आज 17 अप्रैल 2024, एक ऐतिहासिक दिन है। यह हर भारतीय के लिए विशेष रामनवमी है, क्योंकि 500 साल से अधिक की प्रतीक्षा के बाद, राम मंदिर में प्रभु श्री रामलला का सूर्य तिलक हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे अपने लिए परमानंद का क्षण बताया। असम के नलबाड़ी में एक रैली को संबोधित करने के तुरंत बाद, पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य रामनवमी समारोह की झलक देखी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "यह सूर्य तिलक हमारे जीवन में ऊर्जा लाए और यह हमारे देश को नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करे।"

इससे पहले नलबाड़ी में एनडीए रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी सभास्थल पर, भीड़ के साथ "जय श्री राम" और "राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की" के जयकारे लगाकर, सूर्य तिलक समारोह से जुड़े।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre allows 100% FDI in insurance via auto route

Media Coverage

Centre allows 100% FDI in insurance via auto route
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम जी और डॉ. जोरम अनिया जी को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई दी
May 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम जी और डॉ. जोरम अनिया जी को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके समृद्ध अनुभव और विभिन्न मुद्दों पर गहरी समझ से नीति-निर्माण को काफी मजबूत मिलेगी। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके योगदान से विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उनके आगामी कार्यकाल के अत्यंत सार्थक और प्रभावशाली होने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा:

"डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम जी और डॉ. जोराम अनिया जी को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई। उनका समृद्ध अनुभव और विभिन्न मुद्दों की गहरी समझ नीति-निर्माण को काफी मजबूती प्रदान करेगी। मुझे विश्वास है कि उनके योगदान से विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और विकास को बढ़ावा मिलेगा। मैं उन्हें उनके आगामी कार्यकाल के सफल और प्रभावशाली होने की शुभकामनाएं देता हूं।"