"At the Mahila Sashaktikaran Sammelan in Tapi, Shri Narendra Modi gave away the Mata Yashoda Awards and other prizes to the Anganwadi workers and women who have been winners of various sports competitions"
"Shri Modi spoke of the momentous contribution of the Aanganwadi workers and their equally inspiring success story which was a result of the Gujarat government’s relentless efforts to empower them"

 

बाजीपुरा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में आदिवासी नारी समाज का सैलाब उमड़ा

गुजरात की विकासयात्रा में भागीदार बनीं नारीशक्तिः श्री मोदी

समग्र गुजरात के सभी जिला मुख्यालयों में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन संपन्न

मुख्यमंत्री ने किया सुमूल पशु आहार फैक्टरी का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री के हाथों- माता यशोदा पुरस्कार, महिला खिलाड़ियों को पुरस्कार, महिला विकास पुरस्कार और मुख्यमंत्री कन्या केळवणी निधि में से कन्याओं को सहायता

मेडिकल एवं इंजीनियरिंग अभ्यास के लिए आदिवासी कन्याओं को लैपटॉप

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व-दक्षिण गुजरात के आदिवासी क्षेत्र में विशाल महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में साफ तौर पर कहा कि गुजरात की नारीशक्ति विकास में भागीदार बनी है। पुरुष और स्त्री दोनों की विकास में समान भागीदारी का वातावरण गुजरात में बना है। बाजीपुरा में विराट महिलाशक्ति का अभिवादन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात अभी अनेक नई ऊंचाइयां छूने को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि गुजरात ने बताया है कि विकास किसे कहते हैं। विकास के नाम पर भूतकाल की सरकारों ने धन का अपव्यय ही किया है जबकि आज गुजरात में हर जगह विकास नजर आ रहा है।

Mahilasamelan-vyara-140214-in5

नवरचित तापी जिले की वालोड तहसील के बाजीपुरा में आज आदिवासी नारीशक्ति का विराट साक्षात्कार कराने वाला महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित हुआ।

मुख्यमंत्री के हाथों गुजरात सरकार की ओर से माता यशोदा अवार्ड, महिला विकास के क्षेत्र में उत्तम योगदान देने वाली बहनों को अवार्ड, महिला खिलाड़ियों को पुरस्कार और मुख्यमंत्री कन्या केळवणी निधि में से कन्याओं को सहायता वितरीत की गई। बाजीपुरा में सुमूल डेयरी की पशु आहार फैक्टरी का भूमिपूजन भी उन्होंने किया।

मुख्यमंत्री ने समाज के स्वास्थ कल्याण के लिए राज्य सरकार की संवेदनशीलता की भूमिका पेश करते हुए कहा कि राज्य में आंगनबाड़ी और नंदघर तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों की उपेक्षित स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव लाकर उनका दर्जा गौरवपूर्ण बनाया है। आंगनबाड़ी की बहनें छोटे बालकों के संस्कारी लालन-पालन के लिए जिस वात्सल्य के साथ देखभाल कर रही हैं, वह गुजरात के आने वाले कल की स्वस्थ पीढ़ी के निर्माण की सरकार की चिन्ता है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में चूल्हा के बदले गैस एवं कूकर प्रदान कर विकास में धन के अपव्यय के बजाय सही मायने में विकास को अंजाम दिया जा रहा है।

Mahilasamelan-vyara-140214-in1

श्री मोदी ने कहा कि गुजरात में नारीशक्ति ने सार्वजनिक परीक्षाओं में बाजी मारी है और अब तो खेलकूद के क्षेत्र में भी कन्या खिलाड़ियों ने गुजरात का गौरव बढ़ाया है।

कन्या केळवणी की योजनाओं से बेटियां न सिर्फ पढ़ें बल्कि बेटियां अच्छे से अच्छी शिक्षा हासिल करें, उच्च अभ्यास, खेलकूद में बेटियां नाम रोशन करें, इसके लिए सरकार ने जो काम किया है वह आने वाले कल के गुजरात की शिक्षित नारीसमाज का गौरव बढ़ाएगा ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गिर के जंगलों में एशियाई सिंहों की रक्षा के लिए एवं वनसृष्टि के व्यवस्थापन के लिए गुजरात की वीरांगना बेटियों की भर्ती फॉरेस्ट सेक्टर में की है।

