द वर्ल्ड दिस वीक ऑन इंडिया

Published By : Admin | January 14, 2025 | 14:14 IST

भारत ने इस सप्ताह भी टेक्नोलॉजी, रणनीतिक साझेदारी और सांस्कृतिक उपलब्धियों में अपनी प्रगति के साथ वैश्विक ध्यान आकर्षित करना जारी रखा। AI में बदलावकारी निवेशों से लेकर दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम तक, भारत की प्रगति की बहुआयामी कहानी ने सुर्खियां बटोरीं।

इस सप्ताह के मुख्य बिंदुओं में से एक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से मुलाकात और अमेरिकी NSA जेक सुलिवन की भारत यात्रा थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए नडेला ने कहा कि भारत के विकास के लिए "AI मिशन को आगे बढ़ाने" के पीएम मोदी के विजन को सुनना बहुत अच्छा लगा।

जेक सुलिवन ने भारत-अमेरिका साझेदारी की सराहना की और कहा कि धीरे-धीरे भारत और अमेरिका ने विश्वास बनाने, सहयोग की आदतें विकसित करने और प्रधानमंत्री मोदी के शब्दों में "इतिहास की झिझक" को पार करने के लिए काम किया है।

सांस्कृतिक भव्यता: भारत में कुंभ मेले की तैयारी

मानवता के सबसे बड़े समागम के रूप में पहचाने जाने वाले कुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी, 2025 को होने वाली है, जिसमें आयोजकों को 400 मिलियन तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। छह सप्ताह तक चलने वाला यह हिंदू पर्व; आस्था और आध्यात्मिकता का उत्सव मनाता है, जो अपने पैमाने और सांस्कृतिक महत्व के आधार पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करता है। तीर्थयात्री पवित्र नदियों के किनारे एकत्र होते हैं, यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

समावेशी विकास: ग्रामीण और शहरी उपभोग में अंतर को पाटना

“इंडियाज़ रूरल कंज्यूमर्स: टाइम टू शाइन” भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के भीतर बदलती गतिशीलता का विश्लेषण करता है, तथा देश की खपत की कहानी को आगे बढ़ाने में इसकी बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालता है। यह लेख ग्रामीण उपभोक्ताओं की बढ़ती क्रय शक्ति और आकांक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आय, सरकारी योजनाओं और डिजिटल पैठ के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाता है।

सत्य नडेला का AI पर जोर: भारत में 3 बिलियन डॉलर का निवेश

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने अगले दो वर्षों में भारत में 3 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना का खुलासा किया, जिसका लक्ष्य AI और क्लाउड सर्विस डेवलपमेंट है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 1 करोड़ भारतीयों को AI स्किल्स में प्रशिक्षित करना भी है, जिससे इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए रेडी टेक-सैवी वर्कफोर्स को बढ़ावा मिलेगा। यह घोषणा तकनीकी प्रगति के लिए एक ग्लोबल हब के रूप में भारत की भूमिका को मजबूत करती है।

निवेशकों का विश्वास बढ़ा: डिफेंस सेक्टर मुख्य आकर्षण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वदेशी स्तर पर हथियार निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के बाद भारत में रिटेल इन्वेस्टर्स डिफेंस शेयरों में पैसा लगा रहे हैं। पिछले साल इस सेक्टर इंडेक्स में उल्लेखनीय 56% की वृद्धि देखी गई है, जो 'मेक इन इंडिया' अभियान की सफलता को दर्शाता है। यह ट्रेंड भारत के रक्षा उद्योग में बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है क्योंकि यह खुद को एक ग्लोबल प्लेयर के रूप में स्थापित कर रहा है।

