"The Prime Minister of India Shri Narendra Modi’s new website launched"
"The Website encapsulates Shri Narendra Modi’s vision for a strong, developed and inclusive India"
"In his welcome message, Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi warmly welcomes the users and seeks their support so as to script a glorious future for India."

16 मई को भारत के लोगों ने विकास, सुशासन और स्थायित्व के लिए जनादेश दिया। और 26 मई को इसे सुनिश्चित करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया गया।

भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेन्‍द्र मोदी के शपथ लेने के कुछ क्षण बाद ही प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट लांच की गयी।

The Prime Minister’s new website is launched

इस वेबसाइट का पता https://pmindia.gov.in/ है।

इस वेबसाइट पर प्रधानमंत्री का एक मजबूत, विकसित और समावेशी भारत का विजन दिया है जो विश्‍व शांति और विकास के लिए वैश्विक समुदाय के साथ सक्रियता से जुड़ा हो। यह वेबसाइट दुनिया भर में लोगों से विचार विनिमय करने के लिए प्रौद्योगिकी और सो‍शल मीडिया की ताकत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दृढ़ विश्‍वास को पुन: स्‍थापित करती है। इस वेबसाइट का उद्देश्य ऐसा मंच तैयार करना है जो सुनने, सीखने और विचार साझा करने का मौका देता हो। वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं के स्‍वागत संदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वेबसाइट को दुनिया भर में लोगों और उनके बीच सीधे संवाद का एक महत्‍वपूर्ण माध्‍यम करार दिया। श्री मोदी ने भारतीय और वैश्विक नागरिकों का स्‍वागत किया और भारत का सुनहरा भविष्‍य लिखने के लिए उनकी सक्रिय भागीदारी, समर्थन और आशीर्वाद मांगा। वेबसाइट में कई खंड हैं जिसमें ‘अपने प्रधानमंत्री को जानिये’, ताजा समाचार और आधिकारिक वक्‍तव्‍य शामिल हैं। राष्‍ट्र की विकास यात्रा में लोगों को शामिल करने के श्री नरेन्‍द्र मोदी के फोकस का खास ध्‍यान रखा गया है क्‍योंकि यह समग्र वेबसाइट न सिर्फ उपयोगकर्ताओं के अनुकूल अनुभव का अहसास कराती है बल्कि यह एक विचार विनिमय का माध्‍यम भी है क्‍योंकि इसमें दुनिया भर से लोगों की प्रतिक्रिया आमंत्रित की गयी हैं। इस वेबसाइट पर श्री मोदी के भाषण, कार्यक्रम और विदेश यात्राओं का ब्‍यौरा तथा भारत सरकार की ओर से शुरू किये गये नवोन्‍मेशी कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्‍ध होगी। नयी वेबसाइट 26 मई, 2014 से लाइव हो गयी है और इस पते पर इसे देखा जा सकता है: https://pmindia.gov.in/.

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit

Media Coverage

PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
May 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उपराष्ट्रपति विकसित भारत के सामूहिक स्वप्न को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बहुआयामी प्रयास कर रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि संसदीय कार्यवाही की उत्पादकता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके निरंतर प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्वांगीण विकास के प्रति उपराष्ट्रपति का अटूट समर्पण और गरीबों एवं वंचितों के प्रति उनकी चिंता भी उतनी ही प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्य की भावना से प्रेरित है। श्री मोदी ने उपराष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और राष्ट्र की सेवा में निरंतर रत रहते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे विकसित भारत के हमारे सामूहिक स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। संसदीय कार्यवाही की उत्पादकता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। गरीबों और वंचितों के प्रति चिंता के साथ सर्वांगीण विकास के प्रति उनका पूर्ण उत्साह भी उतना ही प्रेरणादायक है। उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्यबोध से प्रेरित है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और राष्ट्र की सेवा निरंतर रत रहते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।