बढ़ानी होगी। मुझे सेवा करने का मौका चाहिए भाइयो-बहनो।

आने वाले पांच साल मध्य प्रदेश की अच्छी सेवा करने के लिए दिल्ली की सरकार और मध्य प्रदेश की सरकार-भारतीय जनता पार्टी की सरकार मिलकर के, मध्य प्रदेश जिन सपनों के साथ चल पड़ा है, शिवराज जी ने गति दी है, दिल्ली में हमें जितना अवसर मिला हमने पूरा साथ और सहयोग दिया है। अब सब चीजें तैयार हैं, अब मौका है नई छलांग लगाने का।

भाइयो-बहनो, आज हिंदुस्तान में जितने भी रैंकिंग होते हैं... चाहे कृषि के संबंध में हो, अर्बन डेवलपमेंट हो, रोड बनाने की रैंकिंग हो, पानी-नदियों को जोड़ने की रैंकिंग हो, मैं शिवराज जी की सरकार और उनके साथियों को अभिनंदन देता हूं कि हर रैंकिंग में आज वे हिंदुस्तान में नंबर एक पर खड़े रहते हैं।

भाइयो-बहनो, आप मुझे बताइए कि जो पार्टी सवा सौ साल से भी बड़ी हो, जिस पार्टी के पास सैकड़ों निवृत्त केंद्रीय मंत्री हों, अनकों भूतपूर्व गवर्नर हों, अनेकों भूतपूर्व मुख्यमंत्री हों, अनेकों एक्स एमपी और अनेकों एक्स एमएलए हों, पचास-साठ साल तक लगातार देश पर शासन किया हो, ऐसा क्या हुआ कि इतनी बड़ी पार्टी, सूक्ष्मदर्शक यंत्र लेकर निकलना पड़ता है कि हिंदुस्तान के किसी कोने में बची है कि नहीं बची है।

जरा कांग्रेस के लोग आत्मचिंतन करो कि आपका ये हाल क्यों हुआ? और आप इतनी पराजय के बाद सुधरने को तैयार नहीं हैं। ‘84 में हमारी भी पराजय हुई थी। अटल जी समेत चुनाव हार गए थे, लेकिन हमने चुनाव हारने के बाद ईवीएम मशीन को गालियां देकर के अपनी चमड़ी बचाने का काम नहीं किया। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पार्टी ने कैसे हरा दिया ऐसा कर के चुप नहीं रहे। हमने भीतर देखा, जनसामान्य का विश्वास पाने के लिए संकल्प के साथ चल पड़े, घोर पराजय के बाद चल पड़े और देश की जनता को विश्वास दिलाया और देश की जनता ने हम पर भरोसा कर लिया।  

कांग्रेस ये करने को भी तैयार नहीं है। इतना बड़ा 440 में से 44 हो गए, आत्मचिंतन करने को तैयार नहीं है। उसका कारण अहंकार। उसका कारण, ये गद्दियां तो हमारे लिए रिजर्व है। कोई चाय वाला, कोई गरीब मां का बेटा शिवराज, कोई गरीब मां का बेटा योगी जी, ये नहीं बैठ सकते। जिसका खानदानी हक है, वही बैठ सकते हैं। क्या लोकतंत्र में आपको मंजूर है क्या? क्या लोकतंत्र में मंजूर है क्या? लोकतंत्र में आपको मंजूर है क्या?

और अब क्या कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी खुद के लिए। अभी जम्मू-कश्मीर में चुनाव चल रहे हैं। जो उनके साथी दल हैं, वो चुनाव से भाग रहे हैं, अगर साथियों के प्रति इतना प्रेम था तो कांग्रेस पार्टी को उनके साथ खड़े रहना चाहिए था, लेकिन जम्मू-कश्मीर में कहते हैं कि अच्छा आपको साथ नहीं चलना है तो कोई बात नहीं, ये पंचायत के चुनाव में तो लड़ लेंगे। ये कैसा गठबंधन है भाई? ये कैसा गठबंधन है तुम्हारा? ये गठबंधन पराजय के भय से पैदा हुआ है। देश की भलाई के लिए पैदा नहीं हुआ है।

