प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात को 108 स्थानों पर सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी है।

उन्होंने सभी लोगों से यह आग्रह किया है कि वे अपार लाभों के कारण सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"गुजरात ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ वर्ष 2024 का स्वागत किया है और108 स्थानों पर एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 108 की संख्‍या हमारी संस्कृति में एक विशेष महत्व रखती है। सूर्य नमस्‍कार के स्थानों में प्रतिष्ठित मोढेरा सूर्य मंदिर भी शामिल है, जहां अनेक लोग इसमें शामिल हुए। यह वास्तव में योग और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सच्चा प्रमाण है।

मैं आप सभी से यह आग्रह करता हूं कि सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इसके बहुत अधिक लाभ हैं।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending

Media Coverage

Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
झारखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 03, 2026

झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा,

“झारखंड के राज्यपाल श्री @संतोषगंगवार ने प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी से मुलाकात की।

@jhar_governor”