प्रधानमंत्री ने वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ अपनी अत्यंत उपयोगी चर्चा का स्मरण किया
प्रधानमंत्री ने अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान सुश्री तुलसी गबार्ड के साथ अपनी बातचीत पर विचार किया और सहयोग को मजबूत करने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका से पहली भारत यात्रा के रूप में उनकी यात्रा के विशेष महत्व को रेखांकित किया
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रम्प को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह इस वर्ष के अंत में भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक सुश्री तुलसी गब्बार्ड ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट की।

प्रधानमंत्री ने पिछले महीने वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ अपनी अत्यंत उपयोगी चर्चा को गर्मजोशी के साथ स्मरण किया।

प्रधानमंत्री ने अमेरिका यात्रा के दौरान सुश्री तुलसी गब्बार्ड के साथ हुई बातचीत पर भी विचार किया तथा रक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, आतंक-रोधी और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका से भारत की पहली उच्चस्तरीय यात्रा के रूप में उनकी यात्रा के विशेष महत्व को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रम्प को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह और भारत के 1.4 अरब लोग इस वर्ष के अंत में उनका भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Villagers in Bastar gather for PM's Mann Ki Baat at former Maoist meeting ground

Media Coverage

Villagers in Bastar gather for PM's Mann Ki Baat at former Maoist meeting ground
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दृढ़ संकल्प, आत्मसंयम और बुद्धिमत्ता के गुणों पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इसका तात्‍पर्य है दृढ़ संकल्प और आत्म-संयम ही वह शक्तियां हैं जो कठिनतम मार्गों को भी सुगम बना देती हैं। श्री मोदी ने कहा कि आज हमारे युवा इसी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

"दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है। आज हमारे युवा साथी इसी संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।

निश्चित्य यः प्रक्रमते नान्तर्वसति कर्मणः।

अबन्ध्यकालो वश्यात्मा स वै पण्डित उच्यते॥"

जो व्यक्ति किसी कार्य को भली-भांति सोच-समझकर दृढ़ निश्‍चय के साथ आरंभ करता है और बीच में अधूरा नहीं छोड़ता, जो समय का सदुपयोग करता है तथा अपनी इन्द्रियों पर पूर्ण नियंत्रण रखता है। ऐसा व्‍यक्ति ही वास्‍तव में बुद्धिमान होता है।