गुजरात के लोगों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और श्री नरेन्‍द्र मोदी के उत्‍तम नेतृत्‍व में विश्‍वास दिखाते हुए भारी बहुमत से विजय दिलाई है।

भाजपा ने नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस की 7 सीटों की तुलना में 49 सीटों पर जीत हासिल की।

भाजपा ने कुल 1149 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस केवल 425 सीट ही जीत पाईं है।

पहले कांग्रेस ने 20 नगरपालिका ( जो कि अब मात्र 7 रह गई ) और कुल 608 सीटों ( जो अब मात्र 425 रह गई ) पर जीत दर्ज हासिल की थी।

भाजपा ने गुजरात राज्‍य के कोने – कोने में जीत हासिल करके बेहतरीन शासन की छाप छोड़ी है।

गुजरात के लोगों ने एक बार फिर से श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व और भाजपा के गतिशील और उन्‍मुख नीतियों में विश्‍वास जताया है। गुजरात राज्‍य में हुए 76 नगरपालिका के  चुनाव में भाजपा ने 49 नगरपालिका पर कब्‍जा कर लिया, जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी केवल 7 नगरपालिका पर ही जीत दर्ज करा पाई। अन्‍य व निर्दलीय पार्टियों ने 8  नगरपालिकाओं पर कब्‍जा किया।

इन चुनावों में भाजपा ने कुल 1149 सीटों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस केवल 425 सीटों पर ही जीत हासिल करके सीमित रह गई। 53 सीटें अन्‍य दल के प्रतिनिधियों द्वारा जीती गई और 261 सीटें निर्दलीय दलों ने जीती।

यह परिणाम वाकई में महत्‍वपूर्ण थे, क्‍योंकि इससे पहले चुनाव में कांग्रेस ने 20 नगरपालिकाओं पर जीत हासिल की थी जिसकी संख्‍या गिरकर अब मात्र 7 रह गई थी। सीट के बारे में बात की जाएं तो,  जनता के दिल में जगह न बना पाने और विश्‍वास हासिल न कर पाने के कारण कांग्रेस को पिछले चुनाव की अपेक्षा कम सीटें मिली , क्‍योंकि पहले के चुनाव में कांग्रेस ने 608 सीटों पर जीत दर्ज की थी जो कि घटकर मात्र 425 रह गई।

श्री मोदी के गुजरात विधान सभा चुनावों में रिकॉर्ड भरी जीत के दो महीने बाद भाजपा ने नगरपालिका चुनावों में भी परचम लहरा दिया। श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 26 दिसम्‍बर 2012  को चौथी बार गुजरात के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Sanand 2.0's swift semicon wave accelerates India's chip ambitions

Media Coverage

Sanand 2.0's swift semicon wave accelerates India's chip ambitions
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सिविल सर्विस परीक्षा, 2025 के सफल उम्मीदवारों को बधाई दी
March 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उन सभी को बधाई दी है जिन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा, 2025 सफलतापूर्वक पास की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों के समर्पण, लगन और कड़ी मेहनत ने उन्हें यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने में मदद की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिविल सर्विस परीक्षा पास करना जन सेवा की महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने सफल उम्मीदवारों को देश की सेवा करने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने उन्हें भी संदेश दिया जिन्हें परीक्षा में मनचाहा परिणाम नहीं मिला होगा। उन्होंने माना कि ऐसे पल मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया कि यह बड़ी यात्रा का सिर्फ़ एक कदम है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य की परीक्षाओं में और उन कई रास्तों में आगे कई मौके हैं, जिनके ज़रिए लोग देश के लिए योगदान दे सकते हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री ने उन्हें आगे के रास्ते के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;

“सिविल सर्विस परीक्षा, 2025 को सफलतापूर्वक पास करने वाले सभी को बधाई। उनके समर्पण, लगन और कड़ी मेहनत ने उन्हें यह महत्वपूर्ण मुकाम दिलाया है।

देश की सेवा करने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के सफर पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

“जिन्हें सिविल सर्विस परीक्षा में मनचाहा परिणाम नहीं मिला है, मैं समझता हूँ कि ऐसे पल मुश्किल हो सकते हैं। हालाँकि, यह बड़े सफ़र की तरफ सिर्फ़ एक कदम है।आने वाली परीक्षा में और अन्य कई तरीकों से आगे कई अवसर हैं, जिनके ज़रिए आप हमारे देश के लिए योगदान दे सकते हैं। आगे के सफ़र के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”