"Narendra Modi addresses Global Meet of Emerging Markets Forum"
"Governance must be system based and policy driven. Good governance starts with good intentions: Narendra Modi"
"Democracy is the best system in the world today. It has made lives of the people in a number of countries much better: Narendra Modi"
"For vast countries like India there cannot be a better model of governance than democracy: Narendra Modi"
"For a government the biggest agenda is the good of the people because the governments are the guardians of the people’s interests: Narendra Modi"
"People are ready for bitter pills only that they want an assurance that what is happening is for their greater good. People need to have faith: Narendra Modi"

अमेरिका में ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट फोरम EMF चिंतन शिविर

गुजरात के मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस से किया सम्बोधन

दुनियाभर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अग्रणी EMF में रहे मौजूद

वैश्विक अर्थव्यवस्था में उभरते देशों को इमर्जिंग मार्केट के स्वरूप में नहीं, इमर्जिंग ग्रोथ सेंटर्स के रूप में सशक्त बनाएं : श्री मोदी

  • लोगों का स्वयं की सरकार के रूप में लोकतंत्र ही उत्तम पद्धति
  • असरदार सुशासन का अन्य विकल्प नहीं
  • जनविश्वास और जनभागीदारी से ही सुशासन और लोकतंत्र मजबूत बनेगा
  • लोकतंत्र को सक्षम रखने के लिए पांच महत्वपूर्ण आयाम और सुशासन की अनुभूति करवाने के दिशानिर्देशक सुझाव

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका में आयोजित इमर्जिंग मार्केट फोरम की वैश्विक परिषद को वीडियो सम्बोधित करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था में देशों को मात्र उभरते बाजार के स्वरूप में नहीं बल्कि इमर्जिंग ग्रोथ सेंटर्स के रूप में स्वीकारने का प्रेरक सुझाव दिया।

गांधीनगर स्थित अपने आवास से सोमवार शाम वाशिंगटन में दुनियाभर के आर्थिक- औद्योगिक क्षेत्र के अग्रणियों की इस गणमान्य फोरम को वीडियो कांफ्रेंस से सम्बोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र अपनी कुदरती और मानवशक्ति संसाधनों को विकास में शामिल कर इमर्जिंग ग्रोथ सेंटर बन सकता है। लोकतंत्र और सुशासन सशक्त रखने की उन्होंने भूमिका पेश की।

Narendra Modi addresses Global Meet of Emerging Markets Forum

इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए स्पीड, स्कील और स्केल के तीन महत्वपूर्ण चालक बलों की भूमिका पेश करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी देश इन्हें अपनाए तो वैश्विक अर्थव्यवस्था में टिक सकता है।

लोकतंत्र की सुदृढ़ बुनियाद के लिए हम लचीला फ्रेमवर्क तैयार करेंगे तो नये अवसरों का लाभ देश को होगा। लोकतंत्र और सुशासन विकास की सर्वोत्तम पद्धति है। इसमें कमियां हो तो स्वयंसुधार की पद्धति भी है। जहां लोकतंत्र है वहां लोगों की जिन्दगी बेहतर है।

श्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और जनता विमुख रहे तो तो समस्याएं आती हैं। चुनाव हो जाने के बाद सरकार गठित हो तो उसके बाद मानसिकता यह बनती है कि शासन करनेका लायसेंस मिल गया और शासनकाल के आखिर में हिसाब चुका दिया जाएगा। अगर ऐसा होता हय तो यह लोकतंत्र के लिए घातक है। शासन के हर काम में जनता की आंतरिक भागीदारी होनी ही चाहिए।

सरकार देने वाली है और जनता लेने वाली है, यह मानसिकता समस्याएं पैदा करती है। इस कारण लोग विकास की प्रक्रिया में भागीदार नहीं बनते और उनकी आकांक्षा की वजह से सरकार का डिलीवरी सिस्टम सही नहीं बैठता।