सुमूल पशु आहार फैक्टरी के भूमिपूजन के अवसर पर श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पशु स्वास्थ्य मेला अभियान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में दूध उत्पादन में गुणात्मक बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि बदलते युग में गुजरात की नारी को अवसर मिले तो घर-संसार और परिवार की जवाबदारी के साथ देश एवं समाज के विकास में नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता रखती है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र तथा खेतीबाड़ी में महिलाशक्ति राष्ट्रशक्ति बने ऐसा अभिगम गुजरात ने अपनाया है।

महिला सम्मेलन में राज्य की राजस्व, मार्ग एवं मकान विभाग की मंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात की महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कामकाज हुआ है उसने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। श्रीमती पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। महिलाओं की योग्यता, कौशल और कार्यवृत्ति को विस्तार देने के लिए राज्य में सखी मंडलों के माध्यम से विविध प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं।

वन-पर्यावरण एवं आदिजाति विकास मंत्री तथा तापी जिले के प्रभारी मंत्री गणपतसिंह वसावा ने मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आदिवासियों की सर्वाधिक चिंता का उल्लेख कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कामकाज की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा महामंत्री भरतसिंह परमार सहित उपस्थित महानुभावों के हाथों तहसील स्तरीय तापी-सूरत जिले के माता यशोदा अवार्ड का वितरण आंगनबाडी कार्यकर्ता बहनों को किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती अंजु शर्मा ने सभी का स्वागत किया, जबकि दिनेशभाई दासा ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष मंगूभाई पटेल, विधायकगण कांतिभाई गामित, मोहनभाई ढोडिया, ईश्वरभाई परमार, प्रफुलभाई पानसेरिया, मुकेशभाई पटेल, गुजरात राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के चेयरमैन भूपेन्द्रभाई लाखावाला, जिला पंचायत सूरत के अध्यक्ष अश्विनभाई पटेल, सुमूल के चेयरमैन मानसिंहभाई पटेल, सूरत जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेशभाई पटेल, खेलकूद विभाग के सचिव भाग्येश झा, प्राथमिक शिक्षा विभाग की अग्रसचिव संगीता सिंह, महिला आर्थिक विकास निगम की एमडी अनुराधा मलल सहित कई महानुभाव उपस्थित थे।

Mahilasamelan-vyara-140214-in2

Mahilasamelan-vyara-140214-in3

Mahilasamelan-vyara-140214-in4

Mahila Sashaktikaran Sammelan in Tapi

Mahilasamelan-vyara-140214-in7

Mahilasamelan-vyara-140214-in8

Mahilasamelan-vyara-140214-in9

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s 500 GW clean energy goal could create 44 lakh jobs, says study

Media Coverage

India’s 500 GW clean energy goal could create 44 lakh jobs, says study
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 5 जून को सूरत और दमन के दौरे पर जाएंगे
June 04, 2026
प्रधानमंत्री सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे
प्रधानमंत्री 8-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के प्रमुख पैकेज राष्ट्र को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री एनएच-56 के महत्वपूर्ण खंडों को चार-लेन बनाने की आधारशिला रखेंगे; यह परियोजना जनजातीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाएगी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंच को सुगम बनाएगी
प्रधानमंत्री दमन में लगभग 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे
प्रधानमंत्री दमन में नमो हवाई अड्डा का नया टर्मिनल भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश के लिए 885 करोड़ रुपये की बंदरगाह परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 5 जून, 2026 को गुजरात और दमन का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 2:30 बजे, सूरत जिले के हजीरा में चल रहे औद्योगिक कार्यों और अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग 4:15 बजे, सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री दमन के लिए रवाना होंगे, जहां शाम लगभग 6:15 बजे वे दमन स्थित नामो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दमन में स्थित नामो अस्पताल राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। फिर सायं लगभग 7:15 बजे प्रधानमंत्री दमन में लगभग 2,970 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, समर्पण और शिलान्यास करेंगे। वे लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश के लिए लगभग 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