अगर दिल्ली की सरकार सफल न हुई होती, अगर शिवराज जी की सरकार सफल न हुई होती, अगर रमन सिंह और वसुंधरा जी सरकारें कामयाब न हुई होतीं, तो कांग्रेस का अहंकार इतना है कि छोटे-छोटे दलों के पैर पकड़ने के लिए नहीं जाती, वो कुचल देते। आज तो घर-घर जाकर के पैर पकड़ रहे हैं, आ जाओ..हमारे साथ आ जाओ, अरे खड़े होकर के हाथ पकड़ कर के एक फोटो निकाल दो, अरे कहीं तो बोल दो हमारे लिए कुछ। ये हाल हो गया सवा सौ साल पुरानी पार्टी का कि वो छोटे-छोटे दलों के सर्टिफिकेट लेने के लिए भटक रही है।

अगर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आत्मचिंतन किया होता, चार साल मिल गए उनको, कुछ देश की भलाई के लिए किया होता, तो आज हर किसी की गोद में जाकर के बैठने की नौबत न आती, हर किसी को गोद लेने की नौबत न आती, ये बर्बादी न होती। भाइयो-बहनो, अगर उनके नसीब में बर्बादी लिखी हुई है, तो मुझे और आपको रोने की क्या जरूरत है।

और इसलिए भाइयो-बहनो, हमलोगों को विकास के मुद्दे पर चुनाव में जाना है। वे समाज को तोड़ने के रास्ते पर जाना चाहते हैं। वे सत्ता हथियाने के लिए ‘कांड’ करना चाहते हैं। वे मुट्ठी भर लोगों को उपयोग करके ‘अपप्रचार’ की, झूठ की आंधी फैलाना चाहते हैं। उनका रास्ता उनको मुबारक। हमारा रास्ता है - ‘संगठन में शक्ति है’। दल भी संगठन की ताकत पे आगे बढ़ेगा। देश भी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के मिजाज से आगे बढ़ेगा। अब देश दुनिया में अपनी जगह बना रहा है। आज दुनिया में हिंदुस्तान का लोहा माना जा रहा है। इसलिए आज आपसे कहने आया हूं...अब चुनाव सामने है...संकोच करने की जरूरत नहीं है, लेकिन चुनाव जीतने का हमारा मंत्र भी साथ है।

भाइयो-बहनो, हम धन बल से चुनाव न लड़ते हैं, न लड़ना चाहते हैं। हम चुनाव लड़ते हैं जन बल से। हमें जन बल से आगे बढ़ना है और ये जन बल में जुड़ने का काम हमारा कार्यकर्ता करता है। और इसलिए हमारा मंत्र है – ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत बूथ’। मेरा बूथ-सबसे मजबूत। मेरा बूथ सबसे मजबूत।  

अगर भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ता एक ही मंत्र लेकर जाएं, बहुत बड़े लंबे-लंबे इरादे की जरूरत नहीं है। हम तय कर लें - आंधी आए तूफान आए, झूठ का बवंडर चल जाए, जातिवाद का जहर फैला दिया जाए, नोटों के ढेर लग जाएं,  गलत रास्ते अपनाए जाएं..कुछ भी हो जाए, लेकिन मैं मेरे बूथ में भाजपा का झंडा झुकने नहीं दूंगा।

लाखों कार्यकर्ता इसी मंत्र को लेकर के चल दें - ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’। चुनाव जीतने की यही जड़ी-बूटी है। और मुझे सार्वजनिक रूप में कहने से डर नहीं है। कांग्रेस वाले भी सुनते हैं तो सुनें, क्योंकि मुझे मालूम है कि ऐसे समर्पित लोग उनके पास हैं कहां?

