संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व के सम्मुख भारत के गौरवपूर्ण लोकतंत्र का सशक्त वर्णन किया। भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय लोकतंत्र की हज़ारों वर्ष की शक्तिशाली परम्परा का उल्लेख करते हुए भारत की विविधता को सशक्त लोकतंत्र की पहचान बताया।

भारत के लोकतंत्र की गरिमा का उदाहरण प्रधानमंत्री ने स्वयं अपने जीवन से देते हुए कहा “ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि जो बच्चा 4 साल की उम्र में एक रेलवे स्टेशन पर, टी-स्टॉल पर अपने पिता की मदद करता था, वो आज चौथी बार, भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर UNGA को संबोधित कर रहा है।“

साथ ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर अपने 20 वर्ष के सरकार के प्रमुख होने के अनुभव के हवाले से प्रधानमंत्री ने ज़ोर देकर विश्व समुदाय को कहा-
“Yes, Democracy Can Deliver. Yes, Democracy Has Delivered.” लोकतंत्र कर सकता है, लोकतंत्र ने करके दिखाया है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s startup game-changer? ₹10,000 crore FoF 2.0 set to attract investors

Media Coverage

India’s startup game-changer? ₹10,000 crore FoF 2.0 set to attract investors
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister Narendra Modi condoles passing of renowned photographer Shri Raghu Rai 26th April Twenty Twenty Six
April 26, 2026