Healthy discussions and debate must be a part of democracy: PM Modi

Published By : Admin | November 3, 2016 | 18:09 IST
Things are now moving with ‘Jan Sahyog’: PM Modi
Role of media in spreading awareness about cleanliness laudable: PM Modi
Healthy discussions and debate must be a part of democracy: PM
Combining Lok Sabha and Vidhan Sabha electionswill save time and resources: PM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान अमित भाई, मनचस्त सारे महानुभाव और सभी नए पुराने साथियो... अच्छा है, एक मौका मिल जाता है दिवाली के निमित्त कुछ लोग तो शायद 15-15, 20 साल से यही बीट देखते होंगे, ऐसी पुरानी टोली होती होगी। कुछ में तो शायद बदलाव भी आया होगा, अच्छा अवसर है इस बहाने सबसे मिलने का मौका मिलता है। दीपावली निमित्त आप सब को हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।  देश की विकास यात्रा में.... कुछ तो काम होते हैं जो सरकार के फैसले होते है और ज्यादतर हमारे देश में सरकार के फैसलों की चर्चा होती है, लेकिन बहुत एक काम ऐसे होते है कि जो जनता की शक्ति पर सफल होते हैं। और इन दिनों आपने देखा होगा... जन-सहयोग से चलने वाली चीजें... उसने एक अलग जगह बनाई है। और उन कामों में मेरा अनुभव यह है कि खासकर के मीडिया ने बहुत बढ़-चढ़ कर इसको आगे बढ़ाया है, इसकी मदद की है। देश की एक सकारात्मक सोच निर्माण करने में एक बड़ी अहम भूमिका निभाई है।

इसका मतलब ये नहीं कि उन सारे कामों में कोई कमियां नहीं होती है या कमियां नहीं रही होंगी, लेकिन सबका एक मूड बना है कि नहीं-नहीं भाई ये चीजें बदलनी चाहिए। जैसे स्वच्छता का विषय है... कभी हमारे देश में स्वच्छता को ये इस रुप में स्थान नहीं मिला। कभी-कभार कोई ऐपिडेमिक हो जाए तो उसके कारणों में गंदगी, और उस गंदगी का चर्चा... ये तो हमारे यहां होता रहा है। लेकिन समाज की स्वच्छता के प्रति जागरुकता, स्वच्छता ही समाज का स्वभाव बने, स्वच्छता ही हम सब का दायित्व है इस प्रकार की भाव पैदा होना ये कम समय में काफी हुआ है। इन दिनों राज्यों के बीच भी इसकी स्पर्धा बड़ी चल रही है।

ओपेन डेफिकेशन के संबंध में ठीक है जिस प्रकार से काम चला है। तीन राज्य तो ऑलरेडी ओपेन डेफिकेशन फ्री घोषित हो गए है, भले छोटे हैं लेकिन एक अच्छी शुरुआत है। सभी राज्यों में कही दो जिले, कहीं पांच जिले, कहीं दस जिले ये भी एक स्पर्धा का माहौल पैदा हुआ कि भाई हम इतना करेंगे... कुछ लोग आगे करेंगे। भारत में ये कई विषय ऐसे है जो जन-सामान्य का एजेंडा बनना चाहिए... कुछ शुरुआत नजर आ रही है, उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे ऐसा मुझे विश्वास है। और इसके लिए मीडिया जगत की तरफ से देश को आगे ले जाने में जो योगदान हुआ है, इसके लिए मैं विशेष रुप से सराहना करना चाहूंगा। मैं आप सब का धन्यवाद करना चाहता हूं। समाज जीवन में कुछ चर्चाओं में ठहराव आया है ऐसा लगता है मुझे... उन चर्चाओं को आगे बढ़ाने में मीडिया अगर कोई रोल करे तो अच्छा होगा। क्योंकि बात-चीत में तो निकलता है कि भई ये हो तो अच्छा है... लेकिन अब जैसे... लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ-साथ हों। क्योंकि देश का और जितने दल हमें मिलते हैं... सभी राजनीतिक दल... इसमें कोई बाकी नहीं है। व्यक्तिगत बात-चीत में कहते हैं कि कुछ तो करना पड़ेगा मोदी जी.. मैं भी एक-दो बार बोल दिया... बोलने को बाद मैंने देखा कि कुछ राजनीतिक दल बोलने के बाद मुखर रुप से कतराने लगे। ये तो स्थिति रहेगी। कुछ दिन पर ये चर्चा तो होना चाहिए क्योंकि आचार संहिता और फिर ऑबजर्वर्स औऱ ऑबजर्बर में भी बड़े वरिष्ठ अधिकारी इलेक्शन कमीशन चाहता है।

