GITAM यूनिवर्सिटी, विशाखापत्तनम में 29 अप्रैल, सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की गरिमामय उपस्थिति में ‘विकसित भारत एंबेसडर कैंपस डायलॉग’ के अंतर्गत, एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श का आयोजन हुआ। दो सत्रों में विभाजित इस कार्यक्रम में, विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को, भारत के विकास की दिशा पर वित्त मंत्री के साथ बातचीत करने का अवसर मिला।

1,100 स्टूडेंट्स और फैकल्टी की भागीदारी वाले इस डायलॉग को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विकसित भारत की सामूहिक उपलब्धियों पर जोर दिया और कार्रवाई के लिए एक शक्तिशाली आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से निराशावाद के खिलाफ खड़े होने और ग्रोथ एंबेसडर बनने का आग्रह किया, जिससे उन्हें देश के भविष्य को सक्रिय रूप से आकार देने के लिए प्रेरित किया जा सके।

डायलॉग के बाद; टेक आंत्रप्रेन्योर, स्टार्टअप फाउंडर्स, चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रमुखों और फार्मा इंडस्ट्री के ओनर्स सहित शहर की 50 से अधिक प्रमुख हस्तियों ने भी मंत्री सीतारमण से बातचीत की। उन्होंने कारोबारी परिदृश्य को बदलने में मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की और एक समृद्ध स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में भारत के उभरने पर गर्व व्यक्त किया। सीतारमण ने कारोबारी सुगमता और इनोवेशन पर सरकार के फोकस पर जोर दिया, जिससे ग्लोबल इकोनॉमिक सुपरपावर के रूप में भारत के भविष्य में आशा जगी।

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारत में UPI को व्यापक रूप से अपनाने से फाइनेंशियल ईयर 2023-2024 के दौरान 131 बिलियन ट्रांजैक्शन हुए।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि 1991 के रिफॉर्म्स के बावजूद, कुछ प्रत्याशित विकास, उम्मीद से धीमी गति से हुए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन सुधारों के बाद जो उत्साह दिखा, वह 2014 तक अपेक्षित परिणामों में तब्दील नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, सीतारमण ने इकोनॉमिक स्टेबिलिटी से मजबूत विकास की ओर ट्रांसफॉर्मेटिव शिफ्ट पर जोर दिया। उन्होंने चुनौतियों के बावजूद ग्लोबल इकोनॉमिक परिदृश्य में भारत के उभार की सराहना की और इसका श्रेय क्लीन गवर्नेंस और डेवलपमेंट फ्रेंडली एनवायर्नमेंट को दिया। उन्होंने अंतरिम बजट 2024-25 में 'अनुसंधान कोष' की स्थापना पर भी जोर दिया, जिसका उद्देश्य भारत को ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने के लिए इनोवेशन और रिसर्च को बढ़ावा देना है।

वित्त मंत्री ने मोदी सरकार के पहले और दूसरे टर्म के दौरान हुई प्रगति पर चर्चा की तथा इन उपलब्धियों की तुलना यूपीए सरकार के दौरान आई आर्थिक चुनौतियों से की।

उन्होंने बताया कि 2004 में जब यूपीए सत्ता में आई थी, तब भारत वैश्विक स्तर पर 12वें स्थान पर था। उसके बाद के वर्षों में भारत की रैंकिंग में उतार-चढ़ाव होता रहा, 2007 में यह 14वें स्थान पर पहुंचा, 2011 में 9वें स्थान पर पहुंचा, फिर 2012 में 10वें स्थान पर और 2013 में 11वें स्थान पर पहुंचा, और फिर 2014 में 10वें स्थान पर वापस आ गया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत वर्तमान में वैश्विक स्तर पर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने मोदी सरकार के दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा की और हाल के वर्षों में भारत की प्रभावशाली ग्रोथ का श्रेय नेतृत्व को दिया। सीतारमण ने भारत की महत्वपूर्ण विकास हासिल करने की क्षमता पर भरोसा जताया और कहा, "भारत ऐसा कर सकता है और 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।"

एक प्रतिभागी ने ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण तकनीकी प्रगति पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे अब गरीबी में रहने वाले लोग भी UPI जैसी नई टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल कर पा रहे हैं.

