ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के मं‍त्री श्री डोमिनिक राबने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री बोरिस जॉनसन के साथ अभी हाल में टेलीफोन पर हुई अपनी बातचीत को स्‍मरण करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोविड के बाद की दुनिया में भारत-ब्रिटेन भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने व्‍यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, प्रवास और गतिशीलता, शिक्षा, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य को शामिल करते हुए द्विपक्षीय संबंधों की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए एक महत्वाकांक्षी और परिणामोन्मुख समग्र रोडमैप तैयार करने का आह्वान किया।

विदेश मंत्रीश्री राब ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की ओर से शुभकामनाएं दी है। उन्‍होंने अभी हाल में ब्रिटेन द्वारा सह-मेजबानी में आयोजित जलवायु महत्वाकांक्षी शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की सरकार साझा मूल्यों और हितों के आधार पर भारत के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने तथा आम वैश्विक चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करने की क्षमताओं को प्राथमिकतादेती है।

विदेश मंत्रीश्री राब ने इस अवसर पर श्री मोदी को अपने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का एक पत्र भी सौंपा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को वर्ष 2021 में ब्रिटेन की अध्यक्षता में आयोजित की जाने वाली जी-7 बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें धन्यवाद दिया और यह निमंत्रण स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अगले महीने, नई दिल्ली में भारत के 72वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अगवानी करने की अपनी उत्‍सुकता भी जाहिर की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Two defence industrial corridors have attracted investment commitments of about Rs 70,000 crore: Defence secretary

Media Coverage

Two defence industrial corridors have attracted investment commitments of about Rs 70,000 crore: Defence secretary
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया
July 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरु ज्ञान देने के साथ-साथ अपने शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें सुविचारों एवं सुसंस्कारों से गढ़ते हैं। प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से अपने गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में मार्गदर्शक बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए कहा—

“प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा।

शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥”

इस सुभाषित में यह भाव व्यक्त किया गया है कि जो सही दिशा प्रदान करते हैं, ज्ञान एवं सत्य का बोध कराते हैं, सही मार्ग दिखाते हैं, शिक्षा प्रदान करते हैं तथा जीवन में सत्य की समझ विकसित कर आत्म-विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं, उन्हें ही गुरु के छह रूप माना गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“गुरु पूर्णिमा की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। गुरु ज्ञान के साथ ही अपने शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर उन्हें सुविचार और सुसंस्कारों से सुशिक्षित करते हैं। आइए, उनके आदर्शों को अपने जीवन का संबल बनाएं।

प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा।

शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥”