"विकसित भारत एंबेसडर" बनने हेतु प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के जवाब में 28 फरवरी, 2024 को पुणे के सुमंत मूलगावकर ऑडिटोरियम में वॉलंटियर्स का एक राष्ट्रीय सम्मलेन आयोजित हुआ। इस सम्मलेन का उद्देश्य, विकसित भारत एंबेसडर (VBA) अभियान के लिए लोकल सपोर्ट जुटाना था, जिसका लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत को धरातल पर उतारना है।

इस कार्यक्रम में आईटी, स्किल और एंटरप्रेन्योरशिप राज्य मंत्री श्री राजीव चन्द्रशेखर ने भाग लिया। पुणे के नामी एंटरप्रेन्योर्स, संस्थान मालिक, कॉर्पोरेट्स और प्रोफेशनल्स भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस आयोजन को संबोधित करते हुए कहा, “2014 तक देश की इकोनॉमी पीछे छूट गई थी, वह कमजोर पांच इकोनॉमी में से एक बन गई थी। 16 तिमाहियों में लगातार इन्फ्लेशन, 18 तिमाहियों में गिरती ग्रोथ, फाइनेंशियल सेक्टर पूरी तरह बिखर चुका था, और गवर्नेंस की पूरी तरह से खराब छवि ने इंवेस्टर्स को भारत के बारे में रुक कर दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया था। यह 2004-14 तक का समय था, जिसे हम एक ‘लॉस्ट डिकेड’ मानते हैं। 2014-19 के कार्यकाल में, प्रधानमंत्री मोदी ने इकोनॉमी और फाइनेंशियल सेक्टर का पुनर्निर्माण किया तथा दूसरा कार्यकाल न्यू इंडिया के निर्माण पर केंद्रित है।”

विकसित भारत का विजन: 140 करोड़ भारतीयों का एकमेव लक्ष्य
विकसित भारत एंबेसडर अभियान का लक्ष्य नागरिकों को भारत के विकास में योगदान करने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, देश के विभिन्न हिस्सों में VBA बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ये कार्यक्रम प्रतिभागियों को रचनात्मक चर्चाओं में शामिल होने, विचारों का आदान-प्रदान करने और इस अभियान में योगदान करने के लिए प्रैक्टिकल स्ट्रेटेजी का पता लगाने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं।

NaMo App पर VBA अभियान से जुड़ें:

https://www.narendramodi.in/ViksitBharatAmbassador

NaMo App: संवाद का अनूठा माध्यम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पर्सनल ऐप, Narendra Modi App (NaMo App), इस विजन को आगे बढ़ाने में एक अहम टेक-लिंक है। NaMo App ने नागरिकों को विकसित भारत एंबेसडर अभियान में शामिल होने, अपडेट रहने और कार्यक्रम बनाने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान किया है। इसके माध्यम से प्रतिभागी आसानी से अपने इलाके में विभिन्न पहलों का पता लगा सकते हैं और उनमें शामिल होकर समान विचारधारा वाले अन्य व्यक्तियों से जुड़ सकते हैं। NaMo ऐप के 'वॉलंटियर मॉड्यूल' के 'ऑनग्राउंड टास्क' टैब में 'VBA इवेंट' सेक्शन, यूजर्स को VBA इवेंट के साथ अपडेट रखता है।

अग्नि सोलर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि पतिते ने तेजी से बढ़ती सोलर एनर्जी इंडस्ट्री पर पीएम मोदी के विजन के महत्वपूर्ण प्रभाव पर प्रकाश डाला, और स्लोडाउन के किसी भी संकेत के बिना इसके निरंतर ग्रोथ का विश्वास व्यक्त किया।

CII के BYST में मेंटरिंग पैनल की चेयरपर्सन डॉ. एस सुकन्या अय्यर ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के आदर्श वाक्य और कश्मीर से कन्याकुमारी तक बैलेंस्ड रीजनल डेवलपमेंट के लिए समावेशी अप्रोच के साथ पीएम मोदी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

पवार रबर प्रोडक्ट्स के टेक्निकल डायरेक्टर, हेमंत ठक्कर ने पिछले 8-10 वर्षों में महत्वपूर्ण बदलावों को स्वीकार किया, विशेष रूप से एंटरप्रेन्योर्स और MSMEs को समर्थन देने के उद्देश्य से सरकार की पहल पर प्रकाश डाला।

इंवेस्टमेंट एडवाइजर मंदार शेंडे का प्रस्ताव है कि अगर सभी 140 करोड़ भारतीय, पीएम मोदी के विकसित भारत के विजन का समर्थन करें, तो भारत 2047 के बजाय 2037 तक यह लक्ष्य हासिल कर सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह लक्ष्य केवल पीएम मोदी का नहीं बल्कि हर भारतीय का है।

एपिटोम कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अनुराग धूत ने इस बात पर जोर दिया कि विकसित भारत, समाज के सभी वर्गों के लिए प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने भारत में हो रही बदलावकारी तरक्की और दुनिया भर के देशों के भारत पर बढ़ते फोकस को रेखांकित किया।

चितले बंधु मिठाईवाले ग्रुप के इंद्रनील चितले ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्लोबल स्टेज पर भारत की कहानी को प्रभावी ढंग से चित्रित करता है।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पुणे के नागरिकों को विकसित भारत के एंबेसडर बनकर पीएम मोदी की परिकल्पना के अनुसार विकसित भारत के निर्माण की दिशा में इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पिछले एक दशक में भारत के उल्लेखनीय बदलाव पर प्रकाश डाला, जो एक नाजुक अर्थव्यवस्था से विकसित होकर दुनिया की टॉप फाइव इकोनॉमीज में शामिल हो गया है और अब दुनिया भर के देशों के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम कर रहा है।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Exports 3.15 lakh Tonnes Sugar in Oct-Feb of 2025-26 Marketing Year: AISTA

Media Coverage

India Exports 3.15 lakh Tonnes Sugar in Oct-Feb of 2025-26 Marketing Year: AISTA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister Speaks with UAE President
March 17, 2026
PM Conveys Eid Greetings and Discusses current Situation in West Asia

The Prime Minister spoke with HH Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE, and conveyed advance Eid greetings. PM Modi and the President discussed the current situation in West Asia. The Prime Minister reiterated India’s strong condemnation of all attacks on the UAE that have resulted in loss of innocent lives and damage to civilian infrastructure.

The Prime Minister and the UAE President agreed on the importance of ensuring safe and free navigation through the Strait of Hormuz. Shri Modi emphasized that both nations will continue to work together for the early restoration of peace, security, and stability in the region.

The Prime Minister wrote on X;

"Spoke with my brother HH Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE and conveyed advance Eid greetings.

We discussed the current situation in West Asia. Reiterated India’s strong condemnation of all attacks on the UAE that have resulted in loss of innocent lives and damage to civilian infrastructure.

We agreed on the importance of ensuring safe and free navigation through the Strait of Hormuz.

We will continue to work together for the early restoration of peace, security and stability in the region."