प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2024 के दौरान छात्रों को संबोधित किया और उनसे बातचीत की। पीएम ने साथियों के दबाव और दोस्तों के बीच प्रतिस्पर्धा से जुड़े अहम मुद्दे पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने कहा कि बिना प्रतिस्पर्धा का जीवन अधूरा होता है।


एक दिलचस्प उदाहरण जो पीएम मोदी ने साझा किया वह यह है कि यदि किसी छात्र का कोई दोस्त है जिसने किसी विशेष परीक्षा में 90/100 नंबर हासिल किए हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि छात्र के पास अब हासिल करने के लिए केवल 10 नंबर बचे हैं। इसके बजाय, उसके पास अभी भी लक्ष्य के लिए पूरे 100 नंबर हैं। विद्यार्थियों को अपने दोस्त की परफॉरमेंस को प्रेरणा के रूप में देखना चाहिए और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में भाग लेना चाहिए।


विशेष रूप से, प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि माता-पिता को अपने बच्चों के बीच प्रतिद्वंद्विता का बीज नहीं बोना चाहिए, क्योंकि इसके बुरे परिणाम बच्चों के वयस्क जीवन तक प्रभाव डाल सकते हैं। इसके बजाय, भाई-बहनों को एक-दूसरे को प्रेरणा और स्नेह की नज़र से देखना चाहिए।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s electronics output hits ₹13 lakh crore; Vaishnaw eyes No. 2 export spot

Media Coverage

India’s electronics output hits ₹13 lakh crore; Vaishnaw eyes No. 2 export spot
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी पेरिस पहुंचे
June 18, 2026

पीएम मोदी का फ्रांस के पेरिस पहुंचने पर भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अपनी इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ ‘VivaTech 2026' में भाग लेंगे। इस एडिशन में भारत का पैवेलियन सबसे बड़ा होगा, जो भारतीय और यूरोपियन इनोवेशन इकोसिस्टम्स के बीच पार्टनरशिप की विशाल क्षमता का एक सच्चा प्रतीक है। पीएम पेरिस में रहने वाले उत्साही भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।