ट्विटर पर अपने एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "योग पूरे विश्व को जोड़ रहा है।" उन्होंने योग के प्रति उत्साही लोगों से आग्रह किया कि वे हर साल कुछ लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प लें। उन्होंने लोगों से योग को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि तनावमुक्त और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए योग एकमात्र मार्ग है। योग के माध्यम से हम संतुलित जीवन जीने के तरीकों को अनुभव कर कसते है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तमाम कठिनाइयों के बीच भी हमे अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाना जरूरी है ताकि हम तनाव भरी अवस्था में भी तनावमुक्त जीवन जी सकें।


