यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री, माननीय सर कीर स्टारमर के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23-24 जुलाई 2025 के बीच यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की UK की चौथी यात्रा होगी।

इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री स्टारमर के साथ भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री के महामहिम किंग चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्ष व्यापार और अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी (CSP) की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।

अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर 25-26 जुलाई, 2025 के बीच मालदीव की राजकीय यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री की मालदीव की तीसरी यात्रा होगी, और महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपतित्व काल में किसी राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष की मालदीव की पहली यात्रा होगी।

प्रधानमंत्री 26 जुलाई, 2025 को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में 'मुख्य अतिथि' होंगे। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात करेंगे और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता अक्टूबर 2024 में मालदीव के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान अपनाए गए ‘Comprehensive Economic and Maritime Security Partnership’ के लिए भारत-मालदीव जॉइंट विजन के कार्यान्वयन में प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। यह यात्रा भारत द्वारा अपने समुद्री पड़ोसी देश मालदीव को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है, जो भारत की 'Neighbourhood First' पॉलिसी और विजन MAHASAGAR में एक विशेष स्थान रखता है। यह यात्रा दोनों पक्षों को घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा व मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's $13 billion semiconductor mission: Boosting domestic chip manufacturing and design

Media Coverage

India's $13 billion semiconductor mission: Boosting domestic chip manufacturing and design
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 8 सितंबर 2026
September 08, 2026

Viksit Bharat, Many Engines: Defence, Diplomacy, Growth & Green Power Under PM Modi