मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. मंगलदास पटेल के गांधीनगर स्थित निवासस्थान पर जाकर स्व. के पार्थिव देह पर श्रद्घासुमन अर्पित किए और शाम को माणसा के नजदीक परबतपुरा गांव में स्वर्गस्थ पटेल की अंतिम विधि में शामिल होकर परिवार के दु:ख मे सहभागी बने।

भाजपा के संगठन में स्व. पटेल ने विभिन्न पदों पर रहकर जो योगदान दिया, उसकी सराहना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है।