और जिस पार्टी के पास ऐसे लाखों कार्यकर्ताओं की फौज हो, जिसका सिवाय देश कोई सपना न हो, उस पार्टी के लिए विजय निश्चित होती है दोस्तो।  

ये विजय मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए है।

ये विजय हिंदुस्तान के भाग्य का नीति निर्धारण करने के लिए है। ये विजय आने वाले हिंदुस्तान के गरीब से गरीब समाज के हर तबके का कल्याण करने के लिए है, हर नागरिक को न्याय दिलाने के लिए है।

भाइयो-बहनो, अगड़े और पिछड़ों का भेद देश का भला नहीं करेगा। हमें ‘सबका साथ-सबका विकास’ इसी मंत्र को आगे बढ़ाना है और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है। हमारे लिए सवा सौ करोड़ देशवासी यही हमारा परिवार है। हमारे लिए ‘दल से बड़ा देश है’। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ता जिस मिजाज के साथ, और ये पहला चुनाव मध्य प्रदेश का है जब अटल बिहारी वाजपेयी, उनकी स्मृतियां हमारे साथ हैं, वाजपेयी जी नहीं हैं। इसी मिट्टी की संतान नहीं हैं।

ये वो चुनाव है जब देश राजमाता सिंधिया जी की जन्मशती मनाने जा रहा है। ये चुनाव का वो वर्ष है, वो राजमाता जिन्होंने मूल्यों के लिए, आदर्शों के लिए जेल जाना पसंद किया था, लेकिन कांग्रेस के सामने झुकना जिन्हें मंजूर नहीं था। ऐसी प्रेरणा शक्ति, उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद लेकर हमें जाना है। मध्य प्रदेश की एक-एक महिला राजमाता जी का कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष करने का जो माद्दा था, जो मिजाज था, उसी को लेकर के मध्य प्रदेश की एक-एक महिला निकलेगी।

भाइयो-बहनो, ये वोट बैंक की राजनीति ने क्या कर के रखा है। कोई मुझे बताए दुनिया के इस्लामिक देशों में भी तीन तलाक मंजूर नहीं है। यहां वोट बैंक की राजनीति और जिस पार्टी की मुखिया एक महिला हो, उनको, वोट बैंक की राजनीति...कुर्सी की भलाई, तीन तलाक की पीड़ित उन मेरी मुसलमान बहनों की चिंता नहीं हो रही है। भाइयो-बहनो, ये वोट बैंक की राजनीति का विकृत रूप है। आप मुझे बताइए सभी महिलाओं का सम्मान होना चाहिए कि नहीं, समान अधिकार होना चाहिए, उन पर जुल्म रुकना चाहिए कि नहीं चाहिए।

मां-बेटी हिंदू हो या मुसलमान, भेद किस बात का। ये आपके वोट बैंक की राजनीति है जो ये परिस्थिति पैदा करती है। और इसलिए भाइयो-बहनो, हमारे लिए अनिवार्य है।

अब कांग्रेस पार्टी हिंदुस्तान में गठबंधन करने में सफल नहीं हो रही है। अगर मिल भी जाएं तो ये मेल-मिलाप संभव नहीं दिखता है। और इसलिए भारत के बाहर गठबंधन खोजा जा रहा है। दुनिया के देश तय करेंगे कि हिंदुस्तान में कौन प्रधानमंत्री बनेगा?

कांग्रेस पार्टी...क्या हाल  हो गया है आपका...क्या हो गया है।  क्या सत्ता खोने के बाद आपने संतुलन भी खो दिया। अरे चुनाव तो आते हैं जाते हैं, सवा सौ साल पुरानी पार्टी...उसमें कुछ तो बचा रहना चाहिए। अरे कुछ नहीं बचा है दोस्तो...कुछ नहीं बचा है।

ये कांग्रेस पार्टी बोझ बन गई है। ऐसे लोगों से देश को बचाना...ये भी लोकतंत्र में जागरूक नागरिकों का कर्तव्य है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता...यहीं से हम संकल्प लेकर के चलें...हमारा बूथ हम हारने नहीं देंगे। हमारा बूथ जिसमें कमल को झुकने नहीं देंगे।  

