मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया ट्विट
कमजोर प्रधानमंत्री और शक्तिशाली कांग्रेस प्रमुख के बीच
भारत गम्भीर आर्थिक संकटों में घिर रहा है
अंतरराष्ट्रिय मूल्यांकन एजेंसी एसएन्डपी की समीक्षा पर
मुख्यमंत्री ने किया केन्द्र सरकार पर हमला

आज ट्वीटर पर श्री मोदी ने कहा कि शक्तिशाली कांग्रेस प्रमुख और मनोनीत प्रधानमंत्री की कमजोरी के कारण भारत में नीतिनिर्धारण ढांचा कमजोर हो गया है जिससे राजनैतिक शून्यता पैदा हो गई है।
कांग्रेस शासित युपीए सरकार के कमजोर आर्थिक निर्णयों, सुधारों के अभाव और राजनैतिक अवरोधों ने भारत को बहुत पीछे धकेल दिया है। पिछले ९ वर्ष की सबसे नीची विकास दर, जीडीपी कोई आश्चर्यजनक घटना नहीं है मगर देश कैसे आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है इसकी वास्तविकता को यह निर्देशित कर रही है।


