दिल्ली के नॉर्थ कैंपस के डीयू इंडोर स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत एंबेसडर के 'नारी शक्ति कॉन्क्लेव' में 6,000 से अधिक छात्राओं और फैकल्टी की ऐतिहासिक उपस्थिति देखी गई। इस आयोजन की प्रतिक्रिया इतनी जबरदस्त थी कि अतिरिक्त 3,000 स्टूडेंट्स 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण के साझा लक्ष्य के तहत एकजुट हुए। इस सम्मेलन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की क्योंकि यह महिलाओं के लिए इतने बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाने वाला पहला कार्यक्रम था। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम विश्व भर में 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक एक दिन पहले आयोजित किया गया था।

विकसित भारत एंबेसडर अभियान के समर्थन में सभी प्रतिभागी स्टूडेंट्स ने गर्व से 'विकसित भारत एंबेसडर' टी-शर्ट और रिस्टबैंड पहने थे। हजारों स्टूडेंट्स ने NaMo ऐप के माध्यम से अपना प्री-रजिस्ट्रेशन कराया था, जो इस अभियान के लिए उनके उत्साह और समर्थन को दर्शाता है। इसमें कुल मिलाकर 11,000 से अधिक स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया।

कार्यक्रम का बड़ा आकर्षण मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी और गेस्ट ऑफ ऑनर आरजे शरत के बीच विचारोत्तेजक बातचीत रही। उनके संवाद में शिक्षा में महिलाओं की भूमिका और 'विकसित भारत' यात्रा का नेतृत्व करने में उनकी लीडरशिप जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। पारंपरिक पोशाक में भारत के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली चार छात्राओं ने कॉन्क्लेव की एंकरिंग और मेजबानी की।

महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर #ViksitBharatAmbassador कम्युनिटी की प्रशंसा की और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को स्वीकार किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी निस्संदेह एक विकसित और सशक्त राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की यात्रा को गति देगी।

भारत की महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विकसित भारत एंबेसडर के 'नारी शक्ति कॉन्क्लेव' में अपने संबोधन के दौरान स्टूडेंट्स से विकसित भारत 2047 मिशन में शामिल होने का आग्रह किया और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना मंत्र साझा किया। छात्रों को NaMo App पर महत्वाकांक्षी विकसित भारत आंदोलन से जुड़ने और अपनी अंतर्निहित क्षमता का इस्तेमाल कर भारत की विकास गाथा में योगदान करने के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी दी गई। मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला सशक्तिकरण पर सरकार के फोकस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2014 से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के निर्माण जैसी पहल के माध्यम से विकसित भारत में समान भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के लिए युवाओं के बीच बढ़ती आकांक्षा का उल्लेख किया, जो फैमिली बैकग्राउंड के आधार पर पूर्व-निर्धारित नेतृत्व की पुरानी मान्यताओं के उलट है।

विकसित भारत का विजन: 140 करोड़ सपने, एक उद्देश्य

विकसित भारत एंबेसडर अभियान, नागरिकों को भारत के विकास में योगदान देने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करता है। विकसित भारत एंबेसडर बैठकों और इवेंट्स के माध्यम से, नागरिक रचनात्मक चर्चाओं में संलग्न हो सकते हैं, विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं और इस नेक काम में योगदान करने में मदद करने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों का पता लगा सकते हैं।

NaMo App के माध्यम से विकसित भारत एंबेसडर अभियान का हिस्सा बनें:

https://www.narendramodi.in/ViksitBharatAmbassador

दूरियों को मिटाता NaMo App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऐप, NaMo App एक डिजिटल ब्रिज है जो नागरिकों को विकसित भारत एंबेसडर अभियान में भाग लेने के लिए सशक्त बनाता है। NaMo App नागरिकों के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है:

उद्देश्य में भागीदार बनें: साइन अप करें और एक विकसित भारत एंबेसडर बनें तथा 10 अन्य लोगों को बनाएं।
विकास की कहानियों का प्रसार: अभियान से संबंधित अपडेट, न्यूज और रिसोर्सेज तक पहुंच।
इवेंट बनाएं/शामिल हों: लोकल कार्यक्रम, मीटअप और वॉलंटियर्स ऑपर्च्यूनिटीज बनाएं और खोजें।
कनेक्ट/नेटवर्क: समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को खोजें और उनके साथ बातचीत करें, जो एक विकसित भारत के विजन को शेयर करते हैं।

NaMo ऐप के ‘वॉलंटियर मॉड्यूल' के 'ऑनग्राउंड टास्क' टैब में 'VBA इवेंट' सेक्शन, यूजर्स को तमाम विकसित भारत एंबेसडर इवेंट के साथ अपडेट रहने में सक्षम बनाता है।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit

Media Coverage

PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 4 मई 2026
May 04, 2026

Green Roads, Smart Tolls, Trillion-Dollar Dreams: How PM Modi's Policies are Supercharging a Modern India