भारत जैसे विशाल देश के लिए लोकतंत्र बेहतर है। अगर लोगों को यह भरोसा बैठ जाए कि सरकार उनके भले के लिए फैसले कर रही है तो जनता अपने निजी हितों का ब्जोग देने को तैयार हो जाती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जब गुजरात का शासन सम्भाला था तब बिजली की स्थिति संकटपूर्ण थी। मैने लोगों को समझाया कि आपको बिजली नहीं पानी की ज्यादा जरूरत है, सरकार इसकी व्यवस्था करेगी। जनभागीदारी से सरकार ने अभियान चलाया। भूगर्भीय जलस्तर ऊपर लाया गया। जलसंचय के लाखों काम हुए। सरकार और समाज के बीत बेहतर सेतु बना और विश्वास पैदा हुआ।

लोकतंत्र को ज्यादा सक्षम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने पांच आयाम सुझाए:(1) समरसता का स्तर संवर्धित करना- गुजरात ने ग्राम चुनावों में संघर्ष निवारण कर कई गांवों को समरस बनाया, महिला पंचायतों का मार्ग बनाया।(2) मात्र जनप्रतिनिधि नहीं, जनभागीदारी को प्रेरित करना- गुजरात ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित कई क्षेत्रों में जनभागीदारी को प्रेरित किया।वास्मो ने जल संचालन का युएन अवार्ड दिया है।(3) सूचना स्त्रोत बढ़ाना: गुजरात में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का ऑप्टीकल फाइबर नेटवर्क गांव गांव में फैला है। नीति निर्धारण में जनता का परामर्श करने की पारदर्शिता से गुजरात पॉलिसी ड्रिवन स्टेट बना।(4) संस्थागत ढांचे का संवर्धन: लोकतंत्र की मजबूत संस्थागत बुनियाद है। ढांचा मनबूत होगा तो फैसले परिपक्व होंगे।(5) जनता की आवाज को सुनने की शासक की क्षमता: जनता की समस्याओं को सुनने और उनका निवारण करने से लोकतंत्र की मजबूती बढ़ती है। गुजरात ने जनशिकायत निवारन स्वागत ऑनलाइन कार्यक्रम में भी युनो का अवार्ड जीता है।

Narendra Modi addresses Global Meet of Emerging Markets Forum

श्री मोदी ने कहा कि स्वागत ऑनलाइन को युनो ने अवार्ड देते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रतिभाव देने के लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को उत्तम करार दिया है।

गुजरात की परम्परागत रूप से ट्रेडर्स स्टेट की पहचान थी उसमें से टेक्नोलॉजी एंड नॉलेज बेस सोसायटी की पहचान खड़ी की है। इसका उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि युनिवर्सिटी शिक्षा में नयी विशिष्ट युनिवर्सिटियों और आई क्रिएट जैसे इनोवेशन टेलेंट को प्रोत्साहित करता प्लेटफॉर्म शुरु करके गुजरात ने मानव संसाधन विकास में नये आयाम अपनाए हैं।

जनभागीदारी के लिए शासक और शासन व्यवस्था पर जनता को भरोसा हो तो नेताओं की शक्ति और समय की बर्बादी होने के बजाय जनता की दीर्धकालिक समस्याओं को जनसहयोग से ही निपटाया जा सकता है। इसका उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परस्पर भरोसे से ही गुजरात में सरकार और समाज ने अनेक चुनौतियों और कसौटियों पर विजय हासिल की है। अगर इरादों में ईमान और नियत साफ हो तो जनता अच्छे- बुरे का फैसला विवेक से करती है और भरोसा रखती है। गुजरात में हमारी सरकार ने लगातार चार विधानसभा चुनावों में जनादेश का भरोसा हासिल किया है। विकास के लिए उभर रहे देशों की मानवशक्ति को उत्पादकीय सतर पर सशक्त बनाने के लिए श्री मोदी ने कौशल्य विकास, संसाधन, ढांचागत सुविधाओं और सेवाओं के सशक्तिकरण की दिशा स्पष्ट की। ग्लोबल प्रोडक्शन साइकल इमर्जिंग कंट्री की ओर गति करे, यह महत्वपूर्ण है।

सुशासन (गुड गवर्नेंस) का कोई विकल्प नहीं है। इसका उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि अच्छे इरादे से शुरु करके सक्षम संस्थागत व्यवस्था पर आधारित गुड गवर्नेंस का प्रभाव राष्ट्रीय सीमाओं से भी पर है। असरदार शासन पर ही जीवन की गुणवत्ता, व्यापार- उद्योग की प्रगति का पर्यावरण और आर्थिक विकास पर असर होता है।