सूरत में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री सूरत में सड़क, बिजली और औद्योगिक क्षेत्रों में फैली 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज VI और VII राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे गुजरात और महाराष्ट्र के बीच उच्च गति परिवहन, लॉजिस्टिक्‍स दक्षता और आर्थिक संपर्क में सुधार होगा। प्रधानमंत्री प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें जनजातीय क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए राष्‍ट्रीय राजमार्ग-56 के महत्वपूर्ण खंडों को चार लेन का बनाना शामिल है।

प्रधानमंत्री सूरत में 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे, जो प्रमुख स्‍पेशियलिटिज में आधुनिक माध्यमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। साथ ही, यह एक केंद्रीय प्रयोगशाला और आवश्यक सहायक सेवाओं से भी सुसज्जित होगा। इसमें व्यावसायिक चोटों और चिकित्सा आपात स्थितियों के समय पर प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए 24/7 आपातकालीन और ट्रॉमा देखभाल की सुविधा भी है। प्रधानमंत्री अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन प्रणाली के तहत बिजली निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए गुजरात में ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार सहित महत्वपूर्ण उपयोगिता केन्‍द्रों और औद्योगिक अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री गुजरात सरकार की कई महत्वपूर्ण पहलों का भी उद्घाटन करेंगे, जिनमें वलसाड में संशोधित सुधार-आधारित वितरण सेक्‍टर स्‍कीम के तहत आधुनिक बिजली वितरण उन्नयन, दहेज पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्र (पीसीपीआईआर) और सारिगाम गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) में उन्नत अपशिष्ट निपटान और उपचार अवसंरचना एवं जंबूसर बल्क ड्रग पार्क में आवश्यक लेआउट उपयोगिता केन्‍द्र शामिल हैं।

दमन में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री दमन में लगभग 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य सेवा, नागरिक उड्डयन, पर्यटन, अवसंरचना, कनेक्टिविटी और जन कल्याण सहित विभिन्न सेक्‍टरों से संबंधित हैं। इनसे दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव केंद्र शासित प्रदेशों के समग्र विकास को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री दमन में लगभग 1,340 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनमें नामो हवाई अड्डे का नया टर्मिनल भवन और नामो अस्पताल शामिल हैं। नया हवाई अड्डा टर्मिनल क्षेत्रीय हवाई संपर्क को अत्‍यधिक सुदृढ़ करेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देगा। दमन जिले का जिला अस्पताल नामो अस्पताल प्रतिदिन लगभग 1,500 ओपीडी रोगियों की देखभाल के लिए विकसित किया गया है। इससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी।

प्रधानमंत्री लगभग 1,630 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। प्रमुख परियोजनाओं में आइकॉनिक ब्रिज, दमन कन्वेंशन सेंटर और दमन स्थित एनआईएफटी परिसर शामिल हैं। इन परियोजनाओं से आधुनिक बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

प्रधानमंत्री लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश के लिए लगभग 885 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इन परियोजनाओं में कलपेनी द्वीप और कदमत द्वीप दोनों के पूर्वी और पश्चिमी किनारों पर बंदरगाह सुविधाओं का विकास शामिल है। इन बहुउद्देशीय घाटों के विकास से 300 मीटर तक की लंबाई वाले क्रूज जहाजों सहित बड़े यात्री जहाजों के लिए साल भर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। ये परियोजनाएं यात्रियों और माल की सुरक्षित एवं कुशल आवाजाही को सक्षम बनाएंगी। साथ ही मछली प्रबंधन, ईंधन वितरण, बर्फ आपूर्ति और नाव मरम्मत के लिए एकीकृत सुविधाएं प्रदान करेंगी। ये पहल समुद्री कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेंगी, स्थानीय मछुआरों की आजीविका में सहायता करेंगी, पर्यटन को बढ़ावा देंगी और द्वीपों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देंगी।