और मेरे विरोधियों को मैं कहता हूं कि अभी भी समझो। 2001 से लेकर के जब से मैं राजनीति में आया हूं...उसके पहले तो मैं संगठन में काम करता था, राजनीति में नहीं था...2001 से आया हूं और आपने पूरी ताकत लगा दी है मुझ पर गालियां देने की। डिक्शनरी की कोई गाली नहीं है जो आपने मेरे लिए उपयोग न किया हो। आपके एडवाइजर से पूछ लीजिए, आपने जितना कीचड़ उछाला है कमल उतना ही ज्यादा खिला है।

पिछले दो दशक के आपके ये सारे ये प्रयास, ये प्रयोग देश की जनता के गले नहीं उतरे हैं। और इसलिए मैं फिर आपको कहता हूं आइए, विकास के मुद्दों पर बहस करें। देश को विकास की राह पर ले जाने के लिए हम योजनाएं लेकर के चलें। हम विरोध करें विकास के लिए करें। हम आलोचना भी करें विकास के लिए करें। लेकिन वो ताकत नहीं है। सरल रास्ता है कीचड़ उछालो-कीचड़ उछालो।

और इसलिए कहता हूं जितना कीचड़ उछालोगे उतना ही कमल खिलेगा। हर कोने में कमल खिलेगा, हर बूथ में कमल खिलेगा, हर घर में कमल खिलेगा, हिंदुस्तान की सरकार कमल पर खिलेगी।

इस विश्वास के साथ मेरे साथ बोलिए...भारत माता की जय। वंदे मातरम।

 

Explore More
ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ

ಜನಪ್ರಿಯ ಭಾಷಣಗಳು

ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ
IIT Delhi tops India in QS Rankings 2027; 52 Indian institutions feature

Media Coverage

IIT Delhi tops India in QS Rankings 2027; 52 Indian institutions feature
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Text of Prime Minister addresses the Indian Community in Paris
June 18, 2026

नमस्ते!

बों जू!

ऐसा लग रहा है, आप सब छुट्टी के मूड में हैं।

साथियों,

ये पेरिस शहर, Lights का शहर है, रंगों का शहर है, यहां Art है, Ideas हैं, और innovation की प्रेरणा भी है। इस शहर को भारत के अलग-अलग राज्यों से आए आप सभी लोग और भी खूबसूरत बना देते हैं। नए नए रंगों से भर देते हैं।

कोई तमिल है, कोई पंजाबी है, कोई गुजराती है, तो कोई मराठी है, और कोई बंगाली है। भारत के हर कोने का प्रतिनिधित्व यहां दिखाई देता है।

साथियों,

मैं जब 14 जून को नीस पहुंचा था तो सबसे पहले भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में शामिल हुआ था। आज जब मैं फ्रांस से वापसी की तैयारी में हूं तो लग रहा है जैसे भारत कनेक्ट्स कार्यक्रम में आ गया हूं।

फ्रांस में रहने वाले आप लोगों ने 21वीं सदी के भारत-फ्रांस रिश्तों को जिस तरह कनेक्ट किया है, वो हमारी Strategic Partnership की बहुत बड़ी ताकत बन रही है। मैं आप सभी के लिए भारत से 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। इस आत्मीय स्वागत के लिए, मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

साथियों,

आज मैं ऐसे समय में फ्रांस आया हूं जब कुछ ही दिन पहले हमारी सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं। चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप निरंतर 12 साल तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। यह भारत के लोकतंत्र की शक्ति है जिसने एक चायवाले को यहां तक पहुंचा दिया।

साथियों,

बीते 12 वर्ष, 140 करोड़ भारतीयों के अद्भुत सामर्थ्य के रहे हैं। 12 साल के इस कालखंड में भारत का GDP दोगुना हुआ है। Airports की संख्या दोगुनी हुई है। Universities की संख्या भी दोगुनी हो गई है। Highway Construction की स्पीड तीन गुना बढ़ गई। और Metro Network, चार गुणा बड़ा हो गया है।

