"Visiting US Secretaries convey that President Obama attaches great priority to relations with India"
"PM: There is broad convergence of views and interests between India and U.S."

l2014080155512 copy _ 684

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी और वाणिज्य मंत्री पैनी प्रित्जकर ने आज यहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

l2014080155513 (1) copy _ 684

घंटे भर चली इस बैठक में अमेरिका के दोनों मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को उच्च प्राथमिकता देते हैं और उम्मीद करते हैं कि सितंबर में वांशिगटन में होने वाली शिखरवार्ता में इन संबंधों को और मजबूत करने पर बल दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका विश्व के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश हैं और दोनों देशों के विचार और हित साझा हैं। प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान क्षेत्रीय स्थिति, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत की साझेदारी, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ाने में भारत के प्रयास, अफगानिस्तान को समर्थन जारी रखने की भारत की प्रतिबद्धता, आतंकवाद से निपटने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ के सिद्धांत का पालन इत्यादि की चर्चा की।

l2014080155514  _ 684

बैठक में विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव श्री नृपेन्द्र मिश्र, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजित डोवाल, विदेश सचिव सुश्री सुजाता सिंह और अन्य आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How Vibrant Village Is Securing Border Areas With Development For Viksit Bharat 2047

Media Coverage

How Vibrant Village Is Securing Border Areas With Development For Viksit Bharat 2047
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पंचायती राज दिवस के अवसर पर देशभर के जन प्रतिनिधियों को बधाई दी
April 24, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन प्रतिनिधि के सार का उल्लेख करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया है।

“प्रजासुखे सुखं राज्ञः प्रजानां च हिते हितम्।

नात्मप्रियं प्रियं राज्ञः प्रजानां तु प्रियं प्रियम्॥"

इस सुभाषितम् में कहा गया है, "जन प्रतिनिधि की खुशी जनता की खुशी में निहित है; उसका कल्याण जनता के कल्याण में निहित है। जन प्रतिनिधि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करता है। जो जनता को प्रिय है, उसे भी वही प्रिय है।"

श्री मोदी ने आज पंचायती राज दिवस के अवसर पर देश भर के जन प्रतिनिधियों को भी बधाई दी। श्री मोदी ने कहा, "जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण वास्तव में सभी के लिए प्रेरणादायक है।"

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा;

“पंचायती राज दिवस के अवसर पर देशभर के जनप्रतिनिधियों का हार्दिक अभिनंदन! जनसेवा के साथ राष्ट्रसेवा के प्रति आप सभी का समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।

प्रजासुखे सुखं राज्ञः प्रजानां च हिते हितम्।

नात्मप्रियं प्रियं राज्ञः प्रजानां तु प्रियं प्रियम्॥"