"CM visits Belur Math, Dakshineshwar temple in Kolkata"

रामकृष्ण परमहंस के बेलूर मठ का किया दौरा

रामकृष्ण मिशन के प्रमुख महाराज से आशीर्वाद लिया

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली माता के मन्दिर जाकर मां काली के मातृशक्ति दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद रामकृष्ण परमहंस के निवास स्थान की स्मृति के रूप में प्रसिद्ध बेलूर मठ का दौरा कर रामकृष्ण मिशन के प्रमुख महाराज श्री आत्मस्थानन्दजी के चरणों में वन्दन कर उनके आशीर्वाद प्राप्त किए।

श्री मोदी आज सुबह कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शनार्थ पहुंचे थे। इस मन्दिर का निर्माण लोकमाता रानी रासमणिजी ने १८५५ में करवाया था और रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद जी तथा भारत की आजादी के संघर्ष की यादगार घटनाओं का यह स्मृति केन्द्र बना है।

श्री मोदी ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में माता के दर्शन करने के बाद रामकृष्ण परमहंस की बैठक और ध्यान केन्द्र का दौरा किया। काली मंदिर के वरिष्ठ ट्रस्टी सुशील चौधरी सहित ट्रस्टी मंडल के अन्य ट्रस्टियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से सत्कार किया। इस मौके पर श्री मोदी का अभिवादन करने के लिए सैकड़ों भक्त भी मंदिर परिसर में मौजूद थे।

मुख्मयंत्री ने बेलूर मठ में रामकृष्ण मंदिर के वरिष्ठतम मुखिया, प्रमुख महाराज श्री आत्मास्थानंद जी से औपचारिक मुलाकात कर उनसे भारत की सेवा करने का दायित्व निभाने का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने बेलूर मठ में स्वामीजी के आवास और जीवन दर्शन की तस्वीरों के संग्रह स्थान, म्यूजियम का एक घंटे तक निरीक्षण किया।

इस मौके पर वड़ोदरा के स्वामी विवेकानंद केन्द्र के प्रमुख निखिलेश्वरानंद जी और जनरल सेक्रेटरी भी मौजूद थे।

श्री मोदी ने कहा कि कोलकाता में रामकृष्ण परमहंस की पुनित भूमि पर काली माता की मातृ स्वरूपा शक्ति का पूजन करके उन्होंने धन्यता महसूस की है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt

Media Coverage

India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
April 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष श्री चन्द्रशेखर जी की 100वीं जयंती की शुरुआत हो रही है और यह उनके समृद्ध एवं न्यायपूर्ण भारत के सपने को साकार करने के संकल्प को दोहराने का अवसर है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी विरासत को याद करते हुए कहा कि श्री चन्द्रशेखर जी को एक जननेता के रूप में याद किया जाता है; जो साहस, दृढ़ विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता से परिपूर्ण थे। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत की मिट्टी से गहराई से जुड़े और आम नागरिकों की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील श्री चन्द्रशेखर जी ने सार्वजनिक जीवन में सादगी और स्पष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन अवसरों को भी याद किया जब उन्हें श्री चन्द्रशेखर जी से मिलने और देश के विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं से श्री चन्द्रशेखर जी के विचारों और भारत की प्रगति के लिए उनके प्रयासों के बारे में अधिक पढ़ने का आह्वान किया।

एक्स(X) पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा:

“पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। यह वर्ष उनकी 100वीं जयंती की शुरुआत का प्रतीक है और यह एक समृद्ध एवं न्यायपूर्ण भारत के उनके विजन को साकार करने के हमारे संकल्प को दोहराने का समय है। श्री चन्द्रशेखर जी को एक ऐसे जननेता के रूप में याद किया जाता है, जो साहस, दृढ़ विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता से परिपूर्ण थे। भारत की मिट्टी से गहराई से जुड़े और आम नागरिकों की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील, उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सादगी और स्पष्टता का परिचय दिया। मैं उन अवसरों को याद करता हूं जब मुझे उनसे मिलने और हमारे राष्ट्र के विकास के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला। मैं भारत के युवाओं से आह्वान करता हूं कि वे श्री चन्द्रशेखर जी के विचारों और भारत की प्रगति के लिए उनके प्रयासों के बारे में अधिक-से-अधिक पढ़ें।”