दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आज आयोजित फिनटेक फेस्टिवल इंडिया कार्यक्रम में दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों से कई गणमान्य नागरिकों और वॉलंटियर्स ने भाग लिया। 'विकसित भारत एंबेसडर्स' का विशेष जुटान दिन का मुख्य आकर्षण रहा। यह बैठक 'विकसित भारत एंबेसडर इवेंट्स' के बैनर तले पूरे भारत में हो रहीं कई बैठकों में से एक थी। इन बैठकों का उद्देश्य लोगों को पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए विकसित भारत एंबेसडर अभियान में शामिल होने और समर्थन जुटाने के लिए प्रेरित करना है। विकसित भारत एंबेसडर के वॉलंटियर्स ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें देश के युवाओं से भारत के विकास को गति देने और 2047 तक एक पूर्ण विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने के लिए कहा गया।
भारत सरकार के रेल, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में लोन, पेमेंट, इंश्योरेंस, NBFC, BFSI, स्टार्टअप, कोऑपरेटिव & निओ बैंक, एआई, साइबर सिक्योरिटी, ई-कॉमर्स, रिटेल बैंकिंग, MSME, कारोबारी संस्थान, वेंचर कैपिटल, अकाउंट एग्रीगेशन, रूरल फाइनेंसिंग, बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, रिसीवेबल, एक्सचेंज, चालान तथा ऑथेंटिकेशन/बायोमेट्रिक्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विविध प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोर देकर कहा कि इंडस्ट्री, परिवर्तनकारी बदलावों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने 140 करोड़ नागरिकों के लिए 'विकसित भारत' को आगे बढ़ाने और निर्माण करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन पर प्रकाश डाला और कहा कि फिनटेक क्षेत्र इस विजन को साकार करने में अहम भूमिका रखता है।
#WATCH | On the Fintech Festival Event, Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "It is a kind of industry that is bringing transformative changes. Prime Minister Narendra Modi has made the 140 crore dream a 'Viksit Bharat ka Sankalp' and the Fintech industry plays a crucial role in… pic.twitter.com/q6FOeBRs19
— ANI (@ANI) March 6, 2024
विकसित भारत का विजन: 140 करोड़ सपने, एक उद्देश्य
विकसित भारत एंबेसडर अभियान, नागरिकों को भारत के विकास में योगदान देने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करता है। विकसित भारत एंबेसडर बैठकों और इवेंट्स के माध्यम से, नागरिक रचनात्मक चर्चाओं में संलग्न हो सकते हैं, विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं और इस नेक काम में योगदान करने में मदद करने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों का पता लगा सकते हैं।
NaMo App के माध्यम से विकसित भारत एंबेसडर अभियान का हिस्सा बनें :
https://www.narendramodi.in/ViksitBharatAmbassador
दूरियों को मिटाता NaMo App
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऐप, NaMo App एक डिजिटल ब्रिज है जो नागरिकों को विकसित भारत एंबेसडर अभियान में भाग लेने के लिए सशक्त बनाता है। NaMo App नागरिकों के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है:
• उद्देश्य में भागीदार बनें: साइन अप करें और एक विकसित भारत एंबेसडर बनें तथा 10 अन्य लोगों को बनाएं।
• विकास की कहानियों का प्रसार: अभियान से संबंधित अपडेट, न्यूज और रिसोर्सेज तक पहुंच।
• इवेंट बनाएं/शामिल हों: लोकल कार्यक्रम, मीटअप और वॉलंटियर्स ऑपर्च्यूनिटीज बनाएं और खोजें।
• कनेक्ट/नेटवर्क: समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को खोजें और उनके साथ बातचीत करें, जो एक विकसित भारत के विजन को शेयर करते हैं।
NaMo ऐप के ‘वॉलंटियर मॉड्यूल' के 'ऑनग्राउंड टास्क' टैब में 'VBA इवेंट' सेक्शन, यूजर्स को तमाम विकसित भारत एंबेसडर इवेंट के साथ अपडेट रहने में सक्षम बनाता है।
फिनटेक फेस्टिवल इंडिया मीटअप से परे, विकसित भारत की स्पिरिट पूरे देश में फल-फूल रही है। नमो ऐप एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को इस उद्देश्य में शामिल होने, जागरूक रहने और लोकल इवेंट्स तथा वॉलंटियर्स ऑपर्च्यूनिटीज में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए सशक्त बनाता है।
Union Minister Ashwini Vaishnaw flags off the third edition of the FinTech Festival India in Delhi. pic.twitter.com/UjaEbaUksW
— IANS (@ians_india) March 6, 2024