मैं आपको कुछ और फैक्ट्स दूंगा, उससे आप अंदाजा लगा पाएंगे कि भारत किस स्पीड और कितने बड़े स्केल पर काम कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में भारत का Defence Export 35 गुणा यानि Thirty Five Times बढ़ गया है।

औऱ एक फैक्ट सुनिए भारत में मोबाइल मैन्यूफैक्टरिंग यूनिट्स में, 100 गुणा की बढ़ोतरी हुई है। 100 times. भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा mobile phone manufacturer है। इसी गति, इसी प्रगति का नतीजा है कि आज भारत दुनिया की Fastest Growing Major Economy है।

साथियों,

आज भारत की कहानी सिर्फ Economic Progress की कहानी नहीं है। सिर्फ यहाँ अटक नहीं जाती है। ये Social Transformation की भी कहानी है।

पिछले 12 साल में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यानि एक ऐसी प्रगति जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। फ्रांस में जितने घर हैं, उससे भी अधिक पक्के घर बीते 12 वर्ष में हमने जरूरतमंदों के लिए बनाए हैं।

अब हर परिवार के पास, गरीब से गरीब क्यों न हो, Bank Account है। Financial Inclusion एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का अभियान बना है।

साथियों,

इन 12 वर्षों की उपलब्धियों में, एक उपलब्धि ऐसी भी है जिसे किसी आंकड़े से, या अंकों से, नहीं मापा जा सकता। वह है 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास।

आज का भारत और आज के भारत का युवा बहुत बड़े सपने देख रहा है। भारत का किसान नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत की महिलाएं नए नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। इसलिए ये सिर्फ Achievements के 12 साल नहीं हैं, ये भारत की एस्पिरेशन्स को नई बुलंदी देने का कालखंड रहा है।

साथियों,

एक समय था जब दूर-दराज के गांवों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाना वाकई बहुत मुश्किल भरा था। आज उन्हीं गांवों में बिजली भी है, इंटरनेट भी है, और डिजिटल सेवाओं की पूरी दुनिया भी है। आज एक क्लिक पर, कभी भी, कहीं भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हैं।

आज मोबाइल फोन, भारत के नागरिकों को अनेक सुविधाओं से कनेक्ट कर रहा है। हमारे किसान, हमारे मछुआरे, हमारे dairy farmers, हमारी महिलाएं, हमारे स्टूडेंट्स, सभी टेक्नोलॉजी के माध्यम से सशक्त हो रहे हैं, और अपने लिए नए अवसर बना रहे हैं।

साथियों,

आपने 125 करोड़ से अधिक Aadhaar IDs के बारे में सुना है। लेकिन आज भारत सिर्फ पहचान को डिजिटल नहीं बना रहा। आज करीब 90 करोड़ भारतीयों की Unique Digital Health IDs बनाई जा चुकी हैं। जिससे मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित और accessible बन गए हैं। इससे हेल्थकेयर डिलीवरी और अधिक आसान और efficient हो रही है।

साथियों,

इन उपलब्धियों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनमें से अधिकांश चीजें कुछ वर्ष पहले तक कल्पना जैसी लगती थीं। कौन सोच सकता था कि गांव-गांव तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचेगा ? कौन सोच सकता था कि दूर-सुदूर के गांवों में भी QR code जीवन का हिस्सा बन जायेगा ? गांव में कोई बहन, ड्रोन से खेती करने में मदद करेगी, ये भी असंभव लगता था।

लेकिन आज यह सब, भारत के करोड़ों लोगों के जीवन का सामान्य हिस्सा बनता जा रहा है। और आपको गर्व होगा साथियों, यही नए भारत की पहचान है।