सुशासन का अभाव डायबिटीज जैसा असाध्य रोग है। असरदार और सरल शासन 21 वीं सदी की जरूरत है।

श्री मोदी ने सम्बोधन के बाद सवालों के जवाब में भारत का विकास एजेंडा, स्थापित हितों के चक्रव्यूह से बाहर आकर जनता से सीधे सम्पर्क का नेतृत्व, भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास का मंत्र साकार करने का गुजरात प्रयोग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों के सामाजिक, आर्थिक परिवर्तन कि प्रक्रिया और रोजगार के अवसर, चिंतन शिविरों द्वारा सरकारी अधिकारियों की कार्यसंस्कृति में बदलाव, गुजरात में भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए पारदर्शी नीतियों और प्रणालिगत शासन की रूपरेखा पेश की।

प्रारम्भ में हरिन्दर कोहली और गौतम काजी ने ग्लोबल फोरम की कार्यशैली की भूमिका पेश कर देकर श्री मोदी के विचारों का स्वागत किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 'chalta hai' to 'badal sakta hai': Decoding PM Modi's Punctuality narrative

Media Coverage

From 'chalta hai' to 'badal sakta hai': Decoding PM Modi's Punctuality narrative
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
The world must now be looking for Indian startups: PM Modi during the interaction with Space Startup CEOs
August 23, 2026
मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों ने भारत के अंतरिक्ष उद्योग द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी अपनाने में दुनिया में बढ़ती रुचि की जानकारी दी
मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलने की सराहना की, कहा इससे कई नए अवसर उत्‍पन्‍न हुए हैं
प्रधानमंत्री ने लोगों के जीवन सुगमता के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के व्यापक अनुप्रयोगों का आह्वान किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में वैश्विक प्रतिभा, कंपनियों और निवेश आकर्षित करने की क्षमता
प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष उद्योग और अन्य सामाजिक विकास क्षेत्रों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया
प्रधानमंत्री ने युवाओं में अंतरिक्ष क्षेत्र के प्रति जिज्ञासा और रुचि पोषित करने के लिए अटल टिंकरिंग लैब्स के साथ सहयोग बढ़ाने का सुझाव दिया

प्रधानमंत्री - आपने एक नए क्षेत्र में साहस दिखाया है, सबसे बड़ी बात है कि आपने सरकार की बात पर भरोसा किया। मेरा एक मत रहा कि जो भी हम निर्णय करें, हम उसमें कंसिस्टेंट रहें, हम बार-बार उसमें बदलाव ना करें, ताकि कोई भी रिस्क लेना चाहता है, तो उसको भरोसा रहे कि भाई ठीक है मेरी गलती के कारण कुछ गड़बड़ होगा तो ठीक है, लेकिन कोई मेरा हाथ नहीं छोड़ देगा। और ये विश्वास पैदा करने का हमारा प्रयास था।

CEO –We are India’s first Space Tech Unicorn. अभी July, 18 को हम भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट सक्सेसफुली सैटेलाइट्स को इजेक्ट करके लॉन्च किया था। And, this is just the beginning. Generally, we say that just warm up for Skyroot, अभी शुरुआत है। एंड नेक्स्ट ईयर मिड तक हम एक लॉन्च per month हम कर रहे हैं। And also like thanks to you sir for opening up the sector. तीन फैक्ट्री बन चुका है। एक रॉकेट per month का कैपेसिटी है ऑलरेडी। And, this is just the beginning. अभी फ्यूचर ड्रीम है कि एक लॉन्च per week करना है और several launches per day.

CEO – एक ऐसा इंजन बनाया जो दुनिया का सबसे आधुनिक इंजनों में से आता है। सर इसको अभी हमने तैयार किया है, इसकी टेस्टिंग जारी है।

प्रधानमंत्री - उनका कॉन्फिडेंस है, इन्वेस्टर्स का?