चर्चा में ब्रह्मोस एक्सपोर्ट: इंडोनेशिया ने दिखाई रुचि

भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलचस्पी जगाई है, इंडोनेशिया संभावित खरीदार के रूप में उभर रहा है। निर्यात सौदे को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली और जकार्ता के बीच बातचीत भारत की बढ़ती रक्षा कूटनीति को दर्शाती है। रूस के साथ मिलकर विकसित किया गया ब्रह्मोस भारत की सामरिक क्षमता और रक्षा निर्यात बाजार में बढ़ते प्रभाव का प्रतिनिधित्व करता है।

सोलर एनर्जी में उछाल: भारत की रिन्यूएबल एस्पिरेशन

भारत की सोलर एनर्जी कैपेसिटी 2024 के 82 गीगावाट से बढ़कर 2030 तक 214 गीगावाट हो जाने का अनुमान है, जो कि पीएम-सूर्य मुफ्त बिजली योजना और पीएम-KUSUM योजना जैसी सरकारी पहलों से प्रेरित है। यह वृद्धि रिन्यूएबल एनर्जी में भारत के नेतृत्व को मजबूत करती है, और इसे ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में स्थापित करती है।

क्षेत्रीय संबंधों को मजबूती: भारत-नेपाल एक्सरसाइज सूर्य किरण

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच गहरी होती साझेदारी को प्रदर्शित किया। ऑपरेशनल स्किल वृद्धि और सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों के आदान-प्रदान पर केंद्रित यह अभ्यास क्षेत्रीय सहयोग और सुरक्षा के निर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यंग टैलेंट ने बिखेरी चमक: आर्ट कैपिटल पेरिस में आराध्या सुंदर

सिर्फ 11 साल की उम्र में, आराध्या सुंदर ने आर्ट कैपिटल पेरिस 2025 में प्रदर्शनी लगाने वाली सबसे युवा कलाकार के रूप में इतिहास रचा है। उनकी काल्पनिक कृति, "द आई ऑफ नेचर", मानवता और पर्यावरण के बीच संबंध को दर्शाती है, जिससे उन्हें वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है। यह उपलब्धि युवा भारतीयों की रचनात्मक क्षमता और अंतरराष्ट्रीय कला जगत में उनके बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।

कुंभ मेले में करोड़ों लोगों की मेजबानी से लेकर डिफेंस सौदों को अंतिम रूप देने और AI को आगे बढ़ाने तक, इस सप्ताह भारत की कहानी ‘A Nation on the Move’ को दर्शाती है। चाहे अपनी विरासत को संरक्षित करने की बात हो या इनोवेशन को बढ़ावा देने की, भारत सांस्कृतिक, तकनीकी और आर्थिक क्षेत्रों में ग्लोबल लीडर के रूप में अपनी स्थिति की पुष्टि करते हुए अपनी छाप छोड़ना जारी रखता है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Post revenue rises to ₹15,373 crore in FY 2025-2026 amid digital transformation push

Media Coverage

India Post revenue rises to ₹15,373 crore in FY 2025-2026 amid digital transformation push
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सच्चे ज्ञान की परिवर्तनकारी शक्ति को बताने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 26, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, said that true knowledge paves the way for the welfare of the nation, society and the entire humanity. He noted that it is important that our knowledge and actions become a source of inspiration for all humankind.

The Prime Minister shared a Sanskrit Subhashitam-

“आत्मा शुद्धः सदा नित्यः सुखरूपः स्वयम्प्रभः।

अज्ञानान्मलिनो भाति ज्ञानाच्छुद्धो भवत्ययम्‌।। ”

The Subhashitam conveys that the the Ātman is by nature always pure, eternal, blissful, and self-luminous. However, because of ignorance, it appears impure; through true knowledge, it once again reveals its pure nature.

The Prime Minister wrote on X;

“सच्चा ज्ञान देश, समाज और समस्त मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। इसलिए यह जरूरी है कि हमारा ज्ञान और हमारे कर्म पूरी मानवता के लिए प्रेरणा बनें।

आत्मा शुद्धः सदा नित्यः सुखरूपः स्वयम्प्रभः।

अज्ञानान्मलिनो भाति ज्ञानाच्छुद्धो भवत्ययम्‌।।”