जो कभी सपना था, वह आज सच्चाई है। जो कभी नामुमकिन लगता था, वो आज मुमकिन हुआ है, औऱ ये करने के पीछे सबसे बड़ी ताकत क्या है? किसकी वजह से ये सब संभव हुआ है? यह मोदी के कारण नहीं, वो ताकत है- भारत का लोकतंत्र, भारत की डेमोक्रेसी। इस डेमोक्रेसी में सबका साथ है, सबका विकास है।

साथियों,

आज से 50 या 100 साल बाद जब भारत के इस कालखंड की समीक्षा होगी, तो ये बात उभरकर सामने आएगी कि इस कालखंड को भारत की Aspirations ने ड्राइव किया। यह भारत के एस्पिरेशन्स का नया युग है।

जहां बिजली पहुंची है, वहां लोग सिर्फ बिजली नहीं चाहते, वे Smart Living चाहते हैं। जहां ट्रेन पहुंची है, वहां लोग High-Speed Connectivity चाहते हैं। जहां हाईवे बने हैं, वहां लोग World-Class Expressways चाहते हैं। जहां इंटरनेट पहुंचा है, वहां लोग AI और Digital Innovation में नेतृत्व चाहते हैं।

यानि आज भारत के लोग अपने जीवन को भी Next Level पर ले जाना चाहते हैं, और भारत को भी Next Level पर ले जाना उनका मकसद है, उनका संकल्प है, उनके सपने है।

और साथियों,

यही Aspirations आज भारत की विकास यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति हैं। मैं आपको भारत की Space Journey का उदाहरण दूंगा।

भारत ने चंद्रयान को चंद्रमा के South Pole पर उतारा। दुनिया ने इसे एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना। लेकिन भारत इसे अपनी मंजिल मानकर रुका नहीं। आज देश गगनयान की तैयारी कर रहा है। भारत अंतरिक्ष में अपना Space Station बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हमारे Space Startups Global Space Economy में अपनी जगह बनाने के लिए पुरजोश काम कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं।

साथियों,

Green Energy के क्षेत्र में भी भारत की यही एस्पिरेशंस दिखाई देती है। Solar Power में भारत की उपलब्धियों की दुनिया भर में लगातार चर्चा हो रही हैं। लेकिन भारत अगली छलांग की तैयारी कर रहा है।

Green Hydrogen में बड़े निवेश हो रहे हैं। Advanced Nuclear Energy पर तेजी से काम हो रहा है। आपने भारत के Fast Breeder nuclear Reactor से जुड़ी प्रोग्रेस के बारे में भी सुना ज़रूर होगा। ये भारत के न्यूक्लियर एनर्जी लैंडस्केप में क्रांतिकारी परिवर्तन करने का बहुत बड़ा अचीवमेंट हमारे सीसेन्टिस्टों ने किया है।

साथियों,

आज का भारत भविष्य का पूरा Ecosystem बना रहा है। भारत एक साथ हर उस क्षेत्र में निवेश कर रहा है, जो आने वाले दशकों की दिशा तय करेगा।

अभी आपने कुछ दिन पहले ही देखा है नीस में भारत इनोवेट्स का एक आयोजन किया। ये इवेंट भारत के डीप टेक सामर्थ्य को दुनिया तक पहुंचाने का एक और माध्यम था। इसमें भारत के 120 Deep-Tech Startups उपस्थित थे। Bharat Innovates में करीब एक हजार चार सौ B2B Meetings हुईं है। कई Startups के लिए Investment Commitments आगे बढ़ीं, Commercial Orders के लिए रास्ते खुले। French और European Universities तथा Incubators के साथ Engagements बढ़ रही हैं।

Student Exchanges, Joint Research, और Innovation Support के नए रास्ते बने। इसलिए Bharat Innovates सिर्फ एक Summit नहीं रहा। यह Innovation Diplomacy का एक नया मॉडल बना है।

और आज ही पेरिस में VivaTech इवेंट के जरिए, इस यात्रा को हमने और आगे बढ़ाया। नीस में हमने Ideas को Capital से जोड़ा और पेरिस में Indian Innovation को Global Scale से जोड़ा। आज दुनिया देख रही है भारत केवल भविष्य के लिए तैयार नहीं हो रहा है। भारत भविष्य को आकार दे रहा है।