कार्यक्रम में शामिल एक अन्य प्रतिभागी ने बताया कि विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम का लक्ष्य, हर व्यक्ति और अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कार्यक्रम का महत्वपूर्ण पहलू, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करना है।

विकसित भारत का विजन: 140 करोड़ सपने, एक उद्देश्य

विकसित भारत एंबेसडर अभियान, नागरिकों को भारत के विकास में योगदान देने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करता है। विकसित भारत एंबेसडर मीटिंग्स और इवेंट्स के माध्यम से नागरिक, रचनात्मक चर्चाओं में संलग्न हो सकते हैं, विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं और इस नेक काम में योगदान करने में मदद करने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों का पता लगा सकते हैं।

NaMo App के माध्यम से विकसित भारत एंबेसडर अभियान का हिस्सा बनें: https://www.narendramodi.in/ViksitBharatAmbassador

दूरियों को मिटाता NaMo App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऐप, NaMo App एक डिजिटल ब्रिज है जो नागरिकों को विकसित भारत एंबेसडर अभियान में भाग लेने के लिए सशक्त बनाता है। NaMo App नागरिकों के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है:

उद्देश्य में भागीदार बनें: साइन अप करें और एक विकसित भारत एंबेसडर बनें तथा 10 अन्य लोगों को बनाएं।
विकास की कहानियों का प्रसार: अभियान से संबंधित अपडेट, न्यूज और रिसोर्सेज तक पहुंच।
इवेंट बनाएं/शामिल हों: लोकल कार्यक्रम, मीटअप और वॉलंटियर्स ऑपर्च्यूनिटीज बनाएं और खोजें।
कनेक्ट/नेटवर्क: समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को खोजें और उनके साथ बातचीत करें, जो एक विकसित भारत के विजन को शेयर करते हैं।

NaMo ऐप के ‘वॉलंटियर मॉड्यूल' के 'ऑनग्राउंड टास्क' टैब में 'VBA इवेंट' सेक्शन, यूजर्स को तमाम विकसित भारत एंबेसडर इवेंट के साथ अपडेट रहने में सक्षम बनाता है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Foxconn hires 30,000 staff at new, women-led iPhone assembly unit

Media Coverage

Foxconn hires 30,000 staff at new, women-led iPhone assembly unit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत की
December 22, 2025
दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा की
दोनों ने माना कि यह मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, नवाचार और साझा अवसरों को बढ़ावा देने में उत्प्रेरक का काम करेगा
दोनों प्रधानमंत्रियों ने रक्षा, खेल, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति का भी स्वागत किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री श्री क्रिस्टोफर लक्सन से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से ऐतिहासिक, महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के सफल समापन की घोषणा की।

मार्च 2025 में प्रधानमंत्री लक्सन की भारत यात्रा के दौरान वार्ता शुरू होने के बाद, दोनों प्रधानमंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई कि रिकॉर्ड 9 महीनों में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का संपन्न होना दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने की साझा महत्वाकांक्षा और राजनीतिक इच्छाशक्ति को दर्शाता है। यह मुक्त व्यापार समझौता द्विपक्षीय आर्थिक जुड़ाव को काफी मजबूत करेगा, बाजार पहुंच को बढ़ाएगा, निवेश प्रवाह को प्रोत्साहित करेगा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करेगा और साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के नवप्रवर्तकों, उद्यमियों, किसानों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, छात्रों और युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा।

इस मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से मिली मजबूती और विश्वसनीय नींव के साथ, दोनों प्रधानमंत्रियों ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने और अगले 15 वर्षों में न्यूजीलैंड की ओर से भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का विश्वास व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने खेल, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर संबंधों जैसे द्विपक्षीय सहयोग के अन्य क्षेत्रों में हासिल की गई प्रगति का भी स्वागत किया और भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

बातचीत में दोनों नेताओं ने आपस में संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।