ऑबजर्बर भी दो-दो, ढाई-ढाई महीनें अन्य राज्यों में ऑबजर्बर के नाते जाते हैं। जिस राज्य में चुनाव नहीं है वहां से भी 10-12 अफसर अच्छे जिम्मेवारी वाले अफसर बाहर होते हैं। तो कई प्रकार की रुकावटें अनुभव होती है... आर्थिक बोझ तो पड़ता ही पड़ता है। देश इतना बढ़ा है कभी न कभी तो इस पर चर्चा होनी ही चाहिए। कोई थोप नहीं सकता, सरकार का निर्णय नहीं हो सकता... सरकार ने ये निर्णय करना भी नहीं चाहिए। लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने... देश में इस प्रकार के विषयों की चिंता करने वाले लोगों ने... इन विषयों की चर्चा को बल देना आवश्यक है। और मैं चाहूंगा दीपावली के इस पावन पर्व पर हम मिले हैं तब... और यहां काफी लोग हैं जिन्होंने कभी न कभी ऐसी चीजें सूत्रपात करके उसको एक बहुत बड़ा चर्चा का मुद्दा बनाया है।

अब जरुर देश में अगर ये ठीक लगता है, करने जैसा काम हो तो उसको करने जैसा बल मिले, हो सकता है न करने जैसा हो तो उसको भी बल मिले उसमें भी बुरा नहीं है, भई ये गलत है नहीं होना चाहिए, उसको बल तो मिलना चाहिए, चर्चा तो होनी चाहिए लोकतंत्र है। लेकिन मैं देख रहा हुं कि बात आती है ठहर जाती है, आती है ठहर जाती है। आशा करता हूं कि कि इसको हम सब मिलकर बल देंगे। मैं आप सब को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। धन्यवाद...                                                                                                                                                         

Explore More
ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ

ಜನಪ್ರಿಯ ಭಾಷಣಗಳು

ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ
India’s first, 2 geothermal wells commissioned in Ladakh

Media Coverage

India’s first, 2 geothermal wells commissioned in Ladakh
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister extends best wishes to Skyroot Aerospace
July 18, 2026
Prime Minister invites citizens to witness launch of Orbital Launch Vehicle, Vikram-1

Prime Minister Shri Narendra Modi, today, extended his best wishes to Skyroot Aerospace ahead of the maiden orbital launch of Vikram-1, India's first privately developed launch vehicle, describing it as a historic milestone in the nation's space journey. Shri Modi said that the launch of Vikram-1 marks the opening of a new frontier for India's space ambitions and reflects the country's growing capabilities in innovation, technology and entrepreneurship.

The Prime Minister also urged citizens, particularly the youth, to witness this landmark mission.

The Prime Minister posted on X:

A historic new frontier for India’s space journey!

At 11:30 AM today, Skyroot Aerospace will undertake the maiden orbital launch of Vikram-1, India’s first privately developed launch vehicle.

This four-stage rocket is designed to provide rapid and on-demand launch services. This mission highlights the talent, determination and entrepreneurial spirit of our youth. It also shows how our space-sector reforms are unlocking new opportunities for innovation and enterprise.

My best wishes to the entire Skyroot Aerospace team for a successful launch. May Vikram-1 soar high, create history and inspire a generation of innovators.

I urge all Indians, especially my young friends, to follow this historic mission and join in wishing Team Skyroot success using #IndiaWithVikram1.

@SkyrootA