साथियों,

एक समय था, जब देशों के बीच रिश्ते केवल व्यापार से तय होते थे। आज व्यापार के साथ-साथ Trust यानि भरोसा भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है।

हर देश Reliable Supply Chains चाहता है। हर देश Stable Partnerships चाहता है। हर देश ऐसे साथियों की तलाश में है, जिन पर लंबे समय तक भरोसा किया जा सके। और ऐसे समय में, भारत विश्व में एक Trusted Partner के रूप में उभर रहा है।

एवियां में G7 बैठक के दौरान मैंने trust based partnerships बनाने पर ज़ोर दिया। ग्लोबल साउथ के देशों के साथ equal पार्टनर्स के रूप में आगे बढ़ने का आह्वान किया। भारत का G7 समिट में संदेश था Global Governance तभी प्रभावी होगी जब वह Inclusive होगी। Global Growth तभी Sustainable होगी जब वह शेयर्ड होगी। और Global Technology तभी मानवता के लिए उपयोगी होगी जब वह Trusted होगी।

साथियों,

भारत और दुनिया के बीच व्यापारिक रिश्तों में नई ऊर्जा नज़र आ रही है। फ्रांस के साथ भारत का ट्रेड लगतार बढ़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने दुनिया के अनेक देशों के साथ Free Trade Agreements किए हैं। यूरोपियन यूनियन हो, यूनाइटेड किंगडम हो दुनिया के हर देश, हर रीजन के साथ भारत समझौते कर रहा है।

अगले महीने से भारत और UK के बीच ट्रेड एग्रीमेंट भी लागू हो जाएगा। यह एग्रीमेंट भारत के farmers, workers और innovators को अनेक नए अवसर प्रदान करेगा।

साथियों,

आज दुनिया Uncertainty और Disruption के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और फ्रांस की साझेदारी विश्वास, स्थिरता और सहयोग का एक मजबूत स्तंभ बन रहा है।

इस वर्ष हमने भारत और फ्रांस के संबंधों को Special Global Strategic Partnership का दर्जा दिया था। नीस में मेरे मित्र President Macron और मैंने हमारे संबंधों को force for global good बनाने पर चर्चा की। Defence से लेकर space और नुक्लियर तक AI और क्रिटीकल मिनरल्स से लेकर high speed railway तक, हर क्षेत्र में हम मिलकर आगे बढ़ेंगे।

साथियों,

Solar energy हो, या AI के क्षेत्र में सहयोग हो, भारत और फ्रांस मिलकर ऐसे समाधान विकसित कर रहे हैं जो पूरी मानवता के हित में हैं। पिछले वर्ष पेरिस में और इस वर्ष दिल्ली में हमने AI Summit को Co-chair किया।

अब हम साथ मिलकर अगले वर्ष “तृष्णा” satellite को लॉन्च करने जा रहें हैं। यह “तृष्णा” satellite जो विश्व में फूड और वाटर सिक्युरिटी सुनिश्चित करने में योगदान देगा।

और साथियों,

यह सभी गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट पहलो में आप सभी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। ये आप हैं जो भारत और यूरोप के बीच सबसे मजबूत सेतु हैं। आप दोनों समाजों को समझते हैं। दोनों बाजारों को समझते हैं। आने वाले समय में Talent, Trade, Technology, Tourism और Investment के नए अवसरों को आगे बढ़ाने में आपकी भूमिका लगातार बढ़ने वाली हैं।

साथियों,

भारत और फ्रांस के रिश्तों को साझा इतिहास, साझा मूल्यों और साझा विश्वास ने आगे बढ़ाया है। विश्व युद्धों के दौरान फ्रांस की धरती पर बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों की स्मृतियां आज भी हमें जोड़ती हैं।

