प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि विभिन्न घोटालों और अपराधों की भयावहता के बावजूद विपक्ष चुप्पी ओढ़े रखता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे किसी भी मौके पर विपक्ष न्यायसंगत बात करने के बजाय एक-दूसरे का समर्थन करना शुरू कर देता है। पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त पंचायत चुनाव, राजस्थान में महिलाओं पर हिंसा और शोषण तथा करोड़ों रुपये का शराब घोटाला; विपक्ष की अगुआई कर रहे लोगों के कारनामों की फेहरिस्त है। पीएम ने कहा कि जब देश की एजेंसियां इन पर कार्रवाई करती हैं, तो ये अपने भ्रष्ट स्वभाव को प्रदर्शित करते हुए उनकी मंशा पर सवाल उठाते हैं तथा अपने खिलाफ बेईमानी और साजिश का रोना शुरू कर देते हैं।
Explore More
Media Coverage
Nm on the go
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त 2026 को सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे। उसका शीर्षक “ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ़, माई स्ट्रगल्स” है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर वहां एकत्र लोगों को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री की ओर से श्री कोविंद की आत्मकथा का विमोचन भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे जाने-माने व्यक्तित्वों में से एक के जीवन और योगदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। आत्मकथा में गहराई से श्री राम नाथ कोविंद की शानदार जीवन यात्रा का व्यक्तिगत विवरण मिलेगा जिसमें प्रारंभिक वर्षों से लेकर उनके विशिष्ट सार्वजनिक जीवन और भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में उनकी सेवा तक के अनुभव, संघर्षों और सफलताओं का उल्लेख शामिल हैं। यह पुस्तक उन मूल्यों, अनुभवों और परिस्थितियों के बारे में बताती है जिन्होंने उनकी जीवन यात्रा और लोक सेवा को आकार दिया।