CEO – सर,स्काई रूट का जो लॉन्च हुआ है फर्स्ट, उसके बाद से बढ़ गया है।

प्रधानमंत्री –अच्छा। वो रूट आपको काम आ रहा है?

CEO – वो बहुत काम आ रहा है।

प्रधानमंत्री –दुनिया अब भारत के स्टार्टअप को खोजती होगी, भई कौन है इसमें? क्योंकि एक जब ब्रेक थ्रू होता है, तो तुरंत लोगों का ध्यान जाता है।

CEO – I think, स्पेस इंडस्ट्री ओपन होने के बाद हमने एक बहुत अच्छी सी ट्रेंड देखी है। हमारे जितने सिटीजंस यूएस और यूरोप में हैं वे वापस आकर हमारे साथ काम करना चाह रहे हैं।

प्रधानमंत्री –बहुत लोगों को हमें जोड़ना है और जैसा मेहता ने कहा कि भई अब विदेश से लोग गए हुए वापस आ रहे हैं। मैं समझता हूं कि हमें ऐसा एक aura खड़ा कर देना चाहिए कि इस फील्ड में दुनियाभर के लोगों को लगे कि भई जिंदगी बनानी है, तो हिंदुस्तान जाओ। भारत की कोई स्टार्टअप से जुड़ जाओ। भारत की कोई स्पेस एजेंसी से जुड़ जाओ। मैं पक्का मानता हूं जी, पूरा टैलेंट पूल जो है, एक मैग्नेट की तरह आपके कारण हम खींच सकते हैं और वो हमारी एक बहुत बड़ी ताकत बन सकता है।

CEO –हमारा विज़न है कि नेक्स्ट 18 months में हम ग्लोबल ग्राउंड स्टेशन नेटवर्क लगाना चाहते हैं।

CEO –हम जो सैटेलाइट्स का इंजन होता है, जो सैटेलाइट को एक जगह से दूसरा जगह ले जाता है स्पेस में। 5 साल या 15 साल तक ले जाता है सैटेलाइट्स को, वो इंजंस बनाते हैं सर। ग्लोबली बहुत अच्छा ट्रैक्शन मिला है एंड ये भी आपका एफर्ट भी इसमें बहुत है सर कि इंडिया का कंपनीज़ अभी एक्सपोर्ट करने के लिए गवर्नमेंट का सपोर्ट है।

प्रधानमंत्री –कॉस्ट में हम बहुत कॉम्पिटिटिव हैं, टैलेंट में तो कोई प्रश्न ही नहीं उठता है और रिस्क टेकिंग कैपेसिटी हमारे देश के लोगों की वैसे भी ज्यादा होती है। और उसके कारण हम बहुत तेजी से अपनी जगह बना सकते हैं।

CEO –This robotic spacecraft will go to space, physically capture the dead satellite and remove it from the orbit.

CEO –We are the first Indian company working on the docking under refueling technologies with the vision of establishing a fuel station in space.

CEO – मेरा नाम अंतरिक्ष है, my co-founder Monika is also here. सर हम इंडिया का फर्स्ट स्पेस फार्मा स्टार्टअप हैं। हम ऐसे सेटेलाइट्स बना रहे हैं, जो स्पेस में जाके Pharmaceuticals मैन्युफैक्चर कर सके और उसे वापस ले आ सके अंतरिक्ष से।

प्रधानमंत्री –आपका नाम अंतरिक्ष रखा है, आपके परिवार के लोग इसमें थे पहले से?

CEO – जी सर, नहीं मेरी मम्मी ने रखा था सर।

CEO – एक लॉन्च के बाद last one month में आठ लॉन्च कॉन्ट्रैक्ट मिला।

प्रधानमंत्री – अच्छा, अच्छा।

CEO – और मोस्टली इंटरनेशनल हैं।

CEO – सर अभी तो 10 लाख फार्मर के साथ we are planned to launch this innovation.

CEO – सर ये आपके लिए ताकि एक याद बनी रहेगी।

प्रधानमंत्री – वाह।

CEO – ये ओपनिंग, जो आपने ओपन किया था प्राइवेट सेक्टर को, उससे जो private सैटेलाइट है, उससे भारत की ब्यूटी जो दिख रही है।