भारत ने अपने इंश्योरेंस सेक्टर में उल्लेखनीय ग्रोथ दर्ज की है और इस पॉजिटिव ट्रेंड का क्रेडिट बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के ठोस प्रयासों को दिया जा सकता है। इस क्षेत्र ने विशेष रूप से महामारी के बाद बढ़ी हुई पैठ का अनुभव किया है, जिससे सेल्स, कस्टमर सर्विस और क्लेम मैनेजमेंट सहित बिजनेस ऑपरेशन को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ वित्तीय समावेशन और डिजिटाइजेशन को आगे बढ़ाया गया है।
आम आदमी तक इंश्योरेंस पहुंच बढ़ाने और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए, 2021 में लाइफ इंश्योरेंस की पैठ 3.2 प्रतिशत थी, जो उभरते बाजारों की तुलना में लगभग दोगुनी और वैश्विक औसत से थोड़ा अधिक थी। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय मोदी सरकार की कई पहलों को जाता है।
इंश्योरेंस दायरे का विस्तार करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण देने वाली ऐसी ही एक पहल है पीएम-जन आरोग्य योजना। यह किसी सरकार द्वारा फंडेड दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। यह योजना गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए हर साल प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर प्रदान करती है। यह योजना लगभग 12 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों के 55 करोड़ से अधिक लोगों को कवर करती है। गरीबों को अच्छे अस्पतालों और इलाज तक पहुंच प्रदान करने के साथ-साथ, यह योजना एक सेफ्टी नेट के रूप में काम करती है तथा गंभीर बीमारी की स्थिति में गरीब परिवारों को कर्ज के दुष्चक्र में जाने से बचाती है।
इसे सुनिश्चित करने के लिए, 11,000 से अधिक निजी अस्पतालों सहित 26,000 से अधिक अस्पतालों को इस योजना के तहत लिस्टेड किया गया है। इस योजना के माध्यम से 79,000 करोड़ रुपये से अधिक के कुल 6.2 करोड़ मुफ्त अस्पताल दाखिलों को पूरा किया गया है। इससे गरीबों को जेब खर्च में 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की भारी बचत हुई है। अगर यह योजना नहीं होती, तो इलाज का खर्च लगभग दोगुना बढ़ जाता।
एक अन्य उल्लेखनीय योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) है। 2015 में शुरू PMSBY का लक्ष्य किफायती प्रीमियम पर एक साल की आकस्मिक मृत्यु और दिव्यांगता कवरेज प्रदान करना है। अप्रैल 2023 तक, योजना के तहत कुल नामांकन 34.18 करोड़ से अधिक रहा है, और 1,15,951 दावों के लिए 2,302.26 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। जैसा कि देखा जा सकता है, यह योजना लाखों भारतीयों, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले लोगों तक सफलतापूर्वक पहुंची है, जो उन्हें बहुत जरूरी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक वार्षिक जीवन बीमा योजना है जो सालाना आधार पर रिन्यूएबल है, जो किसी भी कारण से मृत्यु के लिए कवर प्रदान करती है। अप्रैल 2023 तक, योजना के तहत कुल नामांकन 16.19 करोड़ से अधिक रहा है, और 6,64,520 दावों के लिए 13,290.40 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
इसके अलावा, अटल पेंशन योजना (APY) सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए सरकार के समर्पण पर जोर देती है। 2015 में लॉन्च की गई यह योजना, असंगठित और निजी क्षेत्रों में लोगों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए बचत करने के लिए प्रोत्साहित करती है। अंशदान के आधार पर निश्चित पेंशन राशि की पेशकश करके, APY बुढ़ापे में एक विश्वसनीय आय सुनिश्चित करती है। यह योजना वित्तीय समावेशन और दीर्घकालिक वित्तीय प्लानिंग को बढ़ावा देती है। दिसंबर 2023 तक, APY में कुल नामांकन छह करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा।
मोदी सरकार ने किसानों को खेती से जुड़े जोखिम से बचाने के लिए प्रधानमंत्री-फसल बीमा योजना शुरू की। यह योजना किसानों को बुवाई से पहले और कटाई के बाद प्राकृतिक आपदाओं, कीटों के हमलों और बीमारियों के कारण फसल के नुकसान से बचाती है। योजना के तहत बीमा कवरेज और किसानों को वित्तीय सहायता कृषि में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करती है और उन्हें नवीन और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। 2016-17 के बाद से, 5.5 लाख से अधिक किसान आवेदनों का बीमा किया गया है, जिसमें दावों में 1.5 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
इसके परिणामस्वरूप, लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम ने FY2022 में 10.2% की सालाना ग्रोथ दर्ज की, जिसमें नई बिजनेस फर्म कुल प्रीमियम का 45.5% योगदान देती हैं। इसी प्रकार, नो-लाइफ इंश्योरर्स के ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम ने FY2022 में 10.8% की सालाना ग्रोथ दर्ज की। इस ग्रोथ का श्रेय हेल्थ और मोटर सेगमेंट को दिया जाता है।
इंश्योरेंस सेक्टर में FDI की सीमा 49% से बढ़ाकर 74% करने के मोदी सरकार के हालिया कदम ने इसके विकास और विस्तार की नई संभावनाएं भी खोली हैं। यह ग्लोबल इंश्योरेंस कंपनियों को भारतीय बीमा क्षेत्र के अनुकूल, लॉन्ग-टर्म व्यू रखने में सक्षम बनाता है। यह भारतीय क्षेत्र को इंटरनेशनल बेस्ट प्रैक्टिसेज के साथ-साथ अधिक विदेशी निवेश, ग्लोबल प्रोसेस और टेक्नोलॉजीज के लिए खोलेगा। यह भारत में कंज्यूमर्स को किफायती उत्पादों की अधिक उपलब्धता, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और इंश्योरेंस पैठ बढ़ाने में मदद करेगा। इससे सेमी-स्किल्ड इंश्योरेंस प्रोफेशनल्स के लिए नौकरी के अधिक अवसर भी पैदा होंगे।
इकोनॉमिक सर्वे 2022-23 के अनुसार, भारत का इंश्योरेंस सेक्टर आने वाले दस वर्षों में दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक होगा। जबकि भारत ग्रोथ और डेवलपमेंट की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, इंश्योरेंस सेक्टर में मोदी सरकार की पहल, समावेशी और स्थायी प्रगति के लिए प्रामाणिकता के साथ खड़ी है। भारत में इंश्योरेंस दायरे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों ने महत्वपूर्ण सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए हैं। समावेशी और सेक्टर-स्पेसिफिक इंश्योरेंस स्कीम की एक स्पेक्ट्रम शुरू करके, सरकार ने लाखों भारतीयों को सफलतापूर्वक वित्तीय सुरक्षा प्रदान की है। ये पहल न केवल व्यक्तिगत कल्याण में योगदान करती हैं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक मजबूती और स्थिरता को भी बढ़ावा देती हैं।