मुझे पहले नव शापेल में श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला, पिछले वर्ष प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ मार्सेय के वॉर मेमोरियल जाने का अवसर भी मिला। ये हमारी साझा विरासत है।

फ्रांस, भारतीयों के योगदान को संजोता भी है और सराहता भी है। भारतीय मूल की नूर इनायत खान हों, जिन्होंने फ्रांस की Resistance के लिए अपना जीवन बलिदान किया, या महाराजा रणजीत सिंह के साथ काम करने वाले जनरल जां फ्रांस्वा अलार हों ये सभी भारत और फ्रांस की साझा विरासत के प्रतीक हैं।

भारत के राज्य पुडुचेरी में भी फ्रेंच विरासत की झलक दिखाई देती है। वहां का Architecture, वहां की कला-संस्कृति और खान-पान सभी में हमारे संबंधों की महेक है।

साथियों,

इस समय फ्रांस समेत पूरी दुनिया में International Yoga Day की तैयारी भी चल रही है। इस अवसर पर मैं, फ्रांस में योग को आगे बढ़ाने वाले श्रीमान महेश घाट्राड्याल जी को भी आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मैं पद्म पुरस्कार से सम्मानित, शार्लोत शोपां जी को भी प्रणाम करता हूं। जिन्होंने सौ वर्ष की आयु में भी, योग के माध्यम से फ़्रांस को भारत की विरासत से जोड़ा है। उनका जीवन यह सिद्ध करता है: Yoga does not add years to life, it adds life to years.

साथियों,

मैं फ्रेद नेग्री जी को भी आदरपूर्वक श्रद्धापूर्वक याद करता हूं। भारतीय विरासत को संरक्षित करने में उनका योगदान अतुल्य रहा है।

साथियों,

भारत और फ्रांस को कनेक्ट करने वाली एक और चीज है, और वो है फुटबॉल। इस वक्त यहां फुटबॉल फीवर पूरे जोर पर है। फ्रांस में इसकी दीवानगी, चप्पे-चप्पे पर दिखती है। लेकिन भारत में भी फुटबॉल का क्रेज़ सिर चढ़कर बोलता है।

खासतौर पर फ्रांस की टीम के फैन्स भारत में बहुत अधिक हैं। फ़्रांस ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत एक जोरदार जीत से शुरू की है। मैं फ्रांस की टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

साथियों,

जाने से पहले, आप सभी के लिए कुछ और अच्छी खबरें भी लेकर के आया हूँ। वो आपके लिए हैं। पिछले वर्ष, मार्सेय में कॉन्सुलेट खोला गया, इससे काफी अधिक सुविधा मिल रही है। कुछ हफ्ते पहले, Indian Nationals के लिए French Airports पर Visa-free Transit की व्यवस्था शुरू हो गई है।

Students और Professionals की Mobility बढ़ाना हो, या Educational Qualifications की Mutual Recognition की बात हो, या फिर French Universities के भारत में Campus खोलना हो, इन सभी पर हम मिलकर आगे बढ़ रहें हैं।

अब फ्रांस में UPI के उपयोग का दायरा भी और बढ़ने जा रहा है। यानि भारत-फ्रांस कनेक्ट भी Instant और आपसी Payment भी Instant!

साथियों,

इन सभी पहलों से, हम भारत और फ़्रांस को और करीब ला रहें हैं। और मैं फिर कहूंगा इस साझेदारी की नींव, इस रिश्ते की असली ताकत आप सभी हैं। आप सब मेरे देशवासी हैं।

आज जब भारत तेज़ी से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, तो मैं आप सभी से भारत के साथ और गहराई से जुडने का आग्रह करूंगा। इससे भारत की विकास यात्रा को नई शक्ति मिलेगी, और आपको अपनी पुरखों की धरती की सेवा करने का अवसर भी मिलेगा।

इन्हीं शब्दों के साथ आप सभी के प्रेम आपके उत्साह और इस आत्मीय स्वागत के लिए मैं एक बार फिर आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

भारत माता की जय!

बहुत बहुत धन्